Homeराजनीतिपहले तोड़े बैरिकेड, फिर नगर निगम कर्मचारियों से बदसलूकी की: सूरत में केजरीवाल के...

पहले तोड़े बैरिकेड, फिर नगर निगम कर्मचारियों से बदसलूकी की: सूरत में केजरीवाल के रोड में AAP कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, 3 के खिलाफ FIR दर्ज

गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल का सूरत में रोड शो हुआ। इस रोड शो की तैयारी के लिए सड़क किनारे बने डिवाइडर को आप (AAP) कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया और जब नगर निगम वाले इसकी मरम्मत के लिए गए तो उनके बदसलूकी की। इसी मामले पर अब एफआईआर हुई है।

सूरत नगर निगम के कर्मचारियों के काम में बाधा डालने और हंगामा करने के आरोप में बुधवार (30 नवंबर 2022) को आम आदमी पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ कटारगाम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

दरअसल, सोमवार (28 नवंबर 2022) को गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल का सूरत में रोड शो हुआ। इस रोड शो की तैयारी के लिए कटारगाम इलाके धनमोरा चौराहे के पास सड़क किनारे बने डिवाइडर पर गार्ड पत्थरों को आप (AAP) कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया था। 

इसके बाद, स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर सूरत नगर निगम के कर्मचारी इंजीनियर हेमंत पटेल के नेतृत्व में टूटे हुए पत्थरों की मरम्मत करने के लिए पहुँचे थे। तभी, वहाँ पहुँचे आप कार्यकर्ताओं ने पहले तो हंगमा करना शुरू कर दिया इसके बाद कर्मचारियों से बदसलूकी करने लगे। इस कारण नगर निगम कर्मचारियों को मौके से भागने पर मजबूर होना पड़ा।

इस मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की। इन कार्यकर्ताओं की पहचान पीयूष वारसानी, तुलसी ललैया और रजनी वघानी के रूप में हुई है। 

बता दें कि आम आदमी पार्टी के कार्यकता केजरीवाल का रोड शो पूरी चौड़ाई के साथ करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने, सूरत नगर निगम से बैरिकेड्स हटाने का अनुरोध किया था। हालाँकि, बैरिकेड्स हटाने की जगह आप कार्यकर्ताओं ने डिवाइडरों को नष्ट कर दिया था। इस कारण, स्थानीय लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। डिवाइडर तोड़ने के मामले में, सूरत नगर निगम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि कुल 12 पत्थरों को नुकसान पहुँचा है, जिसमें 5436 रुपए का नुकसान हुआ है।

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान गुरुवार (1 दिसंबर 2022) और दूसरे चरण का सोमवार (5 दिसंबर 2022) को होगा। पहले चरण में सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की 93 सीटों और दूसरे चरण में उत्तर और मध्य गुजरात की 89 सीटों पर मतदान होगा। गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए जाएँगे। अब तक सामने आए ओपिनियन पोल में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर गुजरात में सरकार बनाते हुए दिख रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -