Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाNIA ने 45 खालिस्तान समर्थकों की तस्वीरें जारी की, लोगों से माँगी मदद: लंदन...

NIA ने 45 खालिस्तान समर्थकों की तस्वीरें जारी की, लोगों से माँगी मदद: लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले से जुड़ा है मामला

19 मार्च 2023 को लंदन में भारतीय दूतावास पर हुए हमले में शामिल 45 संदिग्धों की तस्वीर NIA ने जारी की है। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी ने इन तस्वीरों के साथ एक व्हॉट्सएप नंबर भी दिया है जिसपर सीधा संपर्क करके इन लोगों की जानकारी दी जा सकती ह।

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने 19 मार्च 2023 को लंदन में भारतीय दूतावास पर हुए हमले के आरोपितों की तस्वीरें जारी की हैं। इन आरोपितों में अधिकतर खालिस्तानी विचारधारा के लोग शामिल हैं। CCTV फुटेज द्वारा निकाले गए इन 45 संदिग्धों के चेहरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। किसी भी सूचना के लिए NIA ने एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है जिस पर सीधे सम्पर्क किया जा सकता है।

चित्र साभार- NIA

14 जून (बुधवार) को जारी हुए इन पोस्टरों में आरोपितों के नाम पते के साथ उनकी राष्ट्रीयता और पासपोर्ट डिटेल आदि की भी जानकारी साझा करने की माँग की गई है। NIA का मानना है कि इन सभी 45 संदिग्धों द्वारा लंदन में न सिर्फ भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया था बल्कि कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी पहुँचाई गईं। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी द्वारा संदिग्धों की जानकारी देने वाले की पहचान भी गुप्त रखने का भरोसा दिया गया है। संदिग्धों के बारे में किसी भी जानकारी को साझा करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 7290009373 पर डायरेकट मैसेज भेजने की अपील की गई है।

चित्र साभार- NIA

NIA द्वारा जिन संदिग्धों की तस्वीरें जारी हुई हैं उनके बारे में 5 जानकारियाँ माँगी गईं हैं। इसमें संदिग्धों के नाम, उनके गाँव और जिले सहित पते, उनके फोन नंबर, उनकी नागरिकता और पासपोर्ट की डिटेल शामिल है। तस्वीरों में कुछ संदिग्धों के हाथों में खालिस्तानी झंडा और कुछ के पास भारत विरोधी पोस्टर दिख रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में 3 महिलाएँ भी नजर आ रहीं हैं। 2-3 को छोड़ कर ज्यादातर संदिग्ध पगड़ी में नजर आ रहे हैं।

चित्र साभार- NIA

बताते चलें कि ये घटना 20 मार्च 2023 की है। तब खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की गिरफ्तारी के विरोध में उसके समर्थकों ने लंदन स्थित भारतीय दूतावास पर प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में हिंसा की गई थी। इस हमले के बाद भारत सरकार ने ब्रिटिश सरकार को आड़े हाथों लिया था। भारत सरकार इस हमले की जाँच NIA से करवा रही है। NIA की टीम मई 2023 में लंदन पहुँच कर अपनी कार्रवाई शुरू कर चुकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -