Home Blog Page 2948

गोवा में बुरी तरह हार रही TMC : ममता बनर्जी के राजनीतिक रणनीतिकार बने रहेंगे प्रशांत किशोर, नहीं देंगे पार्टी के अंदरूनी मामलों में दखल, कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू

गोवा विधानसभा चुनावों में एक बार फिर से भाजपा सबसे आगे चल रही है। लेकिन राज्य में दम भरने वाली तृणमूल कॉन्ग्रेस वहाँ बुरी तरह से हार रही है। वहीं टीएमसी ने एक बार फिर से प्रशांत किशोर के साथ चुनावी सलाहकार के तौर पर अपना कॉन्ट्रैक्ट को जारी रखने का फैसला किया है। हालाँकि, इसके साथ ही पीके को राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में पार्टी के अंदरूनी मामलों में दखल नहीं देने का निर्देश दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी ने किशोर से कहा है कि वह अपनी टीम I-PAC की सिफारिशों को सीधे सीएम ममता बनर्जी को भेजें। दरअसल, किशोर की टीम ने ममता बनर्जी की इजाजत के बिना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया था। इसमें सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के कई समर्थक भी शामिल थे। इसके बाद से ममता सरकार काफी परेशान थीं।

टीएमसी के एक सीनियर लीडर का कहना है, “वह I-PAC के इस कार्य से परेशान थीं और इसी के कारण उन्होंने किशोर के साथ पहले अपने कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ने पर विचार किया था। हालाँकि, बाद में वो रुक गईं, क्योंकि ये प्रशांत किशोर ही थे, जिनकी वजह से पिछले साल के विधानसभा चुनावों में पार्टी मतदाताओं, विशेष रूप से महिलाओं को प्रभावित कर पाई थी।”

टीएमसी के सूत्रों का कहना है कि किशोर को पार्टी के फेरबदल में हस्तक्षेप नहीं करने का निर्देश दिया गया था। गौरतलब है कि ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने 2019 में प्रशांत किशोर को नियुक्त किया था।

उल्लेखनीय है कि गोवा में टीएमसी ने बीजेपी को टक्कर देने की कोशिश की थी, लेकिन एक बार फिर से बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

‘सुप्रीम कोर्ट… ल*ड़ा पकड़ के झूल जा’ – कुणाल कामरा पर आपराधिक मुकदमा मामले में अब यह भी शामिल, अटॉर्नी जनरल ने दी मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कथित कॉमेडियन कुणाल कामरा पर सुप्रीम कोर्ट के अपमान पर आपराधिक मुकदमा चलाने की अनुमति पहले से ही थी। अब इसमें कामरा के नए ट्वीट और गाली वाली वीडियो भी शामिल होगी। अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने इसकी अनुमति दे दी है। इस आदेश का एक पत्र 7 मार्च (सोमवार) को जारी हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर 2020 में कुणाल कामरा को एक लिबरल ‘हीरो’ या ‘शहीद’ बनने की कोशिश में न्यायपालिका के खिलाफ अवमानना वाली ​​टिप्पणी करने के बाद कार्रवाई को लेकर एक नोटिस जारी किया था। अपने एक ट्वीट में कामरा ने तत्कालीन सीजेआई अरविंद बोबडे को अपनी मध्यमा उंगली दिखाई थी और दूसरे ट्वीट में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को भगवा रंग में रंगते हुए आरोप लगाया था कि यह एनडीए सरकार की कठपुतली बन गई है।

कामरा ने आगे कहा था, “देश का सर्वोच्च न्यायालय, जिसे मैं भी नहीं मानता… मैं एक शॉपिंग मॉल के फूड कोर्ट का अधिक सम्मान करता हूँ… कम से कम यह विभिन्न संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करता है। देश का सर्वोच्च न्यायालय ‘ब्राह्मण-बनिया’ का मामला है। मैं इसका सम्मान नहीं करता।”

सुप्रीम कोर्ट में पहले से ही चल रहे अपने अवमानना केस को लेकर कामरा ने इसी साल मार्च महीने में कहा, “प्रिय सुप्रीम कोर्ट! कल की बातें भूल जा, ल*ड़ा पकड़ के झूल जा।” कामरा यहीं नहीं रुके। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और जजों के खिलाफ लगातार ट्वीट किए।

पहले ट्वीट में कामरा ने सुप्रीम कोर्ट की तुलना सुप्रीम जोक से की। अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, “जिस गति से सुप्रीम कोर्ट ‘राष्ट्रीय हितों’ के मामलों में काम करता है, अब समय आ गया है कि हम महात्मा गाँधी की तस्वीर को हरीश साल्वे की तस्वीर से बदल दें।”

अपने तीसरे ट्वीट में उन्होंने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की तुलना ‘प्रथम श्रेणी के यात्रियों को शैंपेन परोसने वाले फ्लाइट अटेंडेंट’ से की, जो तेज सेवा देता है। जबकि आम लोगों को यह नहीं पता था कि वे कभी सवार होंगे या बैठे होंगे, सेवा की तो बात ही छोड़िए।” आखिरी ट्वीट में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट या उसके जजों का जिक्र करते हुए वकीलों को उनके लिए ‘माननीय’ का इस्तेमाल बंद करने के लिए उकसाया। उन्होंने कहा, “यहाँ सम्मान ने बहुत पहले साथ छोड़ दिया है।”

कामरा ने सुप्रीम कोर्ट की इमारत की एक मॉर्फ्ड तस्वीर भी पोस्ट की थी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के प्रवेश द्वार पर बीजेपी का झंडा फहराया गया था। मुंबई के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि अगर अदालत ने कामरा द्वारा दिए गए अपमानजनक बयानों पर कार्रवाई नहीं की तो उनके लाखों अनुयायी उन्हीं के रास्ते पर चलेंगे और जब फैसला उनके पक्ष में नहीं होगा तो इसी तरह के आरोप लगाएँगे।

‘जनता ही BJP के साथ मिल कर गणतंत्र को उखाड़ रही है’: YoYa ने मतदाताओं को ही दिया दोष, आरफा ने ‘मोदी Vs योगी’ को बनाया नैरेटिव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम देख कर ‘The Wire’ की पत्रकार आरफा खानुम शेरवानी और फ़िलहाल ‘किसान नेता’ का किरदार अदा कर रहे योगेंद्र यादव किसी तरह अपने पिछले बयानों को सही ठहराने में लगे हैं। आरफा खानुम शेरवानी अब इस बात पर शो कर रही हैं कि जिस तरह का ‘आक्रोश’ लोगों में था, वो नतीजों में परिलक्षित नहीं हो रहा है। वहीं NDTV पर आए योगेंद्र यादव ने भी अजोबोगारब बातें की।

योगेंद्र यादव ने जनता पर ही भाजपा के साथ मिल कर ‘गणतंत्र को उखाड़ने’ के आरोप लगा दिए। अब लोग उनसे पूछ रहे हैं कि जिस लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है, वहाँ जनता पर ही कैसे सिर्फ इसीलिए दोष मढ़ा जा सकता है क्योंकि उसने किसी पार्टी के पक्ष में मतदान किया। योगेंद्र यादव ने मतदाताओं को ही जिम्मेदार ठहरा दिया। कल को कहीं ऐसा न हो कि वो पूरे देश और फिर संविधान को ही गाली देने लगें। शायद उन्हें योगी आदित्यनाथ की जीत का झटका लगा है।

अगर आरफा खानुम शेरवानी की बात करें तो वो लगातार ये अफवाह फैलाने में लगी थीं कि मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ सिर्फ ‘मुस्लिम डॉन’ सब के पीछे ही पड़े रहे, जबकि सच्चाई ये है कि ‘योगी का बुलडोजर’ माफियाओं का जाति-धर्म देखे बिना ही उनकी संपत्ति पर चला। आरफा ने दावा किया कि उन्होंने काफी नजदीक से यूपी को पिछले चुनाव में भी कवर किया था और सपा ने कड़ी टक्कर दी थी। ताज़ा रुझान पर उन्होंने कहा कि

उन्होंने दावा किया कि भाजपा के नेता ही ऐसा कह रहे थे कि योगी आदित्यनाथ को वो दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में आगे नहीं रखना चाहते। उन्होंने कहा कि सपा और रालोद ने एक नया विपक्ष तैयार किया है। उन्होंने एक ‘विशेषज्ञ’ से सवाल पूछा कि जब RSS 100 वर्षों से भारत में है, फिर एक खास विचारधारा को चेहरा मिला और कॉन्ग्रेस के लिए दुःख भरे दिन आ गए हैं, तो ‘योगी बनाम मोदी’ की प्रतियोगिता का क्या मकसद है?

पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की हार, AAP के अजित पाल सिंह कोहली ने दी मात, धुरी सीट से जीते भगवंत मान

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला सिटी से चुनाव हार गए हैं। उन्हें 22868 वोटें मिलीं। अमरिंदर सिंह को AAP के उम्मीदवार अजीत पाल सिंह (Ajit Pal Singh Kohli) ने मात दी है। उन्होंने 36645 वोट हासिल किए। पटियाला शहरी पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछली बार इस सीट से प्रदेश में सबसे बड़े मार्जिन 52,407 से जीत हासिल की थी। वह इस सीट पर चार बार विधायक रह चुके हैं। वहीं पंजाब की धुरी सीट से भगवंत मान जीत गए हैं।

फोटो साभार: ECI

पिछले साल सितंबर में कॉन्ग्रेस द्वारा सीएम पद से हटाए जाने के बाद, पटियाला के मौजूदा विधायक कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी नवगठित पंजाब लोक कॉन्ग्रेस पार्टी से चुनाव लड़े थे। कैप्टन के खिलाफ कॉन्ग्रेस उम्मीदवार विष्णु शर्मा और AAP उम्मीदवार अजीत पाल सिंह कोहली थे।

वहीं पंजाब के दिग्गज नेता अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। इनमें CM चरणजीत चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, सुखबीर सिंह बादल और मालविका सूद शामिल हैं। अमृतसर ईस्ट सीट पर AAP के जीवन ज्योत कौर 1203 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि दूसरे नंबर पर विक्रम सिंह मजीठिया 4796 वोटों के साथ बने हुए हैं। वहीं कॉन्ग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू मजीठिया से मात्र 53 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

सिद्धू ने ट्वीट करते हुए लिखा, “जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है… पंजाब की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें… AAP को बधाई!!!” मोगा से कॉन्ग्रेस उम्मीदवार और अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद भी पीछे चल रही हैं।

इधर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौड़ दोनों जगह से पीछे चल रहे हैं। AAP के सीएम चेहरे भगवंत मान धुरी सीट पर जीत गए हैं। उन्होंने कॉन्ग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी पर 50 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।

जलालाबाद से अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पिछड़ गए हैं। हालाँकि वह AAP के जगदीप कंबोज से मात्र 827 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह लांबी से अकाली दल संरक्षक प्रकाश सिंह बादल भी AAP के गुरमीत सिंह से 1416 वोटों से पीछे हैं।

पंजाब में 117 विधानसभा चुनाव (Punjab Elections) क्षेत्र हैं। विधानसभा चुनाव जीतने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 59 सीटों का आँकड़ा हासिल करना होता है। पंजाब में 20 फरवरी को एक ही चरण में मतदान हुआ था। इस दौरान सभी 117 सीटों पर वोट डाले गए थे। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में कुल 1304 उम्‍मीदवारों ने राज्‍य में चुनाव लड़ा। राज्य में करीब 2.14 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल किया। इनमें से पुरुष मतदाता 1,12,98,081, महिला मतदाता 102,00,996 और थर्ड जेंडर मतदाता 727 रहे। इस बार राज्‍य में करीब 71.95 फीसदी मतदान हुआ है, जो पिछले 15 साल में सबसे कम मतदान प्रतिशत है।

‘हम सबसे ह#मी थे हमको फिर से मिले बाबा’: योगी लहर में मुनव्वर राणा की बिगड़ी तबीयत, नेटिजन्स पूछ रहे तारीख

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणामों में CM योगी सरकार की वापसी के साथ लोग मशहूर शायर मुनव्वर राणा को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिए हैं। वहीं यूपी चुनाव में दोबारा भाजपा की जीत होने पर उत्तर प्रदेश छोड़कर चले जाने की बात कहने वाले मुनव्वर राणा की तबीयत खराब होने की खबर भी आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में योगी सरकार बनने पर मुनव्वर राणा ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि उनकी एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनते रुझानों को देखकर ही तीन दिन से तबीयत खराब है और कहा जा रहा है कि वह घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

दूरदर्शन के पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने लिखा, “मुनव्वर राणा जी यूपी छोड़ने की तैयारी है?” उन्होंने जो ट्वीट शेयर किया है, उस पर लिखा है, “किसी को काशी मिला तो किसी को मिला काबा… हम सबसे हR!मी थे हमको फिर से मिले बाबा।”

वहीं शेफाली वैद्य ने लिखा, “ये सब छोड़िए, ये मुनव्वर राणा उत्तर प्रदेश कब त्याग रहा है?

अंजलि सिंह राजपूत ने ट्वीट किया, “इतिहास में पहली बार यूपी में कोई पार्टी अपनी सरकार दोबारा बनाने जा रही है। @myogiadityanath जी पर इतना भरोसा किया जनता ने। सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं योगी जी। हाँ, तो मुनव्वर राणा भाग लो अभी भी वक़्त है नहीं तो पार्टी के कार्यकर्ता तुम्हें यूपी बॉर्डर पर खुद ही छोड़ आएँगे।”

छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रबल प्रताप सिंह जुदेव ने ट्वीट किया, “अगर योगी दोबारा मुख्यमंत्री बने तो मैं उत्तर प्रदेश छोड़ दूँगा: मुनव्वर राणा, अच्छा चलता हूँ, दुवाओं में याद रखना: मुनव्वर राणा, 10 मार्च, 2022 को! वहीं ब्रेकेट में लिखा (राणा जी की 2017, 2019 के बाद 2022 हैट-ट्रिक-देखते हैं, इस बार जाते हैं की नहीं)”

इसके अलावा कुछ और भी ट्वीट्स में देखिए, कैसे लोग उनके मजे ले रहे हैं।

बता दें कि यूपी चुनाव से पहले मुनव्वर राणा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर यूपी में फिर से भाजपा आ जाती है तो उत्तर प्रदेश छोड़ देंगे। शायर के इसी बयान को लेकर लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। अभी तक के रुझानों में चूँकि यूपी में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मुनव्वर राना अपने वादे पर कायम रहेंगे।

गौरतलब है कि मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने कहा था, “पाँच साल में तो हम बच गए, मगर अगले 5 साल के लिए योगी आ गए तो हम जिंदा नहीं बचेंगे। मरना तो वैसे ही है लेकिन बेमौत नहीं मरना चाहता। बीजेपी के नेता पलायन करने वाले को पश्चिम यूपी में तलाश रहे है, मगर मैं यहाँ बैठा हूँ पलायन करने के लिए, मुझसे कोई नहीं मिल रहा। मैं इसी देश में मरूँगा, वो लोग और थे जो कराची चले गए।”

नोएडा से बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहे हैं राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, यूपी चुनाव की सबसे बड़ी लीड: कॉन्ग्रेस की पँखुड़ी पाठक चौथे नंबर पर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित नोएडा विधान सभा क्षेत्र पर भी सभी की नजर थी, क्योंकि यहाँ से केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा के पंकज सिंह नोएडा में एक बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहे हैं और उनकी लीड 68,000 से भी अधिक की हो गई है। जहाँ उन्हें 90,000 के आसपास वोट मिले हैं, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के सुनील चौधरी 21,000 से भी पीछे हैं।

2017 के विधानसभा चुनाव में भी यहाँ पंकज सिंह ने ही जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में पंकज सिंह ने 1,62,417 (64.29%) वोट पाकर इतिहास रच दिया था। वहीं उनके सामने सपा के सुनील चौधरी को तब 58,401 (23.12%) वोटों से संतोष करना पड़ा था। वहीं बसपा के रविकांत मिश्रा 27,365 (10.83%) वोटों पर सिमट कर रह गए थे। वहीं इस बार बसपा के रामकृपाल शर्मा 6000 वोटों पर ही अटके हुए हैं।

कॉन्ग्रेस ने इस सीट से पँखुड़ी पाठक को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वो भी 6031 वोटों पर फ़िलहाल अटकी हुई हैं। बता दें कि पंकज सिंह की लीड फ़िलहाल इस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सबसे बड़ी लीड है। पूरे उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहाँ भाजपा फ़िलहाल 255 सीटों पर आगे चल रही है और दूसरे नंबर पर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी 113 सीटों पर आगे चल रही है। तीसरे नंबर पर राष्ट्रीय लोक दल (RLD) है, जिसे 9 सीटें आ रही हैं।

बता दें कि इस चुनाव में रालोद का सपा के साथ गठबंधन है। कॉन्ग्रेस को इस चुनाव में खास फायदा होता नहीं दिख रहा है और वो 2 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बसपा 3 सीटों पर लीड में है।

‘कहीं मैं मास्टरबेशन तो नहीं कर रही – बाथरूम में झाँक कर देखता था बॉयफ्रेंड’: लड़का से लड़की बनीं सायशा ने बताया

फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉक अप लगातार सुर्खियों में हैं। कंगना के शो में हाल ही में पूनम पांडे और अंजली अरोड़ा के बाद सायशा शिंदे ने भी अपनी पर्सनल लाइफ की ट्रैजडी को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि वो एक लड़के के साथ रिलेशन में थी, जिसने मेरा शोषण किया था। सायशा शिंदे कहती हैं कि जब भी वो बाथरूम जाती थीं, तो उनका ब्वॉयफ्रेंड बाथरूम के अंदर झाँकता था।

सायशा शिंदे सेक्स चेंज कराने से पहले एक लड़का थीं और उनका नाम स्वप्निल था। कंगना के लॉक अप में सायशा ने अपने साथ हुई बर्बरता के बारे में बताते हुए कहा कि रिलेशनशिप में मेरे साथ केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक दुष्कर्म किया गया, जो एक अलग लेवल का है। उन्होंने कहा, “वो मुझे ऐसा फील करवाता था, जैसे कि मैं कोई गंदगी हूँ।”

सायसा कहती हैं कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उनके दरवाजे के बाहर इस इंतजार में रहता था कि किसी को मैं धोखा दूँगी और वो मुझे पकड़ लेगा औऱ उसे मेरे खिलाफ इस्तेमाल करेगा। हद तो तब हो गई कि वो पाइपलाइन पर चढ़ जाता था और वहीं से मेरे बाथरूम में झाँककर ये देखता था कि मैं मास्टर** कर रही हूँ ताकि वो इसे मेरे खिलाफ इस्तेमाल कर सके।

इस मामले से हैरान एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने पूछा, “आप मास्ट*** क्यों नहीं कर सकती?” इस पर सायशा कहती हैं कि मैं उस वक्त सेक्स नहीं करना चाहती थी। उस दौरान मुझे लगा था कि शायद वो सही था, क्योंकि मैं उस रिश्ते में कभी खुश नहीं थी। फिजिकली तो मैं बिल्कुल भी खुश नहीं थी। मैं अंदर से महिला थी, जो कि एक समलैंगिक पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी।

सायसा 15 साल की थीं, तभी उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि अंदर से एक एक महिला हैं। बाद में 40 साल की उम्र में उन्होंने सर्जरी करवा ली। सायशा फेमस फैशन डिजायनर हैं।

‘AAP’ नहीं जीत रही पंजाब! चुनाव आयोग ने बताया आम आदमी पार्टी के ‘शॉर्टकट’ में क्या है लोचा

पंजाब विधानसभा चुनावों के बीच आम पाठक के तौर पर आप आम आदमी पार्टी के लिए ‘AAP’ शब्द का प्रयोग मीडिया साइट्स पर देख ही रहे होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पंजाब विधानसभा में जीत की ओर तेजी से आगे बढ़ती केजरीवाल की इस Aam Admi Party की शॉर्ट फॉर्म AAP नहीं, बल्कि AAAP है। दिलचस्प बात ये है कि इस संबंध में कभी जानकारी पार्टी ने खुद भी नहीं दी और न ही इससे जुड़ी कोई सूचना पढ़ने को मिलती है। मगर यदि निर्वाचन आयोग की साइट पर जाएँ तो पता चलेगा कि वहाँ हमेशा से ही आम आदमी पार्टी के लिए AAP नहीं आम AAAP प्रयोग होता आया है।

साल 2020 में दिल्ली चुनावों के वक्त टाइम्स ऑफ इंडिया के विश्वा मोहन ने इस बाबत सवाल उठाया था। उन्होंने पूछा था कि आम आदमी पार्टी के लिए निर्वाचन आयोग ने ट्रिपल ‘ए’ का प्रयोग क्यों किया है। क्या ये दिल्ली चुनवावों में कौन जीत रहा है उसे दर्शाता है?

इसी सवाल के जवाब में भारतीय निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने कहा था, “शॉर्ट फॉर्म में ट्रिपल A कोई चूक नहीं है। इसी शब्द का प्रयोग साल 2015 के चुनावों के वक्त किया गया था।” उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि आम आदमी पार्टी से पहले ही एक पार्टी ने इस नाम को अपने लिए पंजीकृत करवाया था जबकि आम आदमी पार्टी का पंजीकरण 2013 में हुआ था। उस पार्टी का नाम बता दें आवामी आमजन पार्टी थी जो भारतीय निर्वाचन आयोग में 3 जनवरी 2011 को पंजीकृत हुई थी।

गौरतलब है कि सिर्फ मीडिया, सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी खुद भी दल की शॉर्ट फॉर्म aap ही लिखता आया है। चाहे उनके कार्यालय हों, प्रेस कॉन्फ्रेंस हो, मेनिफेस्टो हो। हर जगह आपको उनके चुनाव चिह्न झाड़ू के साथ aap लिखा दिखाई देगा। ये पार्टी साल 2012 में गठित हुई थी और 2013 में इसे निर्वाचन आयोग ने पंजीकृत किया था। पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल हैं जो दिल्ली में सरकार बनाने के बाद अपनी पार्टी को पंजाब तक पहुँचा चुके हैं।

पाँचों राज्यों में बुरी तरह हार रही कॉन्ग्रेस ने शुरू किया EVM का रोना, कार्यकर्ता का विरोध प्रदर्शन: सपा भी उठा चुकी है सवाल

पाँचो चुनावी राज्यों में मतगणना जारी है। रूझानों के मुताबिक पंजाब, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा में कॉन्ग्रेस पिछड़ गई है, जिसके बाद कॉन्ग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर ईवीएम के खिलाफ उतर गए हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर ईवीएम का विरोध किया। चुनाव आयोग के ताजा आधिकारिक रुझानों के अनुसार पार्टी सभी पाँच राज्यों में पीछे चल रही है।

बता दें कि पिछले कई दिनों से एक बार फिर ईवीएम के मुद्दे को लेकर विपक्ष सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साध रहा है। 7 फरवरी को आखिरी चरण का चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल जारी किए गए, जिसमें समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में करारी हार मिल रही थी। वहीं कॉन्ग्रेस से पंजाब की सत्ता छीनती हुई दिखाई दी, जिसके बाद अखिलेश यादव ने जमकर हमला बोला था।

शुरुआती रुझान के मुताबिक बीजेपी उत्तर प्रदेश में इतिहास रचने जा रही है। मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी एक बार फिर से बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। बीजेपी ने यहाँ रुझानों में बहुमत का आँकड़ा पार कर लिया है। उधर उत्तराखंड में भी एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कॉन्ग्रेस का सफाया करते हुए अपनी जीत लगभग तय कर ली है।

उधर मणिपुर में भी बीजेपी ने कॉन्ग्रेस पर अच्छी खासी बढ़त बना ली है। वहीं गोवा में बीजेपी और कॉन्ग्रेस के बीच काँटे की टक्कर चल रही है। ताज़ा रुझान के मुताबिक बीजेपी को अब तक यहाँ 17 सीटों पर बढ़त हासिल है। जबकि कॉन्ग्रेस 16 सीटों पर आगे चल रही है। टीएमसी और आम आदमी पार्टी को भी 2-2 सीटों पर बढ़त हासिल है। कुल मिला कर कॉन्ग्रेस गोवा में 11, मणिपुर में 3, पंजाब में 18, यूपी में 3 और उत्तराखंड में 24 सीटों पर आगे है।

‘राजस्थान मर्दों का प्रदेश रहा है यार… रेप के मामले में हम नंबर वन पर…’ – कॉन्ग्रेसी गहलोत सरकार के मंत्री ने हँसते हुए सदन में कही यह बात

राजस्थान में कॉन्ग्रेस की सरकार है। अशोक गहलोत वहाँ के मुख्यमंत्री हैं। वो आए दिन महिला सुरक्षा और कानूनों की बातें तो करते हैं, लेकिन वास्तविकता पर नजर डाला जाए तो जमीनी हकीकत कुछ और ही बयाँ करती है। रेप के मामले में राजस्थान देश में नंबर वन पर काबिज है।

रेप के मामले में राजस्थान के टॉप पर होने का आँकड़ा राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NRCB) का है, मीडिया का नहीं। हाल के दिनों में प्रदेश में कई जगह बड़ी संख्या में नाबालिग लड़कियों, मूक-बधिर के साथ रेप की घटनाएँ सामने आ चुकी हैं। ये घटनाएँ प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करती हैं।

राजस्थान सरकार ने विधानसभा में ये स्वीकार किया है कि राजस्थान रेप के मामले में देश में नंबर वन पर है। विधानसभा के अंदर महिलाओं के साथ होने वाली ज्यादती पर हँसते हुए संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल कहते हैं:

“रेप के मामले में हम नंबर वन पर हैं, अब ये रेप के मामले क्यों हैं? कहीं न कहीं गलती है। वैसे भी राजस्थान मर्दों का प्रदेश रहा है यार, उसका क्या करें?”

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इतना कहते ही धारीवाल हँसने लगते हैं और उनके साथ ही पूरी सदन हँसने लगती है। हद तो ये थी कि उस दौरान महिलाओं को लेकर इतने असंवेदनशील तरीके से भाषण देते वक्त किसी भी कॉन्ग्रेसी ने उन्हें टोका तक नहीं।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के 2020 के आँकड़ों के मुताबिक, एक साल में राजस्थान में 5310 महिलाएँ दरिंदगी का शिकार हुई थीं। जबकि इस मामले में उत्तर प्रदेश 2769 केस के साथ दूसरे और 2339 केस के साथ मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर था।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में 1,11,549 महिला अपराधों के ऐसे केस दर्ज किए गए थे, जिनमें महिला पर उनके पति या रिश्तेदारों ने ही अत्याचार किए थे। इसी दौरान अपहरण के 62,300 मामले रजिस्टर हुए थे। शील भंग के 85,392 मामले और रेप की कोशिश के 3,741 मामले दर्ज किए गए थे। इसके अलावा 2020 के दौरान देश भर में एसिड हमले के 105 मामले दर्ज किए गए थे।

NCW ने दी कार्रवाई की चेतावनी

धारीवाल की संवेदहीन टिप्पणी पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, “राजस्थान सरकार में ऐसे मंत्री हैं, इसलिए राज्य की महिलाएँ भीषण लैंगिक अपराधों को झेल रही हैं और पुलिस कुछ नहीं कर रही है। ऐसे मंत्री होंगे तो राज्य की महिलाएँ कैसे सुरक्षित महसूस करेंगी? एनसीडब्ल्यू धारीवाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।”

राजस्थान में महिलाओं/बच्चियों के खिलाफ अपराध का है इतिहास

राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराधों का लंबा इतिहास रहा है। पिछले साल दिसंबर में ही अलवर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल समेत 9 दरिंदों ने नाबालिग से गैंगरेप किया। इसी तरह से जनवरी 2022 में भी एक मूक-बधिर नाबालिग के साथ गैंगरेप किया गया। उसके शरीर पर नुकीली हथियार से वार किए गए थे। ऐसे ही एक अन्य मामले में भरतपुर के चिकसाना गाँव में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी की गई। बाद में पीड़ित के परिवार पर राजीनामे के लिए इतना दबाव बनाया गया कि उन्हें ही गाँव भी छोड़ना पड़ा।