Homeसोशल ट्रेंड'जरा खिड़की खोल दीजिए, गुटखा थूकना है': विमान में यात्री ने एयर होस्टेस से...

‘जरा खिड़की खोल दीजिए, गुटखा थूकना है’: विमान में यात्री ने एयर होस्टेस से लगाई गुहार, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

बस इतना कहना ही था कि 'एक्सक्यूज मी' बोलने वाला शख्स और एयर होस्टेस खिलखिला कर हँस देते हैं। साथ में वहाँ मौजूद लोग भी हँसने लगते हैं।

आजकल फ्लाइट्स से जुड़ी कई नकारात्मक खबरें सामने आ रही हैं, चाहे एयर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब करने का मामला हो या नेपाल में दर्दनाक विमान हादसे की खबर हो। हालाँकि, सोशल मीडिया पर इंडिगो फ्लाइट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग सोशल मीडिया में जम कर ठहाके लगा रहे हैं। 

दरअसल इंडिगों की फलाइट पर बैठा एक शख्स एयर होस्टेस से अनोखी गुहार लगाता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स हाथों में गुटखा को रगड़ने की एक्टिंग करता है, फिर वह विमान की खिड़की की ओर इशारा करते हुए बड़े ही प्यार से एयर होस्टेस से कहता है, “एक्सक्यूज मी, जरा खिड़की खोल दीजिए, बाहर गुटखा थूकना है।”

बस इतना कहना ही था कि ‘एक्सक्यूज मी’ बोलने वाला शख्स और एयर होस्टेस खिलखिला कर हँस देते हैं। साथ में वहाँ मौजूद लोग भी हँसने लगते हैं। वीडियो देखकर पता चलता है है कि इसे माहौल को हल्का-फुल्का करने के लिए बनाया गया है। इस वीडियो को गोविंद शर्मा नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। उन्होंने साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि गुटखा को पसंद करने वाले लोग अपने दोस्तों को इस वीडियो में टैग करें।

वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और इसे खबर लिखे जाने तक 12 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके साथ ही वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रह हैं। पंकज मंडल नाम के यूजर कहते हैं, “कानपुर की फ्लाइट्स ने इस फीचर को अपग्रेड किया है।” वहीं एक यूजर इसपर कमेंट करते हुए लिखता है, “उन्होंने कॉर्नर सीट इसलिए बनाई है ताकि लोग वहाँ थूक सकें।” वहीं एक अन्य यूजर कहता है, “ऐसा लगता है कि यूपी-बिहार के लोग प्लेन में बस यही चाहते हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

राहुल आनंद
राहुल आनंदhttps://hindi.opindia.com/
बेहतरी की तलाश में...

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -