Homeराजनीतिहरियाणा में BJP ने घोषित किए 78 उम्मीदवार: योगेश्वर दत्त, बबीता फोगाट, संदीप सिंह...

हरियाणा में BJP ने घोषित किए 78 उम्मीदवार: योगेश्वर दत्त, बबीता फोगाट, संदीप सिंह को टिकट

हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएँगे और मतों की गणना 24 अक्टूबर को होगी। 90 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को समाप्त हो रहा है। पिछले चुनाव में बीजेपी ने बहुमत के साथ सरकार बनाई थी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 78 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इनमें पहलवान योगेश्वर दत्त, बबीता फोगाट और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे संदीप सिंह के नाम भी शामिल हैं। तीनों हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।

योगेश्वर दत्त को बरौदा, संदीप सिंह को पिहुआ और बबीता फोगाट को दादरी से टिकट मिला है। मुख्यमंत्री मनोह​र लाल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे। सोमवार को जिन नामों का ऐलान किया गया उनमें 38 मौजूदा विधायक हैं। 7 मौजूदा विधायकों का नाम सूची में नहीं है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 26 सितंबर को ओलंपिक खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। उनके साथ संदीप सिंह ने भी पार्टी की सदस्यता ली थी।

BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे, जबकि मतों की गणना 24 अक्टूबर को होगी। हरियाणा की 90 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को समाप्त हो रहा है। पिछले चुनाव में बीजेपी ने बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। इस बार भी भाजपा की स्थिति मजबूत बताई जा रही है। कॉन्ग्रेस, इनेलो, जेजेपी, बसपा जैसे दल भी चुनावी मैदान में हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -