Homeराजनीतिसपा का ट्विटर हैंडल संचालक गिरफ्तार, अखिलेश यादव पहुँचे पुलिस हेडक्वार्टर: BJP की महिला...

सपा का ट्विटर हैंडल संचालक गिरफ्तार, अखिलेश यादव पहुँचे पुलिस हेडक्वार्टर: BJP की महिला नेता को मिली थी रेप और हत्या की धमकी

मनीष के खिलाफ 6 जनवरी को लखनऊ में भाजपा युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इन्चार्ज डॉ ऋचा राजपूत ने केस दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि उनके पास समाजवादी पार्टी मीडिया सेल नाम के ट्विटर अकॉउंट से रेप और हत्या की धमकी आई है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी का ट्विटर हैंडल संभालने वाले मनीष जगन अग्रवाल को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में तीन केस दर्ज हैं।

जानकारी के मुताबिक, मनीष के खिलाफ 6 जनवरी 2023 को लखनऊ में भाजपा युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इन्चार्ज डॉ ऋचा राजपूत ने केस दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि उनके पास समाजवादी पार्टी मीडिया सेल नाम के ट्विटर अकॉउंट से रेप और हत्या की धमकी आई है। उन्होंने शिकायत में ये भी कहा था कि उनके साथ कुछ भी हुआ तो उसकी जिम्मेदारी अखिलेश यादव की होगी।

ऋचा यादव की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज करके मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के खिलाफ अदालत में परिवाद दायर किया था। वहीं महिला पत्रकारों समेत दो पत्रकारों ने भी पार्टी के मीडिया सेल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।

उल्लेखनीय है समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल संचालक के गिरफ्तार होने के बाद सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट आया है। इस ट्वीट में मनीष की गिरफ्तारी की निंदा की गई। सपा ने लिखा- “समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करना , निंदनीय एवं शर्मनाक! सपा कार्यकर्ता को अविलंब रिहा करे पुलिस।”

वहीं अखिलेश यादव भी पुलिस मुख्यालय पहुँचे। इस संबंध में भी सपा ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में लिखा गया है- “माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी पुलिस मुख्यालय, लखनऊ पहुँचे। मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यह सरकार खून-खराबे के बिना सत्ता से नहीं हटेगी’: CJP के कॉकरोचों ने सोशल मीडिया पर मचाया उत्पात, कीं रक्तपात-हिंसा-अराजकता की बातें

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले समर्थकों की सोशल मीडिया टिप्पणियाँ चर्चा में हैं, जिनमें हिंसा, अराजकता और संस्थाओं के खिलाफ बयान सामने आए।

मिशन समुद्र मंथन से अंडमान में मिला गैस का महाभंडार, मोदी सरकार ने पूर्वी तट पर बनाया ₹1.5 लाख करोड़ का मेगा प्लान: समझें...

अंडमान द्वीप समूह के पास 355 मीटर पानी की गहराई में खोदे गए कुएँ श्री विजयपुरम-3 में प्राकृतिक गैस की उपस्थिति मिली है, ये बड़ी सफलता है।
- विज्ञापन -