Home Blog Page 2095

इंडिया गेट पर ‘व्हाट्सएप्प ज्ञान’ बाँटते पकड़े गए बिहार के शिक्षा मंत्री: रामचरितमानस का किया था अपमान, इस्लाम का करते हैं गुणगान

हाल ही में बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने तुलसीदास कृत रामचरितमानस को घृणा फैलाने वाला ग्रन्थ करार दिया था। उन्होंने पटना में आयोजित ‘नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी’ के दीक्षांत समारोह में भाषण देते हुए ये बात कही थी, जिसके बाद उनकी आलोचना करते हुए हिन्दू संगठनों ने आपत्ति जताई थी। वहीं अब बिहार के शिक्षा मंत्री, जो कि प्रोफेसर भी हैं, उनका दिल्ली स्थित इंडिया गेट को लेकर गलत दावा वायरल हो रहा है।

RJD नेता ने 20 अप्रैल, 2020 को ट्विटर पर इंडिया गेट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “संघियों एवं मनुवादियों के देश में योगदान की क्रोनोलॉजी – इंडिया गेट, दिल्ली के शिलापट्ट पर फिरंगियों के खिलाफ जंग में आहूति देने वाले 95,395 अमर बलिदानियों में 61395 मुस्लिम, 8050 सिख, 14480 पिछड़े, 10777 दलित, 598 सवर्ण, 00 (शून्य) संघी। मनुवादी संघियो को ढूँढें।” उन्होंने जो तस्वीर शेयर की, उस पर भी ये आँकड़े लिखे थे।

साथ ही तस्वीर में ये भी दावा किया गया था कि इंडिया गेट पर स्वतंत्रता सेनानियों के नाम लिखे हैं। इस तस्वीर को देखने से ही ऐसा लग रहा है कि किसी ने उन्हें व्हाट्सएप्प पर भेजा था और उन्होंने उसे वैसे ही उठा कर शेयर कर दिया। रामचरितमानस को घृणा फैलाने वाला ग्रन्थ बताने वाले चंद्रशेखर यादव इस्लाम को प्यार का सन्देश देने वाला मजहब बताते रहे हैं, ऐसे में उनकी हिन्दू विरोधी मानसिकता को लेकर कोई शक तो नहीं ही है।

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव द्वारा किया गया ट्वीट

अब हम आपको बताते हैं कि सच्चाई क्या है। असल में इसमें स्वतंत्रता सेनानियों के नाम लिखे ही नहीं है। इस पर प्रथम विश्व युद्ध (1914-18) और तीसरे एंग्लो-अफगान युद्ध (1919) में मृत ‘ब्रिटिश इंडिया आर्मी’ के सैनिकों के नाम लिखे हैं। ये एक वॉर मेमोरियल है, जिस पर 13,000 से भी अधिक सैनिकों के नाम लिखे हैं। ये ‘ब्रिटिश इंडियन आर्मी’ के उन सभी 70,000 सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है, जो इन युद्धों में मारे गए थे।

दिसंबर 1917 में गठित ‘इम्पीरियल वॉर ग्रेव्स कमीशन’ के अंतर्गत इसे बनाया गया था। 10 फरवरी, 1921 को इसका शिलान्यास हुआ था और 2 फरवरी, 1931 को इसका उद्घाटन किया गया था। जबकि भारत 1947 में आज़ाद हुआ। आज़ादी से 16 वर्ष पहले ही बन कर तैयार हुए इस स्मारक में स्वतंत्रता सेनानियों के नाम हैं ही नहीं। इसीलिए, इस पर 61,000 मुस्लिम सैनिकों के नाम होने की बात झूठी है। कई बार ये दावा शेयर होता रहा है।

पुलिस की 17 साल की नौकरी में 24 रेप, 12 महिलाओं को बनाया सेक्स स्लेव: पीड़िताओं पर करता था पेशाब, नंगा कर घर साफ करवाता

इंग्लैंड की राजधानी लंदन (London, England) में ब्रिटिश पुलिस डिपार्टमेंट ने डेविड कैरिक नाम के अपने अधिकारी को बर्खास्त कर दिया है। डेविड पर 12 महिलाओं के साथ रेप का दोष सिद्ध हुआ है। बर्खास्त पुलिस अधिकारी पर साल 2003 से 2023 के बीच बलात्कार के 24 मामलों सहित कुल 49 केस दर्ज हुए थे। अब डेविड को ब्रिटेन के सबसे बड़े सेक्स अपराधियों में गिना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बर्खास्त 48 वर्षीय पुलिस अधिकारी डेविड कैरिक लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस में साल 2001 से तैनात हुआ था। साल 2009 से वह संसदीय और राजनीतिक सुरक्षा कमान में काम कर रहा था। पुलिस में आने से पहले डेविड ब्रिटिश फ़ौज में पोस्टेड था। रेप के आरोपों के बाद साल 2021 में डेविड को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से वह जेल में है। उसे पुलिस फोर्स से टर्मिनेट कर दिया गया है।

डेविड का सबसे पहले भंडाफोड़ उसकी गर्लफ्रेंड ने किया था। अदालत में डेविड ने कुल 49 यौन अपराध कबूल किए। इनमें से 24 अपराध रेप के हैं। हालाँकि, अलग-अलग रिपोर्ट में डेविड द्वारा कबूल किए गए गुनाहों की संख्या अलग-अलग हैं। कुछ जगहों पर उसके द्वारा किए गए यौन अपराधों की संख्या 80 से भी अधिक बताई जा रही है। इस खुलासे के बाद ब्रिटिश पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है।

डेविड महिलाओं को सोशल डेटिंग ऐप के साथ-साथ सोशल गेदरिंग में फँसाता था। वह महिलाओं को लुभाने के लिए अपने पद का इस्तेमाल करता था। जब महिलाओं उसके जाल में फँस जाती थीं तो वह उन्हें सेक्सुअली प्रताड़ित करता था। इतना ही नहीं, उन्हें चुप कराने के लिए भी वह अपने पद का डर दिखाता था। डेविड पीड़िताओं को यह कह चुप करा देता था कि वह एक पुलिसकर्मी है और पीड़िताओं की बातों पर कोई विश्वास नहीं करेगा।

डेविड महिलाओं को ‘सेक्स स्लेव’ (यौन गुलाम) की तरह ट्रीट करता था। वह महिलाओं को अपमानित करता था और उन्हें गुलाम कहता था। डेविड ने कुछ पीड़ितों को सीढ़ियों के नीचे एक छोटी अलमारी में 10 घंटे तक बिना खाना दिए रखा। वहीं, कुछ महिलाओं को उसने बेल्ट से पीटा और उसके घर को नंगा होकर साफ करने को मजबूर किया।

डेविड पर कई तरह आपराधिक मामले होने के बाद भी उसे एलिट आर्म्ड यूनिट और संसदीय एवं कूटनीतिक आर्म्ड कमांड ने तैनात किया गया। पिछले साल दिसंबर में उसकी शुरुआती दोष सिद्ध होने के बाद कोर्ट ने डेविड का वेतन रोकने का आदेश दिया था। अब उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

इंग्लैंड के महिला संगठनों ने दोषी डेविड कैरिक के साथियों और सीनियरों पर सब कुछ जानते हुए उसे बचाने का आरोप लगाया है। महिला संगठनों ने पुलिस को ‘संकट संस्थान’ कहा है। मामलों के उजागर होने पर अब ब्रिटेन का पुलिस बल अन्य यौन अपराधों की गंभीरता से जाँच कर रहा है।

बताया जा रहा है कि 1000 शिकायतों में लगभग 800 अधिकारी आरोपित हैं, जिन पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। डेविड कैरिक की करतूत पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को पुलिस में होना ही नहीं चाहिए था।

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने स्वीकार किया है कि डेविड की हरकत से आम लोगों का पुलिस में विश्वास कम हो गया है। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस के कमिश्नर मार्क राउली ने भी डेविड की करतूत उजागर होने के बाद आम लोगों से माफी माँगी है।

नेपाल से सरकारी खर्च पर आएगा UP के 4 युवकों का पार्थिव शरीर, CM योगी ने परिजनों को ₹5 लाख देने का किया ऐलान: विमान हादसे में हुई थी मौत

नेपाल विमान हादसे में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रहने वाले 4 युवकों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का शिकार हुए युवकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के संबंध में जारी बयान में कहा गया है, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने नेपाल में हुई विमान दुर्घटना में जनपद गाजीपुर के सभी दिवंगतों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। महाराज जी ने कहा है कि सभी पार्थिव शरीरों को आश्रितों के घर तक पहुँचाने का खर्च भी उत्तर प्रदेश सरकार स्वयं वहन करेगी।”

दरअसल, रविवार (15 जनवरी, 2023) को नेपाल के पोखरा में यात्री विमान क्रैश हो गया था। इस विमान में सवार सभी 72 लोगों की मौत हो गई। इसमें गाजीपुर के अलावपुर सिपाह और धरवा गाँव के रहने वाले 4 युवकों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान अभिषेक कुशवाहा, सोनू जायसवाल, विशाल शर्मा और अनिल कुमार राजभर के रूप में हुई।

बता दें कि मृतकों के शव लेने के लिए प्रशासन ने सोमवार (16 जनवरी, 2023) को परिजनों को सड़क मार्ग से रवाना किया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा था कि नेपाल विमान दुर्घटना का शिकार हुए 4 युवकों के परिजनों और ग्राम प्रधान को प्रशासन ने सड़क मार्ग से नेपाल भेजा है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएँगे। शवों को सड़क मार्ग से जिले में लाया जाएगा। इसमें 2-3 दिन का समय लग सकता है।

उन्होंने यह भी कहा है कि भारत-नेपाल सीमा पर परमिट के लिए पीड़ित परिवारों के साथ जिला प्रशासन के दो अधिकारियों को भी भेजा गया है। नेपाल में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी भी इसमें सहयोग कर रहे हैं। मृतकों के शवों को काठमांडू ले जाया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर उनकी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट भी होगा। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष व अन्य सरकारी योजनाओं के अंतर्गत उचित सहायता दी जाएगी।

‘मुल्ला जी ने बगल में बिठाया और छूने लगा छाती’: जिसने ट्रेन में पिटाई को ‘जय श्रीराम’ से जोड़ा, उसकी करतूत पीड़िता ने बताई; गिरफ्तार हुआ आसिम हुसैन

ट्रेन में छेड़खानी करने पर हुई पिटाई को ‘जय श्रीराम’ से जोड़ने वाला आसिम हुसैन गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में बताया है कि हुसैन ने ट्रेन में उसे अपने पास बैठने को जगह दी और फिर उसकी छाती को छूने लगा था। इसके बाद यात्रियों ने उसकी पिटाई की थी। घटना 12 जनवरी 2023 को पद्मावत एक्सप्रेस में हुई थी।

पीड़ित लड़की शाहजहाँपुर की है। नोएडा में अपने परिवार के साथ रहती है। 12 जनवरी की रात वह शाहजहाँपुर जाने के लिए पद्मावत एक्सप्रेस के जनरल डब्बे में गाजियाबद से अपने भाई के साथ सवार हुई थी। लड़की ने शिकायत में कहा है कि डिब्बे में काफी भीड़ थी। बैठने की जगह नहीं थी। वह डिब्बे की गैलरी में खड़ी थी। इसी दौरान उसे पास वाली सीट पर बैठे हुसैन ने जगह दी थी।

लड़की ने बताया है, “पास वाली सीट पर एक दाढ़ी वाले मुल्ला जी बैठे थे। उन्होंने कहा कि यहाँ मेरे पास बैठ जाओ। उन्होंने थोड़ी जगह देकर मुझे अपनी पास बैठा लिया था। यात्रा के दौरान मुल्ला जी मुझे छेड़ने लगा। उसकी हरकतें बढ़ने लगी और उसने मेरा सीना पकड़ना शुरू कर दिया।” पीड़िता के मुताबिक 40-45 साल के मुल्ला जी की इस ​​हरकत से उसे रोना आ गया था। इसके बाद युवकों ने हुसैन की पिटाई की थी।

14 जनवरी AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और कॉन्ग्रेस नेता इमरान प्रतापगढी ने हुसैन का वीडियो शेयर कर दावा किया था कि ‘जय श्रीराम’ न बोलने के चलते मुस्लिम कारोबारी की पिटाई की गई। मुरादाबाद के रेल पुलिस उपाधीक्षक ने इन दावों को खारिज करते हुए बताया था कि ट्रेन में छेड़छाड़ करने पर लोगों ने हुसैन की पिटाई की थी।

पुलिस को दी शिकायत

पुलिस के मुताबिक आमिर हुसैन की हरकतें सामने बैठे दो युवक भी देख रहे थे। उन्होंने आसिम की पिटाई कर दी। इस दौरान आसिम ने माफी भी माँगी। ट्रेन से उतरने के बाद आमिर हुसैन 24 घंटे बाद AIMIM कार्यकर्ताओं के साथ मुरादाबाद GRP थाने आया और ‘जय श्रीराम’ नहीं बोलने पर पिटाई की शिकायत दर्ज कराई। उसने पैसे लूटने का भी आरोप लगाया। मिल्लत टाइम्स और ABP न्यूज़ जैसी मीडिया संस्थानों ने भी उसके दावों को हवा देने का काम किया।

पुलिस ने हुसैन की पिटाई करने वाले दोनों युवकों का चालान करते हुए पहले ही दिन इस मामले में धार्मिक एंगल को खारिज कर दिया था। बाद में छेड़छाड़ की पीड़िता ने शाहजहाँपुर से आकर GRP मुरादाबाद में आमिर हुसैन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसे पीटने वाले युवकों की भी तलाश कर रही है।

तो यह भारत जोड़ो यात्रा पर ‘रैप’ नहीं, राहुल गाँधी को ‘ट्रोल’ कर रही अनम अली: बताया- ट्वीट करती रही पर किसी कॉन्ग्रेसी ने नहीं दिया जवाब

‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) पर रैप ने अनम अली (Anam Ali) को सोशल मीडिया में ‘कुख्यात’ कर दिया है। अब अपने रैप पर मिली प्रतिक्रियाओं को लेकर उन्होंने निराशा जताई है। साथ ही एक वीडियो संदेश में बताया है कि वह कॉन्ग्रेसी हैं। कॉन्ग्रेस शासित छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। लेकिन जब छत्तीसगढ़ की एक यूनिवर्सिटी से उनका आंसर शीट गायब हो गया तो राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) सहित किसी कॉन्ग्रेसी ने उनकी सुध नहीं ली। वे ट्वीट करते-करते थक गईं, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया।

अनम ने मंगलवार (17 जनवरी 2023) को ‘ट्रोलर्स के लिए मेरा मैसेज’ कैप्शन के साथ एक वीडियो संदेश ट्वीट किया है। इसमें वह कह रहीं हैं, “मेरा नाम अनम अली है। मैं रायपुर छत्तीसगढ़ से हूँ। मैंने राहुल गाँधी सर के लिए जो लिखा उसे न तो स्पीच कहा जा सकता है और ना ही गाना। वो ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रैप ही है। मैंने अपनी वीडियो में कई बार यह बताया है कि न तो मैं टेक्निकल सिंगर हूँ और न ही कोई टेक्निकल रैपर।”

उन्होंने आगे कहा है, “मैंने कभी भी किसी की बुराई नहीं की। वो काम तो आप लोगों का है। कुछ रचनात्मक काम करिए। आप लोग मेरी बुराई करेंगे तो मैं बुरी नहीं दिखूँगी। आप लोग ही बुरे दिखेंगे। आप लोग मेरे बारे में गूगल सर्च कर सकते हैं। मैं हिंदू लॉ गोल्ड मेडलिस्ट हूँ। जब मेरी आंसर शीट पंडित रविशंकर शुल्क यूनिवर्सिटी वालों ने गुमा दी थी। तब, मैंने कुछ RTI के माध्यम से बड़ी मुश्किल से कुछ आंसर शीट निलकवाईं थीं। लेकिन, यूनिवर्सिटी वालों ने उनकी जाँच भी नहीं की।”

अनस ने यह भी कहा है, “मैं शुरू से कॉन्ग्रेसी हूँ। इसलिए, इस मैटर को लेकर मैंने राहुल गाँधी सर और कई कॉन्ग्रेस लीडर्स को कई ट्वीट किए। लेकिन कभी किसी ने कोई रिप्लाई नहीं किया। फिर भी, भारत जोड़ो यात्रा पर मैंने चार लाइन क्या लिख दीं, आप लोग मुझे ट्रोल करने लगे।”

इस वीडियो में उन्होंने आगे कहा है, “इंडिया टीवी को मैं इतना कहना चाहूँगी कि आप लोगों का इतना पुराना चैनल है। इसके बाद आप भी लोगों ने इस तरह की न्यूज लिखी और उसे पब्लिश भी कर दिया। आप लोग उल्टा मुझे ही ट्रोल करने लग गए। आप लोगों को अगर कुछ न्यूज लिखनी है तो उसके बारे में पहले मेरे से पूछना चाहिए था। आप लोग अपने मन से कुछ भी लिख दिए।”

अनस ने यह भी कहा है, “आप लोगों की भी बहन-बेटियाँ होगीं। ट्रोल करने के पहले सोचा करिए। आप लोगों को प्रॉब्लम है कि मैं अम्बेडकरवादी हूँ। आप लोगों को यह भी प्रॉब्लम है कि मैं मुस्लिम हूँ। लेकिन मेरे मन में आप लोगों के लिए कोई नफरत नहीं है। आप लोगों का दिमाग बहुत छोटा है। थोड़ा समझदार बनिए। जिन लोगों ने मेरे ‘भारत जोड़ो’ रैप की तारीफ की उन्हें मेरा धन्यवाद।”

इससे पहले उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर रैप जारी किया था, जिसने नेटिजन्स को ढिंचैक पूजा की याद दिला दी थी। मंगलवार की सुबह अपलोड किए इस वीडियो में वह बिना किसी लय के रैप को बस पढ़ती नजर आईं थी। इसके बाद वह ट्रोल होने लगीं। देखते-देखते उनके कमेंट बॉक्स में मीम्स और मजाकिया कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। कुछ यूजर्स ने ऐसे मीम शेयर किए जैसे अनम का रैप सुनकर उनकी कानों से खून आ रहा है। कुछ ने उल्टी आने वाले इमोजी को शेयर करके अपनी प्रतिक्रिया दी।

अनम अली ने अपने प्रोफाइल में भी खुद को कॉन्ग्रेस समर्थक बताया है। वह खुद को आंबेडकरवादी भी बताती हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली अनम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और लगातार वीडियो अपलोड करती रहती हैं। 6 दिसंबर 2022 को बाबा साहेब आंबेडकर पर भी रैप अपलोड किया था।

अब ‘ट्रोलर्स के लिए संदेश’ वाले वीडियो में उन्होंने जिस तरह आंसर शीट गायब होने के मामले में कॉन्ग्रेसियों की उपेक्षा का जिक्र किया है, उससे तो यही लगता है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर ‘कान से खून, मुँह से उलटी…’ उन्होंने यूँ ही नहीं करवाया है। शायद इसलिए बिना तैयारी गाए रैप को जारी करने के बाद उन्होंने उसे अधिक से अधिक शेयर करने और राहुल गाँधी तक पहुँचाने की अपील की। यह अनम अली की ‘कुख्यात’ होने की मंशा कम, राहुल गाँधी को ट्रोल करने, उन्हें उनकी करनी याद दिलाने की मंशा अधिक दिखती है।

दूसरी बार माँ बनने पर इंक्रीमेंट, तीसरे बच्चे पर डबल इंक्रीमेंट, IVF प्रेगनेंसी पर ₹3 लाख: जनसंख्या बढ़ाने के लिए भारत का एक राज्य ऐसे कर रहा प्रोत्साहित

1961 के बाद पहली बार चीन की जनसंख्या में कमी दर्ज की गई है। भारत के जल्द ही दुनिया के सर्वाधिक आबादी वाला देश बनने की उम्मीद है। देश में जनसंख्या नियंत्रण पर चर्चा हो रही है। लेकिन एक राज्य ऐसा भी है जो प्रजनन दर घटने से चिंतित है। आबादी बढ़ाने के लिए लोग प्रोत्साहित हों इसके लिए स्कीम लागू कर रही है। यह राज्य है सिक्किम।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। राज्य सरकार की तरफ से इसके लिए एक स्कीम भी तैयार की गई है। इसके तहत स्थानीय समुदाय के लोगों को आबादी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सीएम तमांग की तरफ से की गई घोषणा के तहत माँ बनने वाली सरकारी महिला कर्मचारियों को इंक्रीमेंट दिया जाएगा। आम लोगों को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। सिक्किम में पहले से ही माता-पिता बनने वाले दंपती को अतिरिक्त अवकाश प्राप्त है।

सिक्किम के जोरथांग में रविवार (15 जनवरी 2023) को माघे संक्रांति (मकर संक्रांति) समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम में स्थानीय जातीय समुदायों की कम होती आबादी पर चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं सहित स्थानीय लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर कम होती प्रजनन दर को रोकने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की तरफ से तैयार किए गए एक प्रस्ताव का जिक्र किया। प्रस्ताव के अनुसार दूसरी बार माँ बनने पर राज्य सरकार की महिला कर्मचारियों को इंक्रीमेंट मिलेगा। तीसरे बच्चे के जन्म पर डबल इंक्रीमेंट दिया जाएगा।

सीएम ने कहा कि जातीय समुदाय के आम लोगों को भी बच्चे पैदा करने पर आर्थिक मदद मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तैयार किए गए विवरण के आधार पर उन्हें वित्तीय मदद दी जाएगी। वहीं, प्राकृतिक रूप से गर्भ धारण करने में असमर्थ महिलाओं की मदद के लिए अस्पतालों में आईवीएफ (IVF) सुविधा दी जा रही है। सीएम ने कहा कि आईवीएफ के जरिए माँ बनने वाली महिलाओं को 3 लाख रुपए दिए जाएँगे।

सीएम तमांग ने बताया कि आईवीएफ तकनीक से राज्य में अब तक 38 महिलाएँ गर्भधारण कर चुकी हैं। इनमें से कुछ माँ भी बन चुकी हैं। सीएम ने जानकारी दी कि उनकी सरकार पहले से ही माँ बनने वाली महिलाओं को 365 दिन का मातृत्व अवकाश और पुरुष कर्मचारियों को 30 दिन का पितृत्व अवकाश दे रही है। बता दें कि वर्तमान में सिक्किम की जनसंख्या सात लाख से भी कम है। 80 प्रतिशत आबादी जातीय समुदायों की है। लेकिन पिछले कुछ सालों में उनकी संख्या लगातार कम होती जा रही है।

7 लोग-5 दिन, 12 साल की बच्ची को बंधक बनाकर करते रहे बलात्कार: राजस्थान में 4 जनवरी से गायब बच्ची बस स्टैंड से लावारिस मिली, DGP ने कहा था 41% रेप केस फेक

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आँकड़े बताते हैं कि रेप और महिलाओं के प्रति अपराध के मामले में राजस्थान देश में नंबर वन है। वैसे राजस्थान पुलिस के मुखिया उमेश मिश्रा का कहना है कि प्रदेश में दर्ज रेप के 41% और महिला पर अत्याचार के 47% केस झूठे पाए गए हैं। अब इसी राजस्थान से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें 12 साल की बच्ची को बंधक बनाकर 5 दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया गया। इस मामले में 7 लोगों की गिरफ्तारी की सूचना है।

पीड़िता राजस्थान के राजसमंद की है। वह 4 जनवरी 2023 से लापता थी। 10 जनवरी 2023 को उदयपुर बस स्टैंड पर लावारिस हाल में मिली। उसके बाद जो मामला सामने आया, उसने राजस्थान में कानून-व्यवस्था की पोल फिर से खोल दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की के गायब होने की शिकायत राजसमंद के केलवाड़ा थाने में 5 जनवरी को दर्ज करवाई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उनकी बेटी 4 जनवरी को घर से बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। 10 जनवरी को जब लड़की मिली तो पूछताछ में उसने गैंगरेप की जानकारी दी। आरोपितों में रोडवेज बस का एक ड्राइवर और कंडक्टर भी शामिल हैं। मंगलवार (17 जनवरी 2023) को सभी आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए।

पीड़िता ने बताया कि 4 जनवरी को वह अपने एक परिचित से मिलने घर से निकली थी। रास्ते में एक ऑटो वाला मिला जो उसे झाँसा देकर धर्मशाला ले गया। यहाँ उसे 2 दिन रखकर ऑटो वाले ने खुद और अपने अन्य साथियों के साथ रेप करवाया। 2 दिनों बाद पीड़िता धर्मशाला से निकली तो उसे कुछ अन्य लोग मिले। वे लोग लड़की को अपने साथ मावली नाम की जगह ले गए। यहाँ भी लड़की के साथ गैंगरेप हुआ। मावली में लड़की को एक दिन रखा गया। यहाँ से उसे उदयपुर ले जाया गया।

आरोपितों ने इस दौरान पीड़िता को उदयपुर से उदियापोल के बीच में कई बार घुमाया, जबकि उदयपुर बस स्टॉप पर एक पुलिस चौकी भी है। 10 जनवरी को बच्ची उदयपुर बस स्टॉप पर वह लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने 6 आरोपितों को रेप और 1 अन्य को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपितों के नामों का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

भाजपा ने बताया जंगलराज

राजसमंद की घटना पर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की कॉन्ग्रेस सरकार को घेरा है। स्थानीय भाजपा सांसद दिया कुमारी ने इस घटना को कॉन्ग्रेस का कुशासन और जंगलराज बताते हुए राजस्थान में बहन-बेटियों को असुरक्षित बताया है।

DGP के मुताबिक 41% रेप केस झूठे

भले ही महिला संबंधी अपराधों को लेकर राजस्थान पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हों, लेकिन प्रदेश के पुलिस प्रमुख राजस्थान में दर्ज होने वाले 41% रेप केसों को झूठा बता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक DGP उमेश मिश्रा ने साल 2022 के आँकड़े पेश करते हुए कहा कि जाँच के बाद रेप के 41% और महिला विरुद्ध अत्याचार के 47% केस झूठे पाए गए हैं। पत्रकारों ने सालभर रेप केस 11% बढ़ने को लेकर सवाल किया तो डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में मामले दर्ज होने की संख्या बढ़ी है। लेकिन जाँच में लगभग आधे केस झूठे निकले हैं।

कान से खून, मुँह से उल्टी… ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर राहुल गाँधी की फैन अनम अली का रैप वायरल, नेटीजन्स बेहाल होकर बोले- ढिंचैक पूजा इससे अच्छी

राहुल गाँधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से प्रभावित कॉन्ग्रेस की समर्थक और सोशल मीडिया यूजर अनम अली ने ट्विटर पर एक रैप गाना (Rap song) जारी किया। रैप गाने में राहुल गाँधी और उनके नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा की प्रशंसा की गई है। अनम ने इस वीडियो को जारी करते हुए इसे अधिक से अधिक शेयर करने और राहुल गाँधी तक पहुँचाने की अपील की है। हालाँकि इस रैप ने नेटिजन्स को ढिंचैक पूजा की याद दिला दी।

अनम अली नाम की कन्ग्रेस समर्थक ने अपने ट्विटर हैंडल से मंगलवार (17 जनवरी, 2023) सुबह 7 बजे इस वीडियो को अपलोड किया। भारत जोड़ो यात्रा पर तैयार इस रैप को बिना किसी लय के बस पढ़ रहीं थीं। नेटिजन्स को उनका यह रैप पसंद नहीं आया और अनम अली ट्रोल होने लगीं। देखते-देखते उनके कमेंट बॉक्स में मीम्स और मजाकिया कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। कुछ नेटिजन्स को उनका यह गाना इतना बुरा लगा कि उन्होंने ढिंचैक पूजा को अनम से बेहतर रैपर बता दिया।

वायरल वीडियो पर कई लोगों ने अपनी मज़ेदार प्रतिक्रियाएँ साझा कीं। आशुतोष दुबे नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, “यह जुल्म मत करो।” यूजर ने एक मीम भी शेयर किया जिसमें एक पुरुष पास खड़ी महिला को पानी की पेशकश करते हुए देखा जा सकता है।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि आज बहरे लोगों से ईर्ष्या होने लगी है।

तृप्ती गर्ग नाम की यूजर ने लिखा कि यदि क्रेडिट कार्ड या बैंक वाले फोन कर के परेशान करें तो इस गाने को अपना कॉलक ट्यून बनाएँ।

सत्य चौधरी नाम के यूजर ने लिखा कि इसी को सुन के राहुल गाँधी जी ने राहुल गाँधी जी को मार दिया था शायद।

अंकित भाटी नाम के यूजर ने बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी का दृश्य साझा करते हुए ढिंचैक पूजा को याद किया।

वैभव मिश्रा नाम के यूजर ने लिखा, “लोग हँसे चाहे मज़ाक उड़ाएँ लेकिन बिना पूरा सुने कोई जाएगा नहीं।”

आपको बता दें कि अनम अली ने अपने प्रोफाइल में खुद को कॉन्ग्रेस समर्थक बताया है। वे खुद को अंबेडकर वादी भी बताती हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली अनम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और लगातार अपने वीडियो अपलोड करती रहती हैं। 6 दिसंबर 2022 को भी अनम ने बाबा साहेब अंबेडकर पर रैप गाना अपलोड किया था।

बता दें पूजा जैन जो ढिंचैक पूजा के नाम से मशहूर हैं। वह 2015 में सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने अपना पहला गाना स्वैग वाली टोपी रिलीज की थी। साल 2017 में ढिंचैक पूजा का गाना “सेल्फी मैंने ले ली यार” काफी ज्यादा वायरल हुआ था। पूजा का ये गाना इतना वायरल हुआ था कि उन्हें यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिले थे। इस गाने को लेकर पूजा बहुत ट्रोल भी हुई थीं। YouTube ने गोपनीयता उल्लंघन की एक व्यक्तिगत शिकायत के बाद 11 जून, 2017 को उनके गानों के सभी वीडियो पर प्रतिबंध लगा दिया था।

अनम अली का रैप नेटिजन्स को इतना बुरा लगा रहा है कि अब वे ढिंचैक पूजा के गानों को सहना ज्यादा उचित समझ रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि नई ढिंचैक पूजा आ गई है। कुछ का मानना है कि ढिंचैक पूजा अनम अली से बहुत बेहतर हैं। कुछ यूजर्स ऐसे मीम भी शेयर कर रहे हैं जिनमें दिखाने की कोशिश हो रही है कि अनम का गाना सुनकर कानों से खून आ रहा है। इसी तरह कई यूजर्स ने उल्टी आने वाले इमोजी को शेयर करके अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इस्लाम की तारीफ, हिंदू ग्रंथों की गलत व्याख्या: माघ मेले में हिंदूविरोधी सामग्री बेचने पर मदरसा टीचर समेत 3 गिरफ्तार, UAE से आती थी फंडिंग

प्रयागराज में हिंदू धर्म की धार्मिक पुस्तकों की गलत व्याख्या वाली किताबों को बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपित समीर और मोनिश स्टॉल लगाक माघ मेले में इन आपत्तिजनक और अप्रमाणित पुस्तकों को बेच रहे थे। मामले का मास्टरमाइंड महमूद हसन गाजी गाजियाबाद में पैगामें बहदानियत संस्था का अध्यक्ष है और मदरसे का शिक्षक है।

पुलिस आयुक्तालय प्रयागराज की तरफ से घटना के संबंध में ट्वीट किया गया, ”माघ मेले में हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुँचाने के आशय से अपनी पहचान छिपाकर कूटरचित संदिग्ध इस्लामिक पुस्तकें बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्य को थाना दारागंज व एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। साथ ही भारी संख्या में अप्रमाणित पुस्तकें बरामद किए गए हैं।”

वहीं अपर पुलिस उपायुक्त ने घटना के संबंध में ब्यान दिया है। उन्होंने कहा, ”माघ मेला क्षेत्र में हमने दो लड़कों को पकड़ा है। ये लोग वहाँ ठेला लगाकर मजहबी पुस्तकें बेच रहे थे। उसमें से कुछ पुस्तकें मुस्लिम धर्म से संबंधित थी और कुछ पुस्तकें हिंदू धर्म से संबंधित थीं, जिसमें उन्होंने किताब में हिंदू धर्म ग्रंथों के श्लोकों की गलत व्याख्या की हुई है। इससे हिंदू धर्म के लोगों की भावनाएँ को ठेस पहुँच सकती हैं। दोनों लड़के के नाम मोनिश और समीर हैं। दोनों पहले हिंदू थे। मोनिश ने दो साल पहले हिंदू धर्म अपनाया था। समीर ने 12 साल पहले मुस्लिम धर्म अपनाया था।”

उन्होंने आगे कहा, ”एक मदरसे के टीचर मोहम्मद गाजी को गिरफ्तार किया गया है। वह इन लड़कों को पुस्तक बेचने के लिए देता था और मुफ्त में लोगो को पुस्तकें मुहैया कराता था। ये लोग पुस्तक लेने वालों के फोटो खींच लेते थे और उनके कांटेक्ट नम्बर भी ले लेते थे। मकसद यह था कि जो लोग सॉफ्ट टारगेट हैं उन्हें अपने ग्रुप में शामिल किया जाए।”

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ये लोग विशेषकर हिंदू धर्मस्थलों पर जाते थे। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में ये लोग हनुमान मंदिर के पास ठेला लगाते थे। इन लोगों ने बनारस में भी किताबें बेची हैं। वहाँ अस्सी घाट में ये लोग किताबें बेचा करते थे। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद मोनिश स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन (SIO) का पूर्वी उत्तर प्रदेश का जोनल सेक्रेटरी है और समीर भी इसी गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वहीं महमूद हसन गाजी फतेहपुर का रहने वाला है जो मौजूदा समय में करेली में रहता है।

कथिततौर पर इस्लामी साहित्य बेचने के लिए इन्हें अबूधाबी (UAE की राजधानी) से पैसा आता ता। पुलिस विदेशी फंडिंग की डिटेल निकाल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके पास से 204 पुस्तकें, 2 मोबाइल और 4 आधार कार्ड बरामद हुए हैं। इनके पास मिली पुस्तकों में हिंदू धर्म के वेद, श्लोक आदियों का गलत अर्थ छपा है।

GST का 64% भर रहा ‘गरीब’, अमीरों को मिल रहा फायदा: OXFAM इंडिया ने रिपोर्ट के नाम पर परोसा प्रपंच, ऐसे खुली पोल

ऑक्सफैम इंडिया की तरफ से 15 जनवरी, 2023 को एक रिपोर्ट पेश की गई। रिपोर्ट में वस्तु एवं सेवा कर (Goods and services Tax) को लेकर ऐसे अजीबोगरीब दावे किए गए जो व्यवहारिक रूप से संभव नजर नहीं आते। ऑक्सफैम इंडिया ने दावा किया है कि अमीरों की तुलना में गरीब और मध्यम वर्गीय लोग अप्रत्यक्ष करों का अधिक भुगतान कर रहे हैं। कर सही अनुपात में नहीं लिए जा रहे हैं।

ऑक्सफैम इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार वसूली गई कुल जीएसटी में से अमीरी के आधार पर टॉप के 10 प्रतिशत लोग सिर्फ 3 प्रतिशत का योगदान देते हैं। बीच की 40 प्रतिशत आबादी 33 फीसद जीएसटी भर रही है जबकि बची हुई 50 प्रतिशत आबादी लगभग 64 प्रतिशत जीएसटी भर रही है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 10 प्रतिशत अमीर लोगों की तुलना में 50 प्रतिशत गरीब 6 गुना ज्यादा टैक्स भरते हैं। अमीरों की तुलना में भारत में गरीबों पर अधिक कर (TAX) लगाया जाता है। करों में छूट देकर अमीरों को लाभ पहुँचाया जाता है जबकि गरीबों से टैक्स वसूल लिया जाता है।

ऑक्सफैम इंडिया की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट

आर्थिक मामलों की जानकार दिवा जैन ने ट्विटर पर थ्रेड के जरिए इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “ऑक्सफैम की 50 प्रतिशत भारतीयों के 63 प्रतिशत जीएसटी भुगतान वाली रिपोर्ट सामने आने के बाद हो हल्ला मचाया जा सकता है। ऑक्सफैम के इस विश्लेषण में तथ्य कम हैं। शब्दों व आँकड़ों के जरिए ऐसा प्रपंच परोसा गया है कि एक बार को गोल्डमैन सैक्स (इनवेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी) के बैंकर भी शर्मा जाएँ।”

दिवा जैन के अनुसार ऑक्सफैम को अपने 50% भारतीयों द्वारा 63.4 प्रतिशत जीएसटी भरने के दावे पर ही पूरी तरह से यकीन नहीं है। इसलिए यह दावा करते हुए रिपोर्ट में सांकेतिक अनुमान जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। दिवा जैन ने समझाया कि वित्त वर्ष 2022 में औसत मासिक जीएसटी राजस्व ₹1,23,585 करोड़ था। यदि उपरोक्त दावा सही है तो 1,23,585 करोड़ का 64.3% यानि ₹79465 करोड़ नीचे के 50% भारतीयों की कुल मासिक आय के 6.7% के बराबर होना चाहिए।

इस 50 प्रतिशत गरीब आबादी को 70 करोड़ मान कर ( भारत की कुल आबादी 140 करोड़ के आधार पर) दिवा जैन ने ऑक्सफैम इंडिया द्वारा उपलब्ध कराए गए आँकड़ों का उपयोग करके उनकी मासिक आमदनी की गणना की। 70 करोड़ लोगों की आमदनी 16,943 रुपए प्रति माह या 2,03,322 रुपए सालाना निकली। दिलचस्प बात यह है कि भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी (देश में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य/कुल जनसंख्या) लगभग ₹1,72,913 है।

बकौल दिवा जैन, ऑक्सफैम के रिपोर्ट के दावे को सही माना जाए तो इसका अर्थ होगा कि 50% भारतीयों की वार्षिक आमदनी भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी /जीएनपी से अधिक है जो कि गणितीय रूप से असंभव है। जैन ने बताया कि कैसे शब्दों और आँकड़ों में उलझा कर ऑक्सफैम इंडिया लोगों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा, “ऑक्सफैम यह नहीं कहता कि उसके दावे सभी जीएसटी राजस्व के लिए सही है। बल्कि यह केवल उन जीएसटी राजस्व के लिए सही है जिन वस्तुओं से वसूले गए जीएसटी का अध्ययन किया गया है। लेकिन रिपोर्ट में इसे स्पष्ट रूप से निर्दिष्ट करने के बजाय इस विवरण को रिपोर्ट के अंत में एक फुटनोट में दबा दिया गया है।

दिवा जैन ने अपने एजेंडे के तहत प्रकाशित रिपोर्ट के लिए ऑक्सफैम की आलोचना की। उन्होंने कहा,”जीएसटी स्लैब को लेकर सवाल उठाने में कोई बुराई नहीं है लेकिन आँकड़ों को गलत तरीके से पेश कर लोगों को गुमराह करने के लिए सनसनी फैलाना गलत है। इससे संगठन और इसकी क्षमताओं पर सवाल खड़ा होता है।”

आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई 2019 में ऑक्सफैम इंडिया के तत्कालीन सीईओ अमिताभ बेहर ने अपने एक लेख में कॉन्ग्रेस पार्टी की जमकर तारीफ की थी। अपने लेख में बेहर ने देश को लेकर कॉन्ग्रेस के विचारों की प्रशंसा की थी। उनके लेख में साफ तौर पर कॉन्ग्रेस को लेकर झुकाव देखा जा सकता था। उन्होंने अपने लेख में कॉन्ग्रेस की विचारधारा को आइडिया ऑफ इंडिया करार दिया था। कुछ ऐसा ही ऑक्सफैम के कामकाज में भी शामिल हो गया है।

उल्लेखनीय है कि ऑक्सफैम का दावा है कि वह दुनिया भर में आपदा राहत और गरीबी उन्मूलन का काम कर रहा है। दुनियाभर के अलग अलग देशों में कुल 20 ऑक्सफैम बने हुए हैं। ऑक्सफैम अमेरिका, ऑक्सफैम ऑस्ट्रेलिया आदि की तरह भारत में ऑक्सफैम इंडिया बनी हुई है।