Homeराजनीतिहाउसबोट डूबने से केरल में 22 की मौत: राज्य सरकार ने दिया न्यायिक जाँच...

हाउसबोट डूबने से केरल में 22 की मौत: राज्य सरकार ने दिया न्यायिक जाँच का आदेश, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए आर्थिक सहायता

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रात के समय नदी में डूबी नाव के आस-पास सुरक्षाकर्मी राहत और बचाव कार्य करते दिखाई दे रहे हैं।

केरल के मलप्पुरम जिले में एक हाउसबोट डूबने के चलते 22 लोगों की मौत हो गई। रविवार (7 मई 2023) को हुई इस घटना के समय नाव में 31 लोग सवार थे। जिन्दा बचे 9 यात्रियों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और उपराष्ट्रपति ने घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मामले की न्यायिक जाँच के आदेश दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला मलप्पुरम जिले के तानुर इलाके में ओट्टुम्पुरम का है। केरल सरकार के मंत्री वी अब्दुर्रहमान के अनुसार रविवार शाम लगभग 7 बजे यह हादसा हुआ। घटना के समय नाव नदी के बीच थी, जिसे किनारे लाने का प्रयास किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्यों में फायर ब्रिगेड, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जुटे हुए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने न्यायिक जाँच के आदेश दिए हैं।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रात के समय नदी में डूबी नाव के आस-पास सुरक्षाकर्मी राहत और बचाव कार्य करते दिखाई दे रहे हैं।

राहत और बचाव कार्यों में नौसेना की भी मदद ली जा रही है। नौसेना का चेतक हेलीकॉप्टर भी मदद में लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा भी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों को PM राहत कोष से 2-2 लाख रुपए देने का एलान किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विकास के लिए मंदिर-गुरुद्वारे-सत्संग भवन भी हटे, पर हर बार मस्जिद-मजार पर ही हल्ला क्यों: जयपुर में इंटरनेट शटडाउन, ‘मुस्लिम विक्टिम’ कार्ड प्ले करने...

जब सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बुलडोजर निकालता है, तो इस्लामी कट्टरपंथियों की फौज 'मजहब पर हमला' बताकर शोर मचाने लगती है।

यात्रा गोरक्षा के लिए, बातें मुलायम-अखिलेश-मुस्लिम की, मंच पर शिवपाल-डिंपल यादव: क्या सपा की चुनावी चाल में फँस गए हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद?

क्या स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सपा की सोची-समझी राजनीतिक चाल को समझ नहीं पा रहे हैं या फिर इसके पीछे कोई और कहानी है?
- विज्ञापन -