जिन लोगों ने इन ट्रेनों में टिकट बुक कराए थे, उन्हें व्यक्तिगत रूप से इसकी जानकारी दी जा रही है। इन ट्रेनों में टिकट रद्द होने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यात्रियों को पूरा पैसा वापस मिलेगा। रेलवे ने कहा कि सामाजिक दूरी सुनिश्चित करना जरूरी है।
बुधवार की सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यूपी और राजस्थान के सांसदों के लिए राष्ट्रपति भवन में ब्रेकफास्ट की मेजबानी की थी। इस कार्यक्रम की एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें दुष्यंत सिंह, जिन्होंने कि कनिका कपूर के साथ पार्टी अटेंड की थी, राष्ट्रपति कोविंद के पीछे खड़े दिख रहे हैं।
कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात सामने आते ही TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन जो संसद की कार्यवाही के दौरान वसुंधरा राजे के सांसद बेटे दुष्यंत सिंह के साथ बैठे थे, ने एहतियातन खुद को एकांतवास में कर लिया है।
पुलिस को जानकारी मिली है कि उसके बैंक खाते में करोड़ों रुपए का आए दिन लेन-देन हो रहा था, इसके बाद से ही परवीन की गतिविधियों पर संदेह होने लगा। बताया जा रहा है कि परवीन पर स्थानीय युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाने का आरोप भी है।
विश्वभर में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या दस हजार को पार करते हुए 10,405 पहुँच चुकी है, जिनमें से 3400 अकेले इटली के हैं। यूरोप महाद्वीप में अब तक 4,932 और एशिया महाद्वीप में 3,431 मौतें हो चुकी हैं।
कुछ स्वोघोषित मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने दोषियों को मिली मौत की सजा को बदले की कार्रवाई बताया। ऐसे ही एक मानवाधिकार कार्यकर्ता जयंत भट्टाचार्य ने निर्भया की माँ आशा देवी पर अपनी बेटी के लिए न्याय माँगने के लिए ‘गंदी मानसिकता’ और ‘खून की लालसा’ रखने का आरोप लगाया।