Wednesday, May 15, 2024
Homeदेश-समाजस्कॉर्पियो से आए नकाबपोश, दफ्तर से निकाल कर घसीटते हुए ले गए: बिहार में...

स्कॉर्पियो से आए नकाबपोश, दफ्तर से निकाल कर घसीटते हुए ले गए: बिहार में सत्ताधारी RJD नेता का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात

सभी आरोपित स्कॉर्पियो से फरार हो गए। अपहरणकर्ताओं की संख्या लगभग आधा दर्जन बताई जा रही है। नई उम्र के बताए जा रहे आरोपितों के हाथों में हथियार थे।

बिहार की कानून व्यवस्था पर उठ रहे तमाम सवालों के बीच अब छपरा में सत्ताधारी RJD (राष्ट्रीय जनता दल) के नेता सुनील राय के ही अपहरण की खबर है। अपहृत सुनील राय राजद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। घटना मंगलवार (14 मार्च, 2023) की है और घटनास्थल सुनील राय का ऑफिस है। अपहरण की यह वारदात CCTV में कैद हो गई है। आरोपित सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से आए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर के सुनील राय की तलाश शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बाजार समिति के पास की है। सुनील राय के पिता रामविलास राय ने मामले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सुबह किसी ने उनके बेटे को फोन कर के बुलाया। इस कॉल के बाद तड़के लगभग 4 बजे सुनील अपने घर से निकल कर ऑफिस की तरफ गए थे। उसी समय सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी वहाँ पहुँची। गाड़ी से कुछ लोग उतर कर सुनील को अंदर घसीटने लगे। सुनील ने काफी विरोध किया, लेकिन अपहरणकर्ताओं ने उनको अंदर खींच लिया।

इसके बाद सभी आरोपित स्कॉर्पियो से फरार हो गए। अपहरणकर्ताओं की संख्या लगभग आधा दर्जन बताई जा रही है। नई उम्र के बताए जा रहे आरोपितों के हाथों में हथियार थे। उन सभी ने नकाब पहन रखे थे। यह पूरी घटना सुनील राय के ऑफिस के पास लगे एक CCTV में कैद हो गई। घटना के दौरान आसपास कोई मौजूद भी नहीं था। फोन करने वाले को अपने बेटे का पुराना परिचित बताते हुए रामविलास राय ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हालाँकि, रामविलास अपहरण से पहले आए फोन पर हुई बातचीत की जानकारी नहीं दे पाए।

सुनील भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड हैं, यानी पूर्व सैनिक भी हैं जो फिलहाल राजद में नेतागीरी के साथ प्रॉपर्टी का भी काम करते हैं। बिहार पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए सुनील की तलाश शुरू कर दी है। सारण पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज के अलावा अन्य बिंदुओं पर जाँच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने सुनील की तलाश के लिए SIT (विशेष जाँच दल) का भी गठन कर दिया है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM मोदी ने नहीं ब्लर की CM योगी की तस्वीर, कॉन्ग्रेस की ‘मंथरा मौसी’ ने फैलाया था झूठ: जानें कैसे खुला प्रोपगेंडे का सच

सुप्रिया श्रीनेत ने जो सीएम योगी की ब्लर तस्वीर पर दावा किया उसकी असलियत हिंदी खबर ने बताई। उन्होंने बताया कि ये उनके चैनल की ट्रेनी पत्रकार ने किया है पीएम मोदी ने नहीं।

स्वाति मालीवाल की जान को खतरा… CM के घर हमला साजिश के तहत हुआ: पूर्व पति नवीन जयहिंद का दावा, AAP सांसद संजय सिंह...

नवीन जयहिंद ने अपनी वीडियो में आप सांसद संजय सिंह पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि स्वाति पर हुए हमले के बारे में संजय सिंह को पहले से जानकारी थी।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -