Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाJ&K: अनंतनाग में डीसी ऑफिस के बाहर ग्रेनेड अटैक, सुरक्षा बलों ने शुरू किया...

J&K: अनंतनाग में डीसी ऑफिस के बाहर ग्रेनेड अटैक, सुरक्षा बलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

कड़ी सुरक्षा वाले परिसर के बाहर सुरक्षा गश्ती दल पर सुबह करीब 11 बजे ग्रेनेड फेंका गया। उन्होंने बताया कि ग्रेनेड का निशाना चूक जाने के कारण वह सड़क के पास ही फट गया, जिससे वहाँ गुजर रहे 10 लोग घायल हो गए।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में उपायुक्त कार्यालय के बाहर शनिवार (अक्टूबर 5, 2019) को आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया। हमले में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक पत्रकार समेत 10 लोग घायल हो गए। इसमें एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है। कुछ लोगों को काफी गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग में कड़ी सुरक्षा वाले परिसर के बाहर सुरक्षा गश्ती दल पर सुबह करीब 11 बजे ग्रेनेड फेंका गया। उन्होंने बताया कि ग्रेनेड का निशाना चूक जाने के कारण वह सड़क के पास ही फट गया, जिससे वहाँ गुजर रहे 10 लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। 

हमले के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया है। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमले में शामिल आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

बता दें कि आज जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के 2 महीने हो गए हैं। इस फैसले से आतंकियों के आका काफी बौखलाए हुए हैं। जम्मू-कश्मीर का माहौल बिगाड़ने के लिए वे कई तरह की साजिशें रच रहे हैं। हालॉंकि अब तक उन सारे मंसूबे सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के कारण नाकाम रहे हैं। आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ की लगातार कोशिश भी कर रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘SIR’ पर प्रकाश राज का फर्जीवाड़ा एक्सपोज: कर्नाटक में अपना वोट कटने का फैला रहे थे भ्रम, चुनाव आयोग ने पोल खोली; पढ़ें सच्चाई

EC ने प्रकाश राज का नाम मतदाता सूची से मनमाने ढंग से नहीं हटाया गया है। पंजीकृत पते पर न रहने के कारण वहाँ केवल 'Shifted' स्टेटस लिखा गया है।

महाराष्ट्र में धर्मांतरण के नए कानून के तहत ब्रिटिश नागरिक पर दर्ज हुई FIR, चर्च के कार्यक्रम की आड़ में हिंदुओं को बनाना चाहता...

महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू होने के बाद एक ब्रिटिश नागरिक पर FIR दर्ज हुई है। वह पुणे के एक चर्च में यीशू के प्रति भक्ति दिखाते हुए हिन्दू देवी-देवताओं पर भ्रम फैला रहा था।
- विज्ञापन -