पीएम मोदी ने फिल्म जगत की हस्तियों से दांडी में बने गाँधी आश्रम घूमने की भी अपील की। पीएम मोदी ने स्टेच्यू ऑफ़ यूनिटी का भी ज़िक्र करते हुए उपस्थित फ़िल्मी सितारों से आग्रह किया कि वे वहाँ भी ज़रूर जाएँ।
नगालैंड के गवर्नर रवि ने कहा है कि अंतिम समझौता लिखे जाने को तैयार है। लेकिन,
NSCN-IM नेता बेवजह नई-नई कल्पित सामग्री जोड़ कर इसमें रोड़ा अटका रहे हैं। वे लोगों को गुमराह करने की कोशिश भी कर रहे हैं।
शाह महमूद कुरैशी का कहना है कि मनमोहन सिंह ने उनके न्योते का पत्र लिखकर जवाब दिया है। बकौल कुरैशी पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा है कि वे आम आदमी की हैसियत से समारोह में हिस्सा लेंगे।
एक वीडियो वीडियो में दिख रहे दो शख्स में से एक के हाथ पीले रंग की पॉलीथीन है। माना जा रहा है कि रहा इसमें मिठाई का वह डब्बा रहा होगा जिसमें बन्दूक छिपा कर रखी गई थी।
"जब कोई गलती करता है, तो उसे मान लेना चाहिए। मैंने लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार चुनने में गलती कर दी। लेकिन मुझे खुशी है कि उस गलती का सुधार करने के लिए सतारा का हर बूढ़ा-जवान 21 अक्टूबर का इंतज़ार कर रहा है।"
डीजीसीए के एक अधिकारी ने इस यात्री विमान को कमर्शियल की जगह मिलिट्री का 'ट्रांसपोंडर कोड' दे दिया था। गलत कोड देने की वजह से पाकिस्तानी रडार पर यह भारतीय वायुसेना का विमान दिखाई दे रहा था।
"कमलेश तिवारी के बड़े बेटे के लिए यूपी प्रशासन सरकारी नौकरी की अनुशंसा करेगी। आत्मरक्षा के लिए उसे लाइसेंसी हथियार भी प्रदान किया जाएगा। उन्हें उचित वित्तीय सहायता प्रदान किया जाएगा। इन सभी बातों पर एक समिति द्वारा विचार किया जा रहा है।"
हत्या के 24 घंटों के भीतर ही यूपी पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिनके नाम मोहसिन शेख, फैजान और राशिद अहमद पठान हैं। गुजरात एटीएस के संपर्क में भी यूपी पुलिस है।