Homeदेश-समाजइधर पुलिस पर गाड़ी चढ़ा रहे शराब माफिया, उधर क्रिसमस कैरोल में व्यस्त हैं...

इधर पुलिस पर गाड़ी चढ़ा रहे शराब माफिया, उधर क्रिसमस कैरोल में व्यस्त हैं CM नीतीश कुमार: सारण में दवाओं की आड़ में दारू की तस्करी

सारण के SP के अनुसार, शुरुआती जाँच में पता है चला कि मुख्य आरोपित अपने साथियों की मदद से होम्योपैथी दवा और चीनी मिलाकर नकली शराब बनाता था। इसके बाद अपने सहयोगियों के माध्यम से इस अवैध शराब की आपूर्ति जिले के कई इलाकों में करता था।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने शनिवार (24 दिसंबर 2021) को अपने आधिकारिक आवास पटना के 1 अणे मार्ग पर क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया। सीएम ने क्रिसमस कैरोल और सांता क्लॉज के साथ पार्टी एन्जॉय की। इस दौरान प्रदेश में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद रहे और उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी रौंदने की कोशिश की।

नीतीश कुमार जिस वक्त क्रिसमस कैरोल का आनंद ले रहे थे, उस वक्त प्रदेश में जहरीली शराब पीकर मरे 38 लोगों के परिजन न्याय की आस में ‘सरकार’ की ओर देख रहे थे। वहीं, भागलपुर में शराब तस्करों में पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें रौंदने की कोशिश की।

उधर सारण के जहरीली शराब कांड में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड भी शामिल है। यह मास्टरमाइंड होम्योपैथी के एक डॉक्टर का कंपाउंडर है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। मामले की जाँच कर रही SIT ने पहले 9 लोगों को गिरफ्तार किया था।

आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ-साथ पुलिस के एक गाड़ी भी जब्त की है। इस गाड़ी का इस्तेमाल इलाके में शराब की आपूर्ति करने के लिए किया जाता था। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल शराब बनाने के लिए उत्तर प्रदेश से रसायनों के लाने के लिए भी किया जाता था।

सारण के SP के अनुसार, शुरुआती जाँच में पता है चला कि मुख्य आरोपित अपने साथियों की मदद से होम्योपैथी दवा और चीनी मिलाकर नकली शराब बनाता था। इसके बाद अपने सहयोगियों के माध्यम से इस अवैध शराब की आपूर्ति जिले के कई इलाकों में करता था।

जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में दिख रही बिहार पुलिस पर भागलपुर में तस्करों ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिसकर्मियों ने तस्करों का पीछा किया। इसके बाद वे गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। गाड़ी के डिटेल के आधार पर तस्करों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्टैंडअप शो में बढ़ती अभद्र भाषा पर बहस तेज, प्रणित मोरे और मधुर विर्ली के वीडियो वायरल: क्या खुद दर्शक ही दे रहे ऐसे...

कॉमेडी इंडस्ट्री के विवादों में अभद्र कंटेंट कैसे फेम दिलाता है? समाज की भूमिका क्या है और क्या हम इसे सपोर्ट कर रहे हैं?

‘कॉन्ग्रेस ने भगवा आतंकवाद बोलने को कहा’: UPA सरकार में मंत्री रहे सुशील शिंदे ने खोल दी पार्टी की असलियत, पुराना वीडियो Viral होते...

वायरल वीडियो में शिंदे 'भगवा आतंकवाद' को लेकर बड़ा बयान दे रहे हैं। उन्होंने माना कि यह शब्द इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था और इसके पीछे पार्टी का हाथ बताया।
- विज्ञापन -