Home Blog Page 1479

जिस हमास ने 1200 को मार डाला, उसके समर्थन में पाकिस्तानी खिलाड़ी: श्रीलंका पर जीत गाज़ा को किया समर्पित, हैदराबाद के ग्राउंड में मोहम्मद रिजवान ने ग्राउंड में पढ़ी दुआ

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने इजरायल-हमास युद्ध पर प्रतिक्रिया दी है। मोहम्मद रिजवान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत आई पाकिस्तानी टीम का हिस्सा हैं। जहाँ इधर ODI विश्व कप चल रहा है, उधर इजरायल में हमास के आतंकियों ने घुस कर 1200 लोगों का कत्लेआम मचाया है। यहाँ तक कि एक गाँव में 40 से अधिक बच्चों को काट डाला गया। कई बच्चों को जला दिया गया। गाँव में हर तरफ लाशें ही लाशें मिलीं। फिलिस्तीन की तरफ से इजरायल पर 5000 रॉकेट दागे जाने के बाद इस युद्ध की शुरुआत हुई है।

मोहम्मद रिजवान ने नमाज़ पढ़ते हुए हाथ की इमोजी शेयर करते हुए इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, “ये (श्रीलंका के खिलाफ जीत) गाज़ा में रहने वाले हमारे भाई-बहनों के लिए है। इस जीत में योगदान देकर मैं प्रफुल्लित हूँ। पूरी टीम को इसका क्रेडिट जाता है, खासकर अब्दुल्लाह शफ़ीक़ और हसन अली को, जिन्होंने इसे आसान बना दिया। अद्भुत मेजबानी और लगातार समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का धन्यवाद।” बता दें कि मंगलवार (10 अक्टूबर, 2023) को मोहम्मद रिजवान श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के हीरो बने।

वर्ल्ड कप के इस मैच में श्रीलंका ने 344 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था और स्कोर का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 37 रनों के स्कोर पर 2 विकेट खो चुकी थी, लेकिन ऐन वक्त पर मोहम्मद रिजवान ने 121 गेंदों मर 131 रनों की पारी खेली। उनका साथ दिया सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक ने, जिन्होंने 103 गेंदों पर 113 रन जड़े। पाकिस्तान के दोनों शतकवीरों कुशल मेंडिस और समारा विक्रमा को तेज़ गेंदबाज हसन अली ने आउट किया था। मोहम्मद रिजवान ने इस मैच में विकेट के पीछे 3 कैच भी लपके।

मोहम्मद रिजवान ग्राउंड में नमाज़ पढ़ने के लिए भी जाने जाते हैं। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में भी उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ 68 रनों की पारी खेली थी और वो मैच भी पाकिस्तान जीता था। उसी मैच के दौरान 31 वर्षीय मोहम्मद रिजवान ग्राउंड पर नमाज़ पढ़ते नजर आए थे। मैच की दूसरी पारी में अफगानिस्तान की बैटिंग के दौरान ड्रिंक्स के समय का उनका ये वीडियो वायरल हुआ था। वहीं जून 2023 में उन्होंने अमेरिका में सड़क किनारे नमाज़ पढ़ी थी।

हालिया मैच की बात करें तो उसमे भी मोहम्मद रिजवान ने दुआ पढ़ी। हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान की मैच के दौरान जम कर उसके समर्थन में नारे भी लगे। इसमें जीत पाकिस्तान की हुई लेकिन वीडियो जो वायरल हुआ, वो किसी प्लेयर का नहीं बल्कि “जीतेगा भाई जीतेगा, पाकिस्तान जीतेगा” के नारे लगाती भीड़ का। इन नारों से वहाँ बैठे आम भारतीय भी आश्चर्य में पड़ गए। भारत में रहने वाले कुछ हिंदुस्तानी नागरिक पाकिस्तानी टीम के जबरदस्त फैन हैं। इतने बड़े वाले प्रशंसक कि 850 किलोमीटर दूर भोपाल से गाड़ी चलाकर हैदराबाद आ गए।

हिम्मत मत हारो, बस डटे रहो मोर्चे पर… हमास आतंकियों से लड़ने के लिए ज़ंग में उतरा 95 साल का इजरायली बुजुर्ग, बढ़ा रहे हैं सैनिकों का मनोबल

उम्र महज एक नंबर है और ये साबित कर दिखाया है ‘इजरायली डिफेंस फोर्स’ (IDF) के सबसे उम्रदराज रिजर्विस्ट 95 साल के एजरा याचिन ने। यरूशलम के रहने वाले इस बुजुर्ग फाइटर को हमास के खिलाफ चल रही इजरायल की मौजूदा जंग में सैनिकों के संग बात कर के उनका मनोबल बढ़ाने के लिए रिजर्व में शामिल किया गया है।

यहाँ ये बात गौर करने वाली है कि यरूशलम के दंगों और परेशान करने वाले हादसों से भरा एक मुश्किल बचपन जीने के बावजूद उन्होंने और उनके दोस्तों ने कभी हार नहीं मानी। वो देश के लिए हमेशा सीना ताने डटे रहे और इजरायल को महान राष्ट्र बनाने में अहम योगदान दिया।

उनका एक संदेश इजरायली सेना में जोश भरने के लिए काफी है। वो कहते हैं कि हिम्मत हारो, मत अभी भी नहीं। उम्रदराज एजरा मिशन में ऐसे वक्त में शामिल हुए हैं जब इजरायल और फिलिस्तीन में यद्ध चल रहा है, हमास आतंकियों ने इजरायल में घुस कर भयंकर कत्लेआम मचाया है। अपने ‘X’ हैंडल पर पत्रकार हनन्या नफ्ताली ने उनकी तस्वीर कैप्शन के साथ पोस्ट की है।

हालाँकि, एजरा याचिन का मिशन एक सैनिक के पारंपरिक कर्तव्यों से परे है। उन्हें प्रतिकूल हालातों का सामना करने वाले रवैये, उम्मीदों और अदम्य भावना से भरी अपनी जिंदगी की अविश्वसनीय कहानी सैनिकों के बीच साझा करके उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए नियुक्त किया गया है, जिसने इज़रायल के इजरायल बनने में मदद की थी।

इजरायली सेना रिजर्व क्या है?

हमास समूह के कई तरह के हमले का मुकाबला करने के लिए इज़रायल ने अपनी थल सेना और वायु सेना की संयुक्त ताकत के साथ गाजा को मलबे में तब्दील करने के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कसम को पूरा करने के लिए 3 लाख रिजर्व जुटाए हैं। दरअसल इस देश में युद्ध के दौरान 18 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को लिंग या जातीयता की परवाह किए बगैर सेना में सेवा देना जरूरी है। वहीं पुरुषों और महिलाओं दोनों को कम से कम 24 से 32 महीने तक सेना में सेवा देना जरूरी है।

हालाँकि, इमरजेंसी के हालात वाली इस ज़रूरी सेवा में कुछ लोगों का शामिल होना कतई जरूरी नहीं है। इन अपवादों में धार्मिक महिलाएँ, शादीशुदा शख्स और मानसिक या शारीरिक विकलांगता वाले लोग आते हैं। इस ज़ंग के बीच दुनिया भर की विदेशी सरकारें यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि उनके कितने नागरिक मारे गए, लापता हैं, उन्हें मेडिकल हेल्प या घर वापसी की जरूरत हैं। इस दौरान कई देशों ने भी इस जंग को खत्म करने में मध्यस्थता की भूमिका निभाने की पेशकश की है।

इस हालिया शुरू हुई जंग में पहले ही कम से कम 1800 लोग मारे जा चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका हैं, क्योंकि इज़रायल ने गाजा पट्टी पर किए तेज हवाई हमलों ने फिलिस्तीनियों को संयुक्त राष्ट्र आश्रयों में भागने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं दूसरी तरफ रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय कमेटी के एक अधिकारी के मुताबिक, उनका संगठन कैदियों तक पहुँच के लिए हमास और इजरायली अधिकारियों दोनों के संपर्क में है, लेकिन अभी तक उन तक पहुँच नहीं हो पाई है।

हमास-इजरायल युद्ध ने बुधवार (11 अक्टूबर, 2023) को पाँचवा दिन है। IDF ने कहा कि इजरायल में आतंकवादी संगठन हमास के रॉकेट और घात लगाकर किए गए हमलों मृतकों की संख्या 1000 को पार कर गई हैं। वहीं 2800 से अधिक घायल है। वहीं 50 के लापता होने या बंधक बनाए जाने की पुष्टि हुई है। IDF के मुताबिक, गाजा से अब तक 5000 से अधिक रॉकेट दागे गए हैं।

उधर दूसरी तरफ गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय मुताबिक, चल रहे जवाबी हमले के तहत हवाई हमलों में 770 से अधिक फिलिस्तीनी भी मारे गए हैं। इसके साथ ही 4000 अन्य घायल हुए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता के मुताबिक, मृतकों में 140 बच्चे और 120 महिलाएँ शामिल हैं।

जिसके इशारे पर पठानकोट में बहा भारतीय जवानों का लहू, उसे मस्जिद में घुस कर ‘अज्ञात हमलावरों’ ने मार डाला, मनमोहन की सरकार में छोड़ दिया गया था जैश आतंकी

जनवरी 2016 में पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ़ की पाकिस्तान के सियालकोट में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने हत्या कर दी। वह भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों में से एक था और उसके विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका था। पठानकोट हमले में ‘डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स’ के 5 जवान, IAF के एक गार्ड और NSG के एक कमांडो बलिदान हो गए थे।

सियालकोट की एक मस्जिद के भीतर शाहिद लतीफ़ की हत्या बुधवार सुबह (11 अक्टूबर, 2023) को हो गई। शाहिद सियालकोट इलाके में आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद का बड़ा कमांडर था। उसको ‘छोटा शाहिद भाई’ और नूरु अल दीन के नाम से जाना जाता था। एक और जानने वाली बात है कि 2010 में कॉन्ग्रेस सरकार ने ‘गुडविल गेस्चर’ दिखाते हुए उसे पाकिस्तान को प्रत्यर्पित कर दिया था।

लतीफ़ को एक बार वर्ष 1994 में भारत में भी UAPA के तहत गिरफ्तार किया गया था और वर्ष 2010 में सज़ा पूरी होने पर पाकिस्तान प्रत्यर्पित कर दिया गया था। वह पाकिस्तान जाकर दोबारा भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में भाग लेने लगा था। वर्ष 2020 में भारतीय गृह मंत्रालय द्वारा UAPA के अंतर्गत आतंकी घोषित किए जाने वालों की लिस्ट में उसका भी नाम था। लतीफ़ वर्ष 1999 में हुई इंडियन एयरलाइन्स के विमान की हाईजैकिंग में भी आरोपित था।

वर्ष 2016 में पंजाब की सीमा से सटे पठानकोट में स्थित भारतीय वायुसेना के महत्वपूर्ण एयरबेस पर हमला हुआ था। एयरबेस के अंदर पाकिस्तानी आतंकी घुस आए थे और छुप कर हमला करने लगे थे। शाहिद लतीफ़ इस हमले का साजिशकर्ता था। उसने ही यह हमला करने वाले चारों आतंकियों को पठानकोट भेजा था।

1 जनवरी, 2016 को हुए पठानकोट एयरबेस पर हुए इस हमले में 7 सुरक्षाकर्मियों समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी। जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकी मारे गए थे। भारतीय जाँच एजेंसियों ने इस आतंकी हमले के पीछे जैश-ए-मुहम्मद के आतंकियों का हाथ बताया था।

पाकिस्तान में ‘अज्ञात हमलावरों’ द्वारा मारे जाने वाले आतंकियों की सूची में शाहिद सबसे नया नाम है। इससे कुछ ही दिन पहले कराची में लश्कर के एक आतंकी मुफ़्ती कैसर फारूक की भी अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। पाकिस्तान में ही रहने वाले खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवार की भी अप्रैल 2023 में इसी तरह हत्या हुई थी।

इंजीनियर फिरोज शेख ने प्लेन में निकाला गुप्तांग, हिलाने लगा… बगल में बैठी महिला टीचर को दिखाया: पिता के अंतिम संस्कार में जा रही थी पीड़िता

अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए पुणे से नागपुर जा रही 40 साल की एक महिला शिक्षक से फ्लाइट में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर नागपुर की सोनेगाँव पुलिस ने 32 साल के फिरोज शेख नूर मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया है। वह पेशे से इंजीनियर है।

रिपोर्ट के अनुसार फिरोज शेख पीड़ित महिला की बगल की सीट पर बैठा और अपने गुप्तांग हिला रहा था। शुरुआत में महिला ने उसकी हरकत को नजरंदाज कर दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि वह खुजली कर रहा है। यह घटना 9 अक्टूबर 2023 की है। विमान लैंड करने के बाद एयरपोर्ट से शेख को गिरफ्तार किया गया। फिरोज शेख पुणे के कोंढवा का रहने वाला है और अगले महीने उसकी निकाह होनी है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला चंद्रपुर की रहने वाली है और पिता के अंतिम संस्कार के लिए नागपुर आ रही थी।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला चंद्रपुर की रहने वाली है और पिता के अंतिम संस्कार के लिए नागपुर आ रही थी। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि पहले तो उन्हें लगा कि आरोपित खुजली रहा है। ये सोचकर उन्होंने उसकी हरकत को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन जब उसने ऐसा करना जारी रखा और अश्लील तरीके से उन्हें केहुनी मारते हुए इशारा किया तब वह भौंचक रह गईं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विमान के नागपुर हवाई अड्डे पर लैंड करने के बाद महिला ने आरोपित की शिकायत की। शेख पर यौन उत्पीड़न समेत IPC की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें आईपीसी की धारा 354 (स्त्री की लज्जा भंग करने के आशय से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 354ए (यौन उत्पीड़न) और 509 (आपराधिक इरादे से छूकर महिला की लज्जा भंग करने की कोशिश) शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट में सवार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान ने महिला से छेड़खानी के दौरान आरोपित फिरोज शेख को रोका था। पीड़ित महिला केबिन क्रू को बुलाना चाहती थी, लेकिन तब तक फ्लाइट लैंड हो चुकी था। जैसे ही प्लेन के दरवाजे खुले कथित तौर पर शेख ने पीछे के निकास की तरफ से भागने की कोशिश की। कथित तौर पर शेख ने ​एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग के समय भी अश्लील हरकत की थी।

‘जीतेगा भाई जीतेगा, पाकिस्तान जीतेगा’: भीड़ में हैदराबादी और भोपाली भी… यूँ ही नहीं रिजवान को मिली भारत में रावलपिंडी वाली मोहब्बत और दुआ

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप 2023 का एक मैच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम में। इसमें जीत पाकिस्तान की हुई लेकिन वीडियो जो वायरल हुआ, वो किसी प्लेयर का नहीं बल्कि “जीतेगा भाई जीतेगा, पाकिस्तान जीतेगा” के नारे लगाती भीड़ का।

वर्ल्ड कप 2023 के पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच के दौरान हैदराबाद के स्टेडियम में जब “जीतेगा भाई जीतेगा, पाकिस्तान जीतेगा” के जोरदार नारे लगे तो वहाँ बैठे आम भारतीय भी आश्चर्य में पड़ गए। जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर कई यूजर्स भी आर्श्चय से सवाल पूछने लगे।

“जीतेगा भाई जीतेगा, पाकिस्तान जीतेगा” का यह नारा जिस भीड़ ने लगाया, दिल से लगाया। दिल से क्यों और कैसे लगाया, इसका प्रमाण यह है कि इसकी शुरुआत एक डीजे ने की। डीजे ने इसे ऐसे शुरू किया – “जीतेगा भाई जीतेगा”। डीजे के इतना बोलते ही भीड़ ने उसके बाद नारे को पूरा करते हुए कहा – “…पाकिस्तान जीतेगा”।

X पर एक यूजर ने लिखा कि हैदराबाद भले ही श्रीलंका से भौगोलिक तौर पर नजदीक है लेकिन पाकिस्तान के साथ हैदराबादी लोगों के दिल की नजदीकियाँ हैं, डेमोग्राफी के स्तर पर ये दोनों साथ-साथ हैं।

सवाल उठता है कि क्या जिस भीड़ ने “जीतेगा भाई जीतेगा, पाकिस्तान जीतेगा” का नारा लगाया, वो सिर्फ हैदराबादी भीड़ थी? जवाब है – नहीं। भारत में रहने वाले कुछ हिंदुस्तानी नागरिक पाकिस्तानी टीम के जबरदस्त फैन हैं। इतने बड़े वाले प्रशंसक कि 850 किलोमीटर दूर भोपाल से गाड़ी चलाकर हैदराबाद आ गए।

“ऐसा लग रहा था, जैसे मैं रावलपिंडी में खेल रहा हूँ। जिस तरह से भीड़ ने हमें मोहब्बत दी, वह अद्भुत था। यह हमारे लिए घरेलू मैच जैसा लगा।”

131 रन बना कर नाबाद रहने वाले मोहम्मद रिजवान ने यूँ ही नहीं इतनी बड़ी बात कह दी। कुछ हिंदुस्तानियों की भीड़ ने जो प्यार पाकिस्तानी टीम पर बरसाई, वो वायरल वीडियो में तो देख-सुन सकते ही हैं… अगर आपने टीवी पर लाइव मैच देखा है तो आप उस क्लिप को भी याद कर सकते हैं जब “जीतेगा भाई जीतेगा, पाकिस्तान जीतेगा” के नारों को सुन कर पवेलियन में बैठे बाबर आजम भी आश्चर्यचकित होकर मुस्कुराने लगे थे।

मोहब्बत के माहौल में, रावलपिंडी जैसा रोमांच और श्रीलंका के खिलाफ मैच में रिकॉर्ड जीत के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने हैदराबाद स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को अपनी जर्सी तक दे दी। साथ में फोटो-सेल्फी सब भी किया गया। खिलाड़ियों और ग्राउंड स्टाफ के बीच बने स्पेशल बॉन्ड तक भी जिक्र किया गया।

भारत के साथ परोक्ष-प्रत्यक्ष युद्ध लड़ने, आतंकियों को पनाह देने वाले देश पाकिस्तान का समर्थन करने वाले लोग कौन हैं? भीड़ का कोई चेहरा नहीं होता, भीड़ का कोई नाम नहीं होता। इसलिए इसकी जाति-मजहब-उम्र आदि अमूमन छिप जाती है। गौर करने लायक बात यह है कि अपने समय के मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेटर मुश्ताक अहमद ने भारत में पाकिस्तानियों के समर्थक भीड़ पर कुछ कहा था। मुश्ताक ने कहा था कि हैदराबाद और अहमदाबाद में मुस्लिम आबादी ज्यादा है, इसलिए इन जगहों पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को समर्थन मिलेगा।

हमास के आतंकियों ने भारतीय हिरोइन की बहन और बहनोई की हत्या की, मधुरा नायक ने बताया- बच्चों के सामने ही मार डाला

हमास के आतंकी हमले में इजरायल में जो लोग मारे गए हैं उनमें भारतीय मूल की यहूदी टीवी एक्ट्रेस मधुरा नायक की बहन और बहनोई भी हैं। दोनों की उनके बच्चों के सामने ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। टीवी सीरियल ‘नागिन’ से पहचान बनाने वाली मधुरा ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार का दर्द साझा किया है।

उन्होंने पोस्ट कर बताया है कि इस बेरहम हत्या से उनका पूरा परिवार सदमे और दुख में है। उन्होंने बताया कि रविवार (8 अक्टूबर 2023) को उन्हें अपनी चचेरी बहन और उनके पति की हत्या की सूचना मिली थी।

कई डेली सोप ओपेरा में नेगेटिव रोल से भारतीय टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान कायम कर चुकी मधुरा नायक ने बताया कि यह घटना 7 अक्टूबर की है। उन्होंने इंस्टा वीडियो में कहा है, “मैं, मधुरा नाइक, भारतीय मूल की यहूदी हूँ। अब भारत में हमारी संख्या केवल 3000 है। 7 अक्टूबर को हमने अपने परिवार से एक बेटी और एक बेटे को खो दिया। मेरी चचेरी बहन ओदाया और उसके पति की उनके दो बच्चों के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई। आज मुझे और मेरे परिवार को जिस दुख और दर्द की भावनाओं का सामना करना पड़ रहा है, उसे लफ्जों में बयाँ नहीं किया जा सकता है। आज तक, इजरायल दर्द में है। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और कमजोरों को निशाना बनाया जा रहा है।”

इस दौरान मधुरा ने यह भी बताया कि फिलिस्तीन समर्थकों ने उन्हें उनकी एक अन्य पोस्ट पर बेइज्जत किया था। इन लोगों ने उन्हें यहूदी होने के वजह से जलील किया। उन्हें कोसा। एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा, “अपना दर्द शेयर करने के लिए मैंने अपनी बहन और परिवार की एक फोटो पोस्ट की और यह देखकर हैरान रह गई कि फिलिस्तीन समर्थक दुष्प्रचार कितना गहरा है। यहूदी होने के वजह से मुझे अपमानित किया गया। आज मैं अपनी भावनाओं को आवाज देना चाहताी हूँ। अपने फॉलोवर्स, दोस्तों, शुभचिंतकों और उन लोगों से जिन्हें मैं प्यार करती हूँ, को ये सब बताना चाहती हूँ।”

दरअसल 9 अक्टूबर को मधुरा ने अपनी चचेरी बहन के फोटो के साथ लिखा था, “आतंकवादी हमले में अपनी प्यारी कजन को खोने से गहरे दुख में हूँ। उसकी गर्मजोशी, दयालुता और प्यार हमेशा याद रखा जाएगा। हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ उनके और सभी पीड़ितों के साथ है। उन्हें चिरशांति मिले। इस मुश्किल वक्त में हमारे और इजरायल के लोगों के साथ खड़े रहें। अब वक्त आ गया है कि लोग इन आतंकवादियों की वास्तविकता देखें और देखें कि वे कितने अमानवीय हो सकते हैं। ये बेहद हृदयविदारक है।”

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर 2023 को इस्लामी आतंकवादी समूह हमास ने इजरायल पर अचानक हमला किया था। हमले में अब तक 1000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 2,800 से अधिक लोग घायल हैं। हमास ने बड़ी संख्या में इजरायलियों को बंधक भी बनाया हुआ है। हमास ने इस हमले में एक जर्मन महिला को मार कर उसका नग्न शव गाजा की गलियों में प्रदर्शित किया था।

सवाल- इजरायल-फिलिस्तीन में आप किसके साथ खड़े हैं, जवाब- हम फिलिस्तीन के साथ खड़े हैं, क्योंकि वे हमारे मियाँ भाई हैं: देखिए Video

इस्लामी आतंकी संगठन हमास की बर्बरता ने पूरी दुनिया को हिला दिया है। ज्यादातर देश इजरायल के साथ इस मुश्किल घड़ी में खड़े हैं। लेकिन एक तबका ऐसा भी है जो मजहबी कट्टरपंथ के कारण फिलिस्तीन और हमास का भी समर्थन कर रहा है। इनमें भारत के भी मुस्लिम कट्टरपंथी शामिल हैं।

फेसबुक पर ‘राजधर्म पूर्वांचल’ नाम के पेज पर यह वीडियो अपलोड किया गया है। करीब 13 मिनट का यह वीडियो है। वीडियो में एक पत्रकार कुछ लोगों से इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे पर उनकी प्रतिक्रिया पूछ रहा है। पत्रकार पूछता है कि इजरायल-फिलिस्तीन में आप किसके साथ खड़े हैं। यह सवाल आप वीडियो में 4:00 मिनट से सुन सकते हैं।

नारंगी टीशर्ट पहने हुए एक युवक तुरंत जवाब देता है कि हम तो फिलिस्तीन के साथ खड़े हैं। इस युवक के साथ बाकी टोपी पहने एक युवा उसकी बात का समर्थन करता है। अन्य युवा भी उसका समर्थन करते हैं।

इस पर पत्रकार पूछता है कि आखिर आप फिलिस्तीन के साथ क्यों खड़े हैं? इस प्रश्न के उत्तर में टोपी वाला युवक कहता है, “वो हमारे मियाँ भाई हैं। हम तो अपने मियाँ भाइयों के साथ खड़े हैं। वहाँ पर जुल्म हो रहा है।” टोपी वाले युवक की इस बात का वहाँ मौजूद अन्य मुस्लिम युवक भी समर्थन करते हैं।

टोपी वाला युवक इसके बाद कहता है कि फिलिस्तीन में बच्चा जीने के लिए नहीं, बल्कि मरने के लिए पैदा होता है। वहाँ बच्चा अल्लाह के लिए शहीद होने के लिए पैदा होता है। वहाँ बच्चा-बच्चा क्रिकेट-गुल्ली डंडा नहीं खेलता, वहाँ शहीद-शहीद खेलता है कि शहीद कौन होगा, शहीद कौन होगा?

गौरतलब है कि इजरायल पर हमास के हमले में अब तक 1000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 2,800 से अधिक लोग घायल हैं। हमास ने बड़ी संख्या में इजरायलियों को बंधक भी बनाया हुआ है। हमास ने इस हमले में एक जर्मन महिला को मार कर उसका नग्न शव गाजा की गलियों में प्रदर्शित किया था।

हमास ने इजरायल के भीतर हमले के दौरान 40 बच्चों को भी मार दिया। उनकी लाशें इजरायली सुरक्षा बलों को बरामद हुई हैं। इस्लामी आतंकियों ने लकवाग्रस्त महिला तक को नहीं छोड़ा और उसकी भी हत्या कर दी।

इजरायल ने भी इसके जवाब में गाजा पट्टी पर हवाई हमले किए हैं। इजरायल के हमलों में अब तक 800 फिलिस्तीनियों की भी मौत हो चुकी है। कहा जा रहा है कि इजरायल जमीन के रास्ते अपनी सेना भेजने की तैयारी कर रहा है।

भारतीय सेना को बदनाम करने वाली अरुंधति रॉय पर चलेगा मुकदमा: दिल्ली के उप-राज्यपाल ने दी मंज़ूरी, कहा था – ‘कश्मीर कभी नहीं रहा भारत का अभिन्न अंग’

दिल्ली के उप-राज्यपाल विजय कुमार सक्सेना ने लेखिका अरुंधति रॉय के खिलाफ अभियोग चलाने को मंज़ूरी दे दी है। ये मामला 2010 में दिए गए भड़काऊ भाषण का है। राज निवास के अधिकारियों ने मंगलवार (10 अक्टूबर, 2023) को इसकी जानकारी दी। अरुंधति रॉय के साथ-साथ जम्मू कश्मीर के एक प्रोफेसर शेख शौकत हुसैन के खिलाफ भी अभियोग चलाए जाने को मंज़ूरी दे दी गई है। नई दिल्ली स्थित मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश के बाद इन दोनों के विरुद्ध FIR दर्ज की गई थी।

शेख शौकत हुसैन ‘सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर’ में इंटरनेशनल लॉ का प्रोफेसर रहा है। उप-राज्यपाल ने पाया कि दोनों के खिलाफ मामला चलाए जाने के लिए पर्याप्त आधार हैं। दोनों के खिलाफ IPC (भारतीय दंड संहिता) की धारा-153A (धर्म, नस्ल, स्थान या भाषा के आधार पर 2 समुदायों में नफरत पैदा करना, शांति भंग करना), 153B (राष्ट्रीय अखंडता के विरुद्ध बातें करना) और 505 (भड़काऊ बयान देना) के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है।

दिल्ली में ही एक भाषण के दौरान इन दोनों ने इस तरह की बयानबाजी मंच से की थी। दोनों के खिलाफ IPC की धारा-124A (राजद्रोह) के तहत भी मुकदमा चलाया जाना था, लेकिन ये संभव नहीं हो सका क्योंकि इस धारा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि उसकी संवैधानिक पीठ की सुनवाई पूरी होने तक सारे मामले रोक दिए जाएँ। इस मामले में 2 अन्य अभियुक्त अलगाववादी सैयस अली शाह गिलानी और दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेक्चरर रहे अब्दुल रहमान गिलानी की मौत हो चुकी है।

28 अक्टूबर, 2010 को कश्मीरी कार्यकर्ता सुशील पंडित ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। ‘आज़ादी – द ओनली वे’ के बैनर तले इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया था और इसमें ‘सभी राजनीतिक बंदियों को मुक्त करने के लिए कमिटी (CRPP)’ ने इसे आयोजित किया था। इसमें कश्मीर को शेष भारत से अलग करने की बात की गई थी। अरुंधति रॉय ने कहा था कि कश्मीर कभी भारत का अभिन्न हिस्सा नहीं रहा है। साथ ही उन्होंने झूठा दावा किया था कि भारतीय अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र में इसे स्वीकार किया है।

भारत विरोधी अरुंधति रॉय ऐसे ही झूठ फैलाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान भी न केवल पीएम केयर्स फंड के बारे में झूठ बोला, बल्कि भारत के टीकाकरण अभियान और SII और भारत बायोटेक द्वारा विकसित COVID-19 टीकों के बारे में भी गलत सूचनाएँ फैलाई थीं। उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार मुस्लिमों का नरसंहार करने के लिए कोरोनावायरस के प्रकोप का उपयोग कर रही है।कश्मीर में आतंकवाद निरोधी अभियानों को उन्होंने लगातार ‘सरकार प्रायोजित’ आतंकवाद के रूप में संदर्भित किया था।

40+ बच्चों को काटा/मारा, माँ की लाश के बगल में पड़ा था गर्भनाल से जुड़ा मृत भ्रूण: इजरायल में दिखा हमास आतंकियों की क्रूरता का नज़ारा, अब तक 900 का नरसंहार

हमास के आतंकवादियों ने 7 अक्टूबर को इजरायल में घुसकर नरसंहार किया है। 40 से ज्यादा बच्चों समेत दर्जनों लोगों को एक गाँव में ही मार डाला है। टाइम्स ऑफ इजरायल में प्रकाशित खबर के अनुसार एक रिपोर्टर को आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्स) कमांडर ने परिवार सहित दर्जनों बच्चों के नरसंहार की बात बताई। निकोल जेडेक नाम की इस रिपोर्टर ने यह भी बताया कि कमांडर के बताए अनुसार 40 बच्चों की हत्या वाली संख्या बढ़ सकती है क्योंकि इजरायली सैनिक घर-घर जाकर अभी भी तलाशी कर रहे हैं।

कुछ मीडिया ने 40 बच्चों का गला काटे जाने वाली घटना को अफवाह बताया है। प्रेस एजेंसी एन्डोलू (Anadolu) ने ट्वीट कर बताया है कि इजरायली सेना से जब उन्होंने संपर्क किया तो हमास द्वारा बच्चों के गला काटे जाने वाली बात की पुष्ट जानकारी होने से इनकार किया।

प्रेस एजेंसी एन्डोलू के उलट i24 न्यूज इंग्लिश के वीडियो ट्वीट में एक इजरायली सैनिक को स्पष्ट सुना जा सकता है कि हमास आतंकियों ने महिलाओं और बच्चों का गला-सिर काटा है।

जिस गाँव में हमास आतंकियों ने नरसंहार मचाया, 4 दिन बाद भी वहाँ मारे गए लोगों के घरों के दरवाजे खुले हैं, हर तरफ पूरे गाँव में लाशें बिखरी पड़ी हैं। ये भयावह खबरें तब सामने आई, जब इजरायली सेना ने फिर से उस गाँव का कंट्रोल अपने हाथ में लिया और हमास के आतंकियों को अपने देश से खदेड़ा, या फिर उसी गाँव में उन्हें मार डाला।

इस गाँव में जहाँ-तहाँ हमाज के आतंकियों की लाशें भी अब बिखरी पड़ी दिखाई दे रही हैं। यहाँ एक ऐसी महिला का शव मिला है, जिसका बच्चा गोलियों की बौछार की वजह से पेट से निकल गया और वो अभी भी गर्भनाल से जुड़ा हुआ है। दोनों की जानें जा चुकी हैं।

पूरे गाँव में नरसंहार, 40 से ज्यादा बच्चों का कल्तेआम

हमास के आतंकियों ने गाजा पट्टी से महज 400 मीटर दूर स्थित किबुत्ज़ कफ़र अज़ा में मौत का नंगा-नाच किया है। यहाँ हर तरफ मौत ही मौत है। 100 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं। इन गाँव पर अभी-अभी इजरायली सेना ने वापस कब्जा किया है। लोगों के घर खुले हुए हैं। बड़े, बुजुर्ग, बच्चे सब मारे जा चुके हैं, तो जवान लोगों को संभवत: बंदी बनाकर गाजा पट्टी ले जाया गया है। किबुत्ज़ कफ़र अज़ा में 40 से अधिक नवजातों/बच्चों को हमास के आतंकवादियों ने कसाइयों की तरह मारा, काट डाला है।

आई24 की रिपोर्ट के मुताबिक, यहाँ रेस्क्यू अभियान में पहुँचे रिजर्व सैनिकों को भयावह हालात का सामना करना पड़ रहा है। 100 से अधिक शवों को निकालने के क्रम में उन्हें 40 से अधिक बच्चों, जिसमें कुछ दुधमुँहे बच्चे भी हैं, उनके भी शव मिले हैं, कईयों के सिर धड़ से अलग किए जा चुके हैं। पहली बार इजरायल ने हमास के कब्जे में गए इलाकों में मीडिया को जाने दिया है, मीडिया के कैमरों में जो कुछ भी कैद हो रहा है, वो बेहद भयावह है।

हमास के हमले में अब तक 900 से ज्यादा लोगों की मौत

इस पूरे गाँव में खड़ी कारों को जलाया जा चुका है। ये तो विनाश का महज एक छोड़ा सा हिस्सा है। अभी तक सभी शव निकाले नहीं जा सके हैं। मृतकों का आंकड़ा कहीं ज्यादा बढ़ सकता है, क्योंकि और शव अभी घरों से निकाले जा रहे हैं। आधिकारिक आँकड़ों के मुताबिक, हमास के हमले में अब तक 900 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

येरुशलम पोस्ट के संपादक एवी मेयर ने भयावह जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “दक्षिणी इज़राइल की कहानियाँ प्रति घंटे बदतर होती जा रही हैं। एक महिला की हत्या कर दी गई और उसके बगल में एक भ्रूण था, जो अभी भी गर्भनाल से जुड़ा हुआ था। एक बुजुर्ग महिला खून से लथपथ मिली, उसके शरीर पर गोलियों के निशान थे। पूरे परिवार अपने घरों में जलकर मरे हुए पाए गए।”

यह युद्ध नहीं, नरसंहार है

हमास के आतंकवादियों के इस हमले के चार दिन बाद आईडीएफ मेजर जनरल इताई वेरुव भी उस जगह पहुँचे। उन्होंने हमास की ज्यादतियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि घरों में घुसकर हमले किए गए हैं। पूरे के पूरे परिवार खत्म कर दिए गए हैं। कफ़र अज़ा में ये युद्ध नहीं है, बल्कि ये नरसंहार है।

आज इजरायल के खिलाफ हल्ला मचा रहा जो पाकिस्तान, वो खुद हजारों फिलिस्तीनियों की मौत का गुनहगार: जानिए क्या है ‘ब्लैक सितंबर’, जब जॉर्डन में मारे गए हजारों फिलिस्तीनी

हमास के आतंकी शनिवार (7 अक्टूबर, 2023) से ही इजरायल में कत्लेआम मचा रहे हैं। हर तरफ लोगों की लाशें बिखरी मिलीं। हमास के आतंकवादी जल, थल, वायु मार्ग से इजरायल में घुसे और जो भी सामने आया, उसे मारते गए। दर्जनों लोगों को बंदी बनाकर हमास के आतंकी गाजा पट्टी ले गए। शाम होते-होते इजरायल ने पलटवार किया। इजरायल ने योम किंपुर युद्ध के बाद पहली बार युद्ध की आधिकारिक घोषणा कर दी, और तब से लेकर अब तक उसने गाजा पट्टी का सीज तो डाला ही है, सैकड़ों हमास के लड़ाकों को मार डाला है।

इजरायल-हमास युद्ध को लेकर दुनिया दो खेमों में बँट गई है। फिलिस्तीन के समर्थन में सबसे ज्यादा हल्ला मचाने वाले देशों में पाकिस्तान भी एक है, जो खुद हजारों फिलिस्तीनियों की हत्याओं में भागीदार रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि पाकिस्तान तो फिलीस्तीन का समर्थन करता है? वो तो इजरायल को मान्यता भी नहीं देता। ऐसे में वो फिलीस्तीनियों को कैसे मार सकता है? तो इसका जवाब छिपा है ‘ब्लैक सितंबर’ के दो शब्दों में।

इसमें पाकिस्तान से ट्रेनिंग पाकर जॉर्डन की सेनाओं ने PLO (पलेस्टाइन लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन) के लड़ाकों को तहस-नहस कर दिया था और अपनी जमीन पर उनका सफाया करते हुए अपनी सीमा से बाहर खदेड़ दिया था। ‘ब्लैक सितंबर’ की घटना 1970 की है, जब ‘फिलीस्तीन मुक्ति संगठन’ को जॉर्डन की जगह लेबनान शिफ्ट करना पड़ा था। आइए, बताते हैं कि किस तरह से पाकिस्तान ने हजारों फिलिस्तीनियों के कल्तेआम में अहम भूमिका निभाई।

क्या है ‘ब्लैक सितंबर’?

‘ब्लैक सितंबर’ 1970 में जॉर्डन में हुआ एक गृहयुद्ध था, जिसमें जॉर्डन की सेना और ‘फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन’ के बीच लड़ाई हुई थी। यह युद्ध 6-27 सितंबर तक चला और इसमें हजारों लोग मारे गए। युद्ध की शुरुआत तब हुई जब पीएलओ ने जॉर्डन की सरकार को चुनौती देने और जॉर्डन को एक फिलिस्तीनी राज्य बनाने की कोशिश की। पीएलओ ने जॉर्डन में कई हमले किए, जिसमें कई बेगुनाह लोग मारे गए। बता दें कि 2015 की जनगणना में कहा गया है कि देश की 9.5 मिलियन आबादी में से लगभग 6,34,000 फ़िलिस्तीनी हैं।

जॉर्डन की सेना ने पीएलओ के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया। 17 सितंबर को, जॉर्डन की सेना ने पीएलओ के ठिकानों पर हमला करना शुरू कर दिया। पीएलओ ने भी जवाबी हमले किए, जिसमें कई नागरिक मारे गए। युद्ध के अंत में, जॉर्डन की सेना ने पीएलओ को हराया। पीएलओ को जॉर्डन से निकाल दिया गया और फिलिस्तीनियों को अपने ठिकानों से हटने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद पीएलओ ने लेबनान को अपना ठिकाना बनाया। ‘ब्लैक सितंबर’ जॉर्डन के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। इस युद्ध ने फिलिस्तीनियों और जॉर्डन के बीच संबंधों को खराब कर दिया और मध्य-पूर्व में संघर्ष को बढ़ावा दिया।

पाकिस्तान ने जॉर्डन की सेना को दी थी ट्रेनिंग

‘ब्लैक सितंबर’ के लिए जॉर्डन की सेना को प्रशिक्षण पाकिस्तान ने दिया था। पाकिस्तान के सैन्य तानाशाह जिया-उल-हक ने जॉर्डन के शासक शाह हुसैन को युद्ध में निर्णायक सलाह दी थी। उन्हीं की सलाह से जॉर्डन की सेना को युद्ध जीतने में मदद मिली। जिया-उल-हक उस समय ओमान में पाकिस्तानी दूतावास में डिफेंस अटैचे के रूप में तैनात थे। उन्होंने शाह हुसैन से संपर्क किया और उन्हें सलाह दी कि जॉर्डन की सेना को पीएलओ के खिलाफ लड़ने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। जिया-उल-हक ने जॉर्डन की सेना को गश्ती, हवाई हमलों और शहरी युद्ध में प्रशिक्षण दिया।

इस प्रशिक्षण ने जॉर्डन की सेना को पीएलओ के खिलाफ लड़ने में काफी मदद की। 17 सितंबर को, जॉर्डन की सेना ने पीएलओ के ठिकानों पर हमला करना शुरू कर दिया। पीएलओ ने भी जवाबी हमले किए, लेकिन जॉर्डन की सेना ने अंततः पीएलओ को हराया। जिया-उल-हक की सलाह और प्रशिक्षण ने जॉर्डन की सेना को ब्लैक सितंबर युद्ध जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस युद्ध ने जॉर्डन और पाकिस्तान के बीच संबंधों को मजबूत किया।

ब्रिटिश-पाकिस्तानी लेखक तारिक अली ने अपनी पुस्तक ‘द ड्यूएल: पाकिस्तान ऑन द फ़्लाइट पाथ ऑफ़ अमेरिकन पावर’ में ब्लैक सितंबर के महत्व पर प्रकाश डाला है। वह एक इजरायली सैन्य कमांडर मोशे दयान का हवाला देते हैं, जिन्होंने कहा था कि इजरायल 20 वर्षों में जितने फिलिस्तीनियों को नहीं मार सकता था, उससे अधिक फिलिस्तीनियों को राजा हुसैन ने 11 दिनों में मरवा डाला था।”

‘ब्लैक सितंबर’ की घटना के पीछे की वजह क्या थी?

इजरायल पर 1948 में अरब देशों ने हमला कर दिया था। इस युद्ध में जॉर्डन की सेनाओं ने ‘वेस्ट बैंक’ का हिस्सा जीत लिया। जॉर्डन ने आधिकारिक तौर पर साल 1950 में वेस्ट बैंक को अपने देश में शामिल कर लिया और सभी फिलिस्तीनियों को अपने देश की नागरिकता दे दी। जॉर्डन ने फिलीस्तीन की आबादी को ध्यान में रखते हुए अपनी असेंबली में भी सीटें दे दी। इसके बाद इलाके में तनाव धीरे-धीरे फैलता गया।

फिलिस्तीनियों का रहनुमा बनने के चक्कर में मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, इराक सभी ने अपनी-अपनी ताकत झोंक दी। इसके बाद आया साल 1967, जिसमें ‘सिक्स डे वॉर’ में इजरायल ने जॉर्डन की पूरी सेना को नष्ट करते हुए वेस्ट बैंक पर कब्जा कर लिया। फिलीस्तीनी भागकर जॉर्डन के अंदरुनी हिस्से में आ गए। वो फिर से इजरायल को खत्म करने के लिए एकजुट होने लगे।

साल 1968 में करामेह की लड़ाई हुई, जिसमें इजरायली सेना ने पीएलओ के ट्रेनिंग कैंपों पर धावा बोल दिया था। जॉर्डन की सेना ने पूरा सहयोग दिया, इसके बावजूद इजरायल ने पीएलओ के सारे कैंप नष्ट कर दिए, दर्जनों पीएलओ लड़ाकों को उन्होंने बंदी बना लिया। करामेह की लड़ाई में इजरायल को सैनिकों की संख्या की दृष्टि से काफी नुकसान हुआ। जॉर्डन और अरब देशों ने इसे फिलीस्तीन की जीत के तौर पर दिखाया।

जॉर्डन के शाह ने भी इस जीत का कोई क्रेडिट लेने की जगह ‘फिलीस्तीनी मुक्ति संगठन’ को ही क्रेडिट दिया। ये उनकी भूल साबित हुई, क्योंकि इसके बाद शुरू हुआ पीएलओ ( तब दुनिया का सबसे अमीर आतंकवादी संगठन) की हिंसाओं का दौर, जिसमें कई बार प्लेन भी हाईजैक किए।

यही नहीं, अब फिलीस्तीन के लड़ाके जॉर्डन को ही फिलीस्तीन बनाने पर अड़ गए। उन्होंने जॉर्डन के शाह की दो बार हत्या की नाकाम कोशिश की। इस दौरान इराक, सीरिया और जॉर्डन में पीएलओ से जुड़े संगठनों के 20 हजार से ज्यादा लड़ाके तैयार हो गए। लेबनान से लेकर कतर तक में लोगों पर लेवी लगाई गई, वसूली की गई और फिलीस्तीन के लड़ाकों को फंड दिया गया। इस दौरान पीएलओ में शामिल फतह के लड़ाकों (जिसकी अगुवाई खुद यासिर अराफात करते थे) ने जॉर्डन के शाह को हटाने की कोशिश की और जॉर्डन के शहरों पर ही कब्जे जमाने शुरू कर दिए। वो आम लोगों से टैक्स तक की वसूली करने लगे।

इन सबके बीच साल 1970 में 1 सितंबर को पीएलओ के लोगों ने तीन प्लेन हाईजैक किए और उनपर से यात्रियों को उतार कर उन्हें पूरी दुनिया की प्रेस के सामने धमाकों से उड़ा दिया। अब ये तय हो गया था कि जॉर्डन के शाह की कुर्सी चली जाएगी और पीएलओ पूरे देश पर कब्जा जमा लेगा, तो जॉर्डन के शाह ने पीएलओ के सफाए का अभियान चलाया। सितंबर 1970 में चले इसी अभियान को ‘ब्लैक सितंबर’ के नाम से जाना जाता है, जिसमें हजारों पीएलओ लड़ाकों की जान गई और उन्हें लेबनान में भागकर जाना पड़ा।

पाकिस्तान ने दी थी जॉर्डन की सेना को ट्रेंनिंग

1967 के छह दिवसीय युद्ध के बाद जॉर्डन की कमर टूट गई थी। उसने पाकिस्तान से अपनी सेना के पुनर्गठन में मदद माँगी थी। सिर्फ जॉर्डन ही नहीं, बल्कि सीरिया, इराक ने भी ऐसी ही मदद माँगी थी। पाकिस्तान ने जॉर्डन की सेना को पूरी ट्रेनिंग दी। जिया उल हक उसी दस्ते में शामिल अधिकारी थे।

खास बात ये है कि जब जॉर्डन की सेना पीएलओ के सफाए का अभियान चला रही थी, तभी सीरिया के इबलिस शहर से जॉर्डन पर धावा बोलने की तैयारी कर रहे पूरे दस्ते की जाँच के लिए जिया उल हक को जॉर्डन के शाह ने भेजा। उन्होंने शाह को जो सलाह दी, वो निर्णायक साबित हुई। शाह से उन्होंने एयरफोर्स की तैनाती के लिए कहा था और सीरिया से आने वाले दस्ते को रोकने के लिए खुद जॉर्डन की सेना की अगुवाई की थी। इस बात की तस्दीक सीआईए के अधिकारी जैक ओ’कॉनेल ने अपनी किताब में की है।

‘ब्लैक सितंबर’ की वजह से जिया उल हक को मिला ईनाम, बाद में बने तानाशाह

‘ब्लैक सितंबर’ की घटना के बाद जॉर्डन के शाह हुसैन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो के सामने जिया उल हक की जमकर तारीफ की। जिया-उल-हक की ‘ब्लैक सितंबर’ युद्ध की उपलब्धियों के बारे में पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो के बारे में बताया, जिसके बाद भुट्टो ने जिया-उल-हक को ब्रिगेडियर से मेजर जनरल के पद पर पदोन्नत कर दिया।

जुल्फिकार अली भुट्टो के पूर्व सलाहकार राजा अनवर ने अपनी किताब ‘द टेररिस्ट प्रिंस’ (पेज नंबर -11) में प्रधानमंत्री भुट्टो के ग़लत फ़ैसलों के बारे में लिखा, कि अगर शाह हुसैन उस अवसर पर जिया-उल-हक की सिफ़ारिश न करते तो निश्चित रूप से जिया-उल-हक का सैन्य कैरियर ब्रिगेडियर के रूप में ही समाप्त हो जाता। उन्होंने लिखा है, “कहा जाता है कि जिया-उल-हक ने ‘ब्लैक सितंबर’ नरसंहार में भाग लिया था और अपनी सैन्य और राजनयिक ज़िम्मेदारियों की उपेक्षा की और नियमों का उल्लंघन किया था। लेकिन, शाह हुसैन की सिफ़ारिश ने शायद प्रधानमंत्री भुट्टो को यह संकेत दिया कि जिया-उल-हक उनके प्रति अपनी वफ़ादारी साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं।”

फोटो साभार: The Terrorist Prince किताब का पेज नंबर-1

इस गलती की सजा भुट्टो को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी और पाकिस्तान आज जिस कट्टरपंथी युग में पूरी तरह से धँस चुका है, वो भी इसी गलती की वजह से ही है। क्योंकि भुट्टो को अंदाजा नहीं था कि जिस जिया उल हक को वो अपने ‘वफादार’ के तौर पर आगे बढ़ा रहे थे, वही उनकी बर्बादी का कारण बनेगा। जिया उल हक ने बाद में तख्तापलट करके भुट्टो को जेल में डलवा दिया और फिर फाँसी लगवा दी, ऐसा उन्होंने तानाशाह और राष्ट्रपति बनकर किया।