Homeदेश-समाजपटना के 1 दर्जन कोचिंग संस्थान निशाने पर: 'दैनिक भास्कर' की रिपोर्ट में दावा...

पटना के 1 दर्जन कोचिंग संस्थान निशाने पर: ‘दैनिक भास्कर’ की रिपोर्ट में दावा – खान सर से होगी पूछताछ, मनीष कश्यप के रिमांड की तैयारी

मनीष कश्यप को रिमांड पर लेने की कोशिश की घोषणा खुद बिहार पुलिस ने 18 मार्च, 2023 (शनिवार) को उनकी गिरफ्तारी के बाद ही हर दी थी।

तमिलनाडु विवाद में गिरफ्तार बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को अब पुलिस द्वारा रिमांड पर लेने की तैयारी है। राज्य पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) मनीष से फिर से पूछताछ करना चाह रही है। रविवार (19 मार्च, 2023) को मनीष को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं दावा किया जा रहा है कि मनीष के आर्थिक मददगारों की भी जाँच करवाई जा रही है। इस लिस्ट में छात्रों को कम्पटीशन की तैयारी करवाने वाले लगभग 1 दर्जन कोचिंग संस्थान शामिल हैं। इन संस्थानों में खान सर और IAS एकेडमी का भी नाम लिया जा रहा है।

मनीष कश्यप को रिमांड पर लेने की कोशिश की घोषणा खुद बिहार पुलिस ने 18 मार्च, 2023 (शनिवार) को उनकी गिरफ्तारी के बाद ही हर दी थी। तब पुलिस ने कहा था कि मनीष कश्यप के खिलाफ दर्ज अन्य सभी मामलों की जाँच समय से पूरी करवाई जाएगी। तब बिहार पुलिस ने मनीष पर पहले से 10 केस दर्ज होने की बात कही थी। इसमें पुलिस पर अटैक, सांप्रदायिक पोस्ट और अन्य असामाजिक हरकतों में शामिल रहने के आरोप शामिल हैं।

दैनिक भास्कर के मुताबिक बिहार पुलिस की जाँच के दायरे में IAS एकेडमी और खान सर भी हैं। IAS एकेडमी के खाते से मनीष कश्यप को 1 लाख रुपए ट्रांसफर होने की भी जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि पुलिस ने पहले भी आईएएस एकेडमी के डायरेक्टर से सवाल-जवाब कर लिया है, लेकिन उन्हें फिर से बुलाया जा सकता है। रिपोर्ट में मनीष सर के आर्थिक मददगारों में खान सर का भी जिक्र किया गया है।

दावे के मुताबिक, जल्द ही खान सर से भी पूछताछ की जा सकती है। दैनिक भास्कर के अलावा कुछ स्थानीय पोर्टलों ने भी इसी तरह के दावे किए हैं। डेली बिहार डॉट कॉम के अनुसार मनीष कश्यप को ही खान सर का इंटरवियु कर के उनको चर्चित करने का दावा किया गया है। बताया गया है कि खान सर सबसे अधिक इंटरव्यू भी मनीष कश्यप को देते हैं।

बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा बताया गया है कि कुछ ऐसे कोचिंग संस्थान भी हैं जिन्होंने मनीष कश्यप की होर्डिंग राजधानी पटना में लगवाई थी। कोचिंग संस्थानों द्वारा इस होर्डिंग की इजाजत न लिए जाने का आरोप है। आर्थिक अपराध शाखा ने पटना नगर निगम और स्थानीय पुलिस से इस पूरे मामले की जाँच करने के लिए पत्र लिखा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लिपुलेख-कालापानी पर शेखी बघार अपने ही देश में घिरे बालेन शाह, सुगौली संधि से ब्रिटेन का भी कनेक्शन: जानिए भारत-नेपाल सीमा विवाद के बारे...

नेपाल PM बालेन शाह ने लिपुलेख विवाद को लेकर अब ब्रिटेन के सामने हाथ फैलाया है, जबकि भारत के पास पहले से ही इसके ऐतिहासिक साक्ष्य मौजूद हैं।

गाँव में रात 10 बजे घूम रहा था आसिफ, टोकने पर सुबह साथियों के साथ किया हिंदुओं पर हमला: धनराज मौर्या की मौत, वारिस-साजिद-सलीम...

पुलिस ने मुख्य आरोपित मोहम्मद आसिफ खान, उसके अब्बू वारिस अली, साथी साजिद खान, सलीम उर्फ सालिम अली, माजिद अली और आकिब को गिरफ्तार कर लिया है।
- विज्ञापन -