Homeव्हाट दी फ*श्रीलंका की शिवकुमारी भारत के राजमिस्त्री से फेसबुक पर बतियाती थी… जहाज पर चढ़...

श्रीलंका की शिवकुमारी भारत के राजमिस्त्री से फेसबुक पर बतियाती थी… जहाज पर चढ़ आ गई शादी करने… पुलिस बोली – ’15 अगस्त के पहले निकल लो’

शिवकुमारी का कहना है कि वह अपने पति लक्ष्मण के साथ यहाँ रहना चाहती है। इसलिए वह भारत छोड़कर नहीं जाएगी। साथ ही उसने भारत सरकार से यहाँ की नागरिकता देने की माँग की है।

सीमा हैदर-सचिन मीणा और अंजू-नसरुल्लाह की बॉर्डर पार वाली प्रेम कहानियों के बीच ऐसा ही एक और मामला आंध्र प्रदेश से सामने आया है। यहाँ श्रीलंका की रहने वाली शिवकुमारी विग्नेश्वरी ने भारत आकर अपने 6 साल पुराने फेसबुक फ्रेंड लक्ष्मण से शादी कर ली। सीमा और अंजू की तरह यह मामला भी चर्चा का विषय बना हुआ है। हालाँकि पुलिस ने शिवकुमारी को भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला चित्तूर जिले के अरिमाकुलपल्ले इलाके के वी कोटा मण्डल का है। यहाँ राजमिस्त्री का काम करने वाले लक्ष्मण और श्रीलंका की रहने वाली शिवकुमारी विग्नेश्वरी साल 2017 में फेसबुक फ्रेंड बने थे। इसके बाद से दोनों के बीच फेसबुक पर ही बात होनी शुरू हुई। धीरे-धीरे दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। जब प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने शादी करने की सोची।

लक्ष्मण और शिवकुमारी दोनों ही साथ रहना चाहते थे। लेकिन न केवल दोनों के देश अलग थे बल्कि इस बार बॉर्डर पार के साथ-साथ समंदर पार करने का भी मसला था। ऐसे में शिवकुमारी ने भारत आकर लक्ष्मण से शादी करने का फैसला किया। इसके लिए उसने भारत का टूरिस्ट वीजा हासिल किया। फिर 8 जुलाई 2023 को कोलंबो से फ्लाइट के जरिए चेन्नई पहुँच गई।

लक्ष्मण पहले ही शिवकुमारी विग्नेश्वरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। इसलिए वह उसे लेने चेन्नई एयरपोर्ट पहुँच गया। जहाँ से वह उसे अपने घर ले गया। करीब 12 दिन साथ रहने के बाद दोनों ने परिवार की सहमति से 20 जुलाई 2023 को वी कोटा मण्डल के एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद उनकी शादी की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। खबर वायरल होने के बाद से दोनों को एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, शिवकुमारी विग्नेश्वरी टूरिस्ट वीजा पर 8 जुलाई को भारत आई थी। ऐसे में 15 अगस्त को उसका वीजा समाप्त हो जाएगा। इसलिए पुलिस ने उसे वीजा समाप्त होने से पहले भारत छोड़कर श्रीलंका वापस जाने या फिर वीजा बढ़वाने के लिए कहा है। शिवकुमारी विग्नेश्वरी का कहना है कि वह अपने पति लक्ष्मण के साथ यहाँ रहना चाहती है। इसलिए वह भारत छोड़कर नहीं जाएगी। साथ ही उसने भारत सरकार से यहाँ की नागरिकता देने की माँग की है।

चित्तूर एसपी वाई रिशांत रेड्डी का कहना है कि पुलिस ने शिवकुमारी को भारत की नागरिकता लेने की प्रक्रिया के बारे में समझाया है। साथ ही उन्हें अपनी शादी का आधिकारिक तौर पर रजिस्ट्रेशन कराने की भी सलाह दी गई है। यह रजिस्ट्रेशन भविष्य में आने वाली किसी भी समस्या के समय दोनों के काम आ सकता है।

इस बीच, शनिवार (29, जुलाई 2023) को शिवकुमारी ने अपना वीजा एक साल बढ़ाने के लिए आवेदन किया है। चूँकि उसने भारतीय नागरिक से शादी की है, ऐसे में शिवकुमारी को अपना वीजा बढ़ने की उम्मीद है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -