Homeराजनीतितिहाड़ में चिदंबरम को चाहिए घर का खाना: अदालत में दाखिल की अर्जी

तिहाड़ में चिदंबरम को चाहिए घर का खाना: अदालत में दाखिल की अर्जी

चिदंबरम की याचिका पर ट्रायल कोर्ट में तीन अक्टूबर को सुनवाई होगी। आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। उन पर विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी देने में अनियमितता बरतने का आरोप है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने ट्रायल कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है। इस अर्जी में उन्होंने न्यायिक हिरासत में घर का बना खाना खाने की इजाजत मॉंगी है। अर्जी पर सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी। चिदंबरम फिलहाल आईएनएक्स मीडिया केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम उच्च न्यायालय से किसी भी तरह की राहत पाने में नाकामयाब रहे। अदालत ने इस मामले में उनकी जमानत याचिका खारित करते हुए कहा था कि जाँच अग्रिम चरण में है और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। सीबीआई ने यह कहते हुए चिदंबरम की जमानत का विरोध किया था कि यह एक गंभीर अपराध है और चिदंबरम को इस बात का अहसास है कि उन्हें दोषी ठहराया जा सकता है। ऐसे में चिदंबरम भागने की कोशिश कर सकते हैं।

आईएनएक्स मीडिया केस में चिदंबरम को सीबीआई ने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था। उन पर वित्त मंत्री रहते आईएनएक्स मीडिया ग्रुप को 2007 में 305 करोड़ रुपये का विदेशी धन हासिल करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी में अनियमितता बरततने का आरोप है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैदान में CM योगी, बूथ तक सक्रिय संगठन और भ्रम में विपक्ष… UP में BJP ऐसे कर रही 2027 में जीत की हैट्रिक लगाने...

UP में 2027 चुनाव के लिए BJP संगठन विस्तार, लाभार्थी संपर्क, कमजोर सीटों पर फोकस और विकास कार्यों के दम पर चुनावी तैयारी में जुट गई है।

न POK की फिक्र, न बलूचिस्तान की चिंता! दिन-रात बस भारत में ‘सत्तापलट’ के सपने देख रहा पाकिस्तान, जानिए CJP प्रदर्शन में कैसे दी...

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भारत के CJP प्रदर्शन की कवरेज को प्राइम टाइम में जगह दी है। इससे साफ है कि उनके लिए पाकिस्तान की मीडिया भारत की आंतिरक राजनीति में खूब दखल देती है।
- विज्ञापन -