Home Blog Page 2042

श्रद्धा की प्रेगनेंसी किट से लेकर सिल्वर रिंग तक: 6629 पन्नों की चार्जशीट में दर्ज हुए आफताब के कुकर्म, दिल्ली से दुबई तक में थी कई GF

दिल्ली के श्रद्धा वालकर मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल होने के बाद मीडिया में कई नए खुलासे हुए हैं। पुलिस की जाँच में सामने आया है कि आफताब ने श्रद्धा से 2019 में शारीरिक संबंध बनाए थे जिसके बाद उसने ने प्रेगनेंसी भी चेक की थी। आफताब की दिल्ली से लेकर दुबई तक में गर्लफ्रेंड होने का खुलासा भी पुलिस पड़ताल में हुआ। ये भी पता चला कि श्रद्धा को मारने के बाद उसकी जो नई GF बनी थी उसे उसने श्रद्धा की ही अंगूठी तोहफे में दे दी थी। इसी तरह कई बातें हैं जो 6629 पन्नों की चार्जशीट से पता चली हैं। इनमें से कुछ बिंदुओं को हम बताने जा रहे हैं…

चार्जशीट के मुताबिक:

  • आफताब पूनावाला ने श्रद्धा वालकर के साथ 17 मई 2019 को पहली दफा संबंध बनाया था। इसके बाद श्रद्धा के घरवालों ने उसकी प्रेगनेंसी किट देखी और उसे आफताब के साथ रहने से मना किया, मगर श्रद्धा उनका विरोध करके आफताब के साथ रहने लगी।
  • आफताब पूनावाला श्रद्धा को जान से मारने से पहले भी उसको बेरहमी से मार-मारकर अधमरा कर चुका था। श्रद्धा इस बारे में किसी से कुछ नहीं कह पाती थी क्योंकि वह अपने परिवार की इच्छा के विरुद्ध अपनी मर्जी से आफताब के साथ दिल्ली रहने आई थी।
  • आफताब ने बंबल एप पर कई गर्लफ्रेंड बनाईं थीं। इनमें एक दुबई भी रहती थी। श्रद्धा को जब इस संबंध में पता चला तो उसे आफताब की ईमानदारी और सच्चाई पर शक होने लगा। दोनों के बीच इसे लेकर काफी लड़ाई भी हुई थी और आफताब ने श्रद्धा को पीटा भी था। हालाँकि दुबई वाली लड़की अकेली उसकी करीबी नहीं थी। उसने नागरपुर और एक गुरुग्राम में भी लड़की से दोस्ती की हुई थी।
  • आफताब कभी-कभी श्रद्धा को इतना पीट देता था कि उसे अक्सर दफ्तर से छुट्टी लेकर घर पर रहना पड़ता था। वह बताती भी थी कि उसे आफताब ने कितना पीटा है।
  • चार्जशीट के अनुसार, श्रद्धा को मारने के बाद पूनावाला अपनी एक गर्लफ्रेंड को लेकर घर आया और तब उसने फ्रिज में छिपाए सारे बॉडी पार्ट किचन में रख दिए। जैसे ही लड़की फ्लैट से गई उसने दोबारा उन्हें फ्रिज में डाला।
  • आफताब ने अपनी नई गर्लफ्रेंड को वालकर की चाँदी की अंगूठी दी थी। जब पुलिस ने उस महिला से पूछताछ की तो उसने वो अंगूठी पुलिस को लौटाई जिसे देख एक दोस्त ने बताया कि वह अंगूठी श्रद्धा की थी।
  • मामले का खुलासा होने के बाद शुरुआत में पूनावाला पुलिस को झूठी बातें बताता था। प्रारंभिक जाँच में वो कहता था कि वॉलकर तो पिछले साल उसे छोड़कर पता नहीं कहा चली गई थी, फिर एक दिन आकर सामान भी ले गई।
  • सख्ती से पूछताछ के बाद उसने बताया कि श्रद्धा को मारने के बाद वो आरती, ब्लेड, हथौड़ा, प्लास्टिक क्लिप लेने गया था। जब सामान लेकर लौटा तो शव को बाथरूम में काटना शुरू किया। उसने पहले उसकी कलाई काटकर पॉलीथीन में रखी और फिर अगले पाँच दिन में शव के 17 टुकड़े कर दिए। इन 17 टुकड़ों में दोनों हाथ-पाँव के 6-6 टुकड़े शामिल थे। इसके अलावा सिर, धड़, अंगूठों को भी काट डाला गया था।
  • आफताब ने सबूत मिटाने के लिए छतरपुर पहाड़ी में ही अलग-लग जगह पर श्रद्धा की लाश के टुकड़ों पर पेट्रोल डालकर आग भी लगा दी थी। बाद में बची हुई हड्डियों को वह अपने किराए वाले मकान में ले आया था। वहाँ छत में मार्बल घिसने वाले ग्राइंडर से हड्डियों का पाउडर बनाया। हालाँकि, यह सब करने के बाद भी आफताब को पकड़े जाने का डर था। इसलिए उसने श्रद्धा के सिर, टॉरसो और दोनों कलाइयों को फ्रिज में ही रख दिया था।
  • चार्जशीट में आफताब ने यह भी कहा है कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद करीब तीन-चार महीनों बाद उसने श्रद्धा के सिर और चेहरे को ब्लो टॉर्च से जलाकर उसकी पहचान मिटाने की कोशिश की। इसके बाद उसने चेहरे को जंगल में जबकि बालों और कपड़ों को छतरपुर पहाड़ी के पास डस्टबिन में फेंक दिया था।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने कोर्ट में श्रद्धा मर्डर केस की 6629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट के अनुसार, आफताब पूनावाला ने पुलिस के सामने कहा है कि 18 मई, 2022 को उसने श्रद्धा की हत्या कर दी थी। 19 मई, 2022 को छतरपुर से ट्रैश बैग, एक चाकू और एक चॉपर खरीदा था। यही नहीं, उसने पुलिस को बताया है कि उसने छतरपुर से ही 25,000 रुपए का एक फ्रिज भी खरीदा था। फ्रिज के लिए उसने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया था।

जज ने सभी वादियों (ठाकुरजी सहित) को हाजिर होने कहा, हिंदू पक्ष भगवान कृष्ण की मूर्ति संग कोर्ट में: श्री कृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह मामला

उत्तर प्रदेश के मथुरा की एक अदालत में चल रही श्री कृष्ण जन्मभूमि बनाम ईदगाह मामले की सुनवाई में भगवान कृष्ण पक्ष उनकी मूर्ति के साथ कोर्ट में पेश हुआ। अदालत ने भगवान कृष्ण की हाजिरी स्वीकार करते हुए अगली तारीख पर उन्हें न लाने के आदेश दिए। मामले की अगली सुनवाई 13 फरवरी 2023 को तय की गई है।

अगली सुनवाई में केस के अन्य वादी भगवान कृष्ण के सखा के तौर पर अपना पक्ष रखेंगे। वहीं ईदगाह पक्ष के मुताबिक उस दिन अदालत में नो वर्क था और वकीलों ने किसी कारणवश उस दिन न्यायिक कार्यों में हिस्सा नहीं लिया था। यह सुनवाई मंगलवार (7 फरवरी 2023) को हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट में भगवान कृष्ण की मूर्ति को लेकर मामले के पक्षकार आशुतोष पांडेय पहुँचे थे। अदालत ने इस पर नाराजगी जताई और मूर्ति को लाने की वजह पूछी। इसके जवाब में आशुतोष पांडेय ने बताया कि उन्होंने जो केस दायर किया है, उसमें वादी ही केशव जी (भगवान कृष्ण) हैं। पक्षकार ने बताया कि अदालत में जज ने आदेश में वादी पक्ष के सभी लोगों को हाजिर होने का आदेश दिया था, ऐसे में ठाकुरजी (भगवान कृष्ण) को लाना उनकी मजबूरी थी। इस दलील को सुन कर कोर्ट ने भगवान कृष्ण की हाजिरी स्वीकार कर ली। इसी के साथ दुबारा उन्हें न लाने का भी आदेश दिया।

आशुतोष पांडेय ने अदालत से विवादित जमीन के सर्वे की माँग की। इस माँग पर न्यायलय ने सभी पक्षों को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई 13 फरवरी 2023 को तय की। वहीं इसी केस के दूसरे पक्ष शाही मस्जिद ईदगाह इंतजामिया के सचिव और केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता तनवीर अहमद ने बताया कि आशुतोष पांडेय की माँग पर यह सुनवाई नो वर्क के दिन हुई, जब अदालत के बाकी वकीलों ने न्यायिक कार्यों से खुद को अलग कर रखा था।

इसी केस से जुड़े 5 अन्य वादियों अनिल त्रिपाठी, पवन शास्त्री, रंजना अग्निहोत्री, दिनेश शर्मा और शिशिर चतुर्वेदी की भी इसी दिन सुनवाई होनी थी। वकीलों के अदालती कार्यों से अनुपस्थित रहने की वजह से इन वादियों को सुनवाई के लिए अगली तारीख 20 फरवरी को दी गई है।

इस मुद्दे पर आशुतोष पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछली तारीख को खुद अदालत ने कहा था कि वादी नंबर 6 मतलब केशव जी (भगवान कृष्ण) गैर हाजिर हैं। आशुतोष ने बताया कि इसी के बाद उन्होंने भगवान कृष्ण की प्रतिमा को कोर्ट में पेश किया। इसी बयान में उन्होंने आगे यह भी कहा कि कोर्ट में ईदगाह वालों को चोर बताते हुए उनके द्वारा बिजली चोरी का भी खुलासा उन्होंने ही किया था।

वादी आशुतोष ने आगे बताया कि ईदगाह कमेटी वालों के पास कोई भी मालिकाना अधिकार नहीं है और उनका टैक्स भी कृष्ण जन्मभूमि ही भरती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईदगाह कमेटी वाले हिन्दू प्रतीक चिन्हों और वहाँ दबी प्रतिमाओं को हटाना और सबूतों को मिटाना चाह रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुस्लिम पक्ष के लोग मिट्टियों को हटा कर उसमें मौजूद खम्बों को विकृत करना चाह रहे, जिसकी वजह से उन्होंने कोर्ट से उस स्थान के सर्वे की माँग की है। आशुतोष के मुताबिक 13 फरवरी को ईदगाह कमेटी वालों की भी सुनवाई होगी।

हरामी: लोकसभा में सांसद महुआ मोइत्रा ने BJP नेता को बोला, बवाल के बाद भी हँसती रहीं

तृणमूल कॉन्ग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार (7 फरवरी 2023) को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान एक अन्य सांसद के लिए हर@मी शब्द का प्रयोग किया। सदन में अध्यक्ष के सामने ‘अडानी ग्रुप’ पर मुद्दा रखने के बाद उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल किया। उनका यह शब्द संसद में गूंजते ही सत्तापक्ष के नेताओं ने काफी बवाल मचाया। भाजपा नेताओं ने कार्यवाही रुकवाते हुए कहा कि पहले मोइत्रा को माफी माँगनी चाहिए।

महुआ की वायरल होती वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे वो अध्यक्ष के आगे अपनी बातें दोहराते हुए शिकायत करती हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा। इसके बाद जब टीडीपी सांसद राम मोहन नायडू लोकसभा में बोलना शुरू करते हैं कि तभी वो (वीडियो में 3.10 के स्लॉट के बाद) उठकर भाजपा नेता (रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा नेता का नाम राम बिधूड़ी है) को हर@मी कहती हैं। इसी के बाद पूरी संसद मे सांसदों का शोर साफ सुना जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला की जगह एक्टिंग स्पीकर भृतहरि महताब ने महुआ की रिकॉर्डिंग को सदन की कार्यवाही से हटाने का आदेश दिया है। उन्होंने महुआ की भाषा सुनते ही कान से हेडफोन उतार दिए। इसके बाद वह बोले कि कुछ भी रिकॉर्ड नहीं होगा। कुछ बेहद आक्रमक व अभद्र शब्द उपयोग किए गए हैं। उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री से टीएमसी पार्टी से बात करने के लिए भी कहा।

बता दें कि महुआ के हर@मी कहने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की माँग गई। साथ ही यह शब्द और महुआ मोइत्रा ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं। कुछ ने ऐसे बर्ताव को शर्मनाक बताया तो कुछ ने महुआ मोइत्रा के रवैये पर तंज कसा। वहीं कुछ ने कहा कि सदन में उन्होंने अपनी औकात दिखा दी।

भाजपा नेता शहजाद जय हिंद ने लिखा, “महुआ मोइत्रा ने संसद में फि अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया। इससे पहले वो एक पत्रकार से अभद्रता कर चुकी हैं, माँ काली का अपमान कर चुकी हैं, ब्राह्मणों को चोटीवाला राक्षस कह चुकी हैं। क्या इस बार भी टीएमसी उनका समर्थन करेगी और उनकी इस हरकत की निंदा की जाएगी।”

अंकुर सिंह द्वारा शेयर की गई वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे संसद में मर्यादा लांघने के बाद जब टीएमसी सांसद से भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने माफी माँगने को कहा तो उन्होंने माफी की जगह केवल हँसती रहीं। प्रह्लाद जोशी ने ये भी कहा कि वो सिर्फ माफी माँगने की बात कह सकते हैं लेकिन माफी माँगना न माँगना उनके हाथ में है, ये उनकी संस्कृति दर्शाता है।

कविता लिखती हैं, “महुआ मोइत्रा ने हर@मी शब्द कहा। तुम्हारे पास पैसा हो सकता है, ताकत हो सकती है, राजनीति कार्यालय हो सकता है लेकिन ये सब मिलाकर तुम्हारे घिनौनेपन को नहीं छिपा सकता। तुम्हारी असली औकात हमेशा दिख जाती है।”

बीवी को बुर्का पहना ड्रग तस्करी करता था अशरफ, पुलिस ने दबोचा: ₹51 लाख के मादक पदार्थ बरामद

उत्तराखंड की देहरादून पुलिस ने एक ड्रग तस्कर और उसकी बीवी को गिरफ्तार किया। आरोपित ड्रग तस्कर अशरफ ने अपनी बीवी साबदा को ड्रग तस्करी के धंधे में यह सोचकर लाया था कि बुर्के में होने के कारण पुलिस उस पर शक नहीं करेगी। पुलिस ने दोनों के पास से 51 लाख रुपए की ड्रग्स बरामद की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देहरादून पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से दो लोग ड्रग्स लेकर आ रहे हैं। सूचना देने वाले ने पुलिस को यह भी बताया था कि ड्रग्स लिए हुए व्यक्ति के साथ महिला भी है। सूचना के आधार पर देहरादून पुलिस नाकेबंदी कर जाँच कर रही थी।

इस दौरान, पुलिस ने एक सेंट्रो कार की जाँच की। इस कार में ही अशरफ और उसकी बीवी साबदा बैठे हुए थे। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद जब उनकी तलाशी की तो उनके पास से 510 ग्राम ड्रग्स बरामद की। इस ड्रग्स की कीमत 51 लाख रुपए आँकी गई। दोनों आरोपित उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी हैं।

पुलिस पूछताछ में अशरफ ने बताया कि वह पेंंटर का काम करता है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में ही उसकी पहचान एक ड्रग तस्कर से हुई थी। अधिक पैसा कमाने की लालच में आकर उसने ड्रग तस्करी शुरू की थी। वह बरेली में कम कीमत पर ड्रग्स खरीदता था।

इसके बाद, अलग-अलग स्थानों में रहने वाले ड्रग पैडलर्स को ऊँची कीमत में बेंच देता था। गिरफ्तार आरोपित अशरफ के खिलाफ देहरादून के सहसपुर और प्रेमनगर में ड्रग तस्करी के मामले पहले भी दर्ज किए गए थे। वह पहले भी जेल जा चुका है। हालाँकि इसके बाद भी उसने यह काम नहीं छोड़ा था।

पूछताछ में आरोपित अशरफ ने पुलिस को बताया है कि वह ड्रग तस्करी में अपनी बीवी को साथ रखता था। लेकिन इससे पहले वह बीवी के साथ कभी गिरफ्तार नहीं हुआ था। इसलिए उसे इस बात का विश्वास हो गया था कि महिला के साथ होने के कारण पुलिस को उस पर शक नहीं होगा और वह बच जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने अशरफ और उसकी बीवी साबदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों के बयान के आधार पर पुलिस अन्य ड्रग तस्करों और पैडलर्स क ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

अशरफ कादरी ने अपनी बेगम को दिया तीन तलाक, पिटाई कर के बोला – अब मेरे अब्बा के साथ हलाला करो: पीड़िता ने बताया – पिता का भी करा दिया एक्सीडेंट

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से तीन तलाक और उसके बाद महिला के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला अर्शी फातिमा ने आरोप लगाया है कि उसके शौहर अली अशरफ कादरी ने पहले उसे तीन तलाक दे दिया और अब समझौते के नाम अपने पिता के साथ से हलाला करने का दबाव बना रहा है। महिला का आरोप है कि उसका शौहर शातिर किस्म का है और उससे उसकी जान को खतरा है।

उल्लेखनीय है कि महिला ने इसी मामले को लेकर अगस्त 2022 में मऊदरवाजा पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन मामले में आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे दुखी महिला अपनी फरियाद लेकर मंगलवार (7 फरवरी, 2023) को डीएम संजय कुमार के कार्यालय पहुँच गई।

वहाँ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र कुमार डीएम कार्यालय से निकलकर बाहर जा रहे थे। महिला उनके वाहन के सामने खड़ीं हो गई। इसके बाद सुरक्षाकर्मी ने महिला का शिकायत पत्र मजिस्ट्रेट को दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट वापस कार्यालय गए और महिला की शिकायत सुनी। इसके बाद डीएम संजय कुमार ने भी महिला से मुलाकात की और उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

महिला द्वारा दी गई शिकायत पत्र की प्रति ऑपइंडिया के पास उपलब्ध है। महिला अपनी शिकायत में कहती हैं, “थाना मऊदरवाजा पुलिस (Police) से अगस्त 2022 में शिकायत की थी और आरोपितों के खिलाफ अपराध संख्या 373/ 2022 धारा 323 504 506 धारा 4 मुस्लिम महिला अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले में पुलिस  ने अभी तक आरोपितों के विरुद्ध कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।”

महिला द्वारा कराई गई शिकायत

पीड़िता ने आगे अपनी शिकायत में कहा है, “मऊदरवाजा थाना के विवेचक ने नामजद आरोपीतों सईदउल्ला, रिहाना, निदा, फैजी, शोएब, मुशीर, सरवर हाफिज, मास्टर के नाम मुकदमे से निकाल दिए हैं।” महिला ने कहा कि उसका आरोपित शौहर अली अशरफ कादरी शातिर किस्म का है। तीन तलाक देने का विरोध करने पर उसने पिटाई की और तमंचा दिखाकर धमकाया कि यदि कानूनी कार्रवाई की तो मेरी लाश का भी पता नहीं लगेगा।

महिला ने बताया, “उसने मेरे पिता का भी एक्सीडेंट करवा दिया था और वह मुझे वापस अपनाने के लिए अपने पिता के साथ हलाला करने का दबाव दे रहा है। वह किसी भी समय मेरे और मेरे परिजनों की हत्या करवा सकता है।”

वहीं ऑपइंडिया से बात करते हुए पीड़िता अर्शी फातिमा ने कहा, “बजुर्ग और पिता समान होने के बाद भी मेरे शौहर के अब्बा मेरे साथ हलाला करने को बेताब थे। मेरी सास ये सब सुन रही थी, लेकिन वो खामोश हो कर इस हरकत को समर्थन दे रहीं थीं । मेरे शौहर के घर में सब बहुत पढ़े लिखे हैं लेकिन उसके बावजूद उनकी हरकतें बेहद गंदी हैं। उन्होंने मुझे बहुत ज्यादा टार्चर किया है।”

आफताब ने श्रद्धा की हड्डियों को पीस कर बनाया पाउडर, जला डाला चेहरा, डस्टबिन में डाल दी थी आँतें, ₹2000 की ब्रीफकेस में पैक किया: 6629 पन्नों की चार्जशीट दायर

श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड की चार्जशीट में कई बड़े खुलासे हुए हैं। श्रद्धा की हत्या के आरोपित आफताब पूनावाला ने हड्डियों को छिपाने के लिए उन्हें पीसकर पाउडर बना दिया था। यही नहीं, हत्या करने के तीन-चार महीने बाद उसने श्रद्धा के सिर के बालों और चेहरे को ब्लो टॉर्च से जलाकर उसकी पहचान मिटाने की कोशिश की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने कोर्ट में श्रद्धा मर्डर केस की 6629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट के अनुसार, आफताब पूनावाला ने पुलिस के सामने कहा है कि 18 मई, 2022 को उसने श्रद्धा की हत्या कर दी थी। इसके बाद 19 मई, 2022 को छतरपुर से ट्रैश बैग, एक चाकू और एक चॉपर खरीदा था। यही नहीं, उसने पुलिस को बताया है कि उसने छतरपुर से ही 25,000 रुपए का एक फ्रिज भी खरीदा था। फ्रिज के लिए उसने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया था।

इसके बाद आफताब ने उसी शाम श्रद्धा की डेड बॉडी के दोनों पैरों को काटकर ट्रेश बैग में पैक कर दिया था। इसके बाद उसकी शरीर के कटे हुए अंगों को फ्रिज के फ्रीजर में रख दिया था। श्रद्धा के शव को काटने के बाद फैले हुए खून को साफ करने के लिए उसने शॉपिंग ऐप टॉयलेट क्लीनर व जर्म फाइटर समेत अन्य समेत आर्डर किए थे।

आफताब ने यह भी कहा है कि उसने बॉडी को ब्रीफकेस में डालकर ठिकाने लगाने का प्लान बनाया था। इसके लिए वह 20 मई 2022 को महरौली बाजार से 2000 रुपए का ब्रीफकेस लाया था। हालाँकि, ब्रीफकेस के वजन के चलते उसे पकड़े जाने का डर था। इसलिए उसे अपने प्लान में बदलाव करना पड़ा।

आफताब ने यह भी कहा है कि श्रद्धा की लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने उसकी बॉडी के छोटे-छोटे टुकड़े करने की प्लानिंग बनाई थी। इसके लिए उसने श्रद्धा की लाश से उसका सिर और अन्य अंगों को काट कर अलग कर दिया था। वहीं आँतें निकाल कर उसने छतरपुर पहाड़ी के पास रखे एक डस्टबिन में डाल दी थी।

हालाँकि, उसने शरीर के अन्य अंगों जैसे सिर, टॉरसो और दोनों कलाइयों को फ्रिज में रख दिया था। लेकिन बाकी अंगों को ब्लो टॉर्च से जलाकर कर छतरपुर पहाड़ी के पास फेंक दिया था। इसी तरह उसने शरीर के अन्य अंगों को भी टुकड़े-टुकड़े कर छतरपुर के आसपास के कई इलाकों में फेंक दिया था।

यही नहीं, उसने सबूत मिटाने के लिए छतरपुर पहाड़ी में ही अलग-लग जगह पर श्रद्धा की लाश के टुकड़ों पर पेट्रोल डालकर आग भी लगा दी थी। बाद में बची हुई हड्डियों को वह अपने किराए वाले मकान में ले आया था। वहाँ छत में मार्बल घिसने वाले ग्राइंडर से हड्डियों का पाउडर बनाया। हालाँकि, यह सब करने के बाद भी आफताब को पकड़े जाने का डर था। इसलिए उसने श्रद्धा के सिर, टॉरसो और दोनों कलाइयों को फ्रिज में ही रख दिया था।

चार्जशीट में आफताब ने यह भी कहा है कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद करीब तीन-चार महीनों बाद उसने श्रद्धा के सिर और चेहरे को ब्लो टॉर्च से जलाकर उसकी पहचान मिटाने की कोशिश की। इसके बाद उसने चेहरे को जंगल में जबकि बालों और कपड़ों को छतरपुर पहाड़ी के पास डस्टबिन में फेंक दिया था।

आफताब ने पुलिस को यह भी बताया है कि उसने जिस दिन श्रद्धा की हत्या की थी, उसी दिन श्रद्धा के अकांउट से अपने अकाउंट में 54,000 रुपए भेजे थे। यही नहीं, उसके फोन में श्रद्धा का इंस्टाग्राम लॉग इन था। इंस्टाग्राम के जरिए ही उसने श्रद्धा बनकर उसके दोस्त लक्ष्मण नाडर से बात की थी। आफताब ने पुलिस से यह भी कहा है, “श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसकी लाश को काटकर अलग-अलग जगह फेंककर मैंने सबूत मिटाए हैं। मुझसे गलती हो गई, मुझे माफ किया जाए।”

हत्या का मकसद भी आया सामने

आफताब ने पुलिस को बताया है कि जिस ऐप के जरिए वह श्रद्धा से मिला था। उसी ऐप के जरिए श्रद्धा को एक नया दोस्त मिल गया था। 17 मई की सुबह श्रद्धा उसी दोस्त से मिलने गई थी। इसके बाद, वह अगले दिन वापस आई। इस नए दोस्त को लेकर ही श्रद्धा का आफ़ताब से झगड़ा हुआ था। इसके बाद गुस्से में आकर उसने उसका कत्ल कर दिया।

‘मैं रामचरितमानस को नहीं मानती, तुलसीदास कोई संत नहीं’: सपा MLA को तुलसीदास के ग्रन्थ से दिक्कत, कहा – हिम्मत है तो मेरी ताड़ना कर के दिखाओ

रामचरितमानस को अपमानित करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रामचरितमानस पर सबसे अधिक सवाल समाजवादी पार्टी उठा रही है। सबसे पहले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस ग्रंथ पर आपत्ति जताई और अनर्गल बयान दिए। अब इस कडी में सिराथू सीट से सपा विधायक और अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह रामचरितमानस को नहीं मानती हैं और इसमें शूद्र शब्द हटाने के लिए आंदोलन करेंगी। 

उन्होंने इसके साथ ही सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन दिया और साथ ही पूछा कि उन्होंने इतनी देर से आपत्ति क्यों उठाई। अगर उन्हें इस बात का बुरा लगा था तो उन्होंने पहले ही पार्टी छोड़ देनी चाहिए थी। लेकिन वह भाजप के साथ बने रहे। पल्लवी दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य के उस बयान का संदर्भ दे रही थी जिसमें उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव ने जब सीएम की कुर्सी छोड़ी थी, तब उस कुर्सी को गंगाजल से धोया गया था।

पललवी ने रामचरितमानस से कुछ शब्दों को हटाने की माँग की और अपने बयान में कहा, “बहुत से लेखकों ने इसे लिखा है। और, वाल्मीकि जी की रामायण को जिन्होंने अनुवाद किया है, उन्होंने सभी रामायणों का अनुवाद करके और उसमें अपने विचार मिलाकर रामचरितमानस का निर्माण किया है। इस्लाम और कुरान में लिखा है कि मूर्ति पूजन हराम है, लेकिन मैं यह नहीं मानती। हमारे लिए मूर्ति पूजा साकार ब्रह्म है। जिसको मैं मानती नहीं हूँ। उसकी मैं बात नहीं करती हूँ। किसी पंक्ति को हटाना, महत्वपूर्ण नहीं है। हमें आंदोलन इतना बड़ा करना है कि लोगों की मानस पटल से यह बात हटें। सबसे पहले शूद्र शब्द को हटाने की बात होती है। शूद्रों का जिस तरह से दमन हुआ है। उनका शोषण हुआ है। इस चीज को लोगों के मन से हटना जरूरी है।”

उन्होंने आगे कहा कि रामचरितमानस में यह भी लिखा हुआ है कि ढोल्, गँवार, शुद्र, पशु, नारी, सब हैं ताड़न के अधिकारी। साथ ही धमकी के अंदाज़ में कहा कि मैं आपके सामने नारी बैठी हुई हूँ, कोई करके दिखा दे मेरी ताड़ना। यह पूछे जाने पर कि क्या आप रामचरितमानस में विश्वास नहीं करती हैं, उन्होंने कहा, “मैं रामचरितमानस में विश्वास नहीं करती हूँ। मैं उन्हें संत नहीं मानती हूँ। मैं उन्हें केवल एक अनुवादक मानती हूँ। वो एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने सभी रामायण को पढ़ते हुए एक नई रामायण का निर्माण किया।”

पोस्टर फाड़ा-फाड़ी तो देख ली, अब जानिए ‘थाला’ और ‘थलापति’ में कौन जीता: ₹550 करोड़ का साझा कलेक्शन, SRK-सल्लू से तगड़ी है अजीत-विजय Rivalry

तमिलनाडु (Tamil Nadu) में पोंगल एक बहुत बड़ा त्यौहार है और इसीलिए वहाँ के सिनेमा जगत के लिए भी ये एक महत्वपूर्ण मौका होता है। पोंगल (Pongal Release) की छुट्टियों में वहाँ कई बड़ी फ़िल्में रिलीज़ होती आई हैं। इस बार भी 11 जनवरी को पोंगल के मौके पर तमिल सिनेमा के ‘थाला’ (Thala) और ‘थलापति’ (Thalapathy) टकराए। अजीत कुमार (Ajith Kumar) और विजय (Vijay) में किसने मारी बाजी, हम आपको यहाँ बताएँगे। लेकिन, इससे पहले आपको समझना होगा कि तमिलनाडु की राजनीतिक-सामाजिक ताने-बाने में सिनेमा बसा हुआ है।

तभी वहाँ MGR, करुणानिधि और जयललिता जैसे लोग फिल्मों में लंबी पारी खेलने के बाद राजनीति में भी शीर्ष तक पहुँचे। इसमें आप विजयकांत का भी नाम ले सकते हैं, जो नेता प्रतिपक्ष रहे। आँकड़ों की बात करें तो थाला अजीत की ‘थुनीवु’ ने जहाँ दुनिया भर में 250 करोड़ रुपए का कारोबार किया है, वहीं थलापति विजय की ‘वरिसु’ ने 300 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर अपना सफर खत्म किया है। अब फैंस को दोनों ही फिल्मों का OTT पर इंतजार है।

खास बात ये है कि अच्छी समीक्षाएँ न मिलने के बावजूद ये दोनों ही फ़िल्में इन दोनों सुपरस्टारों के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्में हैं। वो भी तब, जब हिंदी में दोनों का ही प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। तमिलनाडु में जो स्थान कभी सुपरस्टार रजनीकांत और ‘उल्गानायगन’ कमल हासन का हुआ करता था, वहाँ आज विजय और अजीत का कब्ज़ा था। दोनों की Rivalry ऐसी है कि ‘थुनीवु’ और ‘वरिसु’ की रिलीज के दौरान फैंस ने एक-दूसरे की फिल्मों के पोस्टर फाड़ डाले और झड़प भी हुई।

लेकिन, बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस को देख कर कहा जा सकता है कि 2023 की शुरुआत कॉलीवुड के लिए खासी अच्छी रही है। विजय की ‘वरिसु’ को केरल और तेलुगु राज्यों से 50 करोड़ रुपए का कलेक्शन प्राप्त हुआ, जो इसके लिए फायदेमंद रहा। तमिलनाडु में इसने 143 करोड़ रुपए का कारोबार किया। विदेशों में इसने 90 करोड़ रुपए की कमाई कर सबको चौंका दिया। वहीं ‘थुनीवु’ ने तमिलनाडु में 115 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।

₹45000 करोड़ का निवेश, 3 लाख नौकरियाँ: मोदी सरकार की PLI योजना से ऐसे आत्मनिर्भर बन रहा भारत, 14 क्षेत्रों की बदल रही तस्वीर

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना का लाभ अब देश को मिलने लगा है। नीति आयोग के सीईओ के परमेश्वरन अय्यर (Parameswaran Iyer) के बताया कि PLI योजना के तहत 45,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश मिला है और तीन लाख नौकरियाँ भी पैदा हुई हैं।

अय्यर ने कहा, “पीएलआई योजना के तहत परिणाम दिखने शुरू हो गए हैं। प्रोत्साहन के रूप में लगभग 800 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। हम मार्च से पहले प्रोत्साहन के रूप में भुगतान को 3000 करोड़ रुपए से 4000 करोड़ रुपए के करीब जाने की उम्मीद कर रहे हैं। यह योजना काम करती दिख रही है। लगभग 45,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश पहले ही आ चुका है। तीन लाख नौकरियाँ सृजित हुई हैं और 2 लाख करोड़ रुपए का उत्पादन पहले से ही दर्ज किया जा चुका है।”

अय्यर के अनुसार, “सरकार ने 2021-22 में 88,000 करोड़ रुपए के लक्ष्य को पार कर इसे 1 लाख करोड़ रुपए के लेनदेन तक पहुँचा दिया था। वहीं चालू वित्त वर्ष का लक्ष्य 1,62,422 करोड़ रुपए है।” हाल ही में संसद में पेश की गई आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट में पीआईएल योजना का जिक्र किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया था पीआईएल योजना के तहत कई क्षेत्रों में सरकार ने मदद की बात कही है। हालाँकि सबसे ज्यादा डिमांड इलेक्ट्रिक क्षेत्र को लेकर है। इस क्षेत्र में निर्यात 55 प्रतिशत की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। 

आखिर क्या है पीएलआई

देश में निर्माण (Production) और विनिर्माण (Manufacturing) सेक्टर को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य PLI योजना को शुरू की गई थी। इसकी घोषणा साल 2020 में छठवीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में की गई थी। इसका उद्देश्य देश में स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण में तेजी लाना और चीन जैसे देशों से आयात को कम करना था। सरकार ने इसके लिए कुछ खास सेक्टर चिह्नित किए थे और इसके लिए बकायदा सरकार ने 1.97 करोड़ लाख करोड़ रुपए बतौर इंसेंटिव के तौर पर देने का प्रावधान भी रखा था।

सरकार ने जिन 14 क्षेत्रों को इस योजना के लिए चिह्नित किया है उनमें ऑटोमोबाइल, फार्मा, कपड़ा, खाद्य उत्पाद, उच्च दक्षता वाले सौर पीवी मॉड्यूल, उन्नत रसायन सेल समेत इत्यादि शामिल हैं ।

पाकिस्तान के इस शहर में चीन के खिलाफ 2 महीने से सड़क पर लोग: दबाई जा रही बलूचों के आंदोलन वाली खबर, इस्लामी मुल्क में सिरदर्द बना अंडरग्राउंड मौलाना

पाकिस्तान के लिए ग्वादर शहर आर्थिक और रणनीतिक दोनों ही तरीके से महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन वहाँ बीते दो महीनों से लगातार आंदोलन चल रहा है। स्थानीय बलूच लोग अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। साथ ही, देश में चीन के बढ़ते हस्तक्षेप का विरोध कर रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि सरकार ग्वादर से कोई भी खबर बाहर नहीं आने दे रही।

दरअसल, ग्वादर बलूचिस्तान प्रांत का बंदरगाह वाला शहर है। इस शहर में चीन ने काफी निवेश किया है। इस निवेश का कारण चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की महत्वाकांक्षी परियोजना चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPCE) है। इस परियोजना में चीन ने करीब 62 अरब डॉलर (5.127 लाख करोड़ रुपए) का निवेश किया है। साथ ही CPEC के लिए ग्वादर बंदरगाह सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।

क्यों हो रहा आंदोलन?

दरअसल, पाकिस्तान में बलूच लोगों को पहले ही दोयम दर्जे का माना जाता था। एक ओर जहाँ बलूचों को उनके अधिकार नहीं मिल रहे थे। वहीं अब CPEC के चलते उनकी जमीनों पर भी कब्जा किया जा रहा है। CPEC के रास्ते में आने वाले सैकड़ों गाँव नष्ट हो चुके हैं। इस परियोजना का विरोध करने वाले लोगों पर पाकिस्तानी सरकार बर्बरता कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, CPEC का विरोध करने वाले लोगों को या तो गायब करवा दिया जा रहा है या फिर उनकी हत्या कर दी जा रही है।

पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत प्राकृतिक संसाधनों का भंडार माना जाता है। लेकिन अब चीन इन संसाधनों का उपयोग कर रहा है। चीन ग्वादर बंदरगाह को बढ़ाता जा रहा है। इससे आसपास के अन्य क्षेत्रों पर भी खतरा मंडरा रहा है। यही नहीं, जहाँ एक ओर इस पूरी परियोजना में चीनियों को रोजगार मिल रहा है। वहीं, गरीबी और भुखमरी झेल रहे पाकिस्तान में बलूच बेरोजगार घूम रहे हैं। इन तमाम बातों के चलते शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब आंदोलन का रूप ले चुका है।

पाकिस्तान-चीन का विरोध

मौलाना हिदायतुर रहमान की अगुवाई में हो रहे इस आंदोलन में आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ हथियार भी उठा लिए हैं। बलूचिस्तान में चीनी नागरिक लंबे समय से निशाने पर रहे हैं। वहाँ चीनियों पर हमला होना आम हो गया है। यही नहीं, बलूचों ने चीनी नागरिकों को ग्वादर छोड़ने की धमकी भी दी है। साथ ही, आंदोलनकारी में चीन द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों में तोड़फोड़ कर रहे हैं।

आंदोलन कर रहे लोगों की माँगे…

ग्वादर में आंदोलन कर रहे लोग बलूचिस्तान में चीनी सरकार का कम से कम हस्तक्षेप चाहते हैं। साथ ही उन्होंने बलूचिस्तान में अवैध रूप से मछली पकड़ने पर रोक लगाने की माँग की है। यही नहीं, बलूचिस्तान में जगह-जगह लगे चेकपोस्ट को कम करने की भी माँग की जा रही है। इसके अलावा, एक माँग CPEC का विरोध कर रहे लोगों के लापता होने को लेकर है।

इस आंदोलन को लेकर बलूच नेशनल मूवमेंट के नेता हकीम बलूच कहते हैं, “बलूचिस्तान के लोग चीन के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। हमारा मानना ​​है कि पाकिस्तानी सरकार और सेना के साथ मिलकर चीनी सरकार बलूचों के संसाधनों को लूट रही है। वो लोग कहते हैं कि CPEC बलूचिस्तान के लिए मिलियन डॉलर परियोजना है। लेकिन बलूचिस्तान के लोगों के लिए यह परियोजना शुरुआत से ही आपदा की तरह है।”

बलूचों का रोजगार छीन अमीरों की झोली भर रहा पाक

इस आंदोलन का कारण चीन-पाकिस्तान गलियारे से जुड़ा होने के साथ ही रोजी रोटी से भी जुड़ा है। बलूचिस्तान के लोगों का मुख्य पेशा मछली पकड़ना है। लेकिन चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के कारण जगह-जगह चेकपोस्ट लगा दिए गए हैं। साथ ही मछली पकड़ने के लिए बलूचों को लंबी यात्रा करनी पड़ रही है। इससे उनके सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

दूसरी तरफ, कराची के बड़े-बड़े व्यापारी ग्वादर में आकर गैर कानूनी तरीके से मछली पकड़ रहे हैं। इसके बाद वह ट्रकों से मछलियों को बाहर भेज रहे हैं। लोगों का आरोप है कि चीनी जहाज भी मछली पकड़ने के कारोबार में शामिल हैं। इससे उनकी कमाई में बड़ा असर पड़ा है।

अब आगे क्या…?

मौलाना हिदायतुर रहमान की अगुवाई में हो रहा यह आंदोलन लगातार जारी है। मौलाना फिलहाल अंडरग्राउंड हैं। लेकिन, आंदोलनकारी अपनी माँगों को लेकर डटे हुए हैं। यदि ऐसा ही चलता रहा तो चीन की करोड़ों रुपए की योजना CPEC ध्वस्त हो जाएगी। इस कारण चीन पाकिस्तान को सहायता देना बंद कर देगा। पाकिस्तान लंबे समय से दूसरे देशों के सहारे ही चल रहा है। यदि चीन ने पाकिस्तान के सिर से हाथ अलग कर लिया तो उसे बचाने वाला कोई नहीं होगा।

यही कारण है कि पाकिस्तान सरकार इस आंदोलन को दमन करने में जुटी हुई है। पाकिस्तान सरकार अब तक 100 से अधिक आंदोलनकारियों को गिरफ्तार भी कर चुकी है।