Homeदेश-समाज'इसने हमारे मजहब के खिलाफ पोस्ट किया': बृजेश यादव के खिलाफ थाने पर जमा...

‘इसने हमारे मजहब के खिलाफ पोस्ट किया’: बृजेश यादव के खिलाफ थाने पर जमा हुई मुस्लिम भीड़ ने किया बवाल, कहा – बुलडोजर चलाओ

मुस्लिम समुदाय के लोग अगले दिन थाने पर जमा हो गए। भीड़ में तमाम लोग बृजेश यादव के घर पर बुलडोजर चलाने की माँग कर रहे थे।

मध्य प्रदेश के विदिशा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट के खिलाफ थाने पर हंगामा किया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस पोस्ट को इस्लाम विरोधी बताया है। सैकड़ों की संख्या में मुस्लिमों ने अपनी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। घटना गुरुवार (20 जुलाई, 2023 ) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला विदिशा के थाना क्षेत्र सिंरोज का है। यहाँ बुधवार की रात बृजेश यादव की एक पोस्ट को मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने समुदाय के खिलाफ बताया। उन्होंने इस अपनी मज़हबी भावनाओं को आहत करने वाला कहा तो पुलिस ने बृजेश यादव से पोस्ट को डिलीट करने को कहा। बृजेश ने फ़ौरन ही वह पोस्ट डिलीट कर ली। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में FIR भी दर्ज कर लिया और जाँच शुरू कर दी। बावजूद इसके मुस्लिम समुदाय के लोग अगले दिन थाने पर जमा हो गए। भीड़ में तमाम लोग बृजेश यादव के घर पर बुलडोजर चलाने की माँग कर रहे थे।

हिंसक रूप ले रही इस भीड़ का नेतृत्व शिकायतकर्ता शेरू खान कर रहा था। यह भीड़ बृजेश को सिंरोज थाने से छोड़ देने का आरोप लगाते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की माँग कर रही थी। पुलिस ने इन सभी को बताया कि आरोपित पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। हालाँकि, पुलिस के समझाने का कोई असर भीड़ पर नहीं पड़ा। सड़कों की तरफ जमा हो रही भीड़ ने अपना हंगामा जारी रखा। इस दौरान उन्मादी नारे भी लगाए गए। आख़िरकार पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। हलके लाठीचार्ज के साथ मुस्लिम भीड़ पर आँसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। आखिरकार भीड़ तितर-बितर हुई।

इस घटना पर जिले के SDPO सौरभ तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर के जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -