Tuesday, April 30, 2024
Homeराजनीतिवामपंथी प्रदर्शनकारियों ने मचाया उत्पात, ममता बनर्जी की पुलिस को मारे पत्थर

वामपंथी प्रदर्शनकारियों ने मचाया उत्पात, ममता बनर्जी की पुलिस को मारे पत्थर

प्रदर्शन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) की ओर से आयोजित किया गया था। धारा 144 लागू होने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की और जवानों पर हमले किए।

राजनीतिक हिंसा के लिए बदनाम पश्चिम बंगाल में अब वामपंथी संगठन का उत्पात देखने को मिला है।रोजगार एवं अन्य मुद्दे पर राज्य की ममता बनर्जी सरकार को घेरने के लिए वामपंथी संगठन की ओर से प्रदर्शन किया गया। हावड़ा से सचिवालय तक के इस प्रदर्शन में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। वामपंथी प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए पुलिस पर पत्थरबाजी की।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आँसू गैस के गोले और वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। कई लोग जख्मी हो गए। पूरा इलाका घंटो तक हिंसक माहौल की चपेट में रहा। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

प्रदर्शन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) की ओर से आयोजित किया गया था। इसमें लेफ्ट विंग के यूथ और स्टूडेंट संगठनों ने भाग लिया था।

इनका इरादा राज्य के सचिवालय तक मार्च करना था। लेकिन इलाके में धारा 144 लगने से इन्हें प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई। जिसके बाद इन्होंने जबरन वहाँ से रास्ता निकालकर जाने का प्रयास किया। कुछ ने सुरक्षाबल पर ईंट और पत्थर से हमले भी किए। इसके कारण कुछ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

T20 क्रिकेट विश्वकप के लिए भारतीय टीम घोषित: फिनिशर और मजबूत मिडिल ऑर्डर के बिना जीतेंगे कप? इस टीम से आपको कितनी उम्मीदें?

बीसीसीआई ने रोहित शर्मा की अगुवाई में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसकी उप-कप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को दी गई है।

भक्तों से चढ़ावा लेने पर तमिलनाडु पुलिस ने 4 पुजारियों को किया गिरफ्तार: जानिए अंग्रेजों का काला कानून हिंदुओं को कैसे कर रहा प्रताड़ित

तमिलनाडु के एक मंदिर के चार पुजारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने भक्तों द्वारा चढ़ाए गए पैसे को अपने घर ले गए।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -