Homeदेश-समाजबबलू बन हिंदू लड़की के साथ लिव इन में रहा, माँ बनते ही छोड़...

बबलू बन हिंदू लड़की के साथ लिव इन में रहा, माँ बनते ही छोड़ भागा: चुपके से बहन से किया निकाह, महिलाओं ने खुर्शीद को पकड़ पुलिस को सौंपा

बबलू बनकर खुर्शीद अनाथ हिंदू लड़की के संपर्क में आया। उसके साथ लिव इन में रहने लगा। इस दौरान लड़की एक बेटी की माँ भी बनी। इसके बाद खुर्शीद उन्हें छोड़कर अपने घर आ गया। जब पीड़िता उसे तलाशते हुए पहुँची तो अपनी ममेरी बहन से निकाह करने की बात कही।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपित खुर्शीद ने बबलू बनकर एक अनाथ हिंदू लड़की को फँसाया। दो साल उसके साथ लिव इन में रहा। लड़की को प्रेग्नेंट करने के बाद वह भाग खड़ा हुआ और चुपके से अपनी ममेरी बहन से निकाह कर ली।

किसान संगठन की महिलाओं को पीड़िता रेलवे स्टेशन पर बदहवास हाल में मिली। उन्होंने उसकी मदद की और मंगलवार (5 सितम्बर 2023) को खुर्शीद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुर्शीद मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दिल्ली की एक स्टील फैक्ट्री में 7 वर्षों से वह नौकरी कर रहा था। इसी फैक्ट्री में दिल्ली के वजीरपुर की एक हिन्दू लड़की भी बर्तन पॉलिश करने का काम करती थी। पीड़िता के माता-पिता नहीं हैं।

खुर्शीद पर आरोप है कि उसने बबलू नाम से लड़की को प्यार के जाल में फँसाया और 2 साल पहले उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना शुरू कर दिया। इस दौरान लड़की एक बेटी की माँ भी बनी। लड़की ने कई बार खुर्शीद से शादी को कहा पर वह टालता रहा।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि बेटी होने के बाद खुर्शीद उसे अस्पताल में ही छोड़ कर अपने घर वालों को मनाने और जल्दी लौटने का भरोसा दे कर मुरादाबाद आ गया। 2 माह बाद भी जब वो नहीं लौटा तो लड़की उसे खोजते हुए बेटी को लेकर मुरादाबाद पहुँची। यहाँ उसे खुर्शीद मिला। लेकिन उसने अपनी मामा की बेटी से निकाह करने की जानकारी दी। खुर्शीद ने पीड़िता को साथ रखने से मना कर दिया। उसे डाँट कर भगा दिया। इससे सदमे में आई लड़की मुरादाबाद जंक्शन पर पहुँच कर रोने लगी। तभी वहाँ से गुजर रही किसान यूनियन की महिला शाखा की सदस्यों की नजर उस पर गई। उन्होंने कारण पूछा तो पीड़िता ने सारी बात बता दी।

सारी बात सुन कर किसान संगठन की महिला कार्यकर्ताओं ने पीड़िता की मदद का फैसला किया। उन्होंने खुर्शीद को बहाने से मिलने के लिए बुलवाया। जब खुर्शीद पीड़िता से मिलना पहुँचा तब वहाँ मौजूद महिलाओं ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मुरादाबाद के पत्रकार सुमित टंडन ने ऑपइंडिया को गिरफ्तारी के दौरान के कुछ वीडियो भेजे हैं। इन वीडियो में खुर्शीद पुलिस कस्टडी में दिख रहा और आसपास के लोग उसे डाँट रहे हैं। मुरादाबाद पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

FIFA World Cup 2026: जर्मनी की जीत खबर थी, कुराकाओ का जश्न ‘कहानी’

यह फीफा विश्व कप अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन मैदान पर जो कहानियाँ जन्म ले रही हैं, वे बता रही हैं कि फुटबॉल सिर्फ़ एक खेल नहीं है।

ED की शिकायत के बाद ‘द टिमोथी इनिशिएटिव’ पर कसा शिकंजा, जानिए FIR की डिटेल: विदेशी फंडिंग से चल रहा था ईसाई धर्मांतरण, बनाए...

ED की शिकायत पर अमेरिकी ईसाई संगठन TTI पर FIR दर्ज। विदेशी फंडिंग को भारत में लाकर इस्तेमाल करने और फेमा के उल्लंघन का आरोप।
- विज्ञापन -