Homeदेश-समाजबिहार: पॉलीथीन के घर में भीगते-भीगते मर गई प्रसूता, मौत के बाद आवास योजना...

बिहार: पॉलीथीन के घर में भीगते-भीगते मर गई प्रसूता, मौत के बाद आवास योजना का लाभ देने पहुँचे BDO

डीएम ने इस घटना के संज्ञान में आने के बाद तुरंत आवास योजना का लाभ देने के खातिर शोक में डूबे परिवार वालों के पास बीडीओ को भेजा। लेकिन हैरानी की बात है कि पॉलीथीन में रहते परिवार पर इससे पहले किसी का ध्यान नहीं गया।

बिहार बाढ़ के कारण बेहाल है। हर दूसरे दिन स्थिति बद से बदतर होने की खबरें आ रही हैं। कई लोग इस आपदा के कहर में मर चुके हैं। इसी बीच बिहार के जमुई जिले से एक 20 वर्षीय पूजा नामक महिला की मौत का मामला सामने आया है, जो भीतर तक झकझोर देने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मृतक अपने परिवार के साथ पॉलीथीन से बनी झोपड़ी में रहती थी, जहाँ लगातार होती बारिश के कारण पानी टपकने और लगातार भीगे रहने की वजह से उसकी मौत हुई। बताया जा रहा है महिला का 4 दिन पहले ही प्रसव हुआ था, लेकिन बच्चा भी ऐसी परिस्थिति में जिंदा नहीं रह पाया।

प्रसव के बाद से ही पूजा बीमार थी, और गरीबी के कारण वह पॉलीथीन और बांस की झोपड़ी में रहने को मजबूर थी। पूजा की हालत जहाँ खराब होती जा रही थी, वहीं बारिश भी रुकने का नाम नहीं ले रही थी। नतीजतन, लगातार भीगते जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

पूरी घटना में सबसे अजीब बात ये है कि जिले के डीएम ने इस घटना के संज्ञान में आने के बाद तुरंत आवास योजना का लाभ देने के खातिर शोक में डूबे परिवार वालों के पास बीडीओ को भेजा। लेकिन हैरानी की बात है कि पॉलीथीन में रहते परिवार पर इससे पहले किसी का ध्यान नहीं गया।

पूजा की मौत के बाद पूरा परिवार शोक में है और गाँव वालों में इस बात का गुस्सा है कि यदि सरकारी आवास योजना का लाभ पहले मिला होता तो 20 वर्षीय पूजा की मौत नहीं होती।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें बीडीओ के घटनास्थल पर पहुँचने के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं की सहायता दी गई। डीएम ने बताया की परिवार को आवास आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए सूची में उसका नाम दर्ज किया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।

दिल्ली की हवा के आँकड़ों में इतना झोल क्यों? कहीं 143, कहीं 343 तो कहीं 3000 पार

दिवाली के बाद दिल्ली में AQI कहीं 143 तो कहीं 3000 दिखा। जानिए सरकारी स्टेशनों और प्राइवेट ऐप के आँकड़ों में इतना फर्क क्यों आता है।
- विज्ञापन -