Tuesday, May 28, 2024
Homeदेश-समाजजहाँ होने वाली है CM ममता के भतीजे की जनसभा, वहाँ बम बना रहे...

जहाँ होने वाली है CM ममता के भतीजे की जनसभा, वहाँ बम बना रहे थे TMC कार्यकर्ता: ब्लास्ट में 2 की मौत, विस्फोट में उड़ गया घर का छप्पर

बताया गया है कि ब्लास्ट वाली जगह पुलिस स्टेशन के पीछे ही है। एक बाइक के भी जलने की सूचना है, जिसे थाने पर खड़ी बताया गया है।

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदनीपुर में बम ब्लास्ट की खबर है। इस ब्लास्ट में 2 लोगों के मारे जाने की सूचना आ रही है। दोनों मृतक ममता बनर्जी की पार्टी TMC (तृणमूल कॉन्ग्रेस) के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं, जिसमें एक पार्टी का बूथ सभापति भी शामिल है। घटना आज शनिवार (3 दिसम्बर 2022) की है।। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि यह धमाका बम बनाने के दौरान हुआ है। पूर्वी मेदनीपुर के एक ग्राउंड में आज ही TMC के राष्ट्रीय महासचिव की रैली भी प्रस्तावित है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना अर्जुननगर इलाके की है। घटना जिस जिले की है वो विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का गृह जनपद है। विस्फोट से हुए मृतकों में एक की पहचान राजकुमार मन्ना के तौर पर हुई है। उसकी उम्र 42 साल है और वो TMC का पदाधिकारी भी है। इस ब्लास्ट में एक अन्य व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है।

‘CNN18’ की पत्रकार कनिका सेनगुप्ता द्वारा घटना का विजुअल शेयर किया गया है। वीडियो के मुताबिक, ब्लास्ट एक छप्परनुमा घर में हुआ था। धमाके में छप्पर पूरी तरह से उड़ गया है। सारा सामान बिखरा पड़ा है और आस-पास लोग खड़े हो कर घटनास्थल को देख रहे हैं।

वहीं एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ब्लास्ट गुरुवार (1 दिसम्बर, 2022) को हुआ है। इस रिपोर्ट में ब्लास्ट की वजह पटाखों में विस्फोट होना बताया गया है। इसी के साथ मृतकों की संख्या 1 होने की भी जानकारी दी गई है। बताया गया है कि ब्लास्ट वाली जगह पुलिस स्टेशन के पीछे ही है। एक बाइक के भी जलने की सूचना है, जिसे थाने पर खड़ी बताया गया है। भाजपा के बंगाल प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने इस घटना के पीछे TMC द्वारा डर फैलाने की साजिश की आशंका जताई है।

पूर्वी मेदनीपुर में आज ही TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की जनसभा है। वो इस जिले में कोणताई कॉलेज ग्राउंड पर लोगों को संबोधित करने वाले हैं। इस जनसभा के विरोध में भाजपा विधायक हाईकोर्ट गए थे, जहाँ उन्होंने इस पर रोक की माँग की थी। हालाँकि हाईकोर्ट ने उनकी अपील ख़ारिज कर दी थी। गौरतलब है कि अगले साल पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव होने वाले हैं।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसान की बेटी ने नौकरी के लिए माँगी मदद, दावा – उसके कपड़े उतरवा हस्तमैथुन करने लगे AAP के मंत्री: NCW ने दिया जाँच...

तजिंदर बग्गा ने जो वीडियो जारी किया, उसमें मंत्री बलकार सिंह खड़े होकर हस्तमैथुन करते हुए दिखाई दे रहे हैं और सामने वीडियो कॉल पर लड़की है।

तोड़ डाली गुंबद, हटा दी मीनारें: चीन में आखिरी मस्जिद पर भी चला हथौड़ा, पाकिस्तानी बोले- ये काम भारत करता तो हम हल्ला मचाते

चीन में आखिरी बची मस्जिद से मीनार और गुंबद को हटा दिया गया है। मस्जिद को चीन ने अपने स्टाइल में बनवा डाला है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -