Home Blog Page 1531

खालिस्तानियों के आगे झुके कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो, आतंकी हरदीप की हत्या के लिए भारत पर लगाया आरोप: मिला जवाब – बर्बाद होते अपने देश को संभालो

कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने वहाँ की संसद में भारत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय खुफिया एजेंटों का हाथ हो सकता है। इसके बाद कनाडा की सरकार ने एक शीर्ष भारतीय राजनयिक को निष्कासित भी कर दिया। भारत सरकार ने इस आरोप का मंगलवार (19 सितंबर 2023) को करारा जवाब देते हुए कहा कि कनाडा की धरती पर तरह-तरह की बुराई पनप चुकी है, इन सबको वहाँ प्रश्रय दिया जाता।

भारत के विदेश मंत्रालय ने कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो के संसदीय बयान को सिरे से खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय ने कनाडा सरकार को उनकी कमजोरी गिनाते हुए आईना दिखा दिया। विदेश मंत्रालय ने कनाडा की धरती पर भारत-विरोधी गतिविधियों को प्रश्रय देने की बात कहते हुए उनको सीख भी दे डाली। भारत की ओर से जो कुछ प्रमुख और तीखे बयान कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो को लेकर दिए गए, वो हैं:

  1. खालिस्तानी आतंकियों और हिंसा करने वाले कट्टर समूहों से ध्यान हटाने के लिए ऐसे निराधार आरोप लगाए गए हैं।
  2. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों और कट्टर समूहों को आश्रय दिया जाता है, वहाँ की सरकार उनको प्रश्रय देती है।
  3. भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए कनाडा में बसे खालिस्तानी आतंकी और कट्टर समूह खतरा हैं।
  4. खालिस्तानी आतंकियों पर कनाडाई सरकार की निष्क्रियता बहुत लंबे समय से और निरंतर चली आ रही है। भारत के लिए यह चिंता का विषय है।
  5. कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो द्वारा ऐसे लोगों के प्रति खुले तौर पर सहानुभूति व्यक्त करना गहरी चिंता का विषय।
  6. कनाडा में हत्या, मानव तस्करी, संगठित अपराध, कई तरह की अवैध गतिविधियाँ आदि कोई नई बात नहीं।
  7. कनाडा में हुई किसी भी प्रकार की हिंसा में भारत सरकार का कोई रोल नहीं है। ऐसा लगाना आरोप बेतुका है, वहाँ की स्थानीय राजनीति से प्रेरित है।
  8. भारत विरोधी जो तत्व कनाडा की धरती पर सक्रिया हैं, उन सभी पर वहाँ की सरकार तुरंत कार्रवाई करे, प्रभावी कार्रवाई करे।

कूटनीति में भारत ने कनाडा को कूट दिया

कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने वहाँ की संसद में भारत के खिलाफ बोल कर सोचा होगा कि खालिस्तानी गुटों को खुश करेंगे और भारत चुप बैठा रहेगा। या बहुत ज्यादा से ज्यादा कूटनीति की भाषा में जवाब दिया जाएगा। हुआ इसका उल्टा। रगड़ दिए गए। जिस देश के प्रधानमंत्री को दिल्ली से कनाडा जाने में 2-3 दिन लग जाता है, तकनीक के स्तर पर ऐसे गरीब-कंगाल देश की सरकार ने भारत को गीदरभभकी देने की सोची भी कैसे?

मंदिरों पर लगातार होते हमले को रोकने में विफल कौन सी सरकार रही है? – PM जस्टिन ट्रूडो की सरकार। भले ही वो खालिस्तानी आतंकी हो… लेकिन सरेआम गोली मार कर हत्या किसकी सरकार में लगातार हो रही है? – PM जस्टिन ट्रूडो की सरकार में। गुरुद्वारे को पूजा स्थल के बजाय खालिस्तानियों के आतंकी गतिविधियों का अड्डा बनने कौन दे रहा है? – PM जस्टिन ट्रूडो की सरकार। वैश्विक स्तर पर G20 के सफल आयोजन में मुँह फुला कर कौन दिखा? – कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो। जो शख्स प्रधानमंत्री के पद का न अपने देश में न विदेश में मान रख पाया, उसको कूटनीति की भाषा में जवाब कैसे मिलेगा? इसलिए भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़े शब्दों के साथ उनको कूट दिया।

कूटनीति के स्तर पर कनाडा को पहले भी लताड़ा जा चुका है, वो समझ नहीं पाए थे तब वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते कद को। कनाडा में खालिस्तानियों ने इंदिरा गाँधी की हत्या की झाँकी निकाली थी। इंदिरा गाँधी भले कॉन्ग्रेसी थीं लेकिन थीं देश की प्रधानमंत्री। यह मसला भारत की संप्रभुता से जुड़ा था। विदेश मंत्री जयशंकर ने तब भी चेतावनी थी। लताड़ते हुए यहाँ तक कह दिया था कि ऐसी हरकतें कनाडा की धरती से हो रही है तो यह एक देश के तौर पर कनाडा के लिए सही नहीं है।

जस्टिन ट्रूडो को कनाडा में अपनी कुर्सी की चिंता

कनाडा में जस्टिन ट्रूडो का जनाधार कमजोर पड़ता जा रहा है। कनाडा के जो मूल निवासी हैं, उन्हें खालिस्तानियों के प्रति नरम व्यवहार रास नहीं आ रहा। इसके साथ ही महँगाई के मुद्दे पर भी जस्टिन ट्रूडो की सरकार ने घटिया काम किया है। जनता में इन सब को लेकर गुस्सा है।

खालिस्तान से लेकर स्थानीय मुद्दों पर कनाडा में एक सर्वे हुआ। इसमें जस्टिन ट्रूडो की सरकार जाती दिखी। सर्वे के अनुसार अगर अभी कनाडा में चुनाव हुए तो वामपंथी झुकाव वाले जस्टिन ट्रूडो हार जाएँगे।

जिस सरकार और प्रधानमंत्री की कुर्सी जाने वाली है, वो भारत को गीदड़भभकी दे रहा, इसका मतलब है – वो मुद्दों को भटका रहा… इसका मतलब है – विनाश काले विपरीत बुद्धि।

कीर्तन के नाम पर हिंदुओं को बुलाया और बाँटने लगे बाइबिल, ईसाई बनने पर पैसों का लालच भी: धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश, 7 महिलाओं सहित 15 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में ईसाई धर्मान्तरण रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। कीर्तन के बहाने हिन्दुओं को जमा कर धर्म परिवर्तन की कोशिश की गई। ईसाई बनने के लिए पैसों का लालच भी दिया गया। इस मामले में पुलिस ने कुल 17 आरोपितों पर केस दर्ज किया है। अब तक 7 महिलाओं सहित कुल 15 गिरफ्तार हो चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र का है। रविवार (17 सितम्बर 2023) को करहेड़ा गाँव में भजन-कीर्तन के नाम पर हिन्दू समाज के 10 लोगों को इकट्ठा किया गया था। यह जमावड़ा नूरनगर कॉलोनी में रहने वाले दिनेश के घर पर था जो पास ही एक फैक्ट्री में काम करता है। कीर्तन करवाने दिल्ली से कई लोग आए थे। इनमें महिलाएँ भी शामिल थीं। कार्यक्रम के दौरान ही इसी गाँव के सुभाषचंद ने पुलिस को सूचना देकर दिनेश के घर में हिन्दुओं के ईसाई धर्मान्तरण की कोशिश का आरोप लगाया।

पुलिस ने मौके पर पहुँच कर सुभाषचंद से तहरीर ली और केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी। सुभाषचंद ने खुद को हिन्दू और आरोपितों की करतूत से आहत बताया। जाँच के दौरान कीर्तन में मौजूद कॉलोनी के निवासियों ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में उन्हें ईसाई बनने का प्रलोभन दिया गया। ऐसा करने पर उनकी तमाम तकलीफें दूर होने का भरोसा दिया गया। पैसों का भी का लालच दिया गया। कथित कीर्तन के नाम पर जमा किए गए लोगों के बीच बाइबिल सहित ईसाई मत की अन्य किताबें भी बाँटी गई।

जब पुलिस ने मकान मालिक दिनेश से पूछताछ की तब उन्होंने घर में जमा बाहरी लोगों के दिल्ली निवासी होने की जानकारी दी। दिनेश ने यह भी बताया कि बाहर से आए लोगों की जानकारी उसे यूट्यूब के एक वीडियो के माध्यम से मिली थी। 6 माह पहले दिनेश चोटिल हो गया था। इसके बाद उसने दुःख-दर्द दूर करने वाला वीडियो बनाने और धर्म परिवर्तन करवाने वाले इस गिरोह को सम्पर्क किया। कार्यक्रम में मौजूद सुभाष जाटव नाम के व्यक्ति ने दिनेश पर भी धर्मान्तरण रैकेट से जुड़े होने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने जब कार्यक्रम करवाने दिल्ली से आए लोगों की खोजबीन की तो वे अगले दिन 18 सितंबर को गाजियाबाद में ही एक इको कार से घूमते मिले। इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने खुद को बचपन से ही ईसाई बताया। कबूल किया कि वे लोगों को प्रार्थना सभा के नाम पर जमाकर ईसाई मत की विशेषता बताते हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को खुद से जोड़ने के लिए आरोपितों ने लोगों को पैसों का लालच देने की भी बात स्वीकारी। साथ ही यह भी माना कि वो लोगों से बीमारी और तकलीफें दूर करने का वादा भी करते हैं।

इस कबूलनामे के बाद पुलिस ने 7 महिलाओं सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध 2021 के तहत कार्रवाई की गई है। पकड़े गए आरोपितों के नाम मकान मालिक दिनेश, चंद देव राय, बबलू, राजन वर्मा, जॉय, अशमत उस्मान, राजकुमार, अजय, अनीता, जयादास, रुचिका, मीनू और गुड़िया हैं। इन सभी के पास से 5 बाइबिल, गीत की 2 किताबें, वचन की किताब, गिटार और उसका कवर बरामद हुआ है। जिस इको कार से आरोपित घूम रहे थे उसे भी सीज कर दिया गया है।

I.N.D.I. गठबंधन की कमिटी से CPI(M) ने खुद को अलग किया, कहा – ये कोई पार्टी थोड़े है: बंगाल में TMC के भी विरोध में है वामपंथी पार्टी

NDA के मुकाबले खड़ा किया गया I.N.D.I. गठबंधन का दम अभी से फूलता सा दिख रहा है। पंजाब-दिल्ली में कॉन्ग्रेस-आप की सिर-फुटौव्वल शुरू होने के बीच ही सबसे बड़े वामपंथी दल ने भी अपने तेवर दिखा दिए हैं। CPI(M) ने कहा है कि इंडी गठबंधन कोई पार्टी थोड़े ही है, ये सिर्फ प्लेटफॉर्म है। हालाँकि, उसने इस गठबंधन से अलग होने से अभी तो मना कर दिया है, लेकिन उसने खुद को इस गठबंधन के सबसे अहम समूह कोऑर्डिनेशन कमेटी से खुद को अलग कर लिया है। ये कमेटी ही गठबंधन के कामों को आगे बढ़ाने का काम करती है।

लोकसभा चुनाव में साथ, पश्चिम बंगाल में खिलाफ!

‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीपीआई(एम) के पोलित ब्यूरो ने साफ कर दिया है कि वो इंडी गठबंधन के कोर्डिनेशन कमेटी से दूर रहेगी। हालाँकि, बाकी कमिटियों में वो शामिल रहेगी। वहीं, पार्टी के सूत्रों के हवाले कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कॉन्ग्रेस का विरोध किया जाना चाहिए। पश्चिम बंगाल में पार्टी के नेता चाहते हैं कि वो सिर्फ कॉन्ग्रेस और इंडियन सेकुलर फ्रंट के साथ ही गठबंधन करे और टीएमसी का विरोध करे।

पोलित ब्यूरो की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि CPI(M) की शीर्ष कमेटी ने फैसला किया है कि भारत गणराज्य के सेक्युलर और लोकतांत्रिक पहचान को बचाने की लड़ाई में I.N.D.I.A. ब्लॉक के साथ हैं। ये संविधान, लोकतंत्र, लोगों के मौलिक अधिकार और नागरिक स्वतंत्रता को बचाने की लड़ाई है। कहा गया है कि इसमें जरूरी है कि भाजपा को केंद्र और राज्य सरकारों की सत्ता से दूर रखा जाए। पोलित ब्यूरो ने इन कोशिशों का साथ देने का फैसला किया है।

कई पार्टियाँ आपस में लड़ेंगी

प्रेस रिलीज में आगे लिखा गया, “जो पार्टियाँ नैतिक और राजनीतिक रूप से एक जैसी नहीं हैं, वो भी मंच साझा कर रही हैं, क्योंकि उनके पास भाजपा को हराने का एक साझा एजेंडा है। लेकिन, भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में आपको यह उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि सभी दल सभी मुद्दों पर एकजुट होंगे। पंजाब में आम आदमी पार्टी कॉन्ग्रेस के खिलाफ लड़ेगी। दिल्ली में भी ऐसा ही होगा। पश्चिम बंगाल में हम टीएमसी के खिलाफ लड़ेंगे। केरल में सीपीआई (एम) कॉन्ग्रेस के खिलाफ लड़ेगी।”

छोटी समितियों में सीपीआई(एम) के सदस्य शामिल

बता दें कि सीपीआई (एम) ने गठबंधन की अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण समितियों जैसे अभियान समिति और सोशल मीडिया समिति में सदस्यों को नामित किया था, लेकिन अटकलें तब शुरू हुईं जब उसने समन्वय समिति में किसी को नहीं भेजा, जिसने 13 सितंबर को दिल्ली में अपनी पहली बैठक की और निर्णय लिया।

सोनिया गाँधी भारत माता, बाईं हाथ में तेलंगाना… कॉन्ग्रेस के पोस्टर पर भड़की BJP बोली – इनके लिए जनता ‘राक्षस’, राष्ट्र से बड़ा परिवार

तेलंगाना में अगले 2-3 महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसकी तैयारी में जुटी कॉन्ग्रेस के एक पोस्टर को लेकर बवाल शुरू हो गया है। इस पोस्टर में कॉन्ग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी को ‘भारत माता’ के रूप में दिखाया गया है। इस पर भाजपा हमलवार है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कॉन्ग्रेस के लिए हमेशा ही राष्ट्रवाद से पहले परिवारवाद रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विधानसभा चुनाव को देखते हुए कॉन्ग्रेस ने 17 सितंबर को हैदराबाद में एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कॉन्ग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गाँधी, प्रियंका गाँधी समेत पार्टी के कई शीर्ष नेताओं ने भाग लिया। चूँकि नेता शहर आ रहे थे, इसलिए कार्यकर्ताओं ने उनके पोस्टर लगाए थे। इन पोस्टर में सोनिया गाँधी को ‘भारत माता’ के रूप में दिखाया गया है।

पोस्टर की सामने आई तस्वीरों में सोनिया गाँधी मुकुट लगाए और तिरंगा की तरह कपड़े पहने दिखाई दे रहीं हैं। वहीं उनके दाएँ हाथ में तेलंगाना का नक्शा देखा जा सकता है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद BJP कॉन्ग्रेस पर हमलावर है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “कॉन्ग्रेस ने भारत का अपमान करते रहने की आदत बना ली है। आराधना मिश्रा जैसे कॉन्ग्रेस नेताओं ने पहले कहा कि ‘भारत माता की जय’ पार्टी अनुशासन के खिलाफ है।”

उन्होंने आगे कहा है, “इससे पहले बीडी कल्ला कह चुके हैं कि ‘भारत माता की जय’ नहीं सोनिया माता की जय बोलें। अब कॉन्ग्रेस सोनिया गाँधी की तुलना भारत माता से करती है, जैसे उन्होंने इंदिरा की तुलना इंडिया से की थी। यह पूरी तरह से शर्मनाक है। इससे पता चलता है कि कॉन्ग्रेस के लिए कैसे परिवार हमेशा राष्ट्र और लोगों से बड़ा होता है। जनता राक्षस है और सोनिया गाँधी भारत माता हैं।”

‘अखंड बंगाल चाहते थे नेताजी सुभाष के बड़े भाई, लेकिन कॉन्ग्रेस ने विभाजन के लिए किया वोट’: शरत चंद्र बोस के पोते का खुलासा – नेहरू ने भी किया था विरोध

तृणमूल कॉन्ग्रेस के पूर्व सांसद सुगत बोस ने कहा है कि उनके दादा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई शरत बोस ‘अखंड भारत में अखंड बंगाल’ चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि कॉन्ग्रेस विधायकों को बंगाल विभाजन के लिए वोटिंग करने के लिए मजबूर किया गया था।

TMC नेता सुगत बोस ने PTI को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल के विधायकों ने बंगाल विभाजन के पक्ष में मतदान किया था। कॉन्ग्रेस आलाकमान ने उन्हें विभाजन के पक्ष में मतदान करने का आदेश दिया था। इसीलिए, कॉन्ग्रेस विधायकों ने बंगाल विभाजन के पक्ष में वोटिंग की थी। हिंदू महासभा का सिर्फ एक विधायक था। इसलिए यह सीधे तौर पर कॉन्ग्रेस का फैसला था।”

सुगत बोस ने आगे कहा है, “एक तरह से कॉन्ग्रेस ने बंगाल विभाजन के पक्ष में वोटिंग करने का फैसला पहले ही कर लिया था। वास्तव में जब 3 जून, 1947 को लॉर्ड माउंटबेटन ने विभाजन का ऐलान किया था, तब कॉन्ग्रेस ने 15 जून को ही उस ऐलान को स्वीकार कर लिया था। इसके बाद 20 जून को वोटिंग हुई तो कॉन्ग्रेस के विधायकों ने बंगाल विभाजन के पक्ष में वोटिंग कर दी।”

उन्होंने आगे कहा कि कॉन्ग्रेस विधायकों के पास अपने हिसाब से वोटिंग करने की आजादी नहीं थी। क्योंकि, कॉन्ग्रेस ने पश्चिम बंगाल बनाने के लिए और मुस्लिम लीग ने पूर्वी पाकिस्तान बनाने के लिए व्हिप जारी कर दिया था। सुगत बोस ने यह भी कहा, ‘‘हमारे सभी स्वतंत्रता सेनानियों ने अखंड भारत में अखंड बंगाल का सपना देखा था। लेकिन दुर्भाग्य से 1946 में दो समुदायों के बीच संबंध बिगड़ गए और विभाजन की बातें जड़ें जमाने लगीं।”

सुगत बोस ने आगे कहा कि हालाँकि समस्या सिर्फ दो समुदायों के बीच की नहीं थी, बल्कि समस्या उन लोगों ने पैदा की जो अंग्रेजों द्वारा तैयार की गई योजनाओं के हिसाब से भारत चाहते थे। 1 जून को गाँधीजी ने सुगत बोस के दादा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भाई शरत बोस को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि सरदार पटेल और जवाहरलाल नेहरू के साथ अखण्ड बंगाल को लेकर बात की थी। लेकिन दोनों ने ही इसका विरोध किया था।

उन्होंने यह भी कहा कि शरत बोस ने बंगाल एवं भारत की एकता को संजोकर रखने की हर संभव कोशिश की। उन्होंने ‘अखंड भारत में अखंड बंगाल’ के लिए अपनी योजना के बारे में वल्लभभाई पटेल को एक पत्र भी लिखा था। इस पत्र में उन्होंने द्विराष्ट्रवाद सिद्धांत को धता बता दिया था।

भारत अपने बेड़े में शामिल करेगा 175 नए युद्धपोत: चीन की चुनौती से निपटने के लिए बढ़ाई जा रही भारतीय नौसेना की ताकत, ‘राफेल M’ और पनडुब्बियों के लिए भी हुआ है सौदा

चीन लगातार अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है, उसकी मंशा सैन्य ताकत बढ़ा कर अमेरिका को पीछे करना है। चीन इस ताकत को बढ़ाकर भारत को भी चुनौती देना चाहता है। वह हिन्द महासागर में भारत को घेरना चाहता है, जबकि भारत भी अब चीन की मंशा को समझ कर अपनी रणनीति बनाने में जुट गया है। इसलिए, भारत नौसेना की ताकत बढ़ाना चाह रहा है।

चीन अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाने के क्रम में अपनी नौसेना पर विशेष ध्यान दे रहा है और लगातार नए नए जहाज अपने बेड़े में शामिल कर रहा है। भारत ने चीन को टक्कर देने के लिए नौसेना की ताकत बढ़ाने का निर्णय कर लिया है।

अंग्रेजी समाचार पत्र ‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया‘ में छपे एक लेख के अनुसार, भारत वर्ष 2035 तक नौसैनिक बेड़े में 175 नए युद्धपोत शामिल करने की योजना बना रहा है जिसमें से बड़ी संख्या में वॉरशिप्स का निर्माण भी चालू हो गया है। अच्छी बात यह है कि इनमें से अधिकतर जहाज भारत में ही बनेंगे।

वर्तमान में भारत के पास 132 युद्धपोत हैं जबकि लगभग 150 विमान और 130 हेलीकाप्टर हैं। विमानों में नौसेना के पास लड़ाकू, टोही और सामान ढोने वाले – तीनों ही तरह के विमान शामिल हैं। ‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ के लेख में अनुमान लगाया गया है कि वर्ष 2030 तक भारत के पास 155-60 युद्धपोत हो जाएँगे। वर्तमान में नौसेना इस संख्या को 175 तक ले जाने पर विचार कर रही है। इससे भारत हिन्द महासागर समेत अन्य क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति ज्यादा मजबूती से दर्ज करवा सकेगा।

मॉरिशस के तट पर भारतीय नौसेना का जहाज
मॉरिशस के तट पर भारतीय नौसेना का जहाज

बीते कुछ समय से मोदी सरकार भी नौसेना को लेकर काफी गंभीर है। बीते वर्ष नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत के कमीशन किए जाने से लेकर अब तक नौसेना के लिए नए सौदे हो चुके हैं। इनमें 3 नई पनडुब्बी, 26 राफेल M विमान, 5 लॉजिस्टिक जहाज समेत अन्य कई सौदे शामिल हैं।

इस बीच नौसेना के लिए भारत ने अपनी निर्माण क्षमताओं में भी इजाफा किया है। अब नौसेना अधिकांश युद्धपोतों के डिजाइन स्वयं ही तैयार कर रही है। यह भी जानकारी सामने आई है कि तेज निर्माण के लिए जहाज़ों के लिए एक जैसे ही प्लेटफॉर्म विकसित कर लिया गया है।

इसके अतिरिक्त, भारत के जहाज निर्माण में अब विदेशी सामान की मात्रा भी घट रही है। जहाज़ों में लगने वाला विशेष इस्पात भी अब भारत में ही निर्मित होने लगा है। अन्य कई प्रमुख सिस्टम्स भी भारत में ही निर्मित हो रहे हैं जिससे पैसे की भी बचत हो रही है और विदेशों पर निर्भरता भी घट रही है।

हालाँकि, इन सभी सफलताओं के बावजूद भी कई मुद्दों पर धीमी गति के कारण नौसेना की शक्ति पर असर पड़ रहा है। बीते कई वर्षों से नौसेना के लिए 6 नई पनडुब्बी खरीदने की योजना धरती पर नहीं उतर पा रही है, इसी तरह तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भी सरकार की मंजूरी की राह देख रहा है। इसके अतिरिक्त, नौसेना को हेलीकाप्टर की भी जरूरत है।

लेकिन, सरकार अब तेजी से इस दिशा में काम कर रही है कि नौसेना को नए जहाज और हथियार दिए जाएँ। नौसेना के लिए नई मिसाइलों पर भी काम जारी है। इसके लिए DRDO लगातार काम कर रहा है।

चीन से निपटने के लिए भारत अपनी क्षमताओं में बढ़ोतरी करने के साथ ही अन्य देशों से सहयोग को भी बढ़ा रहा है। चीन का अमेरिका समेत वियतनाम, फिलिपिन्स और जापान जैसे देशों से समुद्री नियंत्रण को लेकर टकराव चल रहा है। भारत इन देशों के साथ भी सैन्य सहयोग बढ़ा रहा है। इसी क्रम में हाल ही में अमेरिकी नौसेना के युद्धपोतों के भारत में मरम्मत को लेकर भी कदम उठाए गए हैं। हालाँकि, चीन का सामना करने के लिए भारत को अपनी युद्धपोत का निर्माण तेज करना होगा।

बुजुर्गों के भरण-पोषण से लेकर 60 पुराने कानूनों में बदलाव तक, संसद के विशेष सत्र में पेश किए जाएँगे ये 8 बिल, जानिए सबके बारे में

नई दिल्ली में संसद का 5 दिवसीय विशेष सत्र चल रहा है। अब संसद की कार्यवाही नए संसद में होगी। मंगलवार (19 सितंबर, 2023) से नए संसद भवन में कार्यवाही शुरू होगी, तो सरकार के एजेंडे में 8 खास बिल होंगे। इन बिलों पर सरकार सदन में चर्चा भी चाहती है। इन बिलों के पास होने से मीडिया संस्थानों से लेकर बुजुर्गों तक पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

इन बिलों में द प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियोडिकल्स बिल 2023, द एडवोकेट्स (संसोधन) बिल 2023, द मेंटिनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पैरेंट्स एंड सीनियर सिटिजन्स (अमेंडमेंट) बिल 2023, द रिपीलिंग और अमेंडिंग बिल 2023, द कॉन्स्टिट्यूशन (एसटी) ऑर्डर (अमेंडमेंट) बिल 2023, द पोस्ट ऑफिस बिल और जम्मू-कश्मीर से जुड़े 2 बिल हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं कि इन बिलों में क्या खास बात है।

1- द प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियोडिकल्स बिल

ये बिल 1 अगस्त को मानसून सत्र के दौरान राज्य सभा में पेश किया गया था। मीडिया संस्थानों के पंजीकरण से जुड़े इस बिल के पास होने के बाद एक प्रेस रजिस्ट्रार की नियुक्ति होगी। इसके लागू होने से साल 1867 का प्रेस और पुस्तक पंजीकरण अधिनियम रद्द हो जाएगा। अब प्रिंटर-पब्लिशर को डीएम को डिक्लेरेशन देना होगा। डीएम इसे प्रेस रजिस्ट्रार को भेजेंगे। इसके बाद पंजीकरण का प्रमाणपत्र जारी करेगा। वहीं, पीरियॉडिकल्स के पब्लिशर्स प्रेस रजिस्टरार जनरल को ऑनलाइन अप्लाई कर पंजीकरण पत्र पा सकते हैं।

2-द एडवोकेट्स (संसोधन) बिल 2023

द एडवोकेट्स (संशोधन) बिल 2023 अधिवक्ता अधिनियम, 1961 में संशोधन करता है। इसे 1 अगस्त, 2023 को राज्यसभा में पेश किया गया था। ये विधेयक कानूनी व्यवसायी अधिनियम, 1879 के तहत दलालों से संबंधित कुछ धाराओं को निरस्त करता है। दलालों पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

3- द मेंटिनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पैरेंट्स एंड सीनियर सिटिजन्स (अमेंडमेंट) बिल

ये बिल बुजुर्ग नागरिकों के भरण पोषण और सुरक्षा से जुड़ा है। अब बच्चे माता-पिता की जिम्मेदारी उठाने से भाग नहीं सकते। अब उनकी वित्तीय मदद, सुरक्षा और चिकित्सीय जरूरतों को पूरा अनिवार्य हो जाएगा।

4-द रिपीलिंग और अमेंडिंग बिल 2023

संसद के विशेष सत्र में ‘द रिपीलिंग और अमेंडिंग बिल 2023’ ला जा रहा है, जो यह 60 पुराने कानूनों में बदलाव भी करेगा और कइयों को निष्प्रभावी भी करेगा। इन 60 कानूनों में से एक कानून 137 वर्ष पुराना है।

5-द कॉन्स्टिट्यूशन (एसटी) ऑर्डर (अमेंडमेंट) बिल

सरकार ने द कॉन्स्टिट्यूशन (एसटी) ऑर्डर (अमेंडमेंट) बिल 2023 को मानसून सत्र के दौरान पेश किया था। 24 जुलाई को राज्यसभा में पेश हुए इस बिल में छत्तीसगढ़ के मेहरा समुदाय को एसटी कैटेगरी में शामिल करने का प्रावधान है।

6-द पोस्ट ऑफिस बिल

पोस्ट ऑफिस एक्ट 1898 को ‘द पोस्ट ऑफिस बिल 2023’ से बदला जाएगा। इस बिल के पास होने के बाद पार्सल की निगरानी भी हो सकेगी। उनकी जाँच के साथ उन्हें नष्ट करने का अधिकार भी डाक अधिकारियों को होगा।

7-द जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन (अमेंडमेंट) बिल

द जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन (अमेंडमेंट) बिल 2023 को बेहद खास बताया जा रहा है। ये बिल जम्मू-कश्मीर के एससी, एसटी और अन्य वंचित समुदायों को नौकरियों में आरक्षण से संबंधित है। हालाँकि, इसका स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है।

ये 8 बिल संसद के विशेष सत्र में पेश किए जा सकते हैं

8-द कॉन्स्टिट्यूशन (जम्मू कश्मीर) एससी ऑर्डर (अमेंडमेंट) बिल

द कॉन्स्टिट्यूशन (जम्मू कश्मीर) एससी ऑर्डर (अमेंडमेंट) बिल 2023 वाल्मीकि समुदाय के लिए है। इस बिल से जम्मू कश्मीर और लद्दाख के अल्पसंख्यक वाल्मीकि समुदाय को एससी कैटेगरी में शामिल किया जाएगा।

‘नमाज पढ़ने का दबाव बनाता है शौहर, ससुर ने की बलात्कार की कोशिश’: गर्भवती हिन्दू पीड़िता ने बयाँ किया दर्द, मुस्लिम युवक ने प्रेम जाल में फँसा के कर लिया था निकाह

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में धर्मांतरण के लिए दबाव डालने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। गर्भवती हिंदू युवती का आरोप है कि मुस्लिम युवक ने उसे प्रेम जाल में फँसाकर निकाह किया था। लेकिन अब उसे पूजा-पाठ करने से रोकता है और नमाज पढ़ने का दबाव बनाता है। मना करने पर तलाक देने की धमकी देता है। पीड़ित युवती ने अपने ससुर पर रेप की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।

मामला मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि एक मुस्लिम युवक ने उसे प्रेम जाल में फँसाकर 6 महीने पहले निकाह कर लिया था। अब वह 4 माह से गर्भवती है। शादी के बाद युवती ने अपने ससुराल वालों से पूजा-पाठ करने की अनुमति माँगी।

इस पर शौहर उससे नाराज हो गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। उसे कहीं आने-जाने और किसी से बात करने तक में रोक लगा दी है। आए दिन तलाक की धमकी देता है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि इसमें उसके शौहर की अम्मी, भाई, बहन बहनोई सभी शामिल हैं। सभी मिलकर उसके शौहर को उसे घर से निकालने के लिए उकसाते हैं।

साथ ही कहते हैं कि यदि वह युवती को घर से निकाल देगा तो किसी और से उसकी शादी करा दी जाएगी। ऑपइंडिया के पास पीड़िता का वीडियो भी उपलब्ध है। इस वीडियो में पीड़िता ने अपने शौहर और उसके घरवालों पर जबरन नमाज पढ़ने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने यह भी कहा कि 2 महीने पहले भी उसे इसी तरह परेशान किया जा रहा था। तब भी उसने शिकायत की थी। लेकिन उस वक्त सीओ ने उसे समझाकर घर भेज दिया था। वहीं ससुराल वालों ने शौहर को नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया था। ‘दैनिक भास्कर’ की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शौहर की गैर-मौजूदगी में उसके ससुर ने उसका रेप करने की कोशिश की थी।

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर 5 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की जाँच की जा रही है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य की तलाश की जा रही है।

प्रभारी सिखा कर गए BJP से कैसे करना है मुकाबला, इधर सारे कॉन्ग्रेसी रोडशो कर BJP में हो गए शामिल: 1200+ नेता बने भाजपाई, कहा – सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं

वडोदरा कॉन्ग्रेस की पूरी लीडरशिप ही भाजपा में शामिल हो गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल मौजूद रहे। गुजरात के समाचार पत्र ‘संदेश’ में इस बारे में कवरेज है कि सीआर पाटिल सिर्फ दो नेताओं को शामिल कराने के लिए वडोदरा पहुँचे थे, लेकिन कॉन्ग्रेसी नेताओं ने बाकायदा पूरे शहर में रोडशो किया और शाम तक पूरे शहर की कॉन्ग्रेस लीडरशिप भाजपा में शामिल हो गई।

ये खबर कॉन्ग्रेस के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही मुकुल वासनिक, जिन्हें गुजरात कॉन्ग्रेस का प्रभारी बनाया गया है, वो वडोदरा पहुँचे थे और सभी नेताओं को भाजपा से मुकाबले की ट्रेनिंग देकर आए थे, लेकिन सभी कॉन्ग्रेसी भाजपा से मुकाबला करने की जगह खुद ही भाजपाई हो गए और कॉन्ग्रेस का झंडा उठाने वालों तक की कमीं पड़ गई।

गुजराती अखबार ‘संदेश’ में कॉन्ग्रेस लीडरशिप के भाजपा में शामिल हो जाने की कवरेज

RSS के कार्यक्रम के लिए प्लॉट दिया, तो कॉन्ग्रेस ने निकाला

कॉन्ग्रेस से भाजपा में शामिल हुए वडोदरा कॉन्ग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश पटेल ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को किसी कार्यक्रम के लिए जगह उपलब्ध कराई थी। इस मामले में कॉन्ग्रेस लीडरशिप ने उनकी बात सुने बगैर उनपर कार्रवाई कर दी। जबकि उनकी तीन पीढ़ियाँ कॉन्ग्रेस में रही थी। उन्होंने तभी फैसला कर लिया था कि वो कॉन्ग्रेस को छोड़ देंगे। सीआर पाटिल की मौजूदगी में करीब 1200 कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली।

हिंदुत्व और सनातन के खिलाफ हुई कॉन्ग्रेस और INDI एलायंस, तो छोड़ी पार्टी

वडोदरा के कॉन्ग्रेस अध्यक्ष रहे प्रशांत पटेल ने 2019 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। उन्होंने कहा कि I.N.D.I. गठबंधन के नेता लगातार हिंदुत्व और सनातन के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन कॉन्ग्रेस ने उनका विरोध करने की जगह उनका साथ दिया, चाहें वो उदयनिधि स्टालिन हों या कोई और। कॉन्ग्रेस ने उनकी निंदा तक नहीं की, ऐसे में सनातन का अपमान होता वो नहीं देख सके। प्रशांत पटेल ने कहा कि उनके लिए सनातन सबकुछ है।

प्रशांत पटेल का बयान (फोटो साभार : ‘संदेश’)

जयेश ठक्कर समेत कई कॉन्ग्रेसी बने भाजपाई

जयेश ठक्कर साल 2012 में कॉन्ग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वो भी भाजपा में शामिल हो गए। उनके अलावा पूर्व पार्षद अनिल परमार समेत अनेक कॉन्ग्रेसी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिर्फ नरेंद्र मोदी की अगुवाई में ही देश और गुजरात का कल्याण हो सकता है। बता दें कि सीआर पाटिल का वडोदरा दौरा इसलिए था कि प्रशांत पटेल और सुरेश पटेल कॉन्ग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष थे, लेकिन उनके साथ पूरे वडोदरा के नेताओं का भाजपा में शामिल होना उनके और पार्टी के लिए बोनस जैसा साबित हुआ।

बिहार के दलित मंत्री ने माथे पर लगाया था तिलक, CM नीतीश कुमार ने गर्दन पकड़कर आगे ठेला… देखिए Video, जानिए क्या है मामला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी ही सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ पत्रकार के सिर से टकराते नजर आ रहे हैं। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि दोनों पुजारी हैं। बता दें कि अशोक चौधरी बिहार सरकार में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट में मंत्री हैं।

बिहार की राजधानी पटना में स्थित गाँधी मैदान में मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री शिवसागर रामगुलाम की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मंत्री अशोक चौधरी समेत रामगुलाम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुँचे थे।

इस दौरान वहाँ मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ था। पत्रकार सवाल पूछने ही जा रहे थे, इससे पहले नीतीश कुमार की नजर तिलक लगाए एक पत्रकार पड़ी। इसके बाद वह पीछे पलटकर मंत्री अशोक चौधरी को तलाशने लगे। नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी को देखते ही उनकी गर्दन पकड़ ली और ढकेलते हुए तिलक लगाए पत्रकार के पास ले गए।

नीतीश यहीं नहीं रुके। उन्होंने अशोक चौधरी का सिर पत्रकार से टकरा दिया। इसके बाद अशोक चौधरी ने पत्रकार की गर्दन पकड़ा और उससे अपना सिर लड़ाने लगे। शुरुआत में तो लोग समझ नहीं पाए कि नीतीश कुमार अचानक क्या कर रहे हैं। लेकिन, फिर जब उन्होंने कहा कि दोनों पुजारी हैं – तब यह साफ हुआ कि तिलक लगाने के चलते उन्होंने मंत्री और पत्रकार का सिर टकराया है। इस दौरान वहाँ खड़े लोग और पत्रकार हँसते नजर आए।