Homeदेश-समाजनवरात्रि में भजन कर रहा था हिन्दू परिवार, लाठी-डंडे लेकर आई मुस्लिम भीड़ ने...

नवरात्रि में भजन कर रहा था हिन्दू परिवार, लाठी-डंडे लेकर आई मुस्लिम भीड़ ने पीटा: पूजा कर रही लड़कियों से छेड़खानी, घर में घुस कर हिंसा और गाली-गलौज

शिकायत में बताया गया है कि सभी आरोपितों के हाथों में लाठी डंडे थे। इन सभी ने दुर्गा पंडाल में बैठी महिलाओं को बेरहमी से पीटा। माँ के भजन गा रहीं लड़कियों से छेड़खानी भी गई गई।

उत्तर प्रदेश के आगरा में दलित परिवार पर हमले की घटना सामने आई है। अब तक इस मामले में आगरा पुलिस ने कुल 5 आरोपितों को हिरासत में लिया है। इनके नाम सालुद्दीन, जाहिल, नाज़िम, हासिम और फ़ाज़िल हैं। पीड़ित परिवार के मुताबिक, शुक्रवार (20 अक्टूबर, 2023) को नवरात्रि में माँ दुर्गा की पूजा करने के लिए जा रहीं उनके घर की लड़कियों पर मुस्लिम पक्ष के 11 लोगों ने हमला किया था। इस हमले के दौरान आरोपितों ने पीड़ितों के घर में घुस कर छेड़खानी भी की।

पुलिस फरार चल रहे आरोपितों की तलाश कर रही है। पीड़ित परिवार ने वीडियो जारी कर के खुद को पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट बताया है।

यह मामला आगरा के थाना क्षेत्र बरहन का है। शिकायतकर्ता एक महिला है जिसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इस शिकायत में बताया गया है कि पीड़ित परिवार मोहल्ले में नवरात्रि की पूजा में मूर्ति स्थापित करता है। शुक्रवार रात लगभग 8 बजे पीड़ित परिवार पंडाल में भजन गा रहा था। इसी दौरान उसी गाँव के शकील और शाहरुख़ वहाँ पहुँच गए। दोनों ने पीड़ितों को माँ-बहन की गालियाँ देना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में आरजू खान, आमिल, पप्पा, फ़ाज़िल, वारशी, भूरा, आदिल, शारुख और एहसान का बेटा राहुल भी वहाँ आ धमके।

शिकायत में बताया गया है कि सभी आरोपितों के हाथों में लाठी-डंडे थे। इन सभी ने दुर्गा पंडाल में बैठी महिलाओं को बेरहमी से पीटा। माँ के भजन गा रहीं लड़कियों से छेड़खानी भी गई गई। अचानक हुए इस हमले के बाद पीड़ित परिवार अपने घरों की तरफ भागे। आरोपितों ने पीछा किया और दलितों को घर में घुस कर मारा। शोरगुल सुन कर जब आसपास के लोग जुटने लगे तो हमलावर जान से मारने की धमकियाँ देते हुए वहाँ से भाग निकले। इस हमले में पीड़ित परिवार के पुरुष और महिलाओं दोनों के घायल होने का दावा किया गया है।

घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। सभी को मामूली चोटें आईं हैं जिनका मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। इस शिकायत पर पुलिस ने सभी 11 हमलावरों के खिलाफ IPC की धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 354 और 452 के साथ SC/ST एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। अब तक कुल 5 आरोपितों को हिरासत में लिया गया है जिसमें 2 नामजद जाहिल और फ़ाज़िल शामिल हैं। पुलिस इस मामले की जाँच के साथ फरार अन्य आरोपितों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित संतुष्ट

ऑपइंडिया को पीड़ित परिवार की तरफ से एक वीडियो मिला है। वीडियो में पीड़ितों ने बताया कि उन पर हमले के बाद लगभग 10 मिनट के आसपास पुलिस पहुँच गई थी। पीड़ितों ने यह भी बताया कि वो इस मामले में आगरा पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से संतुष्ट हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -