Homeदेश-समाजनए साल पर RSS मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, नागपुर में कड़ी...

नए साल पर RSS मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, नागपुर में कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था: तलाशी अभियान भी चलाया गया

धमकी मिलने के बाद एहतियातन बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया। पूरे परिसर की सघन जाँच की गई।

महाराष्ट्र के नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय (RSS Headquarters) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद से पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात शख्स ने फोन करके यह धमकी दी है। धमकी के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है और फोन करने वाले का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोन 3 के डीसीपी गोरख भामरे ने जानकारी दी कि नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में दोपहर एक बजे के करीब कॉल आया था। फोन पर शख्स ने आरएसएस हेडक्वाटर उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद आनन-फानन में संघ मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संघ मुख्यालय की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। मुख्यालय के आसपास हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

धमकी मिलने के बाद एहतियातन बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया। पूरे परिसर की सघन जाँच की गई। जाँच में फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फोन करने वाले व्यक्ति के लोकेशन को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। हालाँकि पूरे मामले को लेकर महाराष्ट्र पुलिस की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

आपको बता दें आरएसएस मुख्यालय में पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। यहाँ CRPF की एक टुकड़ी पहले से ही सुरक्षा में तैनात रहती है। साथ ही बाहरी सर्किल पर नागपुर पुलिस का सुरक्षा घेरा होता है। आरएसएस मुख्यालय के पास वीडियोग्राफी या फिर किसी भी तरह के ड्रोन उड़ाने पर सख्त मनाही है। इसके बाद भी धमकी भरे कॉल के बाद आरएसएस मुख्यालय की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -