Homeदेश-समाजजिसने गाया 'यूपी में बाबा', उनके घरेलू सहायक को घर में घुसकर मारा: मुस्लिम...

जिसने गाया ‘यूपी में बाबा’, उनके घरेलू सहायक को घर में घुसकर मारा: मुस्लिम लड़की से शादी बताई जा रही वजह

साजन अतवाल उर्फ संजू मेरठ के रेलवे रोड इलाके का रहने वाला है। उसका सदर बाजार की रहने वाली मुस्लिम युवती शाहीन के साथ प्रेम संबंध है। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन साजन के हिंदू होने की वजह से मुस्लिम युवती के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।

उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut, Uttar Pradesh) में मुस्लिम लड़की से शादी करने वाले एक जोड़े के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद दंपति ने जान का खतरा बताते हुए थाने में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लड़की के घरवालों को हिरासत में ले लिया है।

इस जोड़े ने कुछ ही दिन पहले प्रेम विवाह किया था। उनका कहना है कि हिंदू होने के कारण मुस्लिम लड़की के घरवाले उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मुस्लिम लड़की से शादी करने वाले लड़के का नाम साजन है। वह प्रसिद्ध कवयित्री अनामिका जैन अंबर (Anamika Jain Amber) के घर में सहायक का काम करता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, साजन अतवाल उर्फ संजू मेरठ के रेलवे रोड इलाके का रहने वाला है। उसका सदर बाजार की रहने वाली मुस्लिम युवती शाहीन के साथ प्रेम संबंध है। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन साजन के हिंदू होने की वजह से मुस्लिम युवती के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।

जब लड़की के घरवालों को पता चला तो वे साजन को जान से मारने की धमकी देने लगे। घरवालों के व्यवहार को देखते हुए शाहीन 8 जनवरी 2023 को साजन के साथ शादी के इरादे से मेरठ से निकल गई। इसके बाद दोनों ने 11 जनवरी 2023 को बदायूँ में हिंदू रीति रिवाज से विवाह कर लिया।

शाहीन के घर से चले जाने के बाद उसके घरवालों ने साजन के घर पहुँचकर हंगामा किया और उसके परिजनों को धमकी दी। शादी के बाद जब साजन और शाहीन घर पहुँचे तो उन्हें धमकी की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने मेरठ सदर बाजार थाने पहुँचकर सुरक्षा की गुहार लगाई।

शाहीन ने अपने घर वालों पर अपने पति और उसके घरवालों को परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं, कवयित्री अनामिका जैन अंबर के पति सौरभ जैन सुमन भी इस जोड़े के साथ थाने में नजर आए। उन्होंने भी उत्तर प्रदेश पुलिस से नवविवाहित जोड़े की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई।

सौरभ जैन ने ट्वीटर पर जानकारी दी कि रात 10:30 बजे लड़की के परिजन दोबारा साजन के घर पहुँचे। उन्होंने साजन के साथ मारपीट की। सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने लड़की के परिजनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि रेलवे रोड थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -