Homeराजनीतिडरे हुए, लालची... शरद पवार पर कॉन्ग्रेस नेत्री का सीधा हमला, NCP प्रमुख ने...

डरे हुए, लालची… शरद पवार पर कॉन्ग्रेस नेत्री का सीधा हमला, NCP प्रमुख ने अडानी के खिलाफ जाँच की माँग का किया था विरोध

दरअसल, कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व में विपक्षी दल अडानी ग्रुप के खिलाफ संयुक्त संसदीय समिति (JPC) जाँच की लगातार माँग करते आ रहे हैं।

अडानी समूह को लेकर विपक्षी एकता में फूट पड़ती दिख रही है। शरद पवार के हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के आधार पर अडानी समुह के खिलाफ JPC की माँग पर असहमति जताए जाने के बाद कॉन्ग्रेस नेता अलका लांबा ने उनपर जबरदस्त हमला बोला है। लांबा ने शरद पवार के लिए बिना नाम लिए लालची और चोरों को बचाने वाले चौकीदार जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।

शनिवार शाम को कॉन्ग्रेस नेत्री ने ट्विटर पर शरद पवार और गौतम अडानी की तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, “डरे हुए लालची लोग ही आज अपने निजी हितों के चलते तानाशाह सत्ता के गुण गा रहे हैं। देश के लोगों की लड़ाई एक अकेला राहुल गाँधी लड़ रहा है। पूंजीपति चोरों से भी और चोरों को बचाने वाले चौकीदार से भी।”

दरअसल, कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व में विपक्षी दल अडानी ग्रुप के खिलाफ संयुक्त संसदीय समिति (JPC) जाँच की लगातार माँग करते आ रहे हैं। इस पर शरद पवार ने 7 अप्रैल, 2023 को एनडीटीवी को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि वह इस मामले पर कॉन्ग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष द्वारा संसद को ठप करने से सहमत नहीं हैं। पवार ने कहा कि इस मुद्दे को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया गया। इनके (हिंडनबर्ग) बारे में हमने कभी नहीं सुना। उनकी पृष्ठभूमि क्या है? जब वे ऐसे मुद्दे उठाते हैं जो पूरे देश में हंगामा खड़ा कर देते हैं तो इसकी कीमत देश की अर्थव्यवस्था को चुकानी पड़ती है।

शरद पवार के बयान के बाद बाद कॉन्ग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा था कि शरद पवार और उनकी पार्टी इस मुद्दे पर अलग विचार रख सकती है लेकिन विपक्षी के अन्य 19 दल इस मुद्दे पर एक हैं।

शरद पवार के बाद उनके भतीजे और राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी (NCP) विधायक अजित पवार ने शनिवार (8 अप्रैल, 2023) को EVM मामले में अपनी पार्टी के सहयोगी दलों से अलग राय रख दी। EVM से छेड़छाड़ के तमाम आरोपों को उन्होंने निराधार बताते हुए कहा कि ऐसा करना सम्भव ही नहीं है। अजित पवार ने यह भी कहा कि EVM पर सवाल वही उठाते हैं जो इलेक्शन हार जाते हैं। साथ ही पवार ने कॉन्ग्रेस, तृणमूल और JMM पार्टी की सरकारों के गठन में भी EVM से हुए चुनाव को याद रखने की नसीहत दी।

इसके बाद शाम को कॉन्ग्रेस नेता अलका लांबा का गुस्से से भरा ट्वीट सामने आया था। राहुल गाँधी समेत कॉन्ग्रेस के अन्य नेता और कार्यकर्ता अब भी अडानी को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -