Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयदुर्गा मंदिर में घुस कर खलील मियाँ ने तोड़ डाली मूर्तियाँ, लगा रहा था...

दुर्गा मंदिर में घुस कर खलील मियाँ ने तोड़ डाली मूर्तियाँ, लगा रहा था ‘अल्लाहु अकबर’ का नारा: बांग्लादेश में थम नहीं रहे हिन्दू मंदिरों पर हमले

मंदिर में तोड़फोड़ करने के बाद आरोपित ने मौके से भागने की कोशिश की। हालाँकि, स्थानीय लोगों ने पीछा करते हुए उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं। अब यहाँ के ब्राह्मणबरिया जिले में खलील मियाँ नामक व्यक्ति ने दुर्गा मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ की। इससे मंदिर की मूर्तियाँ खंडित हो गईं। बताया जा रहा है कि मूर्तियाँ तोड़ते समय खलील मियाँ ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगा रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना गुरुवार (20 जुलाई, 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना ब्राह्मणबरिया जिले में सरायल उपजिला के नियामतपुर गाँव की है। यहाँ गुरुवार रात करीब 9:30 बजे एक युवक मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। युवक के हमले से मंदिर की कई मूर्तियाँ टूट गईं। इसकी कुछ फोटो, वीडियो भी सामने आईं हैं। इनमें माँ दुर्गा की मूर्तियों को खंडित अवस्था में देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों का दावा है कि आरोपित खलील मियाँ मंदिर की मूर्तियाँ तोड़ते हुए ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगा रहा था।

मंदिर में तोड़फोड़ करने के बाद आरोपित ने मौके से भागने की कोशिश की। हालाँकि, स्थानीय लोगों ने पीछा करते हुए उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में ब्राह्मणबरिया जिले के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद शखावत हुसैन ने कहा है कि मंदिर में तोड़फोड़ करने के आरोपित खलील मियाँ को गिरफ्तार कर किया गया है। हालाँकि, उसने मंदिर पर हमला क्यों किया इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की कर आरोपित युवक के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जाँच में सामने आया है कि आरोपित खलील मियाँ नियामतपुर गाँव में अपनी बहन से मिलने आया था। इसी दौरान उसका स्थानीय लोगों से झगड़ा हो गया। इस कारण उसने मंदिर के भीतर स्थापित 5-6 मूर्तियाँ खंडित कर दी।

वहीं इस मामले में नियामतपुर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष जगदीश दास ने आरोपित खलील मियाँ के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और स्पीडी ट्रायल एक्ट के मुकदमा दर्ज कराया। जगदीश दास का कहना है कि मंदिर में हुई इस घटना से हिंदू काफी गुस्से में हैं। समाज में असंतोष की भावना बढ़ रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चेहरे चमक गए, पर मुद्दे धुंधले पड़े: CJP की अंदरूनी लड़ाई ने आंदोलन की साख पर उठाए सवाल, छात्रों के टूटते भरोसे की कहानी

CJP के भीतर विवाद, नेताओं की सक्रियता और छात्रों की नाराजगी ने आंदोलन की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है। समझें कैसे असली मुद्दे पीछे छूट गए?

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।
- विज्ञापन -