Home Blog Page 2337

विराट कोहली के फैन ने रोहित शर्मा के फैन को बैट से पीट-पीट कर मार डाला, RCB पर किया था कमेंट: लोगों ने कहा- कोहली को गिरफ्तार करो

सोशल मीडिया पर शनिवार (14 अक्टूबर 2022) को जब #Arrest Kohli (अरेस्ट कोहली) को ट्रेंड करने लगा तो यूजर अचंभित रह गए। दरअसल, क्रिकेटर कोहली के प्रशंसक और तमिलनाडु का रहने वाले 21 वर्षीय ने विराट कोहली (Virat Kohli) का मजाक उड़ाने पर अपने दोस्त की हत्या कर दी।

24 वर्षीय पी विग्नेश और एस धर्मराज नशे में थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। इसी बाच विग्नेश ने रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) और विराट कोहली (Virat Kohli) मजाक उड़ा दिया। इतने में धर्मराज ने अपना आपा खो दिया और विग्नेश को क्रिकेट के बल्ले से मारकर मौत के घाट उतार दिया।

कीलापालुर पुलिस का कहना है कि दोनों ने शराब पी रखी थी। प्रारंभिक जाँच में सामने आया है कि विग्नेश इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस का समर्थन कर रहा था, जबकि धर्मराज RCB का समर्थक था। क्रिकेट को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई।

पुलिस ने बताया, “विग्नेश को हकलाने वाले धर्मराज को बॉडी शेम करने की आदत थी। उस दिन उन्होंने आरसीबी टीम की तुलना धर्मराज की बोलने की कठिनाई से करते हुए कुछ टिप्पणी की थी। इससे धर्मराज गुस्सा हो गया और विग्नेश पर बोतल से हमला किया। बाद में उसने विग्नेश के सिर पर क्रिकेट के बल्ले से हमला किया।”

घटना को अंजाम देने के बाद धर्मराज मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब बुधवार (12 अक्टूबर 2022) को विग्नेश का शव बरामद किया, तब जाकर मामला सामने आया। धर्मराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गुरुवार (13 अक्टूबर 2022) को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित के शव को पोस्टमार्टम अरियालुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल कराया गया।

इसके बाद सोशल मीडिया यूजर मजा लेने के लिए ट्विटर पर #Arrest Kohli को ट्रेंड कराने लगे। कई यूजर ने मीम शेयर किए। वहीं, कोहली कै फैंस इस ट्रेंड को लेकर भड़के हुए हैं और विराट का बचाव कर रहे हैं।

हनीट्रैप, सेक्स ट्रेड, धोखा, ब्लैकमेल और वसूली – ओडिशा की इस महिला ने 4 साल में खड़ा किया ₹30 करोड़ का साम्राज्य, कई BJD नेताओं से संपर्क का दावा

हनीट्रैप, सेक्स ट्रेड, धोखा, ब्लैकमेल और वसूली – ओडिशा की एक महिला ने इन्हीं माध्यमों का इस्तेमाल कर के अपने लिए करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया। उक्त महिला का नाम है अर्चना नाग, जिसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। भाजपा ने इस मामले की CBI जाँच की माँग की है। कलाहांडी की इस 26 साल की महिला की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से भी ज़्यादा रोचक है। कई राजनेताओं, फिल्म निर्माताओं और कारोबारियों से उसके संबंध हैं।

कई ऐसे अमीर लोग हैं, जिन्हें ब्लैकमेल कर के इस महिला ने अपना साम्राज्य बनाया। एक महिला और एक उड़िया फिल्म निर्माता की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ-साथ उसके पति के विरुद्ध भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अर्चना नाग का काम था सोशल मीडिया के माध्यम से अमीरों को दोस्त बनाना और फिर उन्हें अपने जाल में फाँस कर अंतरंग तस्वीरें क्लिक कराना। फिर शुरू होता था ब्लैकमेल का खेल।

कुछ ही वर्षों में उसने 30 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित कर ली। उसके आलीशान घर में एक सफ़ेद घोड़ा और कई ब्रीड के कुत्तों सहित कई लक्जरी कारें भी हैं। उसी की रैकेट में शामिल एक लड़की की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। उड़िया फिल्म निर्माता श्रीधर मार्ता अब इस मामले पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। भाजपा का आरोप है कि इस मामले में राज्य की सत्ताधारी पार्टी BJD के कई नेता-मंत्री शामिल हैं।

कॉन्ग्रेस भी जाँच की माँग कर रही है। अर्चना नाग का शानदार घर और उसमें के इंटीरियर व डेकोरेशन राज्य में चर्चा का विषय बने हुए हैं। लांजीगढ़ में जन्मी अर्चना का पालन-पोषण केसिंगा में हुआ। 2015 में उसने भुवनेश्वर का रुख किया। पहले उसने एक प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी में काम किया, फिर ब्यूटी पार्लर में जॉब किया। 2018 में बालासोर का जगबंधु चाँद से उसकी शादी हुई। ब्यूटी पार्लर में काम करते हुए ही उसने सेक्स रैकेट चलाना शुरू कर दिया था।

बताया जा रहा है कि राज्य के कई प्रभावशाली व्यक्तियों को अर्चना कंपनी देने के लिए महिलाएँ सप्लाई करती थी। जिस फिल्म प्रोड्यूसर ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे उसने 3 करोड़ रुपए माँगे थे। मात्र 4 साल में उसने 30 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित कर ली। उसके बैंक खाते खँगाले जा रहे हैं। भाजपा का दावा है कि 25 BJD विधायक उसके नेटवर्क में शामिल हैं। उसका पति एक कार शोरूम चलाता है।

साथ में नंगी तस्वीरें और वीडियो डाल कर ये माँ-बेटी कमाती है ₹7.36 लाख का महीना, 5 मिनट चैट का चार्ज ₹4603: कोरोना में काम गया तो आया था आईडिया

UK में एक माँ-बेटी ऐसी है, जो ऑनलाइन प्लेटफार्म पर साथ में नंगी तस्वीरें डाल कर 8000 पाउंड्स (7.36 लाख रुपए) की कमाई करती है। 55 वर्षीय जेसिका जो और 24 वर्षीय फोनिक्स राय ब्लू अक्सर साथ स्नान करते हुए तस्वीरें भी डालती हैं और लोग ‘OnlyFans’ प्लेटफॉर्म पर इन तस्वीरों और वीडियोज देखने के लिए सब्स्क्राइब भी करते हैं। साथ ही वो अंतःवस्त्रों (ब्रा और पैंटी) में भी पोज देते हुए तस्वीरें क्लिक करवाती हैं।

जब ये दोनों ऑनलाइन आती हैं तो इनके फैंस इनसे 5 मिनट चैट करने के लिए 50 पाउंड्स (4603.68 रुपए) तक पे करते हैं। जेसी एक ग्लैमर मॉडल हैं, जिन्होंने अपनी बेटी को ये आईडिया दिया था। असल में उन्हें 2020 में काम नहीं मिल रहा था, जब कोरोना वायरस महामारी अपने शीर्ष पर था। तब उनके दिमाग में ये विचार कौंधा। फिर दोनों ने साथ में एक सेक्सुअल पोज देते हुए वीडियो डाला और लोगों की प्रतिक्रियाओं ने उन्हें हैरान कर दिया।

अब यही उन दोनों की कमाई का जरिया बन गया है। जेसी ने बताया कि महामारी के कारण उनके ग्लैमर शूट्स रद्द हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने कुछ अलग करने का सोचा। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि प्रतिक्रिया इतनी जबरदस्त होगी। उन्होंने कहा कि वो और उनकी बेटी एक-दूसरे के साथ नंगी और ब्रा-पैंटी में पोज देने को लेकर खुश हैं। उन्होंने बताया कि वैसे भी वो घर में नंगी घूमती रही हैं, इसीलिए उन्हें इसकी आदत है।

उन्होंने बताया कि पहले तो लोग उन्हें भला-बुरा कहते थे, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें समझ आ गया कि वो लोग क्या कर रही हैं और नकारात्मक कमेंट्स कम हो गए। वहीं बेटी ने बताया कि उनकी माँ का ये आईडिया उन्हें जबरदस्त लगा था। उन्होंने देखा कि ये कोई नहीं कर रहा है। बेटी के शब्दों में, उनकी माँ के साथ उनका बॉन्ड अलग तरह का है। मॉडल होने से पहले उसकी माँ जेसी ब्यूटी शॉप चलाती थीं और बारटेंडर का काम भी करती थीं। वो 14-14 घंटे काम करती थीं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 7वीं बार अपने नाम किया एशिया कप, स्मृति-रेणुका के तूफान में उड़ा श्रीलंका: दीप्ति शर्मा बनीं ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

भारतीय क्रिकेट टीम ने 7वीं बार एशिया कप अपने नाम किया है। अबकी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में ये सफलता मिली है। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को मात दी। ये टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में हुआ। टॉस श्रीलंका की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन 20 ओवरों में वो मात्र 69 रन ही बना सकी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मात्र 8.3 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खो कर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

भारतीय टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंदना ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने मात्र 25 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की बरसात करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजी की धज्जियाँ उड़ा दी। वो अंत तक नाबाद भी रहीं। अंत में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 14 गेंदों पर नाबाद 11 रन बना कर उनका साथ दिया। एक अन्य सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा मात्र 5 रन ही बना सकीं, जबकि तीसरे नंबर पर उत्तरी जेमिमा रोड्रिगेज मात्र 2 रन बना कर चलती बनीं।

वहीं पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। 11 में से श्रीलंका की 9 बल्लेबाज दहाई अंकों के आँकड़े तक पहुँचने में विफल रहीं। रेणुका सिंह ने 3 ओवर में मात्र 5 रन देकर 3 विकेट झटक लिए, वहीं राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने 4-4 ओवरों फेंके। दोनों को दो-दो विकेट मिले। हेमलता को कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 3 ओवरों में मात्र 8 रन देकर किफायती गेंदबाजी की। श्रीलंका की तरफ से 10वें नंबर पर उतरीं इनोका रणवीरा ने सर्वाधिक 18 रनों की पारी खेली।

हरमनप्रीत कौर ने गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण को जीत का क्रेडिट देते हुए कहा कि भारत के लिए पहली गेंद से ही ये दोनों अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि हम उन्हें एक भी अतिरिक्त रन नहीं देना चाहते थे और हर एक गेंद हमारे लिए महत्वपूर्ण था। दीप्ति शर्मा ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ और रेणुका सिंह ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुनी गईं। श्रीलंका की कप्तान चमारा अट्टापट्टू ने कहा कि अपनी टीम की बल्लेबाजी से वो खासी हताश हैं, जबकि गेंदबाजी अच्छी रही।

‘CM बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपनी जाति को OBC में शामिल किया’- जदयू अध्यक्ष ने जो कहा, जानें उसकी सच्चाई

बिहार की सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर झूठा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 2014 में पीएम मोदी ने देश में घूम-घूमकर कहा था कि वे अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) से हैं।

ललन सिंह ने कहा कि गुजरात में कोई EBC नहीं है, केवल OBC है। ये OBC में भी नहीं थे। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने अपनी जाति को OBC में शामिल कर लिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को ‘डुप्लीकेट’ कहा और कहा कि वे ऑरिजिनल नहीं हैं।

पटना में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी का जो चरित्र है, वो गड़बड़ है। हाथी का दो दाँत होता है, एक खाने वाला और एक दिखाने वाला। 2014 के चुनाव में देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी… ये डुप्लीकेट आदमी देश भर में घूम-घूम के कह रहे हैं कि हम अति पिछड़ा हैं।”

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोध घांची जाति से हैं, जिसे गुजरात सरकार द्वारा ओबीसी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। अन्य अभिलेखों से पता चलता है कि ललन सिंह यह कहकर झूठ बोल रहे हैं कि राज्य के सीएम के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में उनकी जाति को OBC की सूची में शामिल किया गया था।

रिकॉर्ड बताते हैं कि नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री बनने से काफी पहले, यानी जुलाई 1994 में ही मोध घांची जाति को OBC के रूप में वर्गीकृत किया गया था। 25 जुलाई 1994 को राज्य सरकार के सामाजिक न्याय विभाग ने कई जातियों को OBC की सूची में जोड़ा था। मोध घांची जाति उनमें से एक थी।

इस संबंध में गुजरात सरकार के सामाजिक न्याय विभाग ने प्रस्ताव संख्या SSP/1194/1411/A, दिनांक 25/07/1994 जारी किया था। गुजरात सरकार के इस प्रस्ताव के संबंधित पेज को यहाँ दिया जा रहा है, जो गुजराती भाषा में है। गुजरात सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की वेबसाइट पर पूर्ण प्रस्ताव को यहाँ देखा जा सकता है।

घांची जाति को OBC में शामिल करने के लिए गुजरात सरकार का प्रस्ताव

गौरतलब है कि मंडल आयोग की रिपोर्ट के बाद वीपी सिंह सरकार के दौरान ओबीसी आरक्षण दिया गया था। इससे पहले केवल एससी और एसटी आरक्षण के पात्र थे। मंडल आयोग की रिपोर्ट आने के बाद से अधिक जातियों को ओबीसी में शामिल करने की प्रथा शुरू हो गई थी।

इसके बाद संबंधित राज्यों ने ओबीसी जातियों की पहचान की और उन्हें 1990 के दशक में सूची में शामिल किया था। इसी तरह पीएम की जाति मोध घांची गुजरात में 1994 में OBC के रूप में सूचीबद्ध होने वाली जातियों में एक थी।

यह पहली बार नहीं है जब विपक्ष ने मोदी की ओबीसी स्थिति पर सवाल उठाया है। 2014 में भी कॉन्ग्रेस (Congress) नेता शक्ति सिंह गोहिल (Shakti Singh Gohil) ने आरोप लगाया था कि नरेंद्र मोदी ‘फर्जी ओबीसी’ हैं। उन्होंने दावा किया था कि मोदी के सीएम बनने से पहले मोध घांची जाति ओबीसी सूची में नहीं थी। उस समय गुजरात सरकार ने स्पष्टीकरण जारी किया था।

इसके बाद अप्रैल 2019 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने भी कहा था कि मोदी मूल रूप से पिछड़ी जाति के नहीं थे। जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने अपनी जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में जोड़ा था। मायावती ने कहा था कि चुनावों में राजनीतिक लाभ लेने के लिए मोदी ने अपनी सवर्ण जाति को OBC में शामिल किया था।

BJP से डरता हूँ माँ… पप्पू दिवस और राहुल गाँधी की ‘बेइज्‍जती’: 7 साल बाद ScoopWhoop के खिलाफ कॉन्‍ग्रेस, कानूनी कार्रवाई की धमकी

कॉन्‍ग्रेस पार्टी अक्‍सर यह राग अलापती रहती है कि भाजपा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने पर तुली हुई है। पार्टी नेता राहुल गाँधी लगातार मोदी सरकार के कार्यकाल में प्रेस की आजादी को लेकर हमलावर रहते हैं। पिछले वर्ष गाँधी परिवार वाली पार्टी ने प्रेस स्वतंत्रता को लेकर भारत की रैंकिंग में गिरावट को लिए काफी हो-हल्‍ला मचाया था।

यह हालाँकि किसी से छिपा नहीं है कि जवाहरलाल नेहरू के समय से लेकर वर्तमान सोनिया गाँधी के युग तक, प्रेस की आलोचना स्वीकार करने के मामले में कॉन्‍ग्रेस पार्टी अत्यधिक असहिष्णु रही है। नेहरू-गाँधी वंश ने असहमति के लिए कभी कोई जगह नहीं छोड़ी और जब भी प्रेस ने उनके कुकर्मों से पर्दा उठाने की कोशिश कि पार्टी ने तमाम मीडिया संगठनों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की है।

हाल के ज्‍वलंत उदाहरण से यह और स्‍पष्‍ट हो जाता है। मशहूर पत्रकार अर्नब गोस्‍वामी ने सोनिया गाँधी को महज उनके पहले नाम से संबोधित किया था और कॉन्ग्रेस की पूरी फौज उनके पीछे पड़ गई थी। अर्नब को एक मनगढ़ंत टीआरपी घोटाला मामले में फँसाया गया और उनके खिलाफ कई एफआईआर की गईं।

कॉन्ग्रेस पार्टी कितनी असहिष्‍णु है, इसका एक और उदाहरण हाल ही में सामने आया है। कॉन्ग्रेस के कुछ नेताओं ने ट्विटर पर दिल्ली स्थित डिजिटल मीडिया कंपनी ScoopWhoop को राहुल गाँधी के कुछ पुराने मीम्स को लेकर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।

अप्रैल 2015 में, ScoopWhoop ने एक आर्टिकल प्रकाशित किया था, जिसका शीर्षक था: “राहुल गाँधी के ये मीम्स आपको बताएँगे कि उन्हें विशेष ट्रीटमेंट की आवश्यकता क्यों है।” इस आर्टिकल में राहुल (Congress-ScoopWhoop row on Rahul) के कई मजेदार मीम्‍स साझा को साझा किया गया था। हालाँकि, यह आश्चर्यजनक है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म द्वारा साझा किए गए मीम्स पर प्रतिक्रिया देने में कॉन्‍ग्रेस नेताओं और उनके समर्थकों को सात साल से ज्‍यादा का समय लग गया।

कॉन्‍ग्रेस के युवा नेता श्रीनिवास बीवी ने शु्क्रवार ( 14 अक्टूबर) को 2015 के उन्‍हीं मीम्स के लिए ScoopWhoop की खिंचाई की। कॉन्‍ग्रेस के वफादार ने ScoopWhoop को ‘दुर्भावनापूर्ण, झूठे और मानहानिकारक’ ट्वीट्स’ को 24 घंटे के भीतर सभी प्लेटफार्मों पर माफी के साथ हटाने के लिए कहा। नेता ने साथ ही कहा कि ऐसा नहीं करने पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

श्रीनिवास की ही राह चलते हुए पूर्व पत्रकार और पार्टी की वर्तमान राष्ट्रीय प्रवक्ता, सुप्रिया श्रीनेत ने भी वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी (Congress-ScoopWhoop row on Rahul) पर पोस्ट किए गए मीम्‍स में से एक का स्क्रीनशॉट साझा कर ScoopWhoop की आलोचना की। उन्‍होंने कंपनी से ट्वीट को हटाने और माफी माँगने के लिए कहा।

@standon1983 हैंडल से एक ट्विटर यूजर राहुल गाँधी के मीम्स के स्क्रीनशॉट को प्रकाशित करने वाले पहले लोगों में से एक था। कॉन्‍ग्रेस चाटुकार ने न केवल स्क्रीनशॉट साझा किए बल्कि उसने मीम्‍स प्रकाशित होने के वक्‍त (2015) के को-फाउंडर और सीईओ पर यौन उत्पीड़न के मामले को भी उठाया।

इसी ट्वीट ने संभवतः कॉन्‍ग्रेस में बदले की आग को हवा दी और अचानक से राहुल गाँधी के प्रति प्‍यार और वफादारी को जगा दिया, जिसके बाद डिजिटल मीडिया साइट को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई। मीडिया आउटलेट को परेशान करने के प्रयास में कॉन्‍ग्रेस समर्थकों का यह व्यवहार शायद ही आश्चर्यजनक है क्योंकि यह पार्टी पारंपरिक रूप से प्रेस की आलोचना के प्रति बेहद असहिष्णु रही है।

नेहरू-गाँधी वंश ने असहमति के लिए कभी भी कोई जगह नहीं छोड़ी है और जब भी प्रेस ने उनके कुकर्मों के खिलाफ ऊँगली उठाई हैं, पार्टी ने सख्ती से कार्रवाई की है। वास्तव में, ऑपइंडिया पहले ही कॉन्‍ग्रेस पार्टी द्वारा किए गए प्रेस स्वतंत्रता के उल्लंघन की एक सूची तैयार की थी।

जवाहरलाल नेहरू के देश के पहले प्रधानमंत्री बनने के साथ शुरू हुआ तानाशाही प्रवृत्तियों का चक्र सात दशकों के बाद भी पार्टी के जीन में पनपता रहा है। अब समय आ गया है कि लोग यह समझें कि कॉन्‍ग्रेस पार्टी के फ्री स्‍पीच का चैंपियन होने का दावा महज एक अतिशयोक्ति है।

जिस धर्म में कन्या पूजन होता है, वहाँ करवा चौथ पर उँगली मत उठाओ: यहाँ हलाला और ननों का शोषण नहीं होता, किसी तस्लीमा नसरीन को देश नहीं छोड़ना पड़ता

प्रत्येक वर्ष आश्विन महीने की पूर्णिमा के बाद चतुर्थी तिथि को ‘करवा चौथ’ का त्योहार मनाने की परंपरा भारत में रही है, खासकर पश्चिमी और उत्तर भारतीय महिलाओं में। कार्तिक के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला ये त्योहार फिल्मों और टीवी सीरियलों के माध्यम से देश-विदेश की महिलाओं में और लोकप्रिय हुआ। इस दिन महिलाएँ अपने पति की लंबी उम्र की सलामती के लिए उपवास रखती हैं और रात को चन्द्रमा के दर्शन के उपरांत पति के हाथों जल ग्रहण कर इसका समापन करती हैं।

भारतीय इतिहास में सामान्यतः ये परंपरा रही है कि पूर्व काल में पुरुष जीविकोपार्जन से लेकर युद्ध तक जैसे कार्यों के लिए दूर जाया करते थे और महीनों बाद लौटते थे। उनमें से कइयों के लौटने पर भी संशय रहता था। वो महिलाओं-बच्चों को सुरक्षित घर पर छोड़ जाते थे। ऐसे में ये महिलाएँ उनकी लंबी उम्र और सलामती के लिए इस तरह के उपवास करती थीं। ये परंपरा आज तक चली आ रही है। अब जैसा कि हिन्दू धर्म के हर त्योहार के साथ होता है, इसे भी बदनाम करने की साजिश चल निकली है।

ऐसा करने वालों में ताज़ा नाम जुड़ा है लेखिका तस्लीमा नसरीन का, जिन्हें इस्लाम के रूढ़िवाद पर पुस्तक लिखने के लिए बांग्लादेश ने निकाल बाहर किया और वो हिन्दुओं के देश भारत में शरण लेकर रहती हैं। लेकिन, इस्लामी कट्टरपंथियों का रोज निशाना बनने वाली तस्लीमा नसरीन खुद को न्यूट्रल दिखाने के लिए हिन्दू त्योहार पर निशाना साध रही हैं, बिना कुछ जाने-समझे। ये अलग बात है कि इसके बावजूद हिन्दू उन्हें देश से बाहर नहीं निकाल रहे और न ही उन्हें हत्या की धमकियाँ दे रहे।

लेकिन हाँ, सही भाषा में तथ्यों के साथ जवाब देने का अधिकार हमें हमारा संविधान और धर्म, दोनों देता है। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने करवा चौथ का त्योहार मनाते हुए तस्वीर साझा की थी। उसे ट्वीट करते हुए तस्लीमा नसरीन ने ट्विटर पर लिखा, “ये लोकप्रिय और अमीर महिलाएँ भारतीय उपमहाद्वीप के सभी वर्ग और जाति के लाखों महिलाओं एवं लड़कियों पर अपना प्रभाव डालती हैं, उस करवा चौथ त्योहार को मना कर, जो सबसे ज्यादा लोकप्रिय पितृसत्तात्मक रीति-रीवाज है। “

तस्लीमा नसरीन ने करवा चौथ त्योहार को पितृसत्ता का शीर्ष करार दिया। सबसे पहली बात तो ये कि पितृसत्ता में कोई बुराई नहीं है। पिता की सत्ता होनी चाहिए। पुरुष का शासन होना चाहिए, ठीक उसी तरह मातृसत्ता भी होनी चाहिए। माताओं का शासन भी होना चाहिए। दोनों एक-दूसरे के पूरक होते हैं, विरोधी नहीं। तभी हमारे यहाँ अर्धनारीश्वर का कॉन्सेप्ट है, जहाँ शिव-पार्वती मिल कर आधे-आधे स्त्री-पुरुष का रूप धारण करते हैं।

हिन्दू धर्म की बात से पहले कुछ सवाल। पितृसत्ता को चुनौती देने का अर्थ क्या है? किसी गर्भवती अभिनेत्री का नंगी होकर तस्वीर क्लिक कराना? या फिर किसी मॉडल का छोटे कपड़ों में मैगजीन के कवर पर आना? किसी महिला द्वारा खुलेआम सड़क पर पुरुषों को चाँटे मारना, या फिर झूठे दहेज़-बलात्कार के मामलों में फँसाना? जिस तरह रणवीर सिंह के न्यूड फोफोज का पितृसत्ता से कुछ लेना-देना नहीं है, उसी तरह महिलाओं का कम कपड़े पहनने का मातृसत्ता से कोई लेना-देना नहीं है। हाँ, ये व्यक्तिगत चॉइस का मामला हो सकता है, लेकिन इसका विरोध करना भी किसी का व्यक्तिगत चॉइस ही है।

फिर मातृसत्ता का उदाहरण क्या है? इसका उदाहरण है कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के परम साहित्य वेदों की कई ऋचाएँ महिलाओं ने लिखीं। किस अन्य मजहब में ऐसा मिलता है? इसका उदाहरण है कि सती सावित्री ने यमराज के द्वार से अपने पति को वापस छीन लिया। इसका उदाहरण है कि सीता और द्रौपदी जैसी महिलाओं के अपमान करने वाले का पूरा वंश नाश हो गया। इसका उदाहरण है कि महारानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं ने मातृभूमि की रक्षा के लिए तलवार उठाया।

अब तस्लीमा नसरीन जवाब दें। नवरात्री के अवसर पर हिन्दू धर्म में कन्या पूजन का विधान है। इसके तहत कुँवारी लड़कियों को घर में आमंत्रित कर भोजन कराया जाता है और उनके पाँव धोए जाते हैं? जैसे कन्याओं के पाँव धोने में कुक भी बुरा नहीं है, वैसे ही पति की लंबी उम्र की कामना के लिए प्यार से उपवास भी बुरा नहीं। कन्याओं के पाँव धोकर उन्हें ये एहसास दिलाया जाता है कि वो मातृशक्ति हैं, उनका दर्जा सबसे ऊपर है और उनके लिए लोगों के मन में सर्वोच्च सम्मान की भावना होनी चाहिए।

इसी तरह हिन्दू धर्म में ‘सुमंगली पूजा’ भी होती है। दक्षिण भारत के ब्राह्मण परिवारों में ये लोकप्रिय है। घर की विवाहित महिलाओं को ‘सुमंगली’ कहा जाता है, अर्थात घर का मंगल करने वाली। इसके तहत 3, 5, 7 या 9 महिलाओं को बुला कर उन्हें सम्मानित किया जाता है, उनकी पूजा की जाती है। इसके तहत घर की दिवंगत महिलाओं की प्रार्थना की जाती है, ताकि उनका आशीर्वाद मिले। इसमें किन्हें भाग लेना है और किन्हें नहीं, इन्हें लेकर नियम-कानून पर भी उँगली उठाने वाले निशाना साध सकते हैं। लेकिन, हिन्दू धर्म में कई पर्व-त्योहारों में पुरुषों के लिए भी तमाम नियम-कानून हैं।

आध्यात्मिक मामलों पर लिखने वाले युवा लेखक अंशुल पांडेय ने भी तस्लीमा नसरीन को अच्छा जवाब दिया है। उन्होंने याद दिलाया है कि भारत में देवी की पूजा सिर्फ नवरात्रि या दीवाली पर ही नहीं होती है, प्रतिदिन की जाती है। माँ सरस्वती को विद्या की देवी कहा गया है और सारे छात्र-छात्राएँ उनकी पूजा करते हैं, क्या ये पितृसत्ता है? घर में लड़की का जन्म होने पर छठे दिन देवी की पूजा की जाती है। ऐसे अनेकों विधि-विधान हैं।

इस्लाम में महिलाओं की क्या इज्जत है, हम जानते हैं। हलाला के नाम पर उन्हें ससुर और देवर के साथ रात गुजारने को मजबूर किया जाता है। ईसाई मजहब में चर्चों में ही पादरियों द्वारा ननों के यौन शोषण की बातें सामने आती रहती हैं। जबकि सनातन में मातृ शक्ति को ही प्रकृति कहा गया है, समस्त शक्तियों का स्रोत बताया गया है। माएँ अपने संतान के लिए छठ करें या पति के लिए करवा चौथ, उनके प्यार के बीच आने वाले हम या तस्लीमा नसरीन कौन होती हैं?

अगर आप दुर्गा सप्तशती पढ़ेंगे तो पाएँगे कि ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति ही आदिशक्ति से हुई है। जिस धर्म में कन्या पूजन होता है, वहाँ करवा चौथ पर उँगली नहीं उठाई जा सकती। यहाँ लड़कियाँ पूजित भी होती हैं, पूजा भी करती हैं। यहाँ Feminism और Patriarchy के लिए जगह नहीं है, अर्धनारीश्वर के लिए है। महिलाओं की सुरक्षा पुरुषों का कर्तव्य बताया गया है। इसीलिए तरह, महिलाएँ भी पुरुषों की सुरक्षा की कामना करती हैं। तभी रक्षा बंधन जैसे त्योहार अस्तित्व में हैं।

जम्मू कश्मीर में एक और कश्मीरी पंडित की हत्या: बगीचे में बैठे थे, घर में घुस कर आतंकियों ने कर दी गोलियों की बरसात

जम्मू कश्मीर के शोपियाँ जिले में आतंकियों ने शनिवार (15 अक्टूबर, 2022) को एक कश्मीरी पंडित की गोली मार कर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण पर दक्षिणी कश्मीर के चौधरी गुंड क्षेत्र में हमला हुआ। गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें अस्पताल में लाए जाने तक वो जीवित नहीं रहे।

उक्त क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बल अभियान चला रहे हैं। मृतक पूरन कृष्ण भट्ट के पिता का नाम तारक नाथ है। हमलावरों का विवरण उठाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खँगाले जा रहे हैं। इसे ‘टार्गेटेड किलिंग’ भी बताया जा रहा है। कश्मीरी पंडित पर आतंकियों ने तब हमला किया, जब वो अपने मकान में स्थित बगीचे में बैठे हुए थे। अचानक से घुसे आतंकियों ने उन पर गोलियों की बरसात कर दी।

फिर आतंकी वहाँ से फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज़ सुन कर जब परिवार के बाकी लोग बाहर निकले तो उन्होंने पाया कि पूरन कृष्ण भट्ट खून से लथपथ बगीचे में गिरे हुए हैं, जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। दक्षिण कश्मीर में इस साल ये इस तरह की तीसरी घटना बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों की तलाश कर ली जाएगी और अभियान जारी है।

याद हो कि जम्मू-कश्मीर के शोपियाँ मेंही आतंकियों ने अगस्त 2022 के मध्य में सेब के एक बागान से आम नागरिकों पर गोलियाँ चलाई थीं। इस गोलीबारी में एक कश्मीरी हिन्दू सुनील कुमार भट्ट की मौत हो गई थी। वहीं उनके भाई पिंटू कुमार भट्ट का अस्पताल में इलाज चला था। आतंकी संगठन KFF (कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। आतंकी संगठन का कहना था कि कश्मीरी पंडित भाई तिरंगा रैली में शामिल हुए, इसीलिए निशाना बनाया।

DU के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा अभी जेल में ही रहेंगे: नक्सली कनेक्शन का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला किया निलंबित

दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा को अभी जेल में ही रहना होगा। माओवादियों से संबंध के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ के फैसले को निलंबित कर दिया है।

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने कल यानी 14 अक्टूबर 2022 को पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा को आरोप मुक्त कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के इस फैसले को 15 अक्टूबर 2022 को निलंबित कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा ने हाउस अरेस्‍ट की माँग की थी, इसे भी ठुकरा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में तर्क दिया कि हाउस अरेस्‍ट की माँग अपराध की गंभीरता को देखते हुए स्‍वीकार नहीं की जा सकती।

सुप्रीम कोर्ट का यह मानना है कि पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा को गंभीर अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है। 8 साल पहले माओवादियों की मदद से देश के खिलाफ माहौल बनाने के आरोप में वह गिरफ्तार किए गए थे।

दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा और माओवादियों से संबंध के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ के फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी याचिका को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत का फैसला आया है। इस केस की अगली सुनवाई 8 दिसंबर 2022 को होगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा और माओवादियों से संबंध के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ के फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

नूपुर शर्मा का ‘सिर कलम’ करने का video डालने वाले नदीम अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, अजमेर दरगाह के खादिम की याचिका खारिज

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) का सिर काटे जाने का वीडियो फेसबुक पर अपलोड करने वाले नदीम अंसारी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी है। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जस्टिस दीपक वर्मा की बेंच ने जमानत दी।

अंसारी को 13 जून 2022 को गिरफ्तार किया गया था। उस पर IPC की धारा 153A, 295A, 505(2) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 की धारा 67 के तहत आरोप लगाया गया था। अंसारी ने फेसबुक और अपने मोबाइल पर नूपुर शर्मा का सिर कलम करते हुए दिखाने वाला वीडियो पोस्ट करके नस्लीय अशांति फैलाने की कोशिश की थी।

गिरफ्तारी के बाद नदीम अंसारी ने अदालत के सामने तुरंत जमानत याचिका दायर की। अपनी याचिका में उसने दावा किया कि वह निर्दोष है और इस मामले में गलत आरोप लगाया गया है। बाद में हाईकोर्ट ने अंसारी को जमानत दे दी।

इससे पहले 13 अक्टूबर 2022 को राजस्थान उच्च न्यायालय ने अजमेर दरगाह के खादिम गौहर चिश्ती को जमानत देने से इनकार कर दिया। चिश्ती ने नूपुर शर्मा का सिर कलम करने की माँग की थी। पुलिस ने 14 जुलाई 2022 को हैदराबाद से चिश्ती को गिरफ्तार किया था।

चिश्ती की जमानत याचिका खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि हैदराबाद से चिश्ती की सक्रिय गिरफ्तारी और उसके पास से कई मोबाइल फोन की बरामदगी इस बात के सबूत हैं कि अपराध में उसकी सक्रिय भागीदारी थी।

अजमेर दरगाह के बाहर 17 जून 2022 को गौहर चिश्ती ने नूपुर शर्मा का सिर काटने के समर्थन में नारेबाजी की थी। उसका यह वीडियो वायरल हो गया था। कहा जाता है कि उसके उकसाने से प्रेरित होकर ही उदयपुर के हिंदू दर्जी कन्हैया लाल और महाराष्ट्र के अमरावती में उमेश कोल्हे की गला काटकर हत्या कर दी गई थी।