Home Blog Page 3795

बम की अफवाह फैला फाइटर जेट भेजा, विमान से पत्रकार को गर्लफ्रेंड संग उठाया: बेलारूस सरकार के विरोध की सजा

बेलारूस में सरकार की आलोचना करने वाले एक पत्रकार को गिरफ्तार करने के लिए लिथुआनिया से ग्रीस जा रही एक फ्लाइट को डाइवर्ट कर के मिन्स्क में जबरदस्ती लैंड कराया गया। उसकी इस हरकत के लिए यूरोपियन यूनियन व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन ने भी निंदा की है। ब्लॉगर रोमन प्रोतसेविच ने एथेंस में ही अपनी दोस्तों को बताया था कि उनका पीछा किया जा रहा है। जब फ्लाइट को मिन्स्क की तरफ ले जाया जा रहा था, तब वो काफी घबरा गए थे।

उन्होंने अपना मोबाइल फोन और लैपटॉप अपनी गर्लफ्रेंड को दे दिया। साथ ही वो फ्लाइट एटेंडेंट से भी लगातार गुहार लगाते रहे कि फ्लाइट की लैंडिंग को रोका जाए। उन्होंने कहा था, “ऐसा मत करो। वो लोग मुझे मार डालेंगे। मैं एक शरणार्थी हूँ।” इसके जवाब में फ्लाइट एटेंडेंट ने उन्हें कहा कि लैंडिंग करानी ही पड़ेगी क्योंकि उसके पास कोई अन्य विकल्प उपलब्ध नहीं है। फ्लाइट में सवार अन्य यात्रियों ने इस बातचीत का ब्यौरा दिया है।

रोमन प्रोतसेविच ने टेलीग्राम एप के जरिए बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के खिलाफ कई विरोध प्रदर्शन आयोजित कराए। लुकाशेंको पिछले 27 वर्षों से रूस से सटे पूर्वी यूरोप के इस देश के राष्ट्रपति हैं। प्रोतसेविच की गर्लफ्रेंड सोफिया सफेजा को भी हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया था कि उन्हें बेलारूस में मौत की सज़ा सुनाई गई थी। वो लिथुआनिया में शरणार्थी के रूप में रह रहे थे।

उन्होंने दोस्तों को बताया था कि रूसी भाषा बोलने वाला एक गंजा व्यक्ति उनका पीछा कर रहा है, जिसके हाथ में एक लेदर सूटकेस है। उस व्यक्ति ने उनके डाक्यूमेंट्स की तस्वीरें लेने की भी कोशिश की थी। उन्होंने अपने एक दोस्त को मैसेज कर के इसे संदेहास्पद बताया था। बेलारूस ने प्रोतसेविच के प्लेन में बम होने की बात कह के इसे डाइवर्ट कराया और फिर एक MiG-29 साथ भेज कर इसे मनचाहे जगह पर लैंड कराया।

बता दें कि एलेक्जेंडर लुकाशेंको को यूरोप का अंतिम तानाशाह भी कहा जाता है। उन्होंने पिछले साल अपनी सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शनों का दमन किया, जिसके बाद बेलारूस पर कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगे। विमानन कंपनी ‘Reyanair‘ के CEO माइकल ओलेरी ने ही ‘स्टेट स्पॉन्सर्ड हाइजैकिंग’ बताया है। प्रोतसेविच ग्रीस में बेलारूस के एक विपक्षी नेता के भाषण को कवर करने गए थे, जो खुद निर्वासन में रह रहे हैं।

बेलारूस में रोमन प्रोतसेविच पर आतंकवाद और दंगे कराने के आरोप लगाए थे। वो 2019 में अपने जीवन पर मँडराते खतरे के कारण देश से निकल गए थे। जब प्लेन को जबरन लैंड कराया गया, तब वो मिन्स्क के मुकाबले लिथुआनिया की राजधानी विलनीयस के ज्यादा करीब था। उनकी और उनकी गर्लफ्रेंड की तलाशी भी ली गई। गार्ड डॉग्स के साथ आए बेलारूस के सुरक्षाकर्मियों ने बाकी यात्रियों को एक जगह एकत्रित किया और फिर इन दोनों को पकड़ा।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन ने इसे इसे एक बेरहम कार्रवाई बताते हुए कहा कि ये न सिर्फ राजनीतिक असहमति, बल्कि मीडिया की स्वतंत्रता पर भी शर्मनाक वार है। यूरोपियन यूनियन ने इस घटना के बाद बेलारूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाते हुए आगे और कार्रवाई की बात कही है। EU ने बेलारूस के साथ संबंधों को तोड़ने पर सहमति बनाई है। लुकाशेंको सरकार द्वारा सैकड़ों राजनीतिक एक्टिविस्ट्स को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी रिहाई की माँग की जा रही है।

लक्षद्वीप पर इस्लामी कट्टरपंथी+कम्युनिस्ट प्रोपेगेंडा, विकास की कोशिशों को ‘भगवाकरण’ बता प्रशासक पर वार

केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में केरल के राजनेताओं द्वारा समर्थित कुछ इस्लामिकों ने नए सुधारों में बाधा डालने के लिए लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल और उनके प्रशासन के खिलाफ एक प्रचार युद्ध छेड़ दिया है। Organiser की एक विशेष रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामिकों ने पटेल पर लक्षद्वीप के ‘इस्लामिक चरित्र’ को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। लक्षद्वीप में मुसलमानों की आबादी कुल आबादी का 96% है।

गलत सूचनाओं का प्रचार करने के लिए सोशल मीडिया का भी जमकर उपयोग किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि लक्षद्वीप में नए कोविड-19 मामलों में वृद्धि की वजह प्रशासन द्वारा क्वारंटाइन नियमों में ढील दिए जाने का निर्णय है। हालाँकि, द प्रिंट के साथ एक साक्षात्कार में कलेक्टर आस्कर अली ने इन दावों का खंडन करते हुए बताया कि कोविड मामलों में बढ़ोतरी के लिए पूरी दोष क्वारंटाइन नियमों में छूट को देना गलत है। उन्होंने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के लिए आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने से होने वाली लोगों की वाजाही और नए स्ट्रेन की “बहुत अधिक” फैलने की दर ‘को दो मुख्य कारण बताया।

लक्षद्वीप में अपराध की रोकथाम की कोशिशों में जुटा पटेल प्रशासन

रिपोर्ट के अनुसार, इस केंद्र शासित प्रदेश में युवाओं में शराब और नशीली दवाओं की लत बढ़ रही है। दिसंबर 2020 में जिम्मेदारी संभालने के तुरंत बाद, प्रफुल्ल पटेल ने बढ़ते खतरे से लड़ने के लिए पूरे लक्षद्वीप में 18 छापे मारे थे। इसके अतिरिक्त, शराब और नशीली दवाओं की तस्करी और वितरण को प्रतिबंधित करने के लिए लक्षद्वीप में गुंडा ऐक्ट लगाया गया था। साथ ही प्रशासन ने इस पूरे द्वीप में कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों द्वारा लगाए गए एंटी-सीएए/एनआरसी पोस्टरों को भी हटा दिया था।

पटेल कथित तौर पर लक्षद्वीप में बुनियादी ढाँचे और विकास परियोजनाओं को लाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य इसकी पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देना है। कई सोशल मीडिया हैंडल पटेल की सुधार नीतियों का विरोध करते हुए उनके प्रशासन को ‘फासीवादी’ बताते हुए नजर आए। खास बात ये है कि सोशल मीडिया पर बीजेपी विरोधी दुष्प्रचार करने वाले सामान्य संदिग्धों को भी पटेल के खिलाफ हैशटैग का प्रचार करते देखा गया।

नए प्रशासन की जिन नीतियों का विरोध किया जा रहा है, उनमें 2 से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों को पंचायत चुनाव लड़ने से रोकना ( एक नियम जो पहले से ही कई राज्यों में लागू है) तट के किनारे अवैध भंडारण सुविधाओं को हटाने, और अधिकारियों से उचित अनुमति के बिना व्यक्तियों को अपनी नावों को पट्टे पर /किराए पर देने के खिलाफ नाव मालिकों के लिए जारी सख्त आदेश शामिल है।

सुरक्षा खतरे से निपटता लक्षद्वीप प्रशासन

एक ओर जहाँ इस्लामी कट्टरपंथी इस द्वीप के अपराध मुक्त होने का दावा करते हैं, तो वहीं खुफिया ब्यूरो (आईबी) ने विदेशी जहाजों की यहाँ अवैध आवाजाही और पुलिस एजेंसियों द्वारा इन विदेशी जहाजों से निपटने में दिखाई जाने वाली ढिलाई को लेकर चिंता जताई है।

हाल के हफ्तों में, मिनिकॉय द्वीप से तटरक्षक बल द्वारा 3000 करोड़ रुपये मूल्य के ड्रग्स को जब्त किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने श्रीलंकाई मछली पकड़ने वाली नाव रविहांसी को 300 किलोग्राम हेरोइन और 5 एके-47 राइफलों और 1,000 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा था। 2019 में आई एक खुफिया रिपोर्ट में श्रीलंका से लक्षद्वीप द्वीप समूह में 15 आईएसआईएस आतंकवादियों की गतिविधि की बात कही गई थी।

माकपा और कांग्रेस नेताओं ने किया इस्लामी कट्टरपंथियों का समर्थन

ऑर्गनाइज़र की रिपोर्ट के अनुसार, जहाँ इस्लामी संगठन प्रशासन के खिलाफ ‘विरोध’ के लिए कमर कस रहे हैं, सीपीआईएम नेता और राज्यसभा सांसद एलामनम करीम ने टेल के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का समर्थन करते हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को पत्र लिखकर लक्षद्वीप से उनको वापस बुलाने का आग्रह किया।

केरल कांग्रेस के नेता वी.टी. बलराम ने भी इन ‘विरोध प्रदर्शनों’ के साथ एकजुटता की घोषणा की। इस मुद्दे को सनसनीखेज बनाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि ‘संघ परिवार’ ‘लक्षद्वीप को कश्मीर में बदलने’ की कोशिश कर रहा है।

इस क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन तेज होने पर, अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन सोमवार (24 मई) को अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के समर्थन में सामने आए।

प्रशासन का लक्ष्य लक्षद्वीप को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना

पटेल प्रशासन अपने सामरिक महत्व के कारण विकास को प्राथमिकता देने, पर्यटन को बढ़ावा देने और लक्षद्वीप की सुरक्षा में सुधार करने की कोशिश कर रहा है।

मालदीव के नए पसंदीदा हॉलीडे डेस्टिनेशन बनकर उभरने के बीच, पटेल प्रशासन का लक्ष्य लक्षद्वीप के खराब बुनियादी ढाँचे को ठीक करना है ताकि इसे सबसे लोकप्रिया पर्यटन स्थल में बदला जा सके। रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि निहित स्वार्थों और कट्टरवादी रवैये वाले कुछ समूह लक्षद्वीप में विकास कार्यों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

घर से डिनर के लिए निकला और ‘लापता’ हो गया मेहुल चोकसी: एंटीगुआ छोड़ क्यूबा भागने की अटकलें

भारत में ₹13 हजार करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी कर भागा मेहुल चोकसी (63) एंटीगुआ से भी गायब हो गया है। इसकी जानकारी मीडिया को चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने दी है। अग्रवाल ने बताया कि उसके लापता होने के बाद से उसका परिवार बेहद परेशान और चिंतित है। शिकायत मिलने के बाद एंटीगुआ पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

वकील विजय अग्रवाल की मानें तो चोकसी सोमवार (मई 24, 2021) को अपने घर से द्वीप के दक्षिणी हिस्से में एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में डिनर करने के लिए निकला, तब से उसे नहीं देखा गया। अग्रवाल द्वारा दी जानकारी के अतिरिक्त मेहुल के लापता होने की खबर एंटीगुआ की एक न्यूज वेबसाइट Antiguanewsroom.com पर भी प्रकाशित हुई है। इसके मुताबिक चोकसी के बारे में पता लगाने के लिए एंटीगुआ पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। उसकी कार जॉली हार्बर इलाके से मिली है। वह वहाँ रविवार शाम ड्राइव करते देखा गया था।

कुछ रिपोर्ट्स बता रही हैं कि चोकसी एंटीगुआ से गायब होकर क्यूबा पहुँच गया है और वहाँ अपने आलीशान घर में रह रहा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि चौकसी ने एंटीगुआ इसलिए छोड़ा, क्योंकि भारत सरकार वहाँ के अधिकारियों से उसकी नागरिकता रद्द करने की माँग कर रही थी। कथित तौर पर उसके पास दूसरे कैरिबियन देशों की भी नागरिकता है।

गौरतलब है कि चोकसी 4 जनवरी 2018 को एंटीगुआ भाग गया था। उस पर पंजाब नेशनल बैंक से 13,578 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस मामले में उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पेश न होने पर उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

पिछले साल दायर एक चार्जशीट में प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया था कि चोकसी ने न केवल भारतीय बैंकों को बल्कि दुबई और संयुक्त राज्य अमेरिका में भी ग्राहकों और ऋणदाताओं को धोखा दिया। इस क्रम में अब तक उसकी 2,500 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार वह कथित तौर पर साल 2013 में शेयर बाजार के हेरफेर में शामिल था। इसके अलावा उसने साल 2017 में निवेश कार्यक्रम के जरिए एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ली थी जिसके कुछ महीने बाद घोटाला सामने आया। चोकसी का भतीजा नीरव मोदी भी भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। नीरव इस समय लंदन जेल में हैं। वहाँ कई बार उसकी जमानत अर्जी रद्द हो चुकी है। वह खुद को भारत को प्रत्यर्पित किए जाने से बचने के लिए लगातार कानून लड़ाई लड़ रहा है।

‘चीन के प्रोपेगंडा ने मीडिया को बना दिया अंधा, वुहान लैब से कोरोना के लीक होने पर नहीं की गई रिसर्च’: NYT के पूर्व साइंस एडिटर

अमेरिकी समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के रिटायर्ड साइंस एडिटर निकोलस वेड ने उन पत्रकारों को लताड़ लगाई है, जिन्होंने कोरोना वायरस के चीन के वुहान स्थित लैब से लीक होने की संभावनाओं को एकदम से नकार दिया या नजरंदाज कर दिया। निकोलस वेड का मानना है कि मीडिया के लोग चीन के प्रोपेगंडा के चक्कर में आ गए और उन्होंने खुद का रिसर्च करने की बजाए चीन की बात मानने में ही भलाई समझी।

उन्होंने ‘फॉक्स न्यूज’ के एक इंटरव्यू में कहा कि कोरोना वायरस का मूल स्रोत क्या है, इस संबंध में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है क्योंकि चीन पर शासन करने वाली कम्युनिस्ट पार्टी ने इसे दबा दिया है। उन्होंने कहा कि चीन द्वारा इस सम्बन्ध में एक बृहद प्रोपेगंडा चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने मीडिया के अंधेपन को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया, जिसने वैज्ञानिक चीजों में भी राजनीति घुसाई।

कोरोना वायरस के मूल स्रोत को लेकर निकोलस वेड ने कहा कि ज्यादा संभावना यही है कि ये वुहान स्थित वायरस लैब से ही निकल कर आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया ने इसकी तह तक जाने की कोशिश भी नहीं की क्योंकि उसे अंधा बना दिया गया था। निकोलस वेड ने कहा कि मीडिया ने इस पर रिसर्च करने की बजाए इसमें राजनीति घुसा दी। उसने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ही नहीं किया।

उन्होंने अमेरिका की सरकारी संस्थाओं की भी आलोचना की, जिन्होंने अब तक इस वायरस के स्रोत को लेकर कुछ खास नहीं कहा है। निकलस वेड से पहले भी कई वैज्ञानिकों ने चीन के लैब से इस वायरस के निकलने का आरोप लगाया था और कहा था कि इसकी तह तक जाने की जरूरत है। पिछले साल अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे ‘चाइनीज वायरस’ ही नाम दे दिया था। कुछ डॉक्टरों का कहना है कि ये वायरस प्राकृतिक रूप से पैदा नहीं हुआ है।

कोरोना वायरस के शुरुआती दिनों में अमेरिका के कई बड़े मीडिया संस्थानों ने इसे चीन में बनाए जाने की संभावनाओं से इनकार कर दिया था। अप्रैल 2020 में NYT के एक लेख में जब आशंका जताई गई कि वुहान के लैब की गलती से कोरोना वातावरण में लीक हो गया होगा, तो फ़ेसबुक ने इस पर ‘झूठी सूचना’ का लेबल लगा दिया था। डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल के आखिरी दिनों में स्टेट डिपार्टमेंट की एक रिसर्च में भी यही बात सामने आई थी।

एक हालिया अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि चीन में कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि से हफ्तों पहले ही ‘वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी’ के कई शोधकर्ता बीमार पड़ गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वुहान लैब के तीन शोधकर्ता उससे पहले ही नवंबर 2019 में बीमार पड़ गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। कोरोना के लक्षणों वाला पहला मरीज 8 दिसंबर, 2019 को ही वुहान में रजिस्टर किया गया था।

मैहर का शक्ति पीठ: मध्य भारत का ‘श्रृंगेरी मठ’, जहाँ सदियों से एक योद्धा करता आ रहा है माँ शारदे की पहली पूजा

माता सती द्वारा अग्निदाह करने के बाद जब भगवान शिव माता के पार्थिव देह को लेकर भयानक क्रोध में ‘तांडव’ नृत्य करने लगे, तब उनके क्रोध को शांत करने और ब्रह्मांड की रक्षा करने के लिए भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से माता सती की देह के कई टुकड़े कर दिए। माता सती के शरीर के अंग और उनके आभूषण भूमि पर जहाँ भी गिरे वहाँ स्थापित हुए शक्ति पीठ। तंत्र चूड़ामणि में इन शक्तिपीठों की संख्या 52 बताई गई है। देवी भागवत और देवीगीता में क्रमशः 108 एवं 72 शक्तिपीठों का वर्णन है। देवी पुराण में 51 शक्तिपीठ हैं और माँ दुर्गा के भक्त, विद्वतजन और धर्मगुरु भी सामान्य तौर पर शक्तिपीठों की संख्या 51 ही मानते हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित सतना जिले के मैहर में माता शारदा का प्रसिद्ध मंदिर है, जो इन्हीं शक्तिपीठों में से एक है। मैहर एक प्रस्तावित जिला है। फिलहाल यह सतना का हिस्सा है। मैहर का माता शारदा का मंदिर विंध्य पर्वत श्रेणी के त्रिकूट पर्वत की चोटी पर स्थित है। यहाँ माता सती के गले का हार गिरा था इस कारण इस स्थान का नाम मैहर (माई का हार) पड़ा। 

मैहर का त्रिकूट पर्वत (फोटो : पत्रिका)

मंदिर का इतिहास और माता शारदाम्बिका

मैहर में माता शारदा के वर्तमान मंदिर की स्थापना सन् 502 में हुई थी। मैहर के इस पवित्र मंदिर में जगत माता शारदाम्बिका की उपासना की जाती है। इसे मध्य भारत का श्रृंगेरी मठ भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ विराजित माता शारदाम्बिका श्रृंगेरी की पूज्य देवी का ही रूप मानी जाती हैं। साथ ही श्रृंगेरी मठ की पूजा पद्धति के अनुसार ही यहाँ भी तीन प्रहर की पूजा होती है। स्थानीय विद्वानों और मंदिर से जुड़े लोगों का मानना है कि आदि शंकराचार्य ने मैहर में सबसे पहले माता शारदा की विशेष पूजा की थी।

मैहर में विराजित माता शारदा

माता शारदाम्बिका, महासरस्वती की अवतार स्वरूप हैं जो पृथ्वी पर सनातन धर्म की स्थापना में आदि शंकराचार्य की सहायता के लिए आई थीं। उत्तर भारत में जो लोग श्रृंगेरी मठ तक नहीं जा सकते उनके लिए मैहर का माता शारदा मंदिर ही महान तीर्थ है।

नवरात्रि है प्रमुख त्यौहार

वैसे तो यह स्थान सदैव ही श्रद्धालुओं से भरा रहता है, किन्तु विशेष पर्वों पर यहाँ भीड़ बढ़ जाती है। दो मुख्य नवरात्रि के अलावा गुप्त नवरात्रि को भी यहाँ का विशेष त्यौहार माना जाता है। नवरात्रि में मध्य-भारत के अलग-अलग स्थानों से लोग माता शारदाम्बिका के दर्शन के लिए मैहर आते हैं। नवरात्रि पर्व का प्रारम्भ महाअभिषेक से होता है। इसके बाद चार दिन तक लक्षार्चन एवं देवी माहात्म्य परायण होता है। अंत में नवमी के दिन शत चंडी यज्ञ एवं विद्यारंभ की पूजा होती है। इस दिन लोग अपनी संतान के विद्यारम्भ के आशीर्वाद की प्राप्ति के लिए मैहर आते हैं।

इन नौ दिनों के दौरान माता शारदाम्बिका की उपासना महाकाली, ब्राह्मी, महेश्वरी, कौमारी, वैष्णवी, इन्द्राणी, चामुण्डेश्वरी एवं गजलक्ष्मी के रूप में होती है। मंदिर परिसर माता शारदाम्बिका के अतिरिक्त काल भैरव, बाल गणेश, हनुमान, ब्रह्मा आदि देवों की प्रतिमाएँ स्थापित हैं, जिनकी उपासना का विशेष महत्व है।

माता शारदा के परम भक्त आल्हा द्वारा की जाती है पहली पूजा

आल्हा और ऊदल दो भाई थे जो चंदेल राजा परमाल के सेनापति थे। दोनों ही माता शारदा के अनन्य भक्त थे। कहा जाता है कि आल्हा ने लगभग 12 वर्ष की तपस्या की जिससे उन्हें माता शारदा के दर्शन प्राप्त हुए और अमरत्व का वरदान मिला। मैहर के मुख्य परिसर से लगभग 2 किमी की दूरी पर आल्हा का मंदिर, तालाब एवं अखाड़ा है। इसी अखाड़े में आल्हा और ऊदल कुश्ती लड़ा करते थे।   

आल्हा तालाब और मंदिर, पीछे है त्रिकूट पर्वत (फोटो : पत्रिका)

इस स्थान की विशेषता है कि आज भी यहाँ लगभग हजार वर्षों से आल्हा अपनी आराध्य देवी की उपासना करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में आते हैं। ऐसा कई बार हुआ है कि जब सुबह मंदिर के कपाट खोले गए हैं तब मंदिर के गर्भगृह में जल और ताजे पुष्प मिले। यह कई वर्षों से होता आया है और आल्हा द्वारा सबसे पहले पूजा किए जाने की बात पर न केवल श्रद्धालु बल्कि कई विद्वान भी यकीन करते हैं।

अब तो मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए प्रशासन द्वारा रोप वे की व्यवस्था कर दी गई है किंतु अभी भी श्रद्धालु लगभग 1100 सीढ़ियाँ चढ़कर अपनी जगतमाता के दर्शन के लिए जाते हैं। कई श्रद्धालु तो सैकड़ों किमी पैदल चलकर और पेट के बल लेटकर माता के दर्शन के लिए पहुँचते हैं। यह मंदिर न केवल मध्य प्रदेश बल्कि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और राजस्थान के श्रद्धालुओं के बीच भी काफी प्रसिद्ध है।

कैसे पहुँचे?

मैहर के सबसे नजदीक खजुराहो हवाई अड्डा है जो मंदिर से लगभग 140 किमी की दूरी पर है। इसके अलावा मैहर जबलपुर-सतना रेल खंड से जुड़ा हुआ है जहाँ रेलवे स्टेशन भी है और यहाँ से शारदा माता मंदिर की दूरी लगभग 6 किमी है। हालाँकि मैहर पहुँचने के लिए सतना मुख्य रेलवे स्टेशन माना जाता है, क्योंकि सतना जंक्शन पर लगभग सभी ट्रेनें रुकती हैं। सतना जंक्शन से मैहर स्थित मंदिर की दूरी 43 किमी है। मैहर सड़क मार्ग से भी जबलपुर, खजुराहो, सतना और प्रयागराज से जुड़ा हुआ है।    

क्या ढूँढ लिए हैं एलोपैथी ने इन बीमारियों के स्थायी इलाज? IMA और दवा कंपनियों से बाबा रामदेव ने पूछे 25 सवाल

हाल ही में एलोपैथी दवाओं को लेकर बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल होने के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने उनके खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया। इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन ने भी आपत्ति जताई थी, जिसके बाद रामदेव ने अपने बयान पर डॉक्टरों से माफी माँग ली। हालाँकि, यह विवाद अभी थमा नहीं है।

योग गुरु ने सोमवार (24 मई 2021) को एक और ट्वीट किया, जिसके बाद यह मामला फिर से गर्माता दिख रहा है। रामदेव ने ट्वीट कर डॉक्टरों के संगठन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और दवा कंपनियों से 25 सवाल पूछे हैं। उन्होंने हाइपरटेंशन, टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज जैसे कई बीमारियों के स्थायी समाधान के बारे में भी सवाल पूछा है।

उन्होंने आगे पूछा, ”एलोपैथी को शुरू हुए 200 साल हो गए, जरा बताइए टीबी और चेचक जैसी बीमारियों के स्थायी समाधान ढूँढ लिए गए, लेकिन उसी तरह लिवर संबंधी रोग के उपाय क्यों नहीं ढूँढे जा सके। बाबा रामदेव ने दवा कंपनियों से पूछा है कि आँखों का चश्मा उतारने और हीयरिंग एड हट जाने का बेजोड़ इलाज हो तो बताएँ।”

बाबा रामदेव ने अपने ट्वीट में कई ऐसी गंभीर बीमारियों के बारे में IMA और दवा कंपनियों से सवाल पूछा है, जिनका अभी तक स्थायी इलाज नहीं ढूँढा जा सका है। उन्होंने कहा कि एलोपैथी में बिना साईड इफैक्ट के हिमोग्लोबिन बढ़ाने का तरीका बता दें। आदमी बहुत हिंसक, क्रूर और हैवानियत कर रहा ​है उसको इंसान बनाने वाली एलोपैथी में कोई दवा बताएँ। आदमी के सारे ड्रग्स एडिक्शन, नशा छूट जाए, ऐसी कोई एलोपैथी में दवा बताएँ।

आगे उन्होंने अपने सवालों की लिस्ट में पायरिया, माइग्रेन, कोलेस्ट्रॉल ट्राइग्लिसराइड्स, सोरायसिस, पार्किंसन, अनिद्रा, एसिडिटी जैसे तमाम रोगों के नाम गिनाए हैं, जिनके लिए उनका दावा है कि इन रोगों का अभी तक स्थायी इलाज एलोपैथी में नहीं खोजा जा सका है।

बता दें कि हाल ही में बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह एलोपैथी की निंदा करते हुए सुने गए थे। उन्होंने कहा था कि एलोपैथी दवाओं के कारण ही कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की जान गई है। इस पर बाबा रामदेव को चिट्ठी लिखते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सम्पूर्ण देशवासियों के लिए Covid-19 से युद्धरत डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी देवतुल्य हैं। ऐसे में बाबा रामदेव के आपत्तिजनक बयान ने देश भर की भावनाओं को ठेस पहुँचाई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने चिट्ठी ट्वीट करते हुए योग गुरु रामदेव से अपना बयान वापस लेने की माँग की थी।

दरअसल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) आईएमए ने बाबा रामदेव के विशेष रूप से दो बयानों पर आपत्ति जताई थी। वायरल वीडियो में रामदेव ने कहा था, ”एलोपैथी ऐसी बेकार साइंस है कि पहले इनकी हाइड्रोऑक्सीक्लोरोक्वीन फेल हो गई, फिर रेमडेसिविर फेल हो गई। फिर एंटीबायोटिक्स इनके फेल हो गए, स्टेरॉयड फेल हो गए। प्लाज्मा थेरेपी के ऊपर भी बैन लग गया। आइवरमेक्टिन भी फेल हो गई। बुखार के लिए फैबिफ्लू दे रहे हैं, वो भी फेल है।”

AAP की ‘डर्टी पॉलिटिक्स’: देश की छवि खराब करने के लिए अमेरिका-यूके में वैक्सीनेशन के झूठे आँकड़े कर रही पेश

आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार (24 मई 2021) को वैक्सीन के ऐसे आँकड़े पेश किए, जिन्हें मिलावटी कचरा कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। जबरदस्त फर्जी और झूठी खबरें फैलाने के बावजूद, ट्विटर ने अभी तक इन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की है।

पार्टी द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में, AAP विधायक सौरभ भारद्वाज दावा कर हैं कि यूनाइटेड किंगडम में 88% लोग वैक्सीन लगा चुके हैं। इसी तरह अमेरिका के 84% लोग वैक्सीन की खुराक ले चुके हैं, जबकि भारत में केवल 13% लोग ही वैक्सीन लगवा पाए हैं।

दरअसल, आम आदमी पार्टी द्वारा जारी किए गए ये आँकड़ें झूठे हैं। केंद्र सरकार की छवि धूमिल करने के ​लिए वह यह फर्जी खबरें फैला रही है।

यूके में वैक्सीन के आँकड़े

यूनाइटेड किंगडम की सरकारी वेबसाइट के अनुसार, वहाँ अब तक वैक्सीन की कुल 37,943,681 पहली खुराक दी जा चुकी है। ब्रिटेन की जनसंख्या 6.6 करोड़ को देखते हुए लगभग 57.49 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है।

वैक्सीन की कुल 22,643,417 डोज दी जा चुकी हैं, जो दर्शाता है कि 34.30% आबादी को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है। साथ ही यह भी दिखाता है कि यहाँ कुल व्यस्कों में से 72% ने वैक्सीन की पहली डोज ले ली है और 43% लोगों ने दूसरी डोज भी ले ली है।

इसके अलावा, यूके में सभी वयस्कों के लिए टीकाकरण नहीं खोला गया है। वर्तमान में, इंग्लैंड में 34 वर्ष से कम, उत्तरी आयरलैंड में 25 वर्ष से कम और स्कॉटलैंड में 30 वर्ष से कम आयु वाले लोगों के लिए टीकाकरण नहीं खोला गया है। वेल्स के अधिकांश क्षेत्रों में वयस्कों के लिए वैक्सीनेशन खोल दिया गया है। इस तरह आम आदमी पार्टी ने जो 88 फीसदी का आँकड़ा पेश किया है, वह उसकी कोरी कल्पना है।

अमेरिका में वैक्सीन के आँकड़े

अमेरिका में कम से कम 49.2% लोगों ने टीके की पहली खुराक ले ली है। वहीं, 49.6% वयस्कों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है और 65 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए यह आँकड़ा 73.9% है। यानी अब अमेरिका में अब तक कुल 39.2% आबादी को पूरी तरह से टीका लग चुका है।

जैसा कि ‘आप’ विधायक सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है, यह आँकड़ा 84 प्रतिशत से काफी दूर है।

भारत में वैक्सीन के आँकड़े

भारत में अब तक कुल 15,29,30,249 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। भारत की कुल जनसंख्या 125 करोड़ है, इसका मतलब है कि कम से कम 12.23% आबादी को टीके की पहली खुराक मिल गई है। भारत की जनसंख्या अमेरिका और यूके की तुलना में कहीं अधिक है। ऐसे में स्वाभाविक है कि भारत को अपनी पूरी आबादी का टीकाकरण करने में अधिक समय लगेगा, लेकिन AAP टीकाकरण अभियान पर घटिया राजनीति करके देश भर में अपनी किरकिरी करा रही है।

खुर्शीद ने राहुल गाँधी को बताया ‘लोकतंत्र का राजा’, जावेद अख्तर ने कहा- ‘यह ख्वाब, मोदी को बनाएगा हमेशा के लिए PM’

कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने शुक्रवार (मई 21, 2021) को ट्वीट कर राहुल गाँधी को लोकतंत्र के भविष्य का राजा (प्रधानमंत्री) बता डाला। खुर्शीद ने राहुल और राजीव गाँधी की कोलाज फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ”भारतीय लोकतंत्र के पूर्व और भविष्य के राजा।” हालाँकि, उनकी यह बात कई लोगों के गले नहीं उतरी, जिसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर जम कर ट्रोल किया गया।

वहीं, बॉलीवुड के लेखक व गीतकार जावेद अख्तर सलमान खुर्शीद की इस बात से असहमत नजर आए। अख्तर ने खुर्शीद के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मशहूर लेखक ने कहा कि लोकतंत्र का राजा कहना अपने आप में विरोधाभास है। राहुल गाँधी अच्छे विपक्षी नेता हो सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नहीं।

अख्तर ने ट्वीट किया, ”मिस्टर सलमान खुर्शीद आपका विरोधाभास, ‘लोकतंत्र का राजा’ बेहद निराशाजनक है। राहुल गाँधी एक विपक्षी नेता के तौर पर स्वीकार्य हैं, लेकिन जो कोई भी उनके प्रधानमंत्री बनने का सपना देखता है वो नरेंद्र मोदी को हमेशा के लिए भारत का प्रधानमंत्री बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।”

जावेद अख्तर का यह ट्वीट भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा खुर्शीद को लताड़ने के बाद आया है। खुर्शीद की बिना सिर पैर की इस बात के जवाब में पात्रा ने पूर्व सांसद को याद दिलाया कि भारत एक लोकतंत्र है, वंश नहीं। पात्रा ने कहा कि खुर्शीद द्वारा घोषित लोकतंत्र में राजा नहीं होते, बल्कि राजवंशों के राजा होते हैं।

दरअसल, खुर्शीद की यह टिप्पणी राजीव गाँधी की पुण्यतिथि के दिन आई थी। राजीव गाँधी की 21 मई, 1991 को एक आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी, जब वे तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी सभा में थे।

बता दें कि कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी, जो अब केरल के वायनाड से एक सांसद के रूप में विपक्ष में हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में वह कॉन्ग्रेस के गढ़ अमेठी से हार गए थे। राहुल जब पार्टी में अध्यक्ष के पद पर थे, तब कॉन्ग्रेस को पिछले लोकसभा चुनावों में भी करारी हार का सामना करना पड़ा था।

उनकी पार्टी को सिर्फ 52 सीटें ही मिली थी। इसके चलते राहुल गाँधी को अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था और पार्टी ने अभी तक इस पद के लिए चुनाव नहीं कराया है। इस पद पर सोनिया गाँधी को अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया, जो डेढ़ साल से अधिक समय से इस पद पर हैं। ऐसे में कॉन्ग्रेस के नेताओं का राहुल गाँधी को भविष्य के प्रधानमंत्री के रूप में देखना खुद से बेमानी करने जैसा है।

कोरोना संकट में भी भारत में रिकॉर्ड FDI: 2020-21 में 81.72 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ अब तक का सबसे ज़्यादा निवेश

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने सोमवार (मई 24, 2021) को कहा कि देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) 2020-21 के दौरान नीतिगत सुधारों, निवेश सुविधा और व्यापार करने में आसानी के मोर्चे पर सरकार द्वारा किए गए उपायों के कारण 19% बढ़कर 59.64 बिलियन डॉलर हो गया। .

जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारत ने अब तक का सबसे अधिक 81.72 बिलियन डॉलर का एफडीआई प्रवाह अर्जित किया है और यह पिछले वित्तीय वर्ष 2019-20 (74.39 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की तुलना में 10% अधिक है।

एफडीआई इक्विटी प्रवाह वित्त वर्ष में 19% बढ़ा। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 2020-21 (59.64 बिलियन अमेरिकी डॉलर) 2019-20 (49.98 बिलियन अमेरिकी डॉलर)। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए शीर्ष निवेशक देशों के मामले में, ‘सिंगापुर’ 29% के साथ शीर्ष पर है, इसके बाद यू.एस.ए (23%) और मॉरीशस (9%) है। 

वित्तीय वर्ष के दौरान ‘कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर’ शीर्ष क्षेत्र के रूप में उभरा है। 2020-21 में कुल एफडीआई इक्विटी प्रवाह का लगभग 44% हिस्सा क्रमशः निर्माण (इन्फ्रास्ट्रक्चर) गतिविधियों (13%) और सेवा क्षेत्र (8%) में है। ‘कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर’ क्षेत्र के तहत, प्रमुख प्राप्तकर्ता राज्य गुजरात (78%), कर्नाटक (9%) और दिल्ली (5%) वित्तीय वर्ष 2020-21 में हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान गुजरात के अधिकांश इक्विटी प्रवाह ‘कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर’ (94%) और ‘निर्माण (इन्फ्रास्ट्रक्चर) गतिविधियों’ (2%) क्षेत्रों में बताया गया है। 

निर्माण (इन्फ्रास्ट्रक्चर) गतिविधियाँ, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर, खुदरा व्यापार, ड्रग्स और फार्मास्यूटिकल्स और इलेक्ट्रिकल उपकरण जैसे प्रमुख क्षेत्रों ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में इक्विटी में 100% से अधिक की छलांग दर्ज की है। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान प्रतिशत वृद्धि के मामले में शीर्ष 10 देशों में सऊदी अरब शीर्ष निवेशक है। इसने पिछले वित्तीय वर्ष में बताए गए 89.93 मिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में 2816.08 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया।

वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान क्रमशः यूएसए और यूके से एफडीआई इक्विटी प्रवाह में वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में 227% और 44% की वृद्धि दर्ज की गई। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर क्षेत्र ने कुल एफडीआई इक्विटी प्रवाह के लगभग 44 प्रतिशत हिस्से के साथ सबसे अधिक अंतर्वाह अर्जित किया। इसके बाद क्रमशः निर्माण (बुनियादी ढाँचे) गतिविधियों (13 प्रतिशत) और सेवा क्षेत्र (8 प्रतिशत) का स्थान रहा।

अमेरिकी विशेषज्ञ ने की PM मोदी की तारीफ, Alt News के प्रतीक सिन्हा ने की उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश: यहाँ जानें उनकी उपलब्धियाँ

विपक्षी दलों का बचाव करने के लिए हास्यास्पद औचित्य और तुच्छ तर्क देने के अलावा, प्रोपेगेंडा आउटलेट AltNews भारत और मोदी सरकार के पक्ष में बोलने वाले सभी लोगों को बदनाम करने की कोशिश करता है। 

हाल ही में, प्रोपेगैंडा आउटलेट AltNews के संस्थापक, प्रतीक सिन्हा ने एक विशेषज्ञ को नीचा दिखाने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। बता दें कि विशेषज्ञ ने COVID-19 संकट के बावजूद सबसे बड़ी उभरती शक्ति के रूप में भारत की प्रशंसा की और भारत की शक्ति संरचना को स्थिर और मोदी सरकार को सुरक्षित बताया।

अरब न्यूज में प्रकाशित एक लेख में, अमेरिकी विदेश नीति विशेषज्ञ डॉ. जॉन हल्समैन ने तर्क दिया कि COVID-19 संकट के बावजूद, भारत सबसे बड़ा उभरता हुआ देश बना हुआ है और इसमें निहित गुण उसे दुनिया में ‘सबसे शक्तिशाली’ देश बनने में मदद करेंगे। हल्समैन ने यह भी नोट किया कि मोदी सरकार राजनीतिक रूप से इस तरह सुरक्षित है कि अन्य ‘विकासशील देश केवल ईर्ष्या कर सकते हैं।’

हालाँकि, हमेशा की तरह देश और भारत सरकार की प्रशंसा AltNews के सह-संस्थापक को रास नहीं आया। लेखक की साख पर सवाल उठाते हुए, सिन्हा ने ट्वीट किया कि अमेरिकी विदेश नीति विशेषज्ञ के ट्विटर पर केवल 160 फॉलोवर्स थे।

साभार: ट्विटर

सोशल मीडिया पर फॉलो करना शायद ही किसी की विश्वसनीयता और प्रामाणिकता को मापने का एक पैमाना है। अनगिनत व्यक्तित्व अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना जारी रखते हैं, भले ही उनकी सोशल मीडिया पर कोई सक्रिय उपस्थिति न हो। कुछ के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डिएक्टिवेट अकाउंट हैं। कुछ के फॉलोवर्स काफी कम हैं, क्योंकि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं होते हैं। तो सिर्फ इसलिए कि कोई सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध नहीं है या ट्विटर पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स नहीं है, यह बताने का पर्याप्त कारण नहीं है कि उनकी विश्वसनीयता कम है।

कुछ स्व-घोषित फैक्ट-चेकर्स वेबसाइट उन्हें क्लीन चिट देने के लिए राजनीतिक दलों के साथ मिलीभगत करती है, और जिनके ट्विटर पर बड़ी संख्या में फॉलोवर्स हैं, भले ही उनके झूठ का एक से अधिक अवसरों पर भंडाफोड़ किया गया हो। उनकी ट्विटर फॉलोइंग किसी भी तरह से उनकी विश्वसनीयता का प्रतीक नहीं है।

संक्षेप में, ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या का किसी व्यक्ति की अपने कार्यक्षेत्र में विश्वसनीयता पर कोई असर नहीं पड़ता है। यहाँ तक ​​कि उथली नैतिकता वाले और बिना विश्वसनीयता वाले लोगों की भी सोशल मीडिया वेबसाइटों पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। जैसे, ट्विटर और सोशल मीडिया वेबसाइटों से परे एक जीवन है और कुछ लोगों को सोशल मीडिया पर लोगों से जुड़ने में दिलचस्पी नहीं हो सकती है।

डॉ जॉन हल्समैन की पेशेवर उपलब्धियाँ

प्रतीक सिन्हा उस विशेषज्ञ की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हैं जिसने भारत सरकार की प्रशंसा की। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि डॉ. हल्समैन एक सम्मानित विदेश नीति विशेषज्ञ और एक प्रमुख वैश्विक राजनीतिक जोखिम परामर्श फर्म जॉन सी. हल्समैन इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष और प्रबंध पार्टनर हैं।

हल्समैन बर्लिन में जर्मन काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस में रेजिडेंट अल्फ्रेड वॉन ओपेनहेम स्कॉलर थे। वह लंदन शहर के समाचार पत्र सिटी एएम के वरिष्ठ स्तंभकार भी हैं। हल्समैन इटली के एस्पेन इंस्टीट्यूट में शोध पत्रों में भी योगदान देते हैं और हेग सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज में एक वरिष्ठ शोध फेलो हैं।

इससे पहले हल्समैन वहाँ अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक वरिष्ठ शोध फेलो होने के अलावा, हेरिटेज फाउंडेशन के लिए लिखते थे। उन्होंने जॉन्स हॉपकिन्स स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंटरनेशनल स्टडीज (एसएआईएस) में यूरोपीय सुरक्षा अध्ययन और स्कॉटलैंड के सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय में विश्व राजनीति और अमेरिकी विदेश नीति भी पढ़ाया। इसके अलावा, हल्समैन ने 3 किताबें भी लिखीं- एथिकल रियलिज्म, द गॉडफादर डॉक्ट्रिन, और अरब के लॉरेंस की जीवनी जिसका शीर्षक टू बिगिन द वर्ल्ड ओवर अगेन है।