Homeदेश-समाज'अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने वापस ले ली': असद के एनकाउंटर पर बोला...

‘अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने वापस ले ली’: असद के एनकाउंटर पर बोला ‘चाचा’ अशरफ, नाना ने मजबूरी में किया कफन का इंतजाम

जब पत्रकारों ने असद एनकाउंटर पर अतीक अहमद और अशरफ अहमद से सवाल किए तो अतीक इस दौरान खामोश रहा, जबकि अशरफ ने कहा कि असद अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने वापस ले ली।

अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर के बाद उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अशरफ का बयान सामने आया है। उसने असद को अल्लाह की चीज बताया है। साथ ही आगे कहा कि अल्लाह ने अपनी चीज वापस ले ली है। वहीँ असद की लाश लेने उनके नाना झाँसी पहुँचे हैं। अतीक अहमद के घर और आस-पास की सुरक्षा को भी कड़ा कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक असद के बारे में अशरफ का यह यह बयान 14 अप्रैल 2023 (शुक्रवार) का है। तब प्रयागराज में उत्तर प्रदेश पुलिस अतीक और उसके भाई अशरफ को पूछताछ के लिए ले जा रही थी तब एक पत्रकार ने असद के बारे में सवाल किया। इस दौरान अतीक अहमद खामोश रहा और चुपचाप पुलिस वालों के साथ चलता रहा। हालाँकि अशरफ ने इसका जवाब दिया और कहा, “अल्लाह की चीज थी। अल्लाह ने ले ली।” इस जवाब का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं असद के अंतिम संस्कार के लिए शव लेने उनके नाना हामिद अली झाँसी पहुँच गए हैं। हामिद के साथ उनके वकील भी हैं। हामिद का कहना है कि उन्होंने असद को नहलाने और कफ़न आदि का इंतजाम कर रखा है। खुद के द्वारा किए जा रहे अंतिम संस्कार को हामिद ने असद की माँ की गैर मौजूदगी में मजबूरी बताया है।

इस बीच असद की लाश प्रयागराज लाने से पहले उनके घर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अतीक के घर के आगे भारी फ़ोर्स तैनात कर दिया गया है। जिस रास्ते से शव आना है उन सड़कों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड में सीधे तौर पर शामिल बताए जा रहे असद अहमद को लम्बी फरारी के बाद UP पुलिस की STF विंग ने 13 अप्रैल (गुरुवार) को ढेर कर दिया था। असद के साथ गुलाम भी मारा गया था जिसके घर वालों ने उसका शव लेने से मना कर दिया है। गुलाम भी उमेश पाल और 2 पुलिसकर्मियों की हत्या के CCTV फुटेज में गोलियाँ बरसाता दिखाई दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बंगाल की BJP सरकार ने पेश किया पहला पूर्ण बजट, 1 लाख सरकारी नौकरी से लेकर महिला आरक्षण और राजनीतिक हिंसा पीड़ितों की मदद...

महिलाओं, बेरोजगारों समेत हर तबके के लिए शुभेंदु सरकार ने बजट में प्रावधान किया है। राजनीतिक हिंसा के शिकार लोगों को भी मदद करने की घोषणा की है।

सालार मसूद की दरगाह पर 10 साल में आए चढ़ावे का नहीं मिला हिसाब, ‘घोटाले’ से जुड़ा सपा के पूर्व मंत्री का भी नाम:...

बहराइच की सालार मसूद दरगाह के 10 साल के चढ़ावे का कोई हिसाब नहीं मिला है। बीजेपी नेताओं ने करोड़ों रुपए की हेराफेरी का आरोप लगाया, जबकि सपा के पूर्व मंत्री का नाम भी सामने आया।
- विज्ञापन -