Homeराजनीति1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में ₹1000 भेजेंगे CM शिवराज सिंह चौहान: मध्य प्रदेश...

1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में ₹1000 भेजेंगे CM शिवराज सिंह चौहान: मध्य प्रदेश में आतिशबाजी, दीपोत्सव और रैलियों से हो रहा फैसले का स्वागत

राज्य की महिलाओं ने इस दौरान रैली भी निकाली। शनिवार (10 जून, 2023) को कई जिलों में प्रभात फेरी निकाली गई।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी जानकारी दी है कि महिलाओं के सपनों की उड़ान को नया सम्मान मिला है। मध्य प्रदेश सरकार ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना’ के तहत राज्य की महिलाओं के खाते में 1000 रुपए डाले जाएँगे। भाजपा नेताओं ने मध्य प्रदेश के लिए 10 जून, 2023 के दिन को ऐतिहासिक करार दिया है।

सीएम चौहान ने भी वीडियो जारी कर कहा, “मेरी बहनों, आज का दिन मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा खुशी का दिन है। मैं आज लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत एक हजार रुपए आपके खाते में डालूँगा। साथ ही सायं 6 बजे जबलपुर में आपसे प्रत्यक्ष रूप से और पूरे प्रदेश में वर्चुअल रूप से आपसे अपने दिल की बात करूँगा। आपकी खुशी, मेरा जीवन है।” बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार बच्चियों एवं महिलाओं के लिए कई योजनाएँ लेकर आ रही हैं।”

राज्य की महिलाओं ने इस दौरान रैली भी निकाली। शनिवार (10 जून, 2023) को कई जिलों में प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान अधिकारीगण भी साथ रहे। टीकमगढ़ में एक मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। कहीं आतिशबाजी हो रही है तो कहीं सम्मेलन आयोजित कर के महिलाओं द्वारा भाजपा सरकार को धन्यवाद किया जा रहा है। वार्ड स्तर पर समारोह का टीवी के माध्यम से प्रसारण भी दिखाया जाएगा।

राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम चौहान महिलाओं के खाते में 1000 रुपए भेजेंगे। कार्यक्रम स्थल पर न सिर्फ रंगोली सजाई गई है, बल्कि गुब्बारों से भी सजावट की गई है। महिलाओ के आधार लिंक्ड ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ इनेबल्ड बैंक एकाउंट्स में प्रथम मासिक आर्थिक सहायता राशि का सिंगल क्लीक के माध्यम से भेजी जाएगी। कुल मिला कर 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में ये राशि भेजी जाएगी, जिससे उन्हें आर्थिक बल मिलेगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -