Homeदेश-समाजनेपाल से सरकारी खर्च पर आएगा UP के 4 युवकों का पार्थिव शरीर, CM...

नेपाल से सरकारी खर्च पर आएगा UP के 4 युवकों का पार्थिव शरीर, CM योगी ने परिजनों को ₹5 लाख देने का किया ऐलान: विमान हादसे में हुई थी मौत

"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने नेपाल में हुई विमान दुर्घटना में जनपद गाजीपुर के सभी दिवंगतों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।"

नेपाल विमान हादसे में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रहने वाले 4 युवकों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का शिकार हुए युवकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के संबंध में जारी बयान में कहा गया है, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने नेपाल में हुई विमान दुर्घटना में जनपद गाजीपुर के सभी दिवंगतों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। महाराज जी ने कहा है कि सभी पार्थिव शरीरों को आश्रितों के घर तक पहुँचाने का खर्च भी उत्तर प्रदेश सरकार स्वयं वहन करेगी।”

दरअसल, रविवार (15 जनवरी, 2023) को नेपाल के पोखरा में यात्री विमान क्रैश हो गया था। इस विमान में सवार सभी 72 लोगों की मौत हो गई। इसमें गाजीपुर के अलावपुर सिपाह और धरवा गाँव के रहने वाले 4 युवकों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान अभिषेक कुशवाहा, सोनू जायसवाल, विशाल शर्मा और अनिल कुमार राजभर के रूप में हुई।

बता दें कि मृतकों के शव लेने के लिए प्रशासन ने सोमवार (16 जनवरी, 2023) को परिजनों को सड़क मार्ग से रवाना किया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा था कि नेपाल विमान दुर्घटना का शिकार हुए 4 युवकों के परिजनों और ग्राम प्रधान को प्रशासन ने सड़क मार्ग से नेपाल भेजा है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएँगे। शवों को सड़क मार्ग से जिले में लाया जाएगा। इसमें 2-3 दिन का समय लग सकता है।

उन्होंने यह भी कहा है कि भारत-नेपाल सीमा पर परमिट के लिए पीड़ित परिवारों के साथ जिला प्रशासन के दो अधिकारियों को भी भेजा गया है। नेपाल में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी भी इसमें सहयोग कर रहे हैं। मृतकों के शवों को काठमांडू ले जाया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर उनकी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट भी होगा। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष व अन्य सरकारी योजनाओं के अंतर्गत उचित सहायता दी जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैदान में CM योगी, बूथ तक सक्रिय संगठन और भ्रम में विपक्ष… UP में BJP ऐसे कर रही 2027 में जीत की हैट्रिक लगाने...

UP में 2027 चुनाव के लिए BJP संगठन विस्तार, लाभार्थी संपर्क, कमजोर सीटों पर फोकस और विकास कार्यों के दम पर चुनावी तैयारी में जुट गई है।

न POK की फिक्र, न बलूचिस्तान की चिंता! दिन-रात बस भारत में ‘सत्तापलट’ के सपने देख रहा पाकिस्तान, जानिए CJP प्रदर्शन में कैसे दी...

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भारत के CJP प्रदर्शन की कवरेज को प्राइम टाइम में जगह दी है। इससे साफ है कि उनके लिए पाकिस्तान की मीडिया भारत की आंतिरक राजनीति में खूब दखल देती है।
- विज्ञापन -