HomeराजनीतिAAP विधायक के काफिले की गाड़ी ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, 2 युवकों...

AAP विधायक के काफिले की गाड़ी ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, 2 युवकों की मौके पर मौत: SAD नेता का आरोप- पुलिस केस दर्ज करने में दिखा रही ढिलाई

शिरोमणि अकाली दल के परमबंस सिंह रोमाना ने घटना के वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया है कि गाड़ी ने पहले युवकों की बाइक पर टक्कर मारी और उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाने की जगह वो वहाँ से भाग खड़े हुए।

पंजाब के फरीदकोट में तेज गाड़ी की टक्कर लगने से 2 युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये गाड़ी AAP विधायक गुरदीत सिंह सेखों के काफिले का हिस्सा थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2 लोग बाइक पर जा रहे थे जब विधायक के काफिले की गाड़ी ने उनको पीछे से टक्कर मारी। ये टक्कर कथिततौर पर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आम आदमी पार्टी विधायक गुरदीत सिंह सेखों उस समय मौके पर मौजूद नहीं थे। लेकिन वो वहाँ बाद में आए। एक्सीडेंट के बाद युवकों को अस्पताल ले जाया गया। मगर दोनों मे से कोई जीवित नहीं था। एक मृतक की पहचान सतपाल के तौर पर हुई है जबकि दूसरे का अभी पता नहीं चला है। दोनों झोटियाला गाँव के निवासी थे।

शिरोमणि अकाली दल के परमबंस सिंह रोमाना ने घटना के वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया है कि गाड़ी ने पहले युवकों की बाइक पर टक्कर मारी और उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाने की जगह वो वहाँ से भाग खड़े हुए। परमबंस ने लिखा, “झोटीवाला गाँव के 2 युवक फरीदकोट में मारे गए। उन्हें विधायक गुरदित सिंह सेखों के काफिलें में तेज गति से आ रही पायलट जिप्सी ने टक्कर मारी थी।”

रोमाना ने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया क्योंकि पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में टाल-मटोल कर रही थी। उन्होंने कहा, “मैं सभी से न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए कोतवाली पहुँचने की अपील करता हूँ। हम पुलिस को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर करेंगे।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

उमर खालिद की ‘कुर्बानी’ का जश्न मनातीं आरफा खानम, ताहिर हुसैन के लिए भी बहाए थे आँसू: अपने ‘पोस्टर बॉय’ के लिए अदालत पर...

उमर खालिद से ताहिर हुसैन तक, ‘पोस्टर बॉय’ पॉलिटिक्स कैसे काम करती है? आरफा खानम के बयान, अदालतों पर सवाल और सुनवाई में देरी के दावों की पड़ताल।

फर्जी Video, झूठे आरोप, हमले और नफरती बयान… काँवड़ यात्रा को बदनाम करने के लिए वामपंथी-कट्टरपंथी और मीडिया कैसे फैलाते हैं भ्रम, पढ़ें- पूरा...

कैसे काँवड़ यात्रा को लेकर कट्टरपंथी, वामपंथी, बिकाऊ मीडिया सुनियोजित तरीके से निशाना बनाती और त्योहारों को बदनाम करने के लिए भ्रम फैलाती।
- विज्ञापन -