Home Blog Page 2030

हिंदू से बने ईसाई, गुड़ में जहर मिला मार डाले 45 गाय: कॉन्ग्रेस नेता के पति के पास मृत गायों को उठाने का ठेका, कम मौतों से धंधा हो गया था मंदा

हरियाणा के करनाल में 45 गायों की जहर देकर हत्या के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम विशाल, रजत, सूरज और सोनू हैं। एक अन्य मास्टरमाइंड अमर फरार चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपित हिन्दू धर्म त्याग ईसाई बन चुके हैं। ये मृत गायों को उठाने वाले ठेकेदार के कारिंदे हैं। कम गायों की मौत की वजह से इनका धंधा मंदा चल रहा था। हड्डी, खाल और चर्बी वगैरह से होने वाली कमाई कम हो गई थी। इसलिए इन्होंने घटना को अंजाम दिया। मामला 26 जनवरी 2023 को सामने आया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला करनाल के फसमंडी इलाके में पड़ने वाली नगर निगम गोशाला नंदी ग्राम का है। इसी साल 26 जनवरी की रात एक-एक कर गायों के मरने का सिलसिला शुरू हुआ। कुछ ही समय के अंतराल पर 45 गोवंशों ने दम तोड़ दिया। मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया कि गुड़ और चारे में सल्फास की गोलियाँ मिलाकर गायों को खिलाई गई थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उच्चस्तरीय जाँच टीम का गठन किया था। जाँच टीम अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप चुकी है।

मामले की जाँच कर रही पुलिस टीम ने घटना के दिन गोशाला के आसपास एक्टिव रहे मोबाइल नंबर की डिटेल निकलवाई। इस दौरान 5 ऐसे नंबर सामने आए जिनका कोई वास्ता गोशाला से नहीं था। पुलिस ने इन नम्बरों को ट्रेस किया। ये नंबर कुरुक्षेत्र के शाहबाद की डेरा बस्ती के रहने वाले विशाल और अमर, करनाल की मंगल कॉलोनी निवासी रजत, डेरा बस्ती अम्बाला के रहने वाले सोनू और जम्मू-कश्मीर की एक झुग्गी में रहने वाले सूरज के निकले। इसके अलावा गोशाला आने-जाने वाले रास्तों की तमाम CCTV फुटेज निकाली गई। इन फुटेज में भी पाँचों आरोपित घटना की रात आते-जाते दिखाई दिए। पुलिस ने दबिश देकर अमर को छोड़ कर बाकी सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे पाँचों कई साल पहले हिन्दू धर्म छोड़ ईसाई बन चुके हैं। हड्डी, चर्बी और खाल आदि की तस्करी के लिए इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। हर मृत गाय के उन्होंने 8 से 10 हजार रुपए मिलने की जानकारी दी। पकड़े गए आरोपितों में विशाल और रजत पहले से ही गोशाला में मरने वाली गायों को उठाने का काम करते थे। उनका कहना था कि गायों के कम मरने से उनका धंधा मंदा चल रहा था। इसलिए उन सभी ने एक साथ कई गायों को मार डालने का फैसला किया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों ने कबूल किया कि घटना के दिन उन सभी ने शराब पी और 2 बाइकों पर सवार होकर गोशाला पहुँचे। यहाँ उन्होंने गायों को सल्फास खिलाया जिससे रात 2 बजे से उनकी मौतों का सिलसिला शुरू हो गया। 10 पुड़िया जहर विशाल अपने साथ लाया था। 3 बजे सभी आरोपित वापस लौट आए थे। बाद में जब बजरंग दल वालों ने मृत गायों को अधिकारियों से बात कर जमीन में दफनाना शुरू किया तब इन सभी ने ऐसा न करने के लिए कहा। आरोपितों ने खुद को मृत गोवंश न सौंपने पर गोशाला से दुबारा मृत गायें न उठाने की भी धमकी दी थी।

आरोपितों ने पूछताछ में यह भी कबूल किया है कि वे पहले भी इस गोशाला में जहर देकर 4-5 गायों को एक साथ मारते रहे हैं। 15 जनवरी 2023 के बाद वो ऐसी हरकत 3-4 बार कर चुके थे।

इस गोशाला से मृत गायों को उठाने का टेंडर कॉन्ग्रेस नेत्री रानी कम्बोज के पति दीपक मेहरा को मिला था। उन्हें इसकी एवज में 4 लाख 23 हजार रुपए हर माह मिल रहे थे। दीपक मेहरा ने यह ठेका अमित नाम के एक व्यक्ति को आगे फ्री में बढ़ा दिया। पाँचों आरोपित अमित के यहाँ काम करने वाले बताए जा रहे हैं। ख़ास बात ये रही कि 45 गायों की मौत के बाद खुद कॉन्ग्रेस नेत्री रानी कम्बोज भी गोशाला के आगे हुए सरकार विरोधी प्रदर्शन में शामिल थीं।

जिस शिव मंदिर को अलाउद्दीन गंगू और पुर्तगालियों ने तोड़ा, मोदी सरकार ने कराया उसका पुनर्निर्माण: छत्रपति शिवाजी महाराज ने भी कराया था जीर्णोद्धार

गोवा के उत्तरी गोवा जिले में स्थित सप्तकोटेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ। शनिवार (11 फरवरी, 2023) को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा उद्घाटन किए जाने के बाद यह मंदिर भक्तों के लिए एक बार फिर खुल गया। इससे पहले इस मंदिर का जीर्णोद्धार छत्रपति शिवाजी महाराज ने कराया था।

सप्तकोटेश्वर मंदिर का इतिहास…

गोवा की राजधानी पणजी से 25 किलोमीटर दूर स्थित नरवे गाँव में बने भगवान शिव के इस सप्तकोटेश्वर मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में कदंब वंश के राजा ने अपनी पत्नी के लिए कराया था। वह भगवान शिव की बड़ी भक्त थीं। यह मंदिर अब तक कई हमले झेल चुका है।

मंदिर पर पहला हमला साल 1352 में इस्लामिक आक्रांता अलाउद्दीन हसन गंगू ने किया था। दरअसल, हसन गंगू ने कदंब साम्राज्य पर आक्रमण कर यहाँ कब्जा कर लिया था। इसके बाद करीब 14 वर्ष तक यह क्षेत्र अलाउद्दीन हसन गंगू के ही कब्जे में रहा। इस दौरान सप्तकोटेश्वर मंदिर सहित कई हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की गई थी।

हालाँकि इसके बाद साल 1367 में विजयनगर के राजा हरिहर राय ने गोवा में हसन गंगू को हरा दिया। हरिहर के शासन काल में सप्तकोटेश्वर मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों का जीर्णोद्धार हुआ। ऐतिहासिक साक्ष्यों के अनुसार 14वीं शताब्दी के अंत में माधव मंत्री ने इस मंदिर का पुनर्निर्माण कराया। साल 1560 में इस मंदिर पर एक और हमला हुआ। यह हमला पुर्तगालियों ने किया था। हमले में मंदिर को बुरी तरह से तोड़ते हुए शिवलिंग को कुएँ में फेंक दिया गया।

यही नहीं, पुर्तगालियों ने इस मंदिर के स्थान पर एक चैपल (ईसाइयों का प्रार्थना स्थल जो चर्च से छोटा होता है) बना दिया था। हालाँकि इसके बाद हिंदू शिवलिंग को बचाते हुए बिचोलिम ले गए। जहाँ इसे एक नए मंदिर में स्थापित किया गया। फिर साल 1668 में हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज ने इसका जीर्णोद्धार कराया था।

भाजपा की पहल से हुआ जीर्णोद्धार

इस मंदिर के जीर्णोद्धार की पहल साल 2019 में भाजपा सरकार ने की थी। इसके बाद तत्कालीन पुरातत्व मंत्री विजय सरदेसाई ने आगे आते हुए पुरातत्व विभाग को इसके जीर्णोद्धार का काम सौंपा था। इसके बाद यह जीर्णोद्धार पूरा हो सका है। मंदिर के उद्घाटन के समय छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और महाराष्ट्र के सतारा से विधायक शिवेंद्र राजे भोसले भी उपस्थित रहे।

तूफ़ान आ रहा है… एशिया के सबसे बड़े एयर शो में लड़ाकू विमानों पर बजरंग बली: 29 देशों के वायुसेना अध्यक्ष मौजूद, PM मोदी ने किया उद्घाटन

कर्नाटक की राजधानी में आज सोमवार (13 फरवरी, 2023) से एशिया का सबसे बड़ा एयर शो शुरू हुआ है। Aero India (एयरो इंडिया) 2023 नाम के इस शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। भारत की बढ़ रही आत्मनिर्भरता और स्वदेशी ताकत को दिखाने वाले इस शो में 29 देशों के वायुसेना अध्यक्ष सहित दुनिया भर के लगभग 5 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसका समापन इसी माह 17 फरवरी को होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 दिनों तक चलने वाले इस शो में शुरुआत के 3 दिन बिजनेस डील और अंतिम 2 दिन जनता दर्शन के लिए रखे गए हैं। शो में 29 देशों के वायुसेना अध्यक्षो के साथ 73 बड़ी कंपनियों के CEO भी शामिल हो रहे हैं। डेमो के तौर पर विमानों का फ्लाई पास्ट भी करवाया जाएगा। इसमें जहाजों को उड़ा कर दिखाया जाता है। इस एयरो इंडिया के 14 वें भाग में भारत स्वदेशी लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टर, मिसाइलों, ड्रोन और अन्य हथियारों का प्रदर्शन करेगा। यह शो हर 2 साल में एक बार आयोजित होता है।

लड़ाकू विमान पर बजरंग बली

स्वदेशी संस्थान HAL का नया फाइटर प्लेन HLFT-42 इस शो का मुख्य आकर्षण है। इसे 5वीं पीढ़ी का एडवांस युद्धक विमान माना जाता है। इसकी टेल (पूँछ) पर हवा में उड़ते बजरंग बली का चित्र छपा हुआ है। जिस स्थान पर इस विमान को खड़ा किया गया है वहाँ संदेश के तौर पर लिखा है, “तूफ़ान आ रहा है।” यह विमान लड़ाकू पायलटों को ट्रेनिंग देने के काम आएगा।

उड़ने वाली टैक्सी भी

IIT मद्रास द्वारा साल 2017 में बनी उड़ने वाली टैक्सी भी इस शो में रखी गई है। 2 सीटों वाली इस टैक्सी का वजह 2 क्विंटल है, जो एक बार फुल चार्जिंग के बाद 200 किलोमीटर उड़ सकती है। 2 सीटों वाली इस टैक्सी को उड़ाने में बहुत जगह की भी जरूरत नहीं। इन सभी के अलावा LCA मार्क 2 और नेवल ट्विन इंजन डेस्क बेस लड़ाकू विमान भी इस शो में प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

PM मोदी ने गिनाईं उपलब्धियाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शो का उद्घाटन सुबह लगभग 10:30 पर इस शो का उद्घाटन किया। इस अवर पर उन्होंने इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि कभी भारत में या तो सिर्फ शो होते थे या इसे सिर्फ सेल टू इंडिया की विंडो माना जाता था।

पीएम मोदी ने कहा कि अपनी रक्षा के लिए सामान बनाने की सोच रखने वाले देश अब भारत को एक मजबूत साझीदार के दौर पर देख भी रखे हैं। भारत के स्वदेशी सामानों को मोदी ने कम खर्चीला होने के साथ टिकाऊ और भरोसेमंद भी बताया। अपने सम्बोधन में मोदी ने रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी निर्माण के उदाहरण में तेजस और नौसेना के युद्धपोत INS विक्रांत का नाम लिया। आँकड़ों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी दुनिया का सबसे बड़ा रक्षा सामानों का खरीदार भारत अब 75 देशों को रक्षा उपकरण बेच रहा है।

भगवान गणेश को विष्ठा बताने वाले तन्मय भट्ट को ‘कोटक महिंद्रा बैंक’ ने विज्ञापन से निकाला, लोगों ने शुरू कर दिया था अकाउंट बंद कराना

हाल ही में यूट्यूबर और कॉमेडियन तन्मय भट्ट कोटक महिंद्रा बैंक के एक एडवर्टाइजमेंट में दिखाई दे रहे थे। लेकिन अब वह इस विज्ञापन में दिखाई नहीं देंगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर कोटक महिंद्रा बैंक को टैग करते हुए तन्मय भट्ट के पुराने ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए गए थे। इन ट्वीट्स में तन्मय हिंदू धर्म का अपमान करने के साथ ही चाइल्ड पोर्नोग्राफी को बढ़ावा देते हुए देखे जा सकते हैं। इसके बाद बैंक ने एड वापस लेने का फैसला किया।

‘MeeToo’ कैंपेन के दौरान यौन शोषण के गंभीर आरोप झेल चुके तन्मय भट्ट का हिंदू विरोधी चेहरा कई मामलों में सामने आता रहा है। यह उनकी कॉमेडी में भी झलकता है। इसको लेकर मोनिका वर्मा नामक ट्विटर यूजर ने कोटक महिंद्रा बैंक और बैंक के सीईओ उदय कोटक को टैग करते हुए एक ट्वीट किया था।

मोनिका वर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा था, “मैं आपके बैंक की ग्राहक हूँ। लेकिन आपने अपने एक ऐड लिए हिंदूफोबिक, महिला और बच्चों का शोषण करने वाले तन्मय भट को साइन किया है। इसलिए मैं अपना अकाउंट बंद करने का विचार कर रही हूँ। उसके साथ संबंध खत्म करते हुए माफी माँगें।”

तन्मय भट्ट के ट्वीट

तन्मय भट्ट ने मई 2012 में @BigBhangTheory नामक यूजर को टैग करते हुए कहा था, आप कैसे जानते हैं कि बच्चे बलात्कार से प्यार नहीं करते?

वहीं एक अन्य ट्वीट में तन्मय ने लिखा है, “जब मैं छोटी लड़कियों की नग्न तस्वीरें देखता हूँ तो मुझे बेहद अजीब लगता है। मेरे दिमाग में आता है “हा हा! मैंने तुम्हारे बूब्स देखे। हा हा!”

कुछ अन्य ट्वीट्स में उसने हिंदू धर्म का अपमान करने की कोशिश की है। तन्मय ने लिखा है, “हर साल अफ्रीका के तट पर, हाथी जंगल से निकलते हैं। गणपति की मूर्तियों को देखते हैं और जाते हैं “क्या मैडम तुसाद हमें यह मल भेज रहे हैं?”

तन्मय ने एक अन्य ट्वीट में @rohan5513 नामक यूजर को टैग करते हुए लिखा, “मुझे खेद है कि मैंने गणेश की मूर्तियों की तुलना मल से की। मैं ईमानदारी से कहना चाहता हूँ वास्तव में मल पर्यावरण के लिए उससे बेहतर है।” तन्मय ने अपने ट्वीट्स में लगातार हिंदुओं के आराध्य भगवान गणेश का अपमान किया है। एक ट्वीट में उसने लिखा है, “गणेश यदि समस्याओं को दूर कर सकते हैं तो निश्चित रूप से वह ट्रैफिक में अच्छा काम कर सकते हैं।”

तन्मय भट्ट एक अन्य ट्वीट में लिखा है, “जब मैंने मूर्तियों को ‘मल’ कहा तो वो (हिंदू) नाराज हो गए। मुझे इसका खेद है। वास्तव में मल पर्यावरण के लिए बेहतर है। इसकी तुलना नहीं करनी चाहिए।”

तन्मय भट्ट के इन ट्वीट्स का स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद नेटिजेन्स ने सक्रियता दिखाते हुए कोटक महिंद्रा बैंक को टैग करते हुए ट्वीट करना शुरू कर दिया। लोग बैंक से अपना अकाउंट बंद कराने की बात कह रहे थे।

एक यूजर ने लिखा, “बहुत ही घटिया हरकत की है उदय कोटक ने। अपने धंधे के लिए भारतीय सनातन संस्कृति को ताक पर रख दिया। भगवान गणेश और माँ लक्ष्मी की पूजा जहाँ होनी चाहिए, वहाँ भगवान गणेश का अपमान करने वाले निर्लज्ज और घटिया आदमी को चुना गया है। ऐसे धंधेबाज समाज का कोढ़ हैं । बहुत ही शर्मनाक।”

एक अन्य यूजर ने ट्वीट कर कहा, “बचपन से ही हम 10 दोस्तों का एक ग्रुप है। सभी के अकाउंट इस बैंक में हैं। हम सबका खाता बंद होने जा रहा है। व्यापार में घाटा सबसे बेहतरीन शिक्षक होता है। जय हिंद।”

हालाँकि विरोध झेलने के बाद अब कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने ऐड को वापस लेने का फैसला किया है। इसको लेकर बैंक की ओर से ट्वीट किया गया। ट्वीट में बैंक ने कहा है, “हम, कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड में उन एक्टर्स के विचारों का समर्थन नहीं करते हैं जो किसी व्यक्ति या समूह को नुकसान पहुँचाते हैं या फिर अपमानित करते हैं। हमने ऐड वापस ले लिया है।”

‘बलिदान स्वीकार, धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं’: लोकेश मुनि ने बताया जमीयत के मंच से मदनी को क्यों ललकारा, मुस्लिम भीड़ के सामने जैन मुनि ने दी थी चुनौती

लोकेश मुनि ने कहा है वे बलिदान स्वीकार कर सकते हैं। लेकिन अपने सामने अपनी धर्म और संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते। जैन मुनि ने बताया है कि यही कारण है कि उन्होंने मौलाना अरशद महमूद मदनी के बयान का विरोध किया था। उन्हें शास्त्रार्थ की चुनौती दी थी।

जैन मुनि ने इस घटना का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, “मुझे अपनी शहादत मंजूर थी। मैं अपनी आँखों के सामने अपने धर्म, संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसलिए विरोध किया, शास्त्रार्थ की चुनौती दी।”

जैन मुनि ने रविवार (12 फरवरी 2023) को मदनी को जमीयत के मंच से ही चुनौती दी थी। जब वे मदनी का विरोध कर रहे थे, तब सामने मुस्लिम भीड़ मौजूद थी और मंच पर विभिन्न धर्मों के गुरु मौजूद थे। दिल्ली के रामलीला मैदान में जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के अधिवेशन का रविवार को आखिरी दिन था। लोकेश मुनि के विरोध के बाद जैन और हिंदू धर्मगुरुओं ने जमीयत का मंच छोड़ दिया था।

इस्लामी संगठन जमीयत के प्रमुख मौलाना अरशद महमूद मदनी ने मनु, आदम तथा ॐ और अल्लाह को एक बताया था। इसको लेकर जैनाचार्य लोकेश मुनि ने मौलाना को लताड़ लगाते हुए मंच छोड़ दिया था।

मौलाना मदनी को लोकेश मुनि ने लगाई थी लताड़

मौलाना मदनी के बेतुके बयानों पर फटकार लगाते हुए जैन आचार्य लोकेश मुनि ने कहा था, “मदनी ने जो कहा है उससे कोई भी सहमत नहीं है। मैं आपसे निवेदन करता हूँ यदि हमें जोड़ने की बात आपको करनी है तो प्यार-मोहब्बत की बात कीजिए। आपने जितनी कहानी सुनाई है ओम, अल्लाह, मनु, ये वो उससे कहीं अधिक 4 गुना कहानी मैं सुना सकता हूँ। मदनी साहब को मैं शास्त्रार्थ के लिए बुला रहा हूँ। आप दिल्ली आइए या मुझे सहारनुपर बुलाइए।”

उन्होंने मदनी की बातों का खण्डन करते हुए कहा है, “आपने जो बात कही मैं उससे सहमत नहीं हूँ। चारों धर्म के संत या कोई भी अन्य इससे सहमत नहीं हैं। हम केवल आपस मे मिल-जुलकर रहने को लेकर सहमत हैं। ये जो कहानी है ओम, मनु, अल्लाह, उसकी औलाद ये अब फालतू की बातें हैं। आपने सारा पलीता लगा दिया एकता के सद्भावना के सम्मेलन में।”

मनु, आदम तथा ओम और अल्लाह को बताया था एक

दरअसल, मौलाना अरशद मदनी ने जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के कार्यक्रम में कहा था, “मैंने धर्म गुरुओं से पूछा कि जब कोई नहीं था न श्रीराम थे, न ब्रह्मा थे और न शिव थे, जब कोई नहीं था तो मनु पूजते किसको थे। कोई कहता है कि शिव को पूजते थे। बहुत कम लोग ये बताते हैं कि मनु ओम को पूजते थे। ओम कौन है? बहुत से लोगों ने कहा कि उनका कोई रूप-रंग नहीं है। वो दुनिया में हर जगह हैं। अरे बाबा इन्हीं को तो हम अल्लाह कहते हैं। इन्हें ही आप ईश्वर कहते हैं।”

मौलाना ने आगे कहा है, “इन्हें ही तो हम अल्लाह, आप ईश्वर, फारसी बोलने वाले खुदा और अंग्रेजी बोलने वाले गॉड कहते हैं। इसका मतलब यह है कि मनु ही आदम थे। वह ओम यानी अल्लाह को पूजते थे। हजरत आदम जो नबी थे, सबसे पहले उन्हें भारत की धरती के भीतर उतारा। अगर चाहता तो आदम को अफ्रीका, अरब, रूस में उतार देता। वो भी जानते हैं, हम भी जानते हैं कि आदम को दुनिया में उतारने के लिए भारत की धरती को चुना गया।”

यही नहीं मौलाना ने संघ प्रमुख मोहन भागवत की घर वापसी वाले बयान मदनी ने कहा है कि इस्लाम भारत के लिए कोई नया मज़हब नहीं है। बल्कि अल्लाह ने पैगंबर आदम यानी मनु को यहीं उतारा, उनकी पत्नी हव्वा को उतारा, जिन्हें वे (हिंदू) हमवती कहते हैं और वे सारे नबियों, मुसलमानों, हिंदुओं, ईसाइयों के पूर्वज हैं।

राजस्थान में जिस मुस्लिम युवक के नाम से बाबा रामदेव पर FIR, उसे मामले की जानकारी तक नहीं: कहा- जमीन विवाद को लेकर वकील से मिला था

योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ राजस्थान में जिस मुस्लिम युवक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी, उसे इस मामले की खबर तक नहीं है। इस मुस्लिम युवक का नाम पठाई खान है। वह बाड़मेर का रहने वाला है। उसने अपने नाम के गलत इस्तेमाल और वकील पर धोखा देने का आरोप लगाया है। पठाई खान ने रविवार (12 फरवरी 2023) को खुद को फँसाए जाने का दावा किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पठाई खान ने बताया है कि उसने बाबा रामदेव पर कोई FIR नहीं दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह जमीन के एक विवाद के सिलसिले में एक वकील से मिला था। पठाई ने बताया कि वकील ने एक कागज पर उसके दस्तखत ले लिए थे। वकील पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए पठाई खान ने बताया कि इसी साइन का उपयोग बाबा रामदेव के खिलाफ FIR दर्ज करवाने में किया गया। वकील द्वारा खुद को फँसाने की आशंका जाहिर करते हुए पठाई ने बताया कि वह इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं चाहता है।

दरअसल यह FIR बाड़मेर जिले के चौहटन थाने में 5 फरवरी 2023 (रविवार) को दर्ज हुई थी। SHO भुताराम ने बताया था कि योगगुरु रामदेव के विरुद्ध IPC की धारा 153-A, 295- A और 298 के तहत केस दर्ज हुआ था। तब थाना प्रभारी ने भी शिकायतकर्ता के तौर पर पिठाई खान के होने की पुष्टि की थी।

क्या था पूरा मामला

इसी माह 3 फरवरी को बाबा रामदेव ने बाड़मेर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि मुस्लिम समुदाय का आतंकी और अपराधी भी नमाज जरूर पढ़ता है। रामदेव ने इसकी वजह नमाज़ को ही इस्लाम समझने की भूल बताया था। उन्होंने हिन्दुओं की विचारधारा को इस से अलग बताया था। इस बयान को मुस्लिम विरोधी बताते हुए राजस्थान सरकार से बाबा रामदेव पर कार्रवाई की माँग की गई थी। कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी तब जिले के DM ऑफिस पर बाबा रामदेव के खिलाफ नारेबाजी की थी।

‘गवाहों को धमकाओ, न माने तो रास्ते से हटाओ’: मुख्तार अंसारी की बहू भी कम शातिर नहीं, जेल के कमरे में मिली थी; रोज शौहर से मिलने जाती थी

10 फरवरी 2023 को चित्रकूट की रगौली जेल पर छापे के बाद एक कमरे से माफिया मुख्तार अंसारी की बहू निखत पकड़ी गई थी। वह जेल में बंद अपने शौहर अब्बास अंसारी से रोज मिलने जाती थी और तीन से चार घंटे साथ बिताती थी। इस संबंध में दर्ज एफआईआर से यह जानकारी सामने आई है कि अब्बास को जेल से भगाने की साजिश थी। निखत के मोबाइल से अब्बास जेल में बैठकर अपने गुर्गों को आदेश देता था।

यह एफआईआर रगौली चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर श्याम देव सिंह की शिकायत पर 11 फरवरी को दर्ज की गई है। इसमें बताया गया है कि निकहत अंसारी जेल के कुछ स्टाफ के साथ मिलकर अब्बास को फरार करवाने की साजिश रच रही थी। साथ ही अब्बास अंसारी अपने केस से जुड़े पुलिसकर्मियों, गवाहों और अभियोजन पक्ष के लोगों की हत्या करवाने की तैयारी कर रहा था।

निखत ने बताया है कि अब्बास उसे उन लोगों के नाम बताता था जिन्हें धमकी देनी होती थी। अब्बास के कुछ गुर्गों के नाम भी बताए हैं, जिन्हें वह जेल से आदेश देता था। इन गुर्गों से अब्बास ने कहा था कि पहले गवाहों को मुकरने के लिए धमकी दो और जो न माने उसे रास्ते से हटा दो।

खाड़ी देश की मुद्रा भी बरामद

FIR में बताया गया है कि निखत अंसारी के पास से 2 मोबाइल फोन, 21 हज़ार रुपए कैश के साथ 12 रियाल बरामद हुए हैं। रियाल खाड़ी देशों की मुद्रा है। इसके अलावा कुछ सोने के आभूषण भी मिले हैं, जिन्हे सील कर दिया गया है। FIR के मुताबिक जब निखत से उनका फोन माँगा गया तो उसने पुलिसकर्मियों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। पुलिस द्वारा मोबाइल का पासवर्ड पूछे जाने पर उसने गलत पासवर्ड बताए। पुलिस के मुताबिक निखत ने फोन से कुछ डाटा डिलीट करने की भी कोशिश की।

जेल में नहीं होती थी निखत की एंट्री

FIR में बताया गया है कि मुख़्तार अंसारी की बहू निखत की जेल में एंट्री रजिस्टर पर दर्ज नहीं होती थी। वह लगभग हर दिन 11 बजे सुबह जेल में अपने शौहर के पास आती थी। 3 से 4 घंटे समय बिताने के बाद वापस लौट जाती थी। निखत को जेल उसका ड्राइवर नियाज लाता और ले जाता था। मुलाकात के दौरान निखत अब्बास को पैसे देती थी जिसका इस्तेमाल जेल में सुविधा पाने के लिए वह करता था। निखत के फोन से ही वह अपने गुर्गों से सम्पर्क करता था।

सादी वर्दी में प्राइवेट कार से पहुँची थीं SP और DM

FIR में बताया गया है कि जेल में अनियमितता की लगातार शिकायतें मिलने के बाद 10 जनवरी 2023 को चित्रकूट जिले की SP वृंदा शुक्ला और DM अभिषेक आनंद वहाँ बिना किसी को बताए पहुँचे थे। SP ने वर्दी नहीं पहनी थी और DM भी अपनी सरकारी गाड़ी छोड़ कर प्राइवेट वाहन से गए थे। कुछ समय बाद पुलिस की स्वाट टीम के इंस्पेक्टर श्याम प्रताप पटेल भी वहीं बुला लिए गए। इसके बाद जेल में तलाशी शुरू कर दी गई। तलाशी के दौरान अब्बास अपनी बैरक में नहीं मिला। पता चला कि वो जेल अधीक्षक के ऑफिस के बगल वाले कमरे में अपनी बीवी के साथ है।

जब प्रशासनिक अमला वहाँ पहुँचा तब तक जेल के कर्मचारी अब्बास को निकाल कर चुपके से ले जा चुके थे। कमरे में निखत अंसारी मिली। उसकी तलाशी ली गई तो उसने पुलिस को धमकाया भी। हालाँकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ड्राइवर नियाज भी गिरफ्तार हुआ है। FIR में जेल अधीक्षक सहित ड्यूटी पर तैनात अन्य स्टाफ भी नामजद किए गए हैं। ऑपइंडिया को स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक निखत ने चित्रकूट के कर्वी मार्किट में एक घर किराए पर ले रखा था। बताया जा रहा है कि वह अब्बास के लिए नॉनवेज लेकर जेल जाती थी। जेल मैनुअल के खाने में नॉनवेज प्रतिबंधित है।

पाकिस्तान पर जीत के साथ वर्ल्ड कप का शानदार आगाज: भारत की बेटियों ने पड़ोसी मुल्क को 7 विकेट से चटाई धूल, जेमिमा-राधा का कमाल

ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने कमाल कर दिया है। भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाते हुए टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसमें सबसे ज्यादा योगदान कप्तान बिस्माह मारूफ का था, जिन्होंने 55 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 68 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा छठे नंबर पर उतरीं आयेशा नशीम ने अच्छी पारी खेली।

उन्होंने अंत में 25 गेंदों पर 43 रनों की धुआँधार पारी खेल कर टीम को एक ठीक स्कोर तक पहुँचाया। इसके अलावा पाकिस्तान की कोई भी बल्लेबाज अच्छा नहीं खेल सकी। भारत की तरफ से राधा यादव ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा पूजा वस्त्रकार और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिले। पूजा को जहाँ 39 रन पड़े, वहीँ दीप्ति को 4 ओवरों में 30 रन पड़े।

जवाब में रन चीज करने उत्तरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने मिल कर 38 रन की पार्टनरशिप की, लेकिन 5.3 ओवर में यास्तिका भाटिया 20 गेंदों पर 17 रन बना कर चलती बनी। उधर, शेफाली वर्मा ने 25 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। लेकिन, असली काम किया तीसरे नंबर पर उतरीं जेमिमा रोड्रिगेज ने। उन्होंने 38 गेंदों पर 53 रनों की ठोस अर्धशतकीय पारी खेली। अंत में ऋचा घोष ने 20 गेंदों पर 31 रन मारे।

जेमिमा रोड्रिगेज को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के ख़िताब से भी नवाजा गया। वो अंत तक नाबाद रहीं। बीच में हरमनप्रीत कौर ने भी 12 गेंदों पर 16 रनों की एक अच्छी कैमियो पारी खेली। पाकिस्तानी बल्लेबाज फातिमा सना की जबरदस्त पिटाई हुई, जिन्हें 4 ओवर में 42 रन पड़े लेक्रिन विकेट एक भी नहीं मिला। नशरा संधू सबसे सफल पाकिस्तानी गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 4 ओवर में मात्र 15 रन देकर दो विकेट झटके। सादिया इक़बाल को एक विकेट मिला।

‘मुझे नहीं मालूम लोकेश मुनि के मन में क्या था’: ‘परमार्थ निकेतन’ वाले चिदानंद सरस्वती को मदनी के बयान से दिक्कत नहीं, जमीयत के मंच पर उसके साथ बैठे रहे

इस्लामिक संगठन जमीयत-उलेमा-ए-हिंद और उसके चीफ मौलाना अरशद महमूद मदनी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पहले भारत को मुस्लिमों की मातृभूमि बताने के बाद अब मौलाना मदनी ने मनु, आदम तथा ॐ और अल्लाह को एक बता दिया है। इसको लेकर जैन आचार्य मुनि लोकेश ने मदनी को लताड़ लेते हुए मंच छोड़ दिया था। हालाँकि अब आचार्य चिदानंद ने मदनी के बयान का समर्थन किया है। वहीं चक्रपाणि महाराज ने मदनी को सनातनी बताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद ने कहा है, “मदनी के बयान में सहमति और असहमति की बात नहीं है। मैंने अपने विचार अपने ढंग से प्रकट किए। उन्होंने अपने विचार अपने ढंग से प्रकट किए हैं। जिसको सुनना होगा वो सुनेगा। मुझे नहीं मालूम लोकेश मुनि जी के मन में क्या था और उन्होंने क्या समझा है। किस रूप में इसे लिया है।”

आचार्य चिदानंद ने यह भी कहा है, “मैंने मदनी की बात को इस रूप से लिया है कि मैं सब का सम्मान करता हूँ। मेरे लिए सब समान है और मैं सब का सम्मान करता हूँ। यही हमारे देश का संविधान भी है। हालाँकि यदि कोई इस्लाम धर्म को मानता है और उसकी विशेषता बताता है, तो उसको बताना ही चाहिए। यह स्वाभाविक है। वह उसकी विशेषता बताएँगे ही।”

उन्होंने आगे कहा है कि हिंदू धर्म मानने वाला भी हिंदू धर्म की विशेषता बताएगा। लेकिन अपने अपने धर्म की विशेषता को बताते हुए अपने मूल से, अपने मूल्यों से और अपनी जड़ों से अपनी संस्कृति तथा संस्कारों से जुड़े रहना चाहिए। यही आज का संदेश है।

वहीं मदनी के बयान को लेकर अब इस पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने भी पलटवार किया है। चक्रपाणि महाराज ने कहा है कि मौलाना मदनी ने कहा है वह मनु को मानते हैं तो मनु तो सनातन धर्मी थे। उन्हें भगवान विष्णु ने मत्स्य रूप धारण कर बचाया था। इसलिए मौलाना मदनी भी सनातनी हिंदू हुए। अब उन्हें राष्ट्रभक्ति दिखाने, वंदे मातरम बोलने और भारत माता की जय बोलने की आवश्यकता है। क्योंकि हिंदू सनातन धर्मी राष्ट्रभक्त होते हैं।

मनु, आदम तथा ॐ और अल्लाह को बताया था एक

दरअसल, मौलाना अरशद मदनी ने कहा, “मैंने धर्म गुरुओं से पूछा कि जब कोई नहीं था। न श्रीराम थे, न ब्रह्मा थे और न शिव थे, जब कोई नहीं था तो मनु पूजते किसको थे। कोई कहता है कि शिव को पूजते थे। बहुत कम लोग ये बताते हैं कि मनु ॐ को पूजते थे। ॐ कौन है? बहुत से लोगों ने कहा कि उनका कोई रूप-रंग नहीं है। वो दुनिया में हर जगह हैं। अरे बाबा इन्हीं को तो हम अल्लाह कहते हैं। इन्हें ही आप ईश्वर कहते हैं।”

मौलाना ने आगे कहा है, “इन्हें ही तो हम अल्लाह, आप ईश्वर, फारसी बोलने वाले खुदा और अंग्रेजी बोलने वाले गॉड कहते हैं। इसका मतलब यह है कि मनु ही आदम थे। वह ॐ यानी अल्लाह को पूजते थे। हजरत आदम जो नबी थे, सबसे पहले उन्हें भारत की धरती के भीतर उतारा। अगर चाहता तो आदम को अफ्रीका, अरब, रूस में उतार देता। वो भी जानते हैं, हम भी जानते हैं कि आदम को दुनिया में उतारने के लिए भारत की धरती को चुना गया।”

यही नहीं मौलाना ने संघ प्रमुख मोहन भागवत की घर वापसी वाले बयान मदनी ने कहा है कि इस्लाम भारत के लिए कोई नया मज़हब नहीं है। बल्कि अल्लाह ने पैगंबर आदम यानी मनु को यहीं उतारा, उनकी पत्नी हव्वा को उतारा, जिन्हें वे (हिंदू) हमवती कहते हैं और वे सारे नबियों, मुसलमानों, हिंदुओं, ईसाइयों के पूर्वज हैं।

मौलाना मदनी को जैनाचार्य लोकेश मुनि ने लगाई लताड़

जैन आचार्य लोकेश मुनि ने मौलाना मदनी को फटकार लगाते हुए कहा है, “मदनी जो कहा है उससे कोई भी सहमत नहीं है। मैं आपसे निवेदन करता हूँ यदि हमें जोड़ने की बात आपको करनी है तो प्यार-मोहब्बत की बात कीजिए। आपने जितनी कहानी सुनाई है ॐ, अल्लाह, मनु, ये वो उससे कहीं अधिक 4 गुना कहानी मैं सुना सकता हूँ। मदनी साहब को मैं शास्त्रार्थ के लिए बुला रहा हूँ। आप दिल्ली आइये या मुझे सहारनुपर बुलाइये।”

उन्होंने मदनी की बातों का खण्डन करते हुए कहा है, “आपने जो बात कही मैं उससे सहमत नहीं हूँ। चारों धर्म के संत या कोई भी अन्य इससे सहमत नहीं है। आप केवल आपस मे मिलजुलकर रहने को लेकर सहमत हैं। ये जो कहानी है ॐ, मनु अल्लाह, उसकी औलाद ये अब फालतू की बातें हैं। आपने सारा पलीता लगा दिया एकता के सद्भावना के सम्मेलन में।”

3 दिन में जवाब दो… राहुल गाँधी को नोटिस, लोकसभा में PM मोदी पर की थी असंसदीय टिप्पणी

कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी को लोकसभा सचिवालय ने नोटिस भेजा है। उन्हें यह नोटिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई ‘असंसदीय टिप्पणी’ को लेकर भेजा गया है। दरअसल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गाँधी पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया था। साथ ही, सचिवालय में शिकायत दर्ज कराई थी। नोटिस का जवाब देने के लिए राहुल को बुधवार (15 फरवरी, 2023) तक का समय दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गत 7 फरवरी को लोकसभा में राष्ट्रपति के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी। इस दौरान राहुल गाँधी ने पीएम मोदी को टिप्पणी की थी। इसको लेकर उन पर गलत, अवमानना, असंसदीय टिप्पणी करने व भ्रामक तथ्य रखने का आरोप लगा था।

इसके बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गाँधी पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। यही नहीं, निशिकांत दुबे और प्रह्लाद जोशी ने राहुल गाँधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी किया था।

साथ ही दोनों नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भी लिखा था। एक पत्र में प्रह्लाद जोशी माँग की थी कि नियम 380 के तहत राहुल की असंसदीय टिप्पणी और तथ्यों को सदन की कार्यवाही से हटाया जाए। अब इस मामले पर कार्रवाई करते हुए लोकसभा सचिवालय के विशेषाधिकार और आचरण शाखा के उप-सचिव ने राहुल गाँधी को मेल करते हुए नोटिस जारी किया है। इस नोटिस का जवाब देने के लिए राहुल गाँधी को बुधवार (15 फरवरी, 2023) तक का समय दिया गया है।

दरअसल, राहुल गाँधी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अडानी के लिए मोदी सरकार ने नियमों में बदलाव किए। साल 2014 में दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में अडानी 609 नंबर पर थे। लेकिन फिर इसके बाद पता नहीं ऐसा कौन सा जादू हुआ कि अडानी दूसरे नंबर पर आ गए। राहुल गाँधी के इन आरोपों को लेकर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया था। भाजपा का कहना था कि राहुल गाँधी ने बिना किसी सबूत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाए हैं। इसलिए उन्हें देश से माफी माँगनी चाहिए।