Homeदेश-समाजरिश्तेदार अरहम ने की जबरदस्ती, शिकायत करने पर शौहर ने तीन तलाक दिया: मुरादाबाद...

रिश्तेदार अरहम ने की जबरदस्ती, शिकायत करने पर शौहर ने तीन तलाक दिया: मुरादाबाद में केस दर्ज, पीड़िता बोली- पोर्न वीडियो दिखाकर करते थे सेक्स

मुरादाबाद में महिला ने अपने शौहर और ससुराल पक्ष के अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ कई संगीन इल्जाम लगाए हैं। महिला का कहना है कि शौहर अश्लील वीडियो दिखाकर हैवानियत करता था और इनकार करने पर मारपीट की जाती थी।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में महिला ने अपने शौहर और ससुराल पक्ष के अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ कई संगीन इल्जाम लगाए हैं। महिला का कहना है कि शौहर अश्लील वीडियो दिखाकर हैवानियत करता था और इनकार करने पर मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने शौहर पर तीन तलाक देने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता का कहना है कि एक रिश्तेदार ने उसके साथ बलात्कार भी किया। महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शौहर समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मामला गलशहीद थाना क्षेत्र का है। जहाँ एक महिला ने शौहर समेत ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता का निकाह कोतवाली इलाके के कोठीवालनगर में कराया गया। निकाह के बाद से ही शौहर, सास, ननद और अन्य लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज की माँग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती।

पीड़िता का आरोप है कि उसका शौहर उसो स्मार्टफोन में पोर्न फिल्में दिखाता था और उसी तरह से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। इनकार करने पर उसकी पिटाई की जाती। आरोपों के मुताबिक अरहम नाम के पीड़िता के रिश्तेदार ने 18 फरवरी, 2023 को उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता ने जब इसकी शिकायत अपने शौहर और घरवालों से की तो उल्टे महिला को ही घर से निकाल दिया गया।

घटना के बाद शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया। अंत में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर शौहर, रिश्तेदार अरहम और ससुराल पक्ष की तीन महिलाओं के खिलाफ तीन तलाक, दहेज प्रताड़ना, दुष्कर्म और मारपीट से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जाँच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मोदी जी की सीता कौन हैं’: संसद में सनातन का मखौल बना नहीं भरा कॉन्ग्रेस का मन तो अब माता सीता का कर रही...

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से दूरी, राहुल गाँधी के बयान और प्रमोद तिवारी के 'मोदी की सीता' वाले बयान तक। पढ़िए कॉन्ग्रेस पर उठते सवाल।

जूडो में पहली बार गोल्ड, बॉक्सिंग में रिकॉर्ड 7 स्वर्ण और पैरा खिलाड़ियों का धमाका: ग्लासगो में भारत के 39 पदकों की पूरी कहानी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 स्वर्ण सहित 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। कई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्ज किया।
- विज्ञापन -