Homeराजनीतिमुस्लिम घरों के बाहर लगा मजेदार पोस्टर: लिखा है- डोरबेल खराब है, मोदी-मोदी चिल्लाएँ

मुस्लिम घरों के बाहर लगा मजेदार पोस्टर: लिखा है- डोरबेल खराब है, मोदी-मोदी चिल्लाएँ

इस समर्थन के पीछे तीन तलाक बिल पर रोक सबसे बड़ा कारण है। मोदी के इस बिल को पास करने के तरीके, उनके संकल्प ने मुस्लिम महिलाओं को उनका मुरीद बना दिया है। पहले लोग मुस्लिम महिलाओं को फ़ोन पर ही झटके में तलाक देकर ज़िंदगी बर्बाद कर देते थे, लेकिन अब......

एक ओर जहाँ पत्रकारिता का समुदाय विशेष और लिबरल गैंग पीएम मोदी को मुस्लिमों का दुश्मन साबित करने में लगा है, वहीं दूसरी ओर ज़मीनी रूप से मोदी के लिए मुस्लिमों का समर्थन बढ़ता ही जा रहा है। हरियाणा के मुस्लिम समाज को लेकर न्यूज़ 18 की हालिया प्रकाशित एक रिपोर्ट इसी की तस्दीक करती है।

यह दरवाजा सिर्फ मोदी-मोदी बोलने वालों के लिए खुलेगा

न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के अनुसार जब उन्होंने एक मुस्लिम बस्ती के स्थानीय लोगों से बात की तो मालूम चला कि आगामी विधानसभा चुनावों के चलते वोट माँगने कई सारे प्रत्याशी आते रहते हैं। वे प्रत्याशी बार-बार डोरबेल बजाते हैं। अतः यह पोस्टर लगा कर यह सूचना प्रत्याशियों को दे दी गई है कि यहाँ मोदी-समर्थकों के लिए दरवाज़ा खुलेगा।

पहले फ़ोन पर ही मिट्टी में मिला देते थे, अब पुलिस का डर है

मुस्लिम महिलाओं से जब न्यूज़ 18 के रिपोर्टर ने बात की तो उन्होंने बताया कि इस समर्थन के पीछे तीन तलाक बिल पर रोक सबसे बड़ा कारण है। मोदी के इस बिल को पास करने के तरीके, उनके संकल्प ने मुस्लिम महिलाओं को उनका मुरीद बना दिया है। पहले लोग मुस्लिम महिलाओं को फ़ोन पर ही झटके में तलाक देकर ज़िंदगी बर्बाद कर देते थे, लेकिन अब ऐसे लोगों में पुलिस और कानून का ख़ौफ़ होगा।

बस्ती के अन्य लोगों ने मोदी के समर्थन के पीछे अन्य कारण भी गिनाए। उनमें प्रमुख मोदी की जनकल्याणकारी योजनाएँ रहीं, जैसे आयुष्मान, उज्ज्वला इत्यादि। लोगों ने साफ किया कि उनके नेता मोदी ही हैं, और वे अन्य किसी के समर्थकों को अपने घर वोट माँगने नहीं आने देना चाहते।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -