Monday, May 20, 2024
Homeदेश-समाज'मुसलमान लोग अच्छे होते ही नहीं': अलवर में जुनैद ने रोहित बन हिन्दू लड़की...

‘मुसलमान लोग अच्छे होते ही नहीं’: अलवर में जुनैद ने रोहित बन हिन्दू लड़की का किया रेप, ₹8 लाख भी ठगे; गाँव पहुँचने पर खुली सच्चाई

ककराली गाँव जाने के बाद पीड़िता को जुनैद की सच्चाई पता चली। उसने शिकायत देते हुे कहा, "मुझे पता है कि मुसलमान लोग अच्छे होते ही नहीं है। सब फ्रॉड होते हैं।"

राजस्थान के अलवर जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ जुनैद नाम के लड़के पर रोहित नाम से हिन्दू लड़की को प्यार के जाल में फँसाने और रेप करने का आरोप लगा है। लड़की के मुताबिक जुनैद ने उसके अश्लील वीडियो बनाए और उसे ब्लैकमेल कर के लाखों रुपए भी ठगे। शनिवार (15 जुलाई 2023) को पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर के जाँच करने की जानकारी दी है। फिलहाल जुनैद फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला अलवर के गाँव ककराली का है। दिल्ली की रहने वाली एक 24 साल की लड़की ने यहाँ के रहने वाले जुनैद के खिलाफ सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में लड़की ने बताया कि वह दिल्ली में ब्यूटी पॉर्लर का काम करती है। फ़रवरी 2022 में अलवर में हुई एक शादी समारोह में वह पहली बार जुनैद से मिली थी। यहाँ जुनैद ने अपना परिचय रोहित के नाम से दिया। आरोप है कि इसी नाम से जुनैद ने अपनी इंस्टाग्राम ID भी बना रखी थी।

शिकायत में बताया गया है कि जुनैद ने रोहित नाम की इंस्टा ID से लम्बे समय तक पीड़िता से बात की। कुछ समय बाद दोनों में दोस्ती हो गई। इस बीच जुनैद ने खुद को बेहद गरीब बताते हुए लड़की से पैसों को माँग की। बदले में पीड़िता ने रोहित बने जुनैद को थोड़े-थोड़े मिला कर कुल 8 लाख रुपए दे दिए। 11 अप्रैल 2022 को जब पीड़िता अपने एक काम के सिलसिले में अलवर गई तो उसे होटल में जुनैद मिला। यहाँ उसने नशीला पदार्थ देकर पीड़िता से रेप किया और अश्लील फोटो व वीडियो ले लिए।

बाद में इसी वीडियो का डर दिखा कर जुनैद लड़की से कई बार रेप किया और पैसे ऐंठे। लड़की ने बताया कि जुनैद उसका पीछा भी कर रहा था। इसी के चलते जब 3 जुलाई 2023 को वह किसी काम से जोधपुर गई तो वहाँ जुनैद भी पहुँच गया। यहाँ उसने पीड़िता से रेप किया और शादी का झाँसा दे कर उसे अलवर ले गया। अलवर में जुनैद ने हिन्दू विधान से दिखावे की एक शादी कर के किराए पर एक कमरा ले लिया और 12 जुलाई 2023 को फिर पीड़िता से रेप किया। बताया जा रहा है कि जब लड़की जुनैद के बारे में जानकारी जुटाने के मकसद से उसके गाँव ककराली पहुँची तब उसे जुनैद के मुस्लिम होने की जानकारी हुई।

यहाँ पीड़िता को जुनैद के पहले से शादीशुदा होने की भी सूचना मिली। लड़की का आरोप है कि उसने जुनैद से अपने पैसे वापस माँगे तो 13 जुलाई को रात 8 बजे जुनैद उसके कमरे पर चाकू ले कर आया। यहाँ उसने पीड़िता को शादी या पैसे की बात करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। साथ ही उसने कहा कि वह सभी अश्लील वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। शिकायत में लड़की का यह भी आरोप है कि हिन्दू बन कर उसे 2 साल तक लूटने में जुनैद के परिवार के अन्य लोग भी शामिल हैं।

लड़की ने एक बयान में कहा कि अगर उसे रोहित बने जुनैद के मुस्लिम होने की जानकारी होती तो वो बात भी न करती। पीड़िता ने आगे कहा, “मुझे पता है कि मुसलमान लोग अच्छे होते ही नहीं है। सब फ्रॉड होते हैं।” लड़की ने जुनैद के साथ उसकी माँ और बहनों पर भी अक्सर खुद से बात करने और धोखे में रख कर पैसे माँगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जुनैद के खिलाफ FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। केस दर्ज होने के बाद जुनैद फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

यूँ ही कटोरा लेकर नहीं घूम रहा है पाकिस्तान, भारत ने 200% इम्पोर्ट ड्यूटी लगा तोड़ी अर्थव्यवस्था की कमर: पुलवामा हमलों के बाद मोदी...

2019 में भारत ने पाकिस्तान के उत्पादों पर 200% इम्पोर्ट ड्यूटी लगा दी थी। भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा भी छीन लिया था।

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का इंतकाल, सरकारी मीडिया ने की पुष्टि: हेलीकॉप्टर में सवार 8 अन्य लोगों की भी मौत, अजरबैजान की पहाड़ियों...

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। यह दुर्घटना रविवार को ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में हुई थी।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -