Homeरिपोर्टछत्तीसगढ़ के CM ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, तिरंगा की जगह फहराया कॉन्ग्रेस...

छत्तीसगढ़ के CM ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, तिरंगा की जगह फहराया कॉन्ग्रेस का पुराना झंडा

वीडियो में यह देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री ने जिस झंडा को कॉन्ग्रेस कार्यालय रायपुर में फहराया है, उसे 1931 में कॉन्ग्रेस ने अपने पार्टी का झंडा घोषित किया था।

गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अपमान की बात सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ के स्थानीय चैनल आईबीसी 24 ने अपने रिपोर्ट में इस बात को ज़ाहिर किया है। दरअसल गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तिरंगा झंडा की जगह पर कॉन्ग्रेस पार्टी के पुराने झंडे को फ़हरा दिया। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश कॉन्ग्रेस कार्यालय रायपुर में झंडोत्तोलन के लिए पहुँचे थे।

वीडियो में तिरंगा की जगह कॉन्ग्रेस के पुराने झंडे को फहराते हुए भूपेश बघेल को देखा जा सकता है

झंडोत्तोलन के दौरान उन्होंने तिरंगा की जगह पर 1947 से पहले के कॉन्ग्रेस पार्टी के झंडे को फहरा दिया। वीडियो में यह देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री ने जिस झंडा को कॉन्ग्रेस कार्यालय रायपुर में फहराया है, उसे 1931 में कॉन्ग्रेस ने अपने पार्टी का झंडा घोषित किया था। जानकारी के लिए बता दें कि इस झंडे को पिंगली वेंकैया ने कराँची में डिजाइन किया था। इस झंडे में भगवा, सफेद व हरे रंग की तीन क्षैतीज पट्टी थी। इन तीनों ही पट्टी के बीच में चरखा बना हुआ था। इस झंडे को वीडियो में देख सकते हैं।

देश के एक संवैधानिक पद पर बैठे होने के नाते भूपेश बघेल से इस तरह के गलती की उम्मीद नहीं की जा सकती है। यह देश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।

पिछले कई सालों से रायपुर के पुलिस परेड मैदान में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम मनाया जाता था। लेकिन उस मैदान की जगह पर बतौर मुख्यमंत्री बघेल ने कॉन्ग्रेस कार्यालय में गणतंत्र दिवस मनाने का फ़ैसला किया। ऐसा पहली बार हुआ कि राज्य के किसी मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यालय में गणतंत्र दिवस के सरकारी कार्यक्रम को आयोजित किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -