Wednesday, May 8, 2024
Homeराजनीतिपहले तोड़े बैरिकेड, फिर नगर निगम कर्मचारियों से बदसलूकी की: सूरत में केजरीवाल के...

पहले तोड़े बैरिकेड, फिर नगर निगम कर्मचारियों से बदसलूकी की: सूरत में केजरीवाल के रोड में AAP कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, 3 के खिलाफ FIR दर्ज

गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल का सूरत में रोड शो हुआ। इस रोड शो की तैयारी के लिए सड़क किनारे बने डिवाइडर को आप (AAP) कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया और जब नगर निगम वाले इसकी मरम्मत के लिए गए तो उनके बदसलूकी की। इसी मामले पर अब एफआईआर हुई है।

सूरत नगर निगम के कर्मचारियों के काम में बाधा डालने और हंगामा करने के आरोप में बुधवार (30 नवंबर 2022) को आम आदमी पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ कटारगाम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

दरअसल, सोमवार (28 नवंबर 2022) को गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल का सूरत में रोड शो हुआ। इस रोड शो की तैयारी के लिए कटारगाम इलाके धनमोरा चौराहे के पास सड़क किनारे बने डिवाइडर पर गार्ड पत्थरों को आप (AAP) कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया था। 

इसके बाद, स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर सूरत नगर निगम के कर्मचारी इंजीनियर हेमंत पटेल के नेतृत्व में टूटे हुए पत्थरों की मरम्मत करने के लिए पहुँचे थे। तभी, वहाँ पहुँचे आप कार्यकर्ताओं ने पहले तो हंगमा करना शुरू कर दिया इसके बाद कर्मचारियों से बदसलूकी करने लगे। इस कारण नगर निगम कर्मचारियों को मौके से भागने पर मजबूर होना पड़ा।

इस मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की। इन कार्यकर्ताओं की पहचान पीयूष वारसानी, तुलसी ललैया और रजनी वघानी के रूप में हुई है। 

बता दें कि आम आदमी पार्टी के कार्यकता केजरीवाल का रोड शो पूरी चौड़ाई के साथ करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने, सूरत नगर निगम से बैरिकेड्स हटाने का अनुरोध किया था। हालाँकि, बैरिकेड्स हटाने की जगह आप कार्यकर्ताओं ने डिवाइडरों को नष्ट कर दिया था। इस कारण, स्थानीय लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। डिवाइडर तोड़ने के मामले में, सूरत नगर निगम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि कुल 12 पत्थरों को नुकसान पहुँचा है, जिसमें 5436 रुपए का नुकसान हुआ है।

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान गुरुवार (1 दिसंबर 2022) और दूसरे चरण का सोमवार (5 दिसंबर 2022) को होगा। पहले चरण में सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की 93 सीटों और दूसरे चरण में उत्तर और मध्य गुजरात की 89 सीटों पर मतदान होगा। गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए जाएँगे। अब तक सामने आए ओपिनियन पोल में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर गुजरात में सरकार बनाते हुए दिख रही है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘अढ़ाई दिन का झोपड़ा असली मालिकों को सौंपा जाए’: जैन संतों उस मंदिर का किया दौरा, जिसे मुस्लिम आक्रांता कुतुबद्दीन ऐबक ने तोड़कर बना...

जैन भिक्षुओं और उनके अनुयायियों ने अपनी यात्रा के दौरान मस्जिद के केंद्रीय क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया। मुनि सुनील सागर ने स्थल पर पत्थर के मंच पर दस मिनट तक प्रवचन किया।

प्रोपेगेंडा ‘खतरे में मुसलमान’ का, पर भारत में हिंदुओं की हिस्सेदारी 8% घटी: इस्लामी आबादी का शेयर 5 फीसदी बढ़ा, ईसाई भी फले-फूले

पिछले 65 साल में हिंदू किसी के लिए खतरा नहीं बने, उलटा देश की जनसंख्या बढ़ने के बावजूद उनका प्रतिशत पहले के मुकाबले कम हुआ है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -