Homeराजनीतिउम्र 26 साल, 10 भाषाओं की जानकार: लंदन से आई सियासी दंगल की नई...

उम्र 26 साल, 10 भाषाओं की जानकार: लंदन से आई सियासी दंगल की नई पोस्टर गर्ल

नौक्षम चौधरी को भाजपा ने हरियाणा के पुन्हाना से मैदान में उतारा है। मौजूदा विधायक का टिकट काटकर उन्हें मौका दिया गया है। खुद को मेवात की बेटी बताने वाली नौक्षम के इस चुनाव में काफी चर्चे हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा ने राज्य की ज्यादातर सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। इसमें एक नाम नौक्षम चौधरी का भी है। नौक्षम को पुन्हाना विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। जिसके बाद उन्हें भाजपा की पोस्टर गर्ल कहकर बुलाया जा रहा है। बीजेपी ने मौजूदा विधायक रहीश खान का टिकट काटकर उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

करीब एक माह पूर्व उन्होंने अपने गाँव पैमाखेड़ा में एक कार्यक्रम में भाजपा की ओर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। लोगों का साथ मिला तो भाजपा ने उन्हें अपनी ओर से उम्मीदवार भी बना दिया।

नौक्षम लंदन में करोड़ों का पैकेज वाली नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ने आई हैं। उनके पिता रिटायर्ड जज और माता आइएस हैं। उन्होंने तीन विषयों में एमए किया हुआ हैं। पहले उनकी स्नातकोत्तर दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से हुई और बाद में लंदन में रहने के दौरान उन्हें वहाँ काम करने और करियर बनाने के कई मौक़े मिले।

दस भाषाओं की ज्ञाता अपनी पढ़ाई के दौरान राजनीति में भी सक्रिय थी। जानकारी के मुताबिक वह छात्र संघ नेता भी रह चुकी हैं। शायद यही कारण हैं कि उन्होंने मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कम समय में अच्छी-खासी भीड़ जुटाकर सबको हैरान कर दिया।

जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय नौक्षम को लंदन में 3 वर्ष तक काम करने के बाद अपने देश की याद आई और उन्हें महसूस हुआ कि उनके घर, परिवार, राज्य को उन जैसे लोगों की जरूरत हैं। जिसके बाद उन्होंने भारत का रुख कर लिया। उन्होंने एक महीने पहले अगस्त के अंतिम सप्ताह में भाजपा की सदस्यता ली थी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नौक्षम का कहना है कि वे मेवात की बेटी हैं और उन्हें किसी भी गीदड़भभकी से डर नहीं लगता। उनकी मानें तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से काफी प्रभावित हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -