Homeदेश-समाजदेवबंद के मदरसे से पढ़कर घर लौट रहा था बच्चा, अगले दिन सरसों के...

देवबंद के मदरसे से पढ़कर घर लौट रहा था बच्चा, अगले दिन सरसों के खेत में गर्दन कटी लाश मिली: कुकर्म की आशंका

SSP विपिन टाडा ने बताया है कि जब शव बरामद हुआ था तब बच्चे के शरीर पर नीचे के कपड़े नहीं थे। इससे उसके साथ कुकर्म की आशंका जताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक मदरसा छात्र की गर्दन कटी लाश मिली है। वह देवबंद के एक मदरसे से पढ़कर घर लौट रहा था। अगले दिन उसका गला कटा शव सड़क किनारे एक सरसों के खेत में मिला है। 13 वर्षीय मृतक के साथ कुकर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। घटना सोमवार (30 जनवरी 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना देवबंद थानाक्षेत्र के गाँव सांपला की है। यहाँ 13 वर्षीय बालक की लाश खेत में पड़ी मिली है। घटना की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मृतक के साथ कुकर्म होने की भी बात कही जा रही है। लेकिन इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सहारनपुर पुलिस के SSP विपिन टाडा के मुताबिक मृतक एक दिन पहले 29 जनवरी को मदरसे से पढ़कर घर लौट रहा था। जब वह देर रात घर नहीं पहुँचा तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। SSP के अनुसार अगले दिन बच्चे का शव मिला। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं। CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जाँच कर रही है। CCTV फुटेज में बच्चा गुम होने से पहले अपने कुछ साथियों के साथ मदरसे से लौटता दिखाई दिया है।

SSP ने बताया है कि मृतक छात्र के साथ लौट रहे अन्य बच्चों से पूछताछ में एक संदिग्ध प्रकाश में आया है। उस संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। बच्चे के साथ कुकर्म के सवाल पर SSP विपिन टाडा ने कहा कि जब शव बरामद हुआ था तब उसके नीचे के कपड़े नहीं थे। इससे उसके साथ कुकर्म की आशंका है। पुलिस ने किसी पुरानी रंजिश की बात सामने न आने की जानकारी देते हुए मृतक के ही किसी साथी की संलिप्तता की तरफ इशारा किया है। पुलिस के मुताबिक केस मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -