HomeराजनीतिNRC लागू करने के पक्ष में मणिपुर, केंद्र से करेंगे संपर्क: CM बीरेन सिंह

NRC लागू करने के पक्ष में मणिपुर, केंद्र से करेंगे संपर्क: CM बीरेन सिंह

"हमें और उत्तर पूर्व के कई राज्यों को NRC की आवश्यकता है। मणिपुर सरकार ने पहले ही कैबिनेट में NRC के लिए फैसला कर लिया है।"

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार NRC के कार्यान्वयन के पक्ष में है और वह इसके लिए केंद्र सरकार से संपर्क करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, NEDA सम्मेलन के समापन के मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि NRC के लिए राज्य ने पहले ही एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा- “हमें और उत्तर पूर्व के कई राज्यों को NRC की आवश्यकता है। मणिपुर सरकार ने पहले ही कैबिनेट में NRC के लिए फैसला कर लिया है।”

केंद्र सरकार का नजरिया पूरी तरह से साफ है कि अवैध घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है। खुद, गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार सितंबर 09, 2019 को NEDA की चौथी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की मंशा सिर्फ असम से ही नहीं बल्कि पूरे देश से सभी घुसपैठिये को बाहर निकालने की है।

बिरेन सिंह ने NEDA सम्मेलन के बाद संवाददाताओं से कहा कि राज्य ने पहले ही प्रदेश में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के लिए एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

यह पूछे जाने पर कि राज्य इस योजना को लागू कैसे करेगा, तो उन्होंने कहा- “यह केंद्र सरकार के माध्यम से किया जाएगा। असम यह उच्चतम न्यायालय की निगरानी में कर रहा है। इसलिए हम केंद्र सरकार से इसे करने के लिए अनुरोध कर रहे हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -