Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयHowdy Modi की सफलता से पाकिस्तान ही नहीं जली तो लिबरलों की भी है,...

Howdy Modi की सफलता से पाकिस्तान ही नहीं जली तो लिबरलों की भी है, फवाद चौधरी ने बताया फ्लॉप शो

मोदी के इस कार्यक्रम से पाकिस्तान की ही नहीं जली तो लिबरलों की भी है। क्योंकि, अमेरीका के ह्यूस्टन शहर में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में न सिर्फ पाक को परोक्ष रूप से ही सही आतंकी देश कह दिया गया बल्कि राम मंदिर की गूँज भी सुनाई दी।

ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम का पूरे विश्व ने लोहा माना, लेकिन पाकिस्तान जैसे आँख के अंधे देश को ये बात न दिखाई दी न समझ आई। इतना ही नहीं पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीक मंत्री चौधरी फवाद हुसैन तो इस मेगा शो से इतना झल्ला गए कि उन्होंने इसे फ्लॉप शो करार दे दिया। क्यों कहा पाकिस्तान ने इसे समझना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। वैसे यह ऐसा पहला ऐसा अवसर नहीं है कि जब भारत की सफलता से पाकिस्तान को मिर्ची लगी हो और उसके मंत्री फवाद जल कर झल्ली हो गए हों। बता दें कि इससे पहले भी फवाद चंद्रयान-2 पर भी विवादित ट्वीट कर चुके हैं। जिससे सोशल मीडिया पर पाक के खिलाफ अनगिनत मीम्स बने और चौधरी का जमकर मजाक उड़ चुका है।

भारत के खिलाफ अक्सर अपनी विवादित बोल के चलते सुर्खियों में रहने वाले फवाद हुसैन ने हाउडी मोदी कार्यक्रम को लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उनकी झल्लाहट साफ दिखी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “मोदी जनता का निराशाजनक शो। लाखों रुपए खर्च करने के बाद ये लोग केवल यूएसए, कनाडा और दूसरी जगहों से लोगों को इकट्ठा कर सकते हैं। लेकिन यह दिखाता है कि पैसों से सब कुछ नहीं खरीदा जा सकता।” इसके साथ उन्होंने #ModiInHouston हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।

खैर, मोदी के इस कार्यक्रम से पाकिस्तान की ही नहीं जली तो लिबरलों की भी है। क्योंकि, अमेरीका के ह्यूस्टन शहर में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में न सिर्फ पाक को परोक्ष रूप से ही सही आतंकी देश कह दिया गया बल्कि राम मंदिर की गूँज भी सुनाई दी। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में शामिल लोगों ने ‘राम लला हम आएँगे, मंदिर वहीं बनाएँगे’ के जमकर नारे लगाए। कार्यक्रम शुरू होते ही लोगों ने अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाकर राम मंदिर को लेकर नारे लगाए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -