Homeदेश-समाजबंगाल: 'कट मनी' वापस माँगने पर TMC के मोहम्मद बुलबुल ने 3 साथियों के...

बंगाल: ‘कट मनी’ वापस माँगने पर TMC के मोहम्मद बुलबुल ने 3 साथियों के साथ महिला से किया गैंगरेप

घटना 14 अगस्त की है। शिकायत सोमवार को दर्ज हुई। पुलिस ने बताया कि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। सभी आरोपित फरार हैं।

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में कट मनी वापस माँगने पर महिला के साथ गैंगरेप हुआ। आरोपित का नाम मोहम्मद बुलबुल आलम है। आलम तृणमूल कॉन्ग्रेस की स्थानीय पंचायत का सदस्य है। महिला की शिकायत के मुताबिक आलम के अलावा 3 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्जा किया गया है। इनकी पहचान जैदुल इस्लाम, जैनल अबेदिन और अफिदुल हक के रूप में हुई हैं।

घटना 14 अगस्त की है। लेकिन, मोयानगरी पुलिस थाने में इसकी शिकायत बीते सोमवार (अगस्त 19, 2019) को दर्ज हुई। पुलिस ने बताया कि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। सभी आरोपित फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मोहम्मद बुलबुल आलम ने कथित तौर पर महिला को गीतांजली आवास योजना के तहत घर देने का वादा किया था। जिसके लिए उसने महिला से 7 हजार की कट मनी भी ली थी। लेकिन महिला को न तो घर मिला और न ही पैसे। वो आलम पर पैसे वापस करने का दबाव बनाने लगी।

इसके कारण 14 अगस्त को आलम ने महिला को मिलने के लिए बुलाया और अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला को मुँह बंद रखने की धमकी भी दी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जलपाईगुड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमें शिकायत मिल चुकी है। हम मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही आरोपितों की तलाश भी की जा रही है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -