Homeदेश-समाजजापानी लड़की के साथ दिल्ली में खुलेआम बदसलूकी, सिर पर अंडा फोड़ा: पीड़िता की...

जापानी लड़की के साथ दिल्ली में खुलेआम बदसलूकी, सिर पर अंडा फोड़ा: पीड़िता की वायरल Video देख पुलिस ने लिया एक्शन, 3 हिरासत में

घटना दिल्ली के पहाड़गंज थानाक्षेत्र की है। वायरल वीडियो में एक लड़की को कुछ लोगों ने घेर रखा है। लड़कों की भीड़ जापानी लड़की को रंग लगा रही है। वह भीड़ के चंगुल से निकलने की कोशिश करती है लेकिन उसे लगातार बारी-बारी से पकड़ कर रंग लगाया जा रहा है।

होली के दिन जापान की लड़की को परेशान करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया। इन तीनों में एक नाबालिग भी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने इसी वीडियो के आधार पर आरोपितों की तलाश की। पकड़े जाने के बाद आरोपितों ने अपना गुनाह कबूल किया है। घटना बुधवार (8 मार्च 2023) को दिल्ली के पहाड़गंज थानाक्षेत्र की है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की को कुछ लोगों ने घेर रखा है। लड़कों की भीड़ जापानी लड़की को रंग लगा रही है। वह भीड़ के चंगुल से निकलने की कोशिश करती है लेकिन उसे लगातार बारी-बारी से पकड़ कर रंग लगाया जा रहा है। एक आरोपित द्वारा तो लड़की के सिर पर अंडा भी फोड़ दिया जाता है। कुछ देर बाद लड़की एक गली में चली गई।

इस घटना को सोशल मीडिया पर शेयर करके कई लोगों ने दिल्ली पुलिस से आरोपितों पर कार्रवाई की माँग की थी। कार्रवाई की माँग करने वालों में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल भी शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 वर्षीया पीड़िता फिलहाल बांग्लादेश में है। वह फ़िलहाल मानसिक और शारीरिक तौर पर पूरी तरह से फिट है। इस घटना की वीडियो सबसे पहले उसी ने शेयर की थी जिसे बाद डिलीट कर लिया गया। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत न ही दिल्ली पुलिस में की और न ही जापानी दूतावास में।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक 1 नाबालिग सहित कुल 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है। सभी आरोपित पहाड़गंज और आस-पास के रहने वाले बताए जा रहे हैं जिन पर DP एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है।

लड़की ने खुद शेयर की थी होली खेलते फोटो

जिस लड़की को रंग लगाने के बाद यह विवाद खड़ा हुआ है उसने होली के दिन 8 मार्च को खुद से अपनी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में लड़की कई लोगों के साथ होली खेलते नजर आ रही यही। कैप्शन में लड़की ने जापानी भाषा में लिखा, “हम जॉम्बी के शहर में मौजूद हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -