Homeदेश-समाजबिहार में अब दैनिक जागरण के पत्रकार पर बाइक सवारों ने की फायरिंग, इससे...

बिहार में अब दैनिक जागरण के पत्रकार पर बाइक सवारों ने की फायरिंग, इससे पहले घर में घुसकर एक की कर दी गई थी हत्या

एक महीने के भीतर यह दूसरे पत्रकार पर हमला है। इससे पहले 18 अगस्त 2023 को अररिया जिले में दैनिक जागरण के ही पत्रकार विमल कुमार यादव के घर में घुसकर 4 आरोपितों ने उनके सीने में कई गोलियाँ मार दी थीं। इससे मौके पर उनकी मौत हो गई थी। विमल कुमार अपने भाई शशिभूषण की हत्या के इकलौते गवाह थे।

बिहार में एक बार फिर पत्रकार पर हमले की घटना सामने आई है। लखीसराय जिले में दैनिक जागरण के पत्रकार अवध किशोर यादव गुरुवार (14 सितंबर 2023) की सुबह अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार 3 बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस हमले में अवध किशोर बाल-बाल बच गए।

रिपोर्ट के अनुसार, अवध किशोर दैनिक जागरण के पत्रकार हैं। वह अपने गाँव धीरा से हलसी जा रहे थे। हलसी-सिकंदरा रोड पर पहुँचते ही बाइक सवार हमलावरों ने उन पर गोली चला दी, लेकिन हमलावरों को गोली चलाते देख अवध किशोर बचने के लिए झुक गए। ऐसे में गोली उनके बगल से निकल गई।

गोलीकांड की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपितों की फोटो हासिल कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पत्रकार अवध किशोर का कहना है कि 9 साल पहले 5 जुलाई 2014 को बदमाशों ने उनके पिता कामेश्वर यादव की हत्या कर दी थी। अवधकिशोर इसके गवाह हैं।

अवध किशोर का कहना है कि उनके पिता की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित रंजीत को आजीवन कारावास की सजा हुई है। वह करीब एक महीने पहले जमानत पर बाहर आया है। अवध किशोर को आशंका है कि रंजीत ने ही उनकी हत्या की प्लानिंग की थी। हालाँकि, वे हमलावरों को पहचान नहीं पाए।

एक महीने के भीतर दूसरे पत्रकार पर हमला

बता दें कि बिहार में एक महीने के भीतर यह दूसरे पत्रकार पर हमला है। इससे पहले 18 अगस्त 2023 को अररिया जिले में दैनिक जागरण के ही पत्रकार विमल कुमार यादव के घर में घुसकर 4 आरोपितों ने उनके सीने में कई गोलियाँ मार दी थीं। इससे मौके पर उनकी मौत हो गई थी। विमल कुमार अपने भाई शशिभूषण की हत्या के इकलौते गवाह थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

के-9 वज्र, जोरावर टैंक और न्यूक्लियर जेनरेटर… PM मोदी ने किया हजीरा के डिफेंस प्लांट का दौरा: जानें ये जगह भारत के लिए क्यों...

हजीरा में बने स्वदेशी 700 मेगावाट न्यूक्लियर स्टीम जनरेटर ने पीएम मोदी का ध्यान खींचा, जानिए यह भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है।

2 दिन मॉर्चरी में रहा मुस्लिम से निकाह करने वाली पारसी महिला का शव: मुस्लिम-पारसी दोनों ने जमीन देने से किया मना, हिंदुओं ने...

गुजरात में पारसी महिला की मौत पर मुस्लिम शौहर और पारसी समाज दोनों ने अंतिम विदाई नहीं दी तो सनातनियों ने महिला का अंतिम संस्कार किया।
- विज्ञापन -