Home Blog Page 1901

20 km की जंगल सफारी, ऑस्कर जीतने वाली डॉक्यूमेंट्री के बोम्मन-बेल्ली से मुलाकात: ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरे, PM मोदी का दिखा स्टाइलिश अंदाज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर कर्नाटक स्थित बांदीपुर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी में हिस्सा लिया। इस दौरान कैमरे के साथ उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसके बाद लोग उनके स्टाइलिश लुक्स को लेकर बातें कर रहे हैं। ये राष्ट्रीय उद्यान पश्चिमी घाट और मैसूरु-ऊटी हाइवे के बीच में स्थित है। बांदीपुर टाइगर रिजर्व नीलगिरि की जैविक गतिविधियों का एक अहम हिस्सा है। नागरहोले स्थित राजीव गाँधी नेशनल पार्क भी इसी का हिस्सा है।

ये नेशनल पार्क इसके उत्तर-पश्चिम में स्थित है, जबकि इसके दक्षिण में तमिलनाडु का मुदुमलै वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी है। वहीं इसके दक्षिण-पश्चिम में केरल का वायनाड वाइलफ्लाईफ़ सैंक्चुरी है। पीएम मोदी ने रविवार (9 अप्रैल, 2023) को जंगल सफारी का आनंद लिया। मुदुमलै टाइगर रिजर्व चामराजनगर के गूंदलुपेट तालुका और मैसूरु के एचडी कोटे और नंजनगुड तालुका का हिस्सा है। इसका गठन 19 फरवरी, 1941 को बनाए गए वेणुगोपाल वाइल्ड्लाइफ़ पार्क को विस्तारित कर के हुआ था।

1985 में इस पूरे क्षेत्र को विस्तार देकर 874.20 स्क्वायर फ़ीट का कर दिया गया। फिर इसे बांदीपुर नेशनल पार्क नाम दिया गया। आज 912.04 स्क्वायर किलोमीटर का क्षेत्र इस टाइगर रिजर्व के नियंत्रण में आता है। मोदी सरकार बाघों के संरक्षण को लेकर गंभीर है। 1973 में इसे ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के अंतर्गत लाया गया था। मुख्य रूप से यहाँ बाघ और हाथी रहते हैं, लेकिन कई अन्य पशु-पक्षियों की भी भरमार है। पाइथन, भालू और गीदड़ भी यहाँ बहुतायत में हैं।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोम्मन और बेल्ली से भी मुलाकात की, जिनके ऊपर ऑस्कर जीतने वाले डॉक्यूमेंट्री ‘The Elephant Whisperers’ बनी है। दोनों हाथियों का पालन-पोषण करते हैं। बांदीपुर टाइगर रिजर्व में पीएम मोदी ने 20 किलोमीटर की जंगल सफारी में हिस्सा लिया। कॉन्ग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी द्वारा किए गए काम का श्रेय पीएम मोदी ले रहे हैं। तिगर रिजर्व के फिल्ड डायरेक्टर्स व अन्य अधिकारियों से भी पीएम मोदी ने मुलाकात की।

MP में आपत्तिजनक वेब सीरीज बैन करने के लिए उठाएँगे जरूरी कदम: CM शिवराज सिंह चौहान का ऐलान, बोले- ये आध्यात्मिक भूमि

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपत्तिजनक वेब सीरीज को बैन करने के लिए सरकार द्वारा जरूरी कदम उठाए जाने की घोषणा की है। यह ऐलान उन्होंने शनिवार (8 अप्रैल 2023) को भोपाल में किया। इस दौरान कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर भी मौजूद थे। शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश को धार्मिक और आध्यात्मिक महत्त्व की जमीन बताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के एक धार्मिक कार्यक्रम में CM शिवराज सिंह चौहान पांडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्मगुरु देवकीनंदन ठाकुर ने विवादित वेब सीरीज पर रोक लगाने की जरूरत पर बल दिया है क्योंकि इस से युवा अपनी मूल संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। इसी के बाद उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार राज्य में आपत्तिजनक वेब सीरीज पर बैन लगाने के लिए जरूरी कदम उठाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवकीनंदन ठाकुर के इस कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने लिखा, “राधे राधे। आज दशहरा मैदान, भोपाल में पूज्य महाराज देवकीनंदन ठाकुर जी के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु से यही प्रार्थना है कि मेरे मध्य प्रदेश वासियों के जीवन का हर क्षण सुख, शांति एवं आनंद से भरा रहे।”

इस कार्यक्रम के दौरान देवकीनंदन ठाकुर ने आधुनिक शिक्षा पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मॉर्डन शिक्षा नौनिहालों के भविष्य को खराब कर रही है। स्कूलों में फ़िल्मी गानों पर बच्चों को डांस कराए जाने के कल्चर पर भी देवकीनंदन ठाकुर ने आपत्ति जताई और इसे बंद करने की माँग की है।

गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी OTT प्लेटफार्म पर बढ़ती अश्लीलता और आपत्तिजनक दृश्यों पर नाराजगी जताई थी। तब उन्होंने कहा था कि अश्लीलता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

‘हमें हमारे प्रधानमंत्री पर गर्व है’ : दिव्यांग BJP कार्यकर्ता संग PM मोदी की ‘स्पेशल सेल्फी’ , नेटीजन्स भावुक होकर बोले- ‘भगवान के कृतज्ञ हैं जो आपका कार्यकाल देखा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (8 अप्रैल 2023) को चेन्नई दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी भाजपा के एक दिव्यांग कार्यकर्ता के साथ खुद आगे बढ़ कर सेल्फी ली। इस सेल्फी को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। दिव्यांग कार्यकर्ता का नाम थिरु एस मणिकंदन है। मणिकंदन की कहानी ट्विटर पर शेयर करते हुए मोदी ने खुद को गौरवान्वित बताया है। सेल्फी की यह तस्वीर वायरल हो गई है और सोशल मीडिया के कई यूजर्स इस पर मोदी की तारीफ कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस फोटो को ‘स्पेशल सेल्फी’ और इरोड के रहने वाले मणिकंदन को गौरवशाली कार्यकर्ता करार दिया है। वह भाजपा में बूथ अध्यक्ष के पद पर हैं। मोदी के मुताबिक मणिकंदन दुकान चलते हुए कमाई का एक हिस्सा भारतीय जनता पार्टी को दान भी करते हैं। PM मोदी ने आगे लिखा, “मुझे ऐसी पार्टी में होने पर गर्व महसूस होता है जहां श्री एस मणिकंदन जैसे लोग मौजूद हैं।” अंत में मणिकंदन की विचारधारा को सभी के लिए प्रेरणा देने वाला बताते हुए मोदी ने उन्हें भविष्य की शुभकामना दी है।

नेटीजेंस ने की तारीफ

प्रधानमंत्री ने यह ट्वीट अंग्रेजी और तमिल दोनों भाषाओं में किया है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होने के बाद तमाम यूजर्स ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है। उन्होंने इसे संवेदना और मानवीयता जैसे शब्दों से सम्बोधित किया है। एडवोकेट आशुतोष दुबे ने खुद को भावुक बताते हुए लिखा, “यह अंदाज़ हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के देख कर हम गर्व से कहते हैं हाँ ये भारत के प्रधानमंत्री हैं।” मोटिवेशनल स्पीकर अमित शर्मा ने लिखा, “यही तो मोदी जी की खासियत है वो लोगों के कितने करीब हैं। नहीं तो इस से पहले जितने भी प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री को छोड़ कर किइस ने देश के बारे में नहीं सोचा।”

सेल्फी पर सोशल मीडिया रिएक्शन

सुनील शर्मा ने लिखा, “आपकी देशभक्ति, त्याग व समर्पण युगों-युगों तक समस्त देशवासियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। आप समाज के हर वर्ग से जुड़े हैं। हम आप पर गर्व करते हैं कि आप हमारे प्रधानमंत्री हैं।” शरण ने इस स्पेशल सेल्फी पर लिखा, “आपके बारे में जितना बोलूँ कम है। भगवान का कृतज्ञ हूँ जो आपके कार्यकाल को देखने का नसीब दिया। नमन है आपको। भगवान आपको स्वस्थ और लम्बी उम्र दे।”

अफ्रीका में नरसंहार… 144 की हत्या, 80 महिला-बच्चों का अपहरण: कांगो में IS के आतंकियों ने खंभे से बाँध गला काटा, बुर्किना फासो और नाइजीरिया में गोली मारी

मुस्लिमों के लिए पाक रमजान के महीने में इस्लामी आतंकियों ने अफ्रीकी देशों में एक बार फिर नरसंहार को अंजाम दिया है। बुर्किना फासो में आतंकियों ने 44 लोगों की हत्या कर दी है। वहीं, नाइजीरिया में हुए हमले में कम-से-कम 80 और कांगो गणराज्य में करीब 20 लोगों को मार दिया गया है।

पूर्वी कांगो गणराज्य में आतंकियों ने बड़ा हमला किया है। इस हमले में कम-से-कम 20 लोग मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हथियारों से लैस बड़ी संख्या में आतंकी एक गाँव घुस गए और लोगों का कत्ल कर दिया। लोगों की हत्या के लिए आतंकियों ने चाकू का इस्तेमाल किया। इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने ली है।

इलाके के सैन्य प्रशासक चार्ल्स ओमेगा ने कहा कि मुसंदबा गाँव से 20 लोगों के शव शुक्रवार (7 अप्रैल 2023) को बरामद किए गए। वहीं, एक स्थानीय कार्यकर्ता ने कहा कि अस्पताल में 22 शव लाए गए। शनिवार (8 अप्रैल 2023) को इस्लामी स्टेट ने इसकी जिम्मेदारी ली।

मारे गए लोगों में पुरुष और महिलाएँ हैं। ये सभी लोग किसान हैं। आतंकियों ने इन लोगों की गला काटकर हत्या की है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में भीड़ लकड़ी के फ्रेम से बँधे एक व्यक्ति को घेर लेती है और फिर उसका गला काट दिया जाता है। इस तरह 20 लोगों के साथ यही अंजाम दिया गया था। ADF अब तक हजारों लोगों की हत्या कर चुका है।

हालाँकि, सेना और स्थानीय अधिकारियों ने पूर्वी कांगो में स्थित एक युगांडाई समूह एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (ADF) पर हत्या का आरोप लगाया है। ADF एक इस्लामी समूह है, जिसे यूगांडा और कांगो ने आतंकियों की सूची में डाला है। कांगो और यूगांडा में नरसंहार के लिए ADF कुख्यात है। साल 2019 में ADF इस्लामिक स्टेट का हिस्सा बन गया।

इसी सप्ताह ADF ने इदुरी प्रांत में 30 लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। पिछले महीने एक गाँव में आग लगाकर 39 लोगों को इस आतंकी संगठन ने मार दिया था। पिछले महीने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने ADF के सरगना सेका मूसा बालुकु के बारे में सूचना देने वाले को 5 मिलियन डॉलर (लगभग 41 करोड़ रुपए) इनाम की घोषणा की थी।

बुर्किना फासो में जिहादियों ने 44 लोगों की हत्या की

आतंकियों द्वारा हमेशा नरसंहार झेलने के लिए अभिशप्त बने पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के उत्तरी इलाके में जिहादियों ने दो गाँवों में हमले किए। इन हमलों में कम-से-कम 44 लोगों के मारे जाने की खबर है। बुर्किना फासो की सरकार ने बताया कि कोराकौ में 31 और तोंडोबी में 13 लोगों की हत्या की गई है।

साहेल क्षेत्र के गवर्नर लेफ्टिनेंट कर्नल पीएफ रोडोल्फ सोरगो ने कहा कि आतंकियों ने सेनो प्रांत के कूराकू और तोंदोबी गाँवों पर हमला किया। इन हमलों को ‘घृणित तथा बर्बर‘ बताया और कहा कि सरकार इलाके में शांति सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार (6 अप्रैल 2023) की शाम को हथियारों से लैस बड़ी संख्या में इस्लामी आतंकी गाँवों में घुस आए और लोगों पर अंधाधुन फायरिंग करने लगे। इसमें कम से कम 44 लोग मारे गए। मृतकों के शव अगले दिन मिला।

स्थानीय लोगों कहना है कि कुछ दिन पहले मवेशी चुराने की कोशिश करने वाले दो जिहादियों को गाँव वालों ने मार दिया था। इसके प्रतिशोध में इस गाँव को निशाना बनाया गया था। बता दें कि फरवरी 2023 में देस के उत्तरी इलाके देउ पर हमला कर आतंकियों ने 51 सैनिकों को मार दिया था। साल 2015 से अब तक आतंकियों ने 10,000 से अधिक लोगों की हत्या कर दी है।

नाइजीरिया में 80 हत्या और 80 का अपहरण

अफ्रीकी देश नाइजीरिया में आतंकियों ने शुक्रवार (7 अप्रैल 2023) को वसूली के लिए 80 लोगों का अपहरण कर लिया। इनमें अधिकतर महिलाएँ और बच्चे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना जमफारा के त्सफे क्षेत्र के वानजमाई गाँव में हुआ। यह वह इलाका है कि जहाँ आतंकी अपहरण की घटना को सबसे अधिक अंजाम देते हैं।

दूसरी तरफ देश के एक अन्य हिस्से में अंधाधुन फायरिंग कर बंदूकधारियों ने कम-से-कम 30 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार (7 अप्रैल 2023) की देर शाम को उत्तर-मध्य नाइजीरिया में स्थित विस्थापित लोगों के एक शिविर पर हमला कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारी सेवेसी एनेने ने कहा कि बंदूकधारियों ने बेन्यू राज्य के मगबान गांव में नागरिकों पर हमला किया। यह भी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला किसने किया है, लेकिन माना जाता है कि चरमपंथी इस्लामी ग्रुप फुलानी द्वारा इसे अंजाम दिया गया है। इसके एक दिन पहले उमाजिदी गाँव में हमला कर 50 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

अब्दुल, अकबर, इस्माइल समेत 11 ने घर में घुसकर तलवार से किया हमला, भुनेश्वर साहू की मौत: छत्तीसगढ़ में पुलिस टीम को भी बनाया निशाना

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में मामूली विवाद के चलते मुस्लिमों ने तलवार से हमला कर एक हिंदू युवक की हत्या कर दी। हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों के बीच हुए इस विवाद में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। हालात से निपटने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। घटना शनिवार (8 अप्रैल, 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा के बिरनपुर गाँव का है। वहाँ दो स्कूली छात्रों के बीच साइकिल की टक्कर हो गई थी। इसको लेकर एक मुस्लिम युवक ने एक हिंदू छात्र के हाथ पर काँच की बोतल से हमला कर दिया। इस हमले में हिंदू छात्र का हाथ फैक्चर हो गया। घटना की जानकारी दोनों छात्रों के घर पर पहुँचने से विवाद और बढ़ गया। मुस्लिम भीड़ ने हिंदुओं के घर में घुसकर तलवार से हमला कर दिया। हमले में भुनेश्वर साहू नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

हिंदू और मुस्लिमों के बीच हुए इस विवाद में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए साजा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को राजधानी रायपुर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मामले को शांत कराने के लिए पुलिस जब बिरनपुर गाँव पहुँची तो मुस्लिमों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। इस हमले में सब इंस्पेक्टर बीआर ठाकुर समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

4 महीने पुराने मामले को कहा जा रहा विवाद की जड़

बिरनपुर गाँव में करीब 4 महीने पहले भी सांप्रदायिक विवाद हुआ था। दरअसल, तब एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की से शादी कर ली थी। हिंदू संगठनों ने इस शादी का विरोध किया था। कहा जा रहा है कि इस शादी को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा भी हुआ था। हालाँकि, उस समय यह झगड़ा शांत हो गया। लेकिन गाँव में हिंदू और मुस्लिमों के बीच हुआ यह विवाद खाई में बदल गया। इसके बाद अब साइकिल की टक्कर की टक्कर के मामूली विवाद में मुस्लिमों ने हिंदू की हत्या कर दी।

धारा 144 लागू, छावनी में तब्दील हुआ बिरनपुर

रिपोर्ट्स में जलील खान, नवाब खान, रसीद खान, बसीर खान, रसीद खान, शेरा खान, अब्दुल खान, अकबर खान, नाजीर खान, जनाब मोहम्मद, अयूब खान, आलीम खान, शकील खान, इस्माइल खान, जाहेद खान, कलाम खान, अनवर खान, हाफीज खान, अमीर खान, जूदगु खान को हत्या और हमला करने का आरोपित बताया जा रहा है। पुलिस 9 आरोपितों को गिरफ्तार चुकी है। अन्य की तलाश की जा रही है। फिलहाल गाँव मे धारा 144 लागू कर दी गई है। जगह-जगह पुलिस की भी तैनाती की गई।

‘मुगलों ने 800 साल की है हुकूमत, नहीं मिटाया जा सकता इतिहास’: आक्रांताओं के लिए फारूक अब्दुल्ला की बैटिंग, पूछा – ताजमहल-लाल किला कैसे छिपाओगे?

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने NCERT की किताबों से मुगलों के चैप्टर हटाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि मुगलों का इतिहास नहीं मिटाया जा सकता। उन्होंने कहा कि किताबों से मुगलों के चैप्टर भले हटा दिए गए हों लेकिन लोग उन मुगल शासकों को कैसे भूलेंगे जिन्होंने हम पर 800 सालों तक हुकूमत की है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग बाबर, अकबर, शाहजहाँ, औरंगजेब और जहाँगीर को कैसे भूलेंगे? जब लोग ताजमहल देखने जाएँगे तो क्या बताया जाएगा इसे किसने बनवाया? हुमायूँ के मकबरे और लाल किले को कैसे छिपाएँगे? एनसी अध्यक्ष ने कहा कि वे लोग अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं। हम रहें न रहें इतिहास रहेगा।

एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में हुए इस बदलाव का कई मुस्लिम नेता विरोध कर चुके हैं। 3 अप्रैल को सपा विधायक इकबाल महमूद ने कहा था कि मुगलों ने लंबे समय तक हिंदुस्तान में राज किया है। मुगलों का इतिहास पूरी दुनिया में पढ़ाया जाता है। देश की किताबों से मुगलों की जानकारी हटाने से कुछ नहीं होगा। महमूद ने आगे कहा था कि मुगलों ने भारत को ताजमहल, लाल किला, और कुतुब मीनार जैसी इमारतें दी हैं।

बता दें कि नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने 12वीं के पाठ्यक्रम में कई बड़े बदलाव किए हैं। ये बदलाव इतिहास, नागरिक शास्त्र और हिन्दी की किताबों में हुआ है। इतिहास की किताब से मुगल इतिहास से जुड़ी जानकारी हटाई गई है। वहीं हिंदी के पाठ्यक्रम से कविताएँ और पैराग्राफ हटाने का फैसला किया गया है। इसके अलावा 10वीं और 11वीं के पाठ्यक्रम से भी मुगल इतिहास से जुड़ी जानकारी हटाई गई है। सिलेबस में जो भी बदलाव किया गया है उसे मौजूदा शैक्षणिक सत्र यानी 2023-24 से ही लागू कर दिया जाएगा।

डरे हुए, लालची… शरद पवार पर कॉन्ग्रेस नेत्री का सीधा हमला, NCP प्रमुख ने अडानी के खिलाफ जाँच की माँग का किया था विरोध

अडानी समूह को लेकर विपक्षी एकता में फूट पड़ती दिख रही है। शरद पवार के हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के आधार पर अडानी समुह के खिलाफ JPC की माँग पर असहमति जताए जाने के बाद कॉन्ग्रेस नेता अलका लांबा ने उनपर जबरदस्त हमला बोला है। लांबा ने शरद पवार के लिए बिना नाम लिए लालची और चोरों को बचाने वाले चौकीदार जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।

शनिवार शाम को कॉन्ग्रेस नेत्री ने ट्विटर पर शरद पवार और गौतम अडानी की तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, “डरे हुए लालची लोग ही आज अपने निजी हितों के चलते तानाशाह सत्ता के गुण गा रहे हैं। देश के लोगों की लड़ाई एक अकेला राहुल गाँधी लड़ रहा है। पूंजीपति चोरों से भी और चोरों को बचाने वाले चौकीदार से भी।”

दरअसल, कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व में विपक्षी दल अडानी ग्रुप के खिलाफ संयुक्त संसदीय समिति (JPC) जाँच की लगातार माँग करते आ रहे हैं। इस पर शरद पवार ने 7 अप्रैल, 2023 को एनडीटीवी को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि वह इस मामले पर कॉन्ग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष द्वारा संसद को ठप करने से सहमत नहीं हैं। पवार ने कहा कि इस मुद्दे को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया गया। इनके (हिंडनबर्ग) बारे में हमने कभी नहीं सुना। उनकी पृष्ठभूमि क्या है? जब वे ऐसे मुद्दे उठाते हैं जो पूरे देश में हंगामा खड़ा कर देते हैं तो इसकी कीमत देश की अर्थव्यवस्था को चुकानी पड़ती है।

शरद पवार के बयान के बाद बाद कॉन्ग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा था कि शरद पवार और उनकी पार्टी इस मुद्दे पर अलग विचार रख सकती है लेकिन विपक्षी के अन्य 19 दल इस मुद्दे पर एक हैं।

शरद पवार के बाद उनके भतीजे और राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी (NCP) विधायक अजित पवार ने शनिवार (8 अप्रैल, 2023) को EVM मामले में अपनी पार्टी के सहयोगी दलों से अलग राय रख दी। EVM से छेड़छाड़ के तमाम आरोपों को उन्होंने निराधार बताते हुए कहा कि ऐसा करना सम्भव ही नहीं है। अजित पवार ने यह भी कहा कि EVM पर सवाल वही उठाते हैं जो इलेक्शन हार जाते हैं। साथ ही पवार ने कॉन्ग्रेस, तृणमूल और JMM पार्टी की सरकारों के गठन में भी EVM से हुए चुनाव को याद रखने की नसीहत दी।

इसके बाद शाम को कॉन्ग्रेस नेता अलका लांबा का गुस्से से भरा ट्वीट सामने आया था। राहुल गाँधी समेत कॉन्ग्रेस के अन्य नेता और कार्यकर्ता अब भी अडानी को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या: अब्दुल जाफरी ने दिया था सीढ़ियों से धक्का, सिर पर फ्रैक्चर से हो गई मौत

सिंगापुर के एक शॉपिंग मॉल के बाहर सीढ़ियों से गिरने के बाद भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान थेवंद्रन शनमुगम (Thevandran Shanmugam) के रूप में हुई। आरोप है कि मुहम्मद अफजरी अब्दुल काहा नामक व्यक्ति ने थेवंद्रन को सीढ़ियों से धक्का दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थेवेंद्रन शनमुगम मार्च में सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड स्थित कॉनकॉर्ड शॉपिंग मॉल गए थे। यहाँ मॉल के बाहर बनी सीढ़ियों से मुहम्मद अफजरी अब्दुल काहा नामक व्यक्ति ने थेवंद्रन को धक्का दे दिया। इसके बाद इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहाँ हुई जाँच में उनके सिर पर फ्रैक्चर पाए गए। इलाज के दौरान हॉस्पिटल में ही थेवेंद्रन शनमुगम की मौत हो गई। शुक्रवार (7 अप्रैल 2023) शाम मंडई श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

थेवेंद्रन शनमुगम की हत्या का आरोपित मुहम्मद अजफरी अब्दुल काहा पहले भी जेल जा चुका है। सजा में छूट मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया था। इसके बाद अब उसने इस घटना को अंजाम दिया है। हालाँकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि आरोपित अब्दुल काहा थेवेंद्रन को जानता था या नहीं। शॉपिंग मॉल के बाहर जहाँ यह घटना हुई है वहाँ कई नाइट क्लब और बार हैं। हालाँकि, नाइट क्लब ने कहा है कि जिस दिन हत्या हुई, उस दिन थेवेंद्रन क्लब नहीं आए।

मुहम्मद अजफरी अब्दुल काहा को हो सकती है 10 की जेल

थेवेंद्रन शनमुगम की हत्या के आरोपित मुहम्मद अजफरी अब्दुल काहा को अदालत दोषी करार देती है तो उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है। यही नहीं, उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। दोषी पाए जाने पर उसे 178 दिनों तक की अतिरिक्त सजा भी हो सकती है। सिंगापुर के कानून के अनुसार, एक कैदी को अपनी सजा का एक हिस्सा जेल से बाहर बिताने की अनुमति दी जाती है। इसके लिए छूट का आदेश जारी किया जाता है।

‘पहले आतंक फैलाते थे जो माफिया, आज उनकी पैंट गीली हो जाती है’: कानून व्यवस्था पर बोले CM योगी – रामनवमी पर 35 लाख श्रद्धालु अयोध्या आए, एक तिनका नहीं हिला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लोग पहले कानून व्यवस्था का खिलवाड़ बनाते थे। लेकिन आज जब कोर्ट उन्हें सज़ा सुनाती है तो उनकी पैंट गीली हो जाती है। योगी आदित्यनाथ ने यह बात शनिवार (8 अप्रैल, 2023) को कही।

दरअसल, गोरखपुर औद्योगिक प्राधिकरण के सेक्टर 8 में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पास पेप्सिको की फ्रेंचाइजी मेसर्स वरुण बेवरेजेज के 1071 करोड़ रुपए की लागत वाला प्‍लांट लग रहा है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इस प्लांट की जमीन का भूमिपूजन करने पहुँचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है, “जिस उत्तर प्रदेश में आज से 6 साल पहले दंगे होते थे। अराजकता फैलती थी। वह उत्तर प्रदेश आज बदल चुका है।” इस बयान को वीडियो में 8 मिनट के बाद से सुना जा सकता है।

सीएम योगी ने आगे कहा, “रामनवमी में देश के अलग-अलग राज्यों में दंगे हो रहे थे। लेकिन जहाँ भगवान राम का जन्म हुआ उस उत्तर प्रदेश में लोग अमन-चैन के साथ खुशहाली के साथ त्योहार मना रहे थे। रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में 35 लाख श्रद्धालु आए थे। लेकिन एक तिनका भी नहीं हिला। 1000 से अधिक शोभायात्राएँ निकली थीं। हिंदू और मुस्लिम शोभायात्रा में पुष्प वर्षा कर रहे थे। यही नया बदलाव हुआ है। उत्तर प्रदेश में अब दंगे नहीं होते, बम नहीं बरसते बल्कि पुष्प वर्षा होती है।”

सीएम योगी ने कहा कि जो लोग शांतिपूर्ण ढंग से रहते हैं समाज उनका कैसे स्वागत करता है। यह सभी लोगों ने रामनवमी में देखा होगा।

उन्होंने आगे कहा है, “हनुमान जयंती पर उत्तर प्रदेश में 500 शोभायात्राएँ निकाली गईं। सब कुछ शांतिपूर्ण ढँग से हुआ। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए तो कहना ही क्या है…जो लोग पहले उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को धता बताते थे। आज आप देख रहे होंगे उनके सामने स्वयं की जान के लाले पड़ रहे हैं। जब कोर्ट उन्हें सजा सुनाती है तो उनकी पैंट गीली हो जाती है। जनता भी यह देखती है कि कैसे माफिया पहले जनता को तबाह करते थे। आज उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई है। सबके जान के लाले पड़े हैं। यहाँ कानून का राज होगा। किसी को भी कानून से बाहर जाकर काम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस सरकार का यह संकल्प है।”

1 साल में ₹85000 करोड़ का मोबाइल निर्यात करने वाला देश बना भारत: सीधा दोगुना हो गया एक्सपोर्ट, भारत में बिक रहे 97% मोबाइल फोन स्वदेश निर्मित

भारत ने मोबाइल फोन के निर्यात के मामले में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के आँकड़ों के अनुसार, इस अवधि में भारत ने 85,000 करोड़ रुपए के मोबाइल फोन एक्सपोर्ट किए हैं। बता दें कि भारत सरकार ने देश में मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स का निर्माण भी स्वदेशी और स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। 2023 में एक्सपोर्ट्स का ये आँकड़ा 1 लाख करोड़ रुपए को पार कराने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये लक्ष्य भी रखा है कि निर्यात के मामले में अगले साल जब 5 उत्पादों की गिनती हो तो उसमें मोबाइल फोन भी शामिल हो। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर भी ये बता चुके हैं। पिछले साल के ताज़ा आँकड़े ‘India Cellular and Electronics Association (ICEA)’ ने जारी किए हैं। इससे पिछले साल के मुकाबले ये आँकड़ा लगभग दोगुना हो गया है। इसका कारण है मोदी सरकार की नीतियाँ।

असल में स्थानीय स्तर पर मोबाइल फोन्स के निर्माण कार्य के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएँ भी चला रही हैं। निर्माताओं में छूट दिए जा रहे हैं। ‘प्रोडक्शन लिंक्ड इन्सेन्टिव्स (PLI)’ लॉन्च किए गए हैं। भारत में बने मोबाइल फोन सबसे ज्यादा UAE, अमरीका, नीदरलैंड्स और UK के अलावा इटली में भी निर्यात किए जा रहे हैं। भारत विश्व में अब दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बन गया है। भारत में जितने भी मोबाइल फोन बिक रहे हैं, उनमें से 97% स्वदेश निर्मित ही हैं।

इतना ही नहीं, 2027 तक तो Apple के 45-50% मोबाइल फोन भारत में ही बनने वाले हैं। इसके बाद भारत चीन के मुकाबले खड़ा हो जाएगा, जहाँ 80-85% iPhone बन रहे हैं। चीन से बाहर मोबाइल निर्माता निकल रहे हैं, जिसका सबसे बड़ा फायदा भारत और वियतनाम को ही मिलने वाला है। Apple ने तो अकेले दिसंबर के महीने में भारत से 1 बिलियन डॉलर के मोबाइल फोन निर्यात किए हैं। iPhone 12 से लेकर 14 प्लस तक भारत में बन रहे हैं।