Homeदेश-समाजजिस दिन माँ की मौत, उसी दिन भूखे बेटे को कुरकुरे का पैकेट लेने...

जिस दिन माँ की मौत, उसी दिन भूखे बेटे को कुरकुरे का पैकेट लेने पर नंगा कर पीटा और बाजार में घुमाया, फिर आँख में डाल दी लाल मिर्च

इस मामले में रोहड़ू के पुलिस उपाधीक्षक रवींद्र नेगी ने शनिवार यानी 5 अगस्त 2023 को बताया कि पुलिस द्वारा मासूम के खिलाफ किए गए अपराध के संबंध में किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम की धारा 341, 323 और 75 के तहत FIR दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, “जल्द से जल्द अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।”

हिमाचल प्रदेश के शिमला से एक शर्मनाक हरकत सामने आई है। 31 जुलाई को राहुल सोनी नाम के दुकानदार ने दरिंदगी की हद पार कर दी। उसने कुरकुरे का एक पैकेट चुराने के आरोप में एक 15 वर्षीय लड़के को न सिर्फ नंगा कर पीटा और बाजार में घुमाया, बल्कि उसकी आँखों में लाल मिर्च का पाउडर भी डाल दिया।

इस घटना का तब पता चला, जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के टिक्कर बाजार का है। वहीं, आरोपित राहुल सोनी के पिता का नाम शिव कुमार बताया जा रहा है। 

बता दें कि इस मामले में पीड़ित कथित तौर पर नेपाली मूल का है। उसकी माँ की तबीयत खराब होने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भूख लगने पर उसने दुकान से थोड़ा-सा स्नैक्स लेने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार उसके साथ बेरहमी से पेश आया। जिस दिन यह दरिंदगी हुई, उसी दिन उसकी माँ की भी मृत्यु हो गई। 

आरोपित द्वारा इस मामले को दबाने की तमाम कोशिशें की गईं, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद लड़के के पिता नरेश कुमार को हिम्मत मिली। उन्होंने 4 अगस्त 2023 को आरोपित के खिलाफ रोहड़ू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि मिठाई की दुकान के कर्मचारी ने उनके बेटे का रास्ता रोका, उसके साथ गंभीर रूप से मारपीट की और इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो आँखों में मिर्च पाउडर डालकर सार्वजनिक रूप से नंगा कर घुमाया।

वहीं, इस मामले में रोहड़ू के पुलिस उपाधीक्षक रवींद्र नेगी ने शनिवार यानी 5 अगस्त 2023 को बताया कि पुलिस द्वारा मासूम के खिलाफ किए गए अपराध के संबंध में किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम की धारा 341, 323 और 75 के तहत FIR दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, “जल्द से जल्द अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुर्लभ खनिज भारत में मिलेंगे, लेकिन उसका असली मुनाफा कौन कमाएगा?

स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रिक वाहन (EV) या सोलर पैनल जैसी सभी हाई-टेक चीजों को चलाने के लिए सबसे ज़रूरी क्या है? जवाब है क्रिटिकल मिनरल्स यानी दुर्लभ खनिज।

वामपंथियों से कांग्रेस का पुराना ‘लप्रेक’: अपनों को किनारे कर लेफ्ट के पीछे भागने की आदत क्यों नहीं छूटती?

NSUI को छोड़कर AISA के चेहरों को मंच देना कोई इत्तेफ़ाक नहीं है। सरदार पटेल से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा तक... कांग्रेस ने हमेशा अपने मजबूत नेताओं को किनारे कर वामपंथियों को गले क्यों लगाया?
- विज्ञापन -